प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा!

प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा!

भाजपा जिला कार्यालय पर प्रभारी मंत्री ने पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं संग किया संवाद

गाजीपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिला के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं, सुझावों एवं क्षेत्रीय परिस्थितियों को गंभीरता से सुना। उनके यथासंभव त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और विचारधारा की शक्ति पर आधारित है। कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक पूंजी और उसकी आधारशिला हैं। सरकार एवं संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनसमस्याओं का समाधान करना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान, सुझाव एवं समस्याओं को प्राथमिकता देना उनकी प्रतिबद्धता है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय एवं जिला प्रभारी अजीत चौबे ने प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। संचालन जिला महामंत्री सुमित तिवारी ने किया ।
बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, भानु प्रताप सिंह, डॉ. विजय यादव, सरिता अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,वृजनन्दन सिंह,माया सिंह, अमित सिद्धार्थ, श्यामराज तिवारी, शशांक राय, संकठा प्रसाद मिश्र, किरन सिंह, सुमन बिंद, गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया, संतोष चौहान, मार्कंडेय चौहान,सहित अन्य पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.