डीएम अनुपम शुक्ला की मौजूदगी में एमएलसी निर्वाचन के लिए पहला रैंडमाइजेशन संपन्न

एमएलसी निर्वाचन-2026: माइक्रो ऑब्जर्वर और मतदान कार्मिकों का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न

गाजीपुर में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की तैयारी तेज, डीएम अनुपम शुक्ला की मौजूदगी में पूरी हुई प्रक्रिया

गाजीपुर। एमएलसी निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को माइक्रो ऑब्जर्वर एवं मतदान कार्मिकों का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न कराया गया। यह प्रक्रिया प्रातः 10 बजे एनआईसी कार्यालय, गाजीपुर में एडीआईओ, एनआईसी द्वारा पूरी की गई।

रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला तथा मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) आलोक प्रसाद की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान एडीईओ (निर्वाचन) और परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (पीडी, डीआरडीए) भी मौजूद रहे। निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। प्रथम रैंडमाइजेशन इसी चुनावी तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.