पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त पाकर खिले किसानों के चेहरे

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त पाकर खिले किसानों के चेहरे

गाजीपुर के 4.28 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 85.79 करोड़ रुपये

गाजीपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा स्थित भीलड़ी से योजना की 24वीं किस्त का हस्तांतरण किया। इस अवसर पर जनपद गाजीपुर के 4,28,978 किसानों के बैंक खातों में कुल 85 करोड़ 79 लाख 56 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई। किस्त की धनराशि खाते में पहुंचने से किसानों के चेहरे खिल उठे।

जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक कुल 1,999.56 करोड़ रुपये की धनराशि किसानों को वितरित की जा चुकी है। योजना के माध्यम से पात्र कृषक परिवारों को कृषि संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रतिवर्ष निर्धारित वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। यह धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाती है।

कृषि विभाग की ओर से जनपद के सभी पात्र किसानों से अपील की गई है कि वे योजना का लाभ निरंतर प्राप्त करने के लिए अपने बैंक खाते, आधार एवं ई-केवाईसी से संबंधित विवरण अद्यतन रखें, ताकि आगामी किस्तों के भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बिरनो राजन सिंह एवं एमएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक द्वारा 72 किसानों को चना, मटर, मसूर एवं सरसों के निःशुल्क मिनीकिट का वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.