गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी पारस नाथ राय ने सोमवार को नगर के कांशीराम आवास, सरदार भगत सिंह वार्ड झिंगुर पट्टी तथा कचहरी में जनसंपर्क किया इसके अलावा उन्होंने जंगीपुर विधानसभा के अंधऊ तथा खालिसपुर में जन चौपाल को भी संबोधित किया। गाजीपुर कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं से मिलकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन करने का अनुरोध करते हुए कहा कि गाजीपुर का बुद्धिजीवी वर्ग सदैव से समाज को दिशा देने का कार्य किया है और आज एक बार फिर से जिले के विकास व विकसित भारत के निर्माण मे आप सबकी महत्वपूर्ण भूमिका अपेक्षित है।और मैं विश्वास दिलाता हूं कि जन जन के सम्मान और जिले के विकास में कोई उपेक्षा मेरे द्वारा नहीं होगी बल्कि बल्कि मनोज सिन्हा की विकास सोच को आगे बढ़ाने का पूरा पूरा प्रयास होगा।
इस अवसर पर प्रवीण सिंह, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव,विनोद अग्रवाल,अजय पाठक, कृपा शंकर राय, बंशीधर कुशवाहा, रविकांत पांडेय, प्रभु नारायण सिंह, शशि कांत शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह की 29 मई को अपराह्न नगर में आयोजित होने वाले रोड शो के सफल संचालन व्यवस्था टोली की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय छावनी लाइन पर हुई । बैठक को संबोधित करते हुए रोड शो प्रभारी बुंदेलखंड कानपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि मा अमित शाह जी सातवें व अंतिम चरण के चुनाव प्रचार बंद होने से एक दिन पूर्व 29 मई को गाजीपुर नगर में रोड शो करेंगे। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बैठक में बताया कि अमित शाह पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो का शुभारंभ करेंगे यह रोड शो ऐतिहासिक होगा। बैठक में गाजीपुर सदर विधानसभा के सहेड़ी ग्राम निवासी बसपा कार्यकर्ता चंद्रदेव राम, मनोज कुमार तथा अमरजीत भारती ने भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने पार्टी पटका पहनाकर उनको सदस्यता ग्रहण कराया। बैठक में सहारनपुर विधायक राजीव गुम्बर, विनोद अग्रवाल, अश्वनी पांडेय, सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, गोपाल राय,सुनील गुप्ता,अच्छेलाल गुप्ता,हजारी प्रसाद वर्मा,नन्दू कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह, हर्षित सिंह, रामेश्वर तिवारी,आदि उपस्थित थे।
बैठक की अध्यक्षता स्पेशल ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अजय वी नायक, व्यय प्रेक्षक राजेश टूटेजा तथा पुलिस प्रेक्षक मनमोहन सिंह के द्वारा की गयी
सभी निर्वाचन गतिविधियां चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के क्रम में होना चाहिये: अजय वी नायक
सुरक्षा के व्यापक प्रबंध होने चाहिये ताकि लोकतंत्र में सभी अपने मत का प्रयोग भयमुक्त माहौल में कर सकें। पुलिस प्रेक्षक (विशेष)
कैश, लीकर आदि की तथा बॉर्डर पर सघन चेकिंग की जाये। व्यय प्रेक्षक (विशेष)
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव 75-गाजीपुर तथा 70-घोषी के लिये नियुक्त विशेष ऑब्जर्वर की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई जिसमें स्पेशल ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अजय वी0 नायक, व्यय प्रेक्षक राजेश टुटेजा तथा पुलिस प्रेक्षक मनमोहन सिंह मौजूद रहे। विषेश सामान्य प्रेक्षक अजय वी0 नायक द्वारा बूथ के अंदर मोबाइल फोन को पूरी तरह प्रतिबंधित करने तथा मतदान केन्द्रो के आस-पास भीड़ भाड़ न रहे का निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि वोट करने के दौरान वोटिंग कम्पाउण्ड के अन्दर एक व्यक्ति से अधिक मौजूद न रहे चाहे वो वी0वी0आई0पी क्यो न हो। उन्होंने चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के क्रम में सभी बूथों पर कार्मिक तथा पुलिस फोर्स की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया। स्पेशल ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त पुलिस प्रेक्षक मनमोहन सिंह द्वारा कहा गया कि मतदान के दौरान सुरक्षा के सभी व्यापक प्रबंध होना चाहिये ताकि सभी लोग लोकतंत्र में पूरी भयमुक्त होकर सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। बनरेबल/क्रिटिकल बूथों पर विशेष ध्यान रखने को निर्देशित किया ताकि शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो सके। विशेष व्यय प्रेक्षक राजेश टूटेजा द्वारा सभी प्रत्याशियों के खर्चों पर विशेष नजर रखने तथा प्रत्याशियों के रोड शो की वीडियो, फोटो आदि की बारीकी से विश्लेषण करने तथा एम्बुलेंस, कैश केरी वैन, बॉर्डर आदि की सघन चेकिंग को निर्देशित किया गया। