मगई नदी में डूबने से मृत युवक के परिवार को मिली 4 लाख की आर्थिक सहायता

गाजीपुर। मगई नदी में डूबने से हुई युवक की दुखद मृत्यु के बाद जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वेद सिंह चौहान ने मृतक चन्द्रमा राम के पुत्र की मृत्यु पर शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में चार लाख रुपये का चेक वितरित किया गया। अधिकारियों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता का उद्देश्य इस दुखद घटना से प्रभावित परिवार को राहत प्रदान करना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.