गाजीपुर। लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद भाजपा प्रत्याशी रहे पारसनाथ राय ने शुक्रवार को जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जन भर ग्राम पंचायतों में मतदाताओं ,कार्यकर्ताओं से मिलकर आभार प्रकट किया । उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनपद के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का मैं हमेशा ऋणी रहूंगा क्योंकि जिस प्रकार मुझ छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित करके एक बड़ा सम्मान देने का काम किया था ठीक उसी प्रकार गाजीपुर की सम्मानित जनता ने भी सम्मानजनक मत देकर मुझे अपना ऋणी बना लिया है।और मैं यह भरोसा दिलाता हूं कि चुनाव में जिस प्रकार सम्मान मिला है इसके लिए मैं जनपद के प्रत्येक परिवारों का आभारी रहूंगा और हर मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का भी पुरा पुरा प्रयास करूंगा। इस मौके पर पारसनाथ राय क्षेत्र के भैरोपुर, बद्धुपुर,बभनवली, मलेठी, चककपिल, भोजापुर और बिरनो में कार्यकर्ताओ के साथ बैठकर चुनाव के दौरान अथक परिश्रम के साथ सहयोग और समर्थन के प्रति आभार जताया, भड़सर में ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता के घर पहुंचें और बूथ कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर उनके साथ मनोज सिंह, मन्नू राजभर, लाल बहादुर पांडेय, ऋषभदेव सिंह, सप्पू गुप्ता ,गोविंद यादव, कृष्णा राजभर सहित अन्य लोग मौजूद रहे
All posts by tiwarishivpratap
अफजाल अंसारी ने पारस राय को भारी मतों से हराकर जीत दर्ज किया
गाजीपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने भाजपा प्रत्याशी पारस राय से 124266 मतों से जीत दर्ज कर लिया है। भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ को 413518 मत मिले तो वहीं सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी को 537784 मत मिले। बसपा प्रत्याशी उमेश सिंह को 164601 मत मिले।
अफजाल अंसारी 28वें चक्र में भारी मतों से आगे
गाजीपुर। गाजीपुर लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी 28वें चक्र में 506209 भाजपा से पारसनाथ 388429 और बसपा से उमेश सिंह 155063 मत मिला।
28वें चक्र में अफजाल अंसारी भारी मतों से आगे है।
12 हजार नौ सौ मतदान कर्मी कराएंगे मतदान, डीएम ने दिया निर्देश
12 हजार नौ सौ मतदान कर्मी कराएंगे मतदान
पैरामिलिट्री फोर्स सहित अन्य फोर्स रहेगी बूथों पर तैनात
1472 बूथों की होगी वेबकाटिंग
डीएम ने रवानगी स्थल का किया निरीक्षण, दिया निर्देश
गाजीपुर। लोक सभा चुनाव को सकुशल निष्पक्ष निर्विध्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उदेश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शुक्रवार को पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होने पोलिंग पार्टी रवानगी कार्यो से अवगत होते हुए मतदान सामाग्री वितरण प्रणाली की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने आज 373-जखनियां (अ0जा0) हेतु, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई0टी0आई0), 374-सैदपुर (अ0जा0) हेतु पी0जी0कालेज, गोराबाजार, 375-गाजीपुर, न्यू स्टेडियम ग्राउंड (आर0टी0आई0), 376- जंगीपुर हेतु न्यू स्टेडियम ग्राउंड (आर0टी0आई0), 377- जहूराबाद हेतु , स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय, 378-मोहम्मदाबाद हेतु, रामलीला मैदान, लंका एवं 379-जमानियां हेतु राजकीय पालिटेक्निक कालेज का स्थलीय निरीक्षण किया।


जिलाधिकारी ने बताया कि 01 जून को सातवे एवं अंतिम चरण का मतदान होना है। मतदान प्रातः 07 बजे से सायं 06 बजे तक होगा। इस हेतु आज जनपद के विभिन्न स्थानो से विधान सभावार पोलिंग पार्टियो की रवानगी हो रही है। पूर्वान्ह 10 बजे तक लगभग 50 प्रतिशत पीठासीन अपनी-अपनी मतदान समाग्रियो प्राप्त कर अपना हस्ताक्षण कर चुके है। उन्होने बताया कि मतदान कराये जाने हेतु लगभग 12900 मतदान कार्मिको को लगाया गया साथ ही रिजर्व कार्मिको को भी रखा गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत पैरामिलिट्री व अन्य जिलो से आयी हुई स्टेट पुलिस की तैनाती की गयी है जिनकी ड्यूटी रवानगी स्थल पर ही चस्पा है। वही से अपने-अपने टीम के साथ ड्यूटी स्थलो पर प्रस्थान करेगे। सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने सेक्टर /जोन से सम्बन्धित पोलिंग पार्टियां की रवानगी करायेगें। सभी क्रिटिकल बूथो पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम है 1472 ऐसे बूथ है जहां वेबकाटिंग कराया जायेगा, इन बूथो पर मतदान निर्वाचन आयोग की निगरानी होगा। उन्होने बताया कि मौसम बेहद गर्म है इस हेतु डिस्पैच सेन्टरो पर पेयजल एवं ओ आर एस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा गर्मी से बचाव हेतु कार्मिको प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षित भी किया गया है रवानगी स्थलो पर मेडिकल टीम भी एक्टिव मोड पर है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप जिला निवार्चन अधिकारी दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी, समस्त ए आर ओ, तहसीलदार , एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
