यूनियन बैंक ने लगाया जागरूकता शिविर, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

रघुनाथपुर में यूनियन बैंक ने लगाया वित्तीय जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

बैंकिंग सेवाओं, बीमा और आयुष्मान भारत योजना के प्रति किया जागरूक, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर

गाजीपुर। ग्राम पंचायत छावनी लाइन के अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के तत्वावधान में वित्तीय समावेशन संतृप्तिकरण अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों को बैंकिंग सुविधाओं, बीमा योजनाओं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्र प्रमुख विनय शंकर, अग्रणी जिला प्रबंधक राजदेव कुमार, आरएलपी से रितेश, आरसेटी निदेशक संजय सिंह, एमएलपी हेड कमल और विजिलेंस हेड रितेश की उपस्थिति रही।

शिविर में ग्रामीण महिलाओं सहित उपस्थित लोगों को वित्तीय समावेशन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बैंक खाता खोलने, नियमित बचत करने, ऋण सुविधाओं का लाभ उठाने और सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों को इनसे जोड़ने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि वित्तीय समावेशन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। ग्रामीण और वंचित वर्ग के लोगों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना इस अभियान की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता शिविरों से ग्रामीणों में वित्तीय साक्षरता बढ़ेगी और लोग बचत, बीमा, ऋण सहित अन्य वित्तीय सुविधाओं का बेहतर तरीके से उपयोग कर सकेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने तथा वित्तीय सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.