गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, 12 वर्षों की उपलब्धियों का हो रहा प्रदर्शन।
जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों से रूबरू हो रहे नागरिक, सूचना विभाग एवं समस्त विभागो द्वारा लगी विकास प्रदर्शनी।
विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश की झलक दिखा रही विकास प्रदर्शनी, राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा ने किया उद्घाटन।
महामंत्री द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड के अन्तर्गत 05 लाभार्थियों को दिया गया लैपटॉपफोटो
गाजीपुर। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जन कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक संचालित समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा रायफल क्लब परिसर में 18 से 20 जून 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा अरूण सिंह ने फीता काटकर किया।

इस दौरान राज्य सभा सांसद डॉ0 संगीता बलवन्त, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा भानू प्रताप सिंह, सुनिल सिंह, युवा नेता अभिनव सिन्हा, जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी राजन राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनाी सहित समस्त सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान महामंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर जानकारी ली तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड के अन्तर्गत 05 लाभार्थियों को लैपटॉप का वितरण तथा गर्भवती महिलओं की गोद भराई की गयी।
प्रदर्शनी में केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की विगत 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों को आकर्षक एवं जानकारीपूर्ण ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आमजन को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास की यात्रा से अवगत कराना है। प्रदर्शनी में युवा, महिला, किसान, गरीब एवं वंचित वर्ग के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में विकसित हो रही बृहद आधारभूत संरचना, एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक कॉरिडोर, डिजिटल गवर्नेंस, हरित ऊर्जा, तकनीकी विकास एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाले कार्यक्रमों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है।

इसके अतिरिक्त श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या, श्री काशी विश्वनाथ धाम वाराणसी, महाकुंभ प्रयागराज सहित प्रदेश के विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को भी प्रदर्शनी में विशेष स्थान दिया गया है। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, महिला सुरक्षा, पुलिस आधुनिकीकरण एवं विकसित उत्तर प्रदेश-2047 विजन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण बनी हुई हैं। प्रदर्शनी स्थल पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कटआउट के साथ आकर्षक सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में आगंतुक फोटो खिंचवा रहे हैं। प्रदर्शनी में सूचना विभाग गाजीपुर द्वारा लगायी गयी चीत्र प्रदर्शनी आर्कषक का केन्द्र रहा, जिसका अवलोकन कर महामंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की।

साथ ही प्रदर्शनी/मेला में जिला खाद एवं ग्रामोद्योग विभाग, उद्योग विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, समाज कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, डाक विभाग, पुलिस विभाग, आपदा विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है। प्रदर्शनी में संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकारों द्वारा लोकगीत, लोकनृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जो आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

इस अवसर पर महामंत्री ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और समग्र विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विकास प्रदर्शनी इन योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि तीन प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त होगी तथा पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित होंगे। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करने तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाने की अपील की। जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि विकास प्रदर्शनी 18 जून से 20 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे प्रदर्शनी में पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करें।

