गाजीपुर। जिले के युवा समाजसेवी अनस जमाल के कपुरपुर स्थित आवास पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय,हज एवं वक्फ बोर्ड मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी पहुंच गए। वह अपने चहेते के घर उनके घरेलू वैवाहिक कार्यक्रम में नही आ पाए थे इसलिए वह वक़्त मिलते ही तुरंत अनस जमाल के घर गाजीपुर पहुंचे और शादी की मुबारकबाद दिए। मंत्री ने वर वधु के मांगलिक जीवन की उज्जवल भविष्य की कामना करने हुए बधाई दिया।

इस दौरान अनस जमाल के घर मंत्री से मिलने के लिए दर्जनों भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे और बुके अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। मंत्री दानिश आजाद अंसारी का अपने चहेते के घर पहुंचना नगर में चर्चा का विषय बन गया। इस मुलाकात का कुछ लोग राजनीतिक अर्थ भी निकल रहा है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महासचिव सुमित तिवारी, भाजयुमो के जिला महामंत्री अविनाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो ऋषभ राय, राजन प्रजापति, अल्पसंख्यक के नगर अध्यक्ष गुलटू रायनी, आबिद जमाल, राजा आरिफ, क़ाज़ी आफ़ताब, राहुल मिश्रा, कुंदन वर्मा, नदीम खान, अकबर जमाल, मुलायम यादव, अमरजीत यादव सहित दर्जनों छात्र नेता उपस्थित रहे।



