पुलिस झंडा दिवस पर गाजीपुर पुलिस ने याद किया शौर्य और बलिदान का गौरवशाली इतिहास, पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित!



गाजीपुर। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली इतिहास, शौर्य, पराक्रम और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस ध्वज लगाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस बल की गौरवशाली परंपराओं और जनसेवा के संकल्प को दोहराया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।