पोषण योजनाओं की समीक्षा में DM अनुपम शुक्ला सख्त,50 अधिकारियों को सौंपी वीएचएसएनडी सत्रों की निगरानी की जिम्मेदारी

पोषण योजनाओं की समीक्षा में DM अनुपम शुक्ला सख्त,50 अधिकारियों को सौंपी वीएचएसएनडी सत्रों की निगरानी की जिम्मेदारी

गाजीपुर।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

जिला पोषण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने एफआरएस, पोषण ट्रैकर, THR , वीएचएसएनडी (VHSND) सत्रों के शत-प्रतिशत आयोजन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। होम विजिट पोषण ट्रैकर में खराब प्रगति पर करंडा, भांवरकोल, मोहम्मदाबाद, के सीडीपीओ को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। इसके लिए जनपद स्तर से 50 अधिकारियों की तैनाती कर 50 अलग-अलग वीएचएसएनडी सत्रों की निगरानी कराई जाएगी। प्रत्येक बुधवार को जनपद में 300 स्थानों पर वीएचएसएनडी सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने केंद्रों पर वेइंग मशीन की उपलब्धता की जानकारी ली। इसके साथ ही पीएम मातृत्व वंदन योजना की भी नियमित समीक्षा के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भी कार्यालय जर्जर अवस्था में है, उसका ध्वस्तीकरण नियमानुसार कराया जाए, बाल गृह में पेंटिंग कराए जाने के भी निर्देश दिए, साथ ही सभी को पोषण ट्रैक्टर पर ससमय फीडिंग करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में SAM एवं MAM बच्चों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि अभियान चलाकर सप्ताह में एक बार सभी बच्चों का वजन एवं लंबाई/ऊँचाई मापी जाए। इससे कम वजन एवं कम ऊँचाई वाले बच्चों की पहचान कर उनकी स्थिति का नियमित आकलन किया जा सकेगा।

साथ ही SAM बच्चों का सही चिह्नांकन सुनिश्चित करने तथा उनकी संख्या एवं पोषण स्तर में सुधार की प्रगति का नियमित अनुश्रवण करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.