देखें गाजीपुर में अमित शाह का लाइव रोड शो
गाजीपुर में लोकसभा प्रत्याशी पारस राय के समर्थन में गृह मंत्री अमित शाह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रोड शो शुरू किया।
भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ के समर्थन में अमित शाह पहली बार करेंगे रोड शो
भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ के समर्थन में अमित शाह पहली बार करेंगे रोड शो
गाजीपुर। गाजीपुर लोकसभा चुनाव काफी रोचक हो गया है। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पहली बार गृहमंत्री अमित शाह रोड शो करने के लिए 29 मई को आ रहे हैं। वे शाम को मिश्रबाजार स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके रोड शो शुरू करेंगे और करीब दो किमी दूर चीतनाथ मोड़ पर रोड शो को समाप्त करेंगे। इस दौरान उनके रास्ते में 9 मंदिर, 5 मस्जिद और 1 गुरुद्वारा पड़ेगा। गृहमंत्री के रोड शो को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। अमित शाह का रोड शो मिश्रबाजार से लाल दरवाजा, चौक, प्रकाश टॉकीज के रास्ते चीतनाथ मोड़ तक जाएगा। इस रास्ते पर 9 मंदिरों में एक काली माता मंदिर, दो हनुमान मंदिर, एक शनि मंदिर और शेष पांच शिव मंदिर हैं। इसके अलावा एक गुरुद्वारा और पांच मस्जिदें भी हैं।

गृहमंत्री के रोड शो के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया गया है। स्थानीय लोग बताते हैं कि गृहमंत्री जिस रास्ते पर रोड शो करेंगे, उसपर सबसे ज्यादा व्यापारी वर्ग, वैश्य, मुस्लिम, ब्राम्हण, जायसवाल के अलावा आस-पास क्षत्रिय और यादव बहुल क्षेत्र है, जबकि शहर में एक लाख से अधिक आबादी है। ऐसे में गृहमंत्री का यह रोड शो भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में काफी कारगर साबित होगा। वहीं, गृहमंत्री भी मिश्रित आबादी के लोगों को साधने के लिए सियासी तीर चलाएंगे। उधर, रोड शो के प्रभारी व भाजपा बुंदेलखंड कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीप्रकाश पाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अमित शाह जब 2014 में उत्तर प्रदेश के प्रभारी थे, उस समय भारतीय जनता पार्टी ने 80 में से 73 सीटों को जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था। इस बार उनके सानिजि में प्रदेश में 80 से 80 सीटों को जीतने के लक्ष्य को भी प्राप्त किया जाएगा। शहर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आने के पहले शहरवासियों को काफी राहत मिल गई है। खासकर मिश्र बाजार से लेकर चीतनाथ घाट तक के व्यापारियों को रोज होने वाली परेशानियों से निजात मिल गया है, क्योंकि सीवर लाइन डालने के नाम पर सड़क की खोदाई छह माह पहले से की गई थी, जो जिम्मेदारों की उदासीनता का शिकार हो गई थी। स्थिति यह थी कि सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो गया था। हालांकि गृहमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सड़कों को रातों-रात सही कर दिया गया है। यहीं नहीं शहर के जर्जर हो चुके बिजली तारों से भी लोगों को निजात मिल गया है। इन बिजली तारों को बदलवा दिया गया है।
कोई अन्य व्यक्ति मौजूद रहे तो करें तत्काल कार्यवाही:डीएम
शिकायत मिले तो जॉच कर तत्काल करें कार्यवाही:डीएम
गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से तथा निर्वाचन सम्बन्धित विविध कार्याे को समयबद्ध एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराये जाने एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु सहायक रिटर्निग आफिसर संग मंगलवार को बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्र की मूलभूत सुविधाओ एवं व्यवस्थाओ का जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु शेष कार्य जो किये जाने है उसे अविलम्ब पूर्ण कराने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। उन्होने कहा कि समस्त कार्यो को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत आदेशो के अन्तर्गत नियमानुसार नियत तिथियों तक अवश्य पूर्ण करा लिया जाये जिसका समस्त उत्तरदायित्व सम्बन्धित अधिकारी का होगा। उन्होने निर्देश दिया कि वेबकास्टिग वाले बूथो पर किसी भी दशा में कैमरा बन्द नही होने पाये यह पहले ही सुनिश्चित करा लिया जाये। माक पोल निर्वाचन आयोग की गाईड लाईन के अनुसार ही कराई जाये तथा जिस बूथ पर एक ही पोंलिग एजेण्ड उपस्थित हो उस पर विशेष ध्यान दिया जाये। यह पहले ही सुनिश्तच कर लिया जाये की जिस- जिस बी0एल0ओ0 की ड्युटी बूथो पर लगाई गयी है वह स्वयं ही उपस्थित रहे उनके स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद न रहे यदि इस तरह की शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी जॉच कर तत्काल कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होने बैठक के दौरान कहा कि मतदान से पूर्व ही समस्त सहायक रिटर्निग अधिकारी अपने-अपने सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट के संग बैठक कर उनके कार्य दायित्वोे को कण्ठस्थ करा ले ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न होने पाये। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी अमरेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम, डिप्टी कलेक्टर रवीश गुप्ता एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
