कौसेन अहमद हत्याकांड को लेकर सपा का बड़ा कदम, पीड़ित परिवार से मिले पार्टी नेता, प्रदेश अध्यक्ष से फोन पर कराई बात
गाजीपुर। कुछ दिन पूर्व हुई मोहम्मद कौसेन अहमद की हत्या के बाद समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज उनके परिजनों से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुखी परिवार को ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार की व्यथा सुनी। खास बात यह रही कि प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों की बातचीत समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद से फोन के माध्यम से कराई। प्रदेश अध्यक्ष ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।

प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष आमिर अली, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा तौकीर खान, विधानसभा अध्यक्ष तहसीन, जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव, बॉबी चौधरी, नगर अध्यक्ष शाहनवाज खान, सोनू, भोलू प्रधान, नरेंद्र कुशवाहा, अंसार अहमद खान सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सपा नेताओं ने कहा कि मोहम्मद कौसेन अहमद की हत्या बेहद दुखद घटना है। इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। पार्टी का प्रयास रहेगा कि मामले में दोषियों के खिलाफ उचित एवं कठोर कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।

प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि इंसाफ की इस लड़ाई में समाजवादी पार्टी पीछे नहीं हटेगी। जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक पार्टी उनकी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी। न्याय की मांग को लेकर सपा का यह प्रतिनिधिमंडल अब पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दे रहा है।