मतगणना स्थल पर किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो:डीएम
मतगणना स्थल पर किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो:डीएम
गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने एवं निर्वाचन को सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कृषि मण्डी जंगीपुर का मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का भी स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरान्त उन्होने सम्बन्धित को आवश्यक व्यवस्था ससमय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल पर जो भी कार्य शेष है उसको समयान्तर्गत पूर्ण करा लिया जाय, इसके अतिरिक्त परिसर की साफ-सफाई, विद्युत एवं प्रकाश, शौचालय, सी0सी0टी0वी0 कैमरे, मतगणना स्थल पर इसमें किसी प्रकार का अवरोधक उत्पन्न न हो इस हेतु स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक जाने हेतु बैरीकैटिंग का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होने मतगणना स्थल पर निर्वाचन आयोग की गाइड लाईन के अनुसार कार्य का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, डिप्टी कलेक्ट्रर, मण्डी सचिव एवं निर्वाचन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पं दीनदयाल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो करेंगे अमित शाह
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कल बुधवार को सायं काल 4 बजे पं दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिश्र बाजार से रोड शो प्रारम्भ करेंगे। यह रोड शो मिश्र बाजार से लाल दरवाजा, चौक, प्रकाश टॉकीज के रास्ते चीतनाथ मोड तक जाएगा। यह बात आज भाजपा बुंदेलखंड कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अमित शाह जब 2014 में उत्तर प्रदेश के प्रभारी थे उस समय भारतीय जनता पार्टी ने 80 में 73 सीटों को जीत कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था। और इस बार उनके सानिध्य में प्रदेश में 80 से 80 सीटों को जीतने के लक्ष्य को भी प्राप्त किया जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीपाल ने कहा कि देश में मोदी है तो मुमकिन है,और शाह है तो संभव है । आ गए 1975 में परिवार नियोजन को सख्त कर “बच्चे दो ही अच्छे” का नारा देकर एक वर्ग की नसबंदी कराई। जिन्हें अल्पसंख्यकों ने न अपनाकर अपनी संख्या बढ़ाया और आज संख्या के आधार पर संपत्ति में बंटवारा का नारा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था से तीसरी अर्थव्यवस्था में लाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास के लिए कानून व्यवस्था अच्छा हो जबकि गुंडे माफिया सदैव कानून व्यवस्था के लिए बाधक होते हैं। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि गृह मंत्री के रोड शो को लेकर गाजीपुर की जनता में भारी उत्साह है और यह रोड शो पुराने सभी कीर्ति मान को ध्वस्त करते हुए नया इतिहास स्थापित करेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अमित शाह के रोड शो को लेकर गाजीपुर की जनता में उत्साह का हाल यह है कि गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत में पार्टी पीछे और जनता आगे हैं । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश हित के सभी कार्यों को सम्मान देती रही है। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने अतिथि परिचय कराया।
चैम्पियनशिप में शाह फैज़ की कृति कौर ने जीता कांस्य पदक
किक बॉक्सिंग राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में शाह फैज़ की कृति कौर ने जीता कांस्य पदक
गाजीपुर। शाह फैज़ विद्यालय नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यहाँ के छात्र हर क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इसी क्रम में किक बॉक्सिंग राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 22 से 26 मई 2024 को शिव छत्रपति शिवाजी महाराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी स्टेडियम, पुणे आयोजित की गयी। इस प्रतियोगिता में सम्पूर्ण देश से 1293 खिलाडियों ने भाग लिया जिसमे उत्तर प्रदेश से 93 खिलाडियों ने भाग लिया। शाह फैज़ विद्यालय की (12)-47 kg (K. L) में कक्षा 8 की कृति कौर ने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीत कर विद्यालय व जिले का मान बढ़ाया। देवेंद्र प्रसाद प्रजापति के नेतृत्व में 20 मई को कृति कौर पुणे महाराष्ट्र रवाना हुईं थीं, जो कि इनके कोच व शाह फैज़ विद्यालय में शारीरिक शिक्षा के वरिष्ठ अध्यापक हैं। विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अधमी ने कृति कौर की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। विद्यालय परिवार भी उन्हें ढेरों शुभकामनायें देता है व उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