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा लोकसभा गाजीपुर निर्वाचन हेतु बनाये गये मतदान केंद्रों, बूथों तथा मतदाताओं की संख्या आदि सहित निर्वाचन संबंधित समस्त तैयारियों की जानकारी पी पी टी के माध्यम से दी गयी। उन्होंने बताया की समस्त चिह्नित मतदान केंद्रों/ क्रिटिकल बूथों पर वेबकास्टिंग की सुविधा की गयी है। सकुशल निर्वाचन हेतु निर्वाचन कंट्रोल रूम स्थापित है जिसके माध्यम से शिकायतों हेतु टोल फ्री नंबर 1950, सी-विजिल, स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता तथा सोशल मीडिया, प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वोटर गाइड, मतदाता पर्ची का भी शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत की पुलिस फोर्स की व्यवस्थाओं सुनिश्चि है। बैठक में लोकसभा गाजीपुर के लिये नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अनन्त लाल ज्ञानी, व्यय प्रेक्षक भवानी शंकर मीणा, लोक सभा 70-घोषी के लिये नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अनिल कुमार सिंह, व्यय प्रेक्षक शिवकुमार सालुंकेय, पुलिस प्रेक्षक, सहित मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम, वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश कुमार उपाध्याय, समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
गाजीपुर। लोक सभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा अति वरिष्ठ एंव दिव्यांगजनो हेतु होम वोंटिग की व्यवस्था है जिसमें मतदान हेतु 85 वर्ष के उपर के मतदाता एंव 40 प्रतिशत के उपर के दिव्यागजनो द्वारा फार्म 12 डी भरकर जमा किया गया है। जिस क्रम मे 26 मई से 28 मई तक घर-घर जाकर फार्म 12 डी भरे हुए मतदाताओ का मतदान पोस्टल बैलेट से कराया जा रहा है। इसी क्रम में अजीत कुमार सिंह, अपर महाधिवक्ता, उ० प्र० शासन की माता मगनेश्वरी देवी (उम्र-96), पत्नी बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह, संस्थापक, पी० जी० कॉलेज, गाजीपुर ने भारत निर्वाचन आयोग की अति वरिष्ट जनों हेतु होम वोटिंग योजना के तहत घर से अपना मतदान पूर्ण किया। मगनेश्वरी देवी ने अबतक के प्रत्येक चुनाव में बूथ तक जाकर अपने मताधिकार को पूर्ण किया है। उन्होंने समस्त युवाओं, वृद्धजनों एवं समस्त मतदाताओं से मतदान करने की अपील की एवं चुनाव आयोग की इस सुविधा की सराहना की। साथ में लल्ली सिंह (उम्र,94), पत्नी स्व० वीरेन्द्र प्रसाद सिंह ने भी अपने मताधिकार को पूर्ण किया। अजीत कुमार सिंह, अपर महाधिवक्ता, उ० प्र० शासन ने गाजीपुर के समस्त मतदाताओं से अपने मतदान को संपन्न करने का आग्रह किया। उन्होंने तकनीकी शिक्षा शोध संस्थान एवं पी० जी० कॉलेज गाजीपुर के सभी वर्तमान छात्रों और बाहर कार्यरत पूर्व छात्रों से अनुरोध किया की वे चुनाव के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना सुनिश्चित करें तथा जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने हेतु अपर महाधिवक्ता महोदय ने छात्रों एवं पूर्व छात्रों से संपर्क कर मताधिकार के लिए आग्रह एवं प्रेरित किया।
सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के समर्थन में सभा को संबोधित किया
अखिलेश यादव बोले इंडिया गठबंधन सरकार आई तो अग्निवीर योजना खत्म कर देंगे
उत्तर प्रदेश की 80 सीटें जिताओ और भाजपा को भगाओ
बीजेपी और बीएसपी ने अंदर ही अंदर हाथ मिला रखा है
लखनऊ वाले तो लखनऊ वाले दिल्ली वालों की भी भाषा बदल गई है
गाजीपुर। सोमवार को आरटीआई मैदान में अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी और बीएसपी अंदर ही अंदर मिली हुई है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह संविधान बचाने का भी चुनाव है। बीजेपी और बीएसपी ने अंदर ही अंदर हाथ मिला रखा है। इसलिए सावधान हो जाइए। वह गाजीपुर जिले के आरटीआई मैदान में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एंबुलेंस की सर्विस को भी बर्बाद कर दिया। पुलिस को लेकर के भी हम लोगों ने व्यवस्था बनाई थी, जो बर्बाद हो गई है। अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग भी जान गए हैं कि 4 जून के बाद उनकी सरकार बनने वाली नहीं है। इसीलिए लखनऊ वाले तो लखनऊ वाले दिल्ली वालों की भी भाषा बदल गई है। हम इन बीजेपी वालों को कहना चाहते हैं 4 जून के बाद न केवल मंत्री मंडली बदलेगी, मंत्रिमंडल भी बदलेगा और मीडिया मंडल भी बदलने का काम होगा। अखिलेश ने कहा कि जो लोग 400 का नारा लगा रहे थे, अगर गणित समझोगे तो आप समझ में आएगा कि 543 सीट में 400 सीट पर भी नहीं जीत पा रहे हैं। अब तो जिस तरह का गुस्सा 140 करोड़ की जनता में है, उससे तो लग रहा है इनको 140 सीटों के लिए तरसा देगी। क्या कहते हैं कि दो शहजादे वोट करने निकले हैं, हम उनको कहना चाहते हैं, जो हम लोगों को दो शहजादे बोल रहे हैं, इस बार दोनों शहजादे मिलकर के शह उन्हें दे रहे हैं।
बिरनो। भाजपा प्रत्याशी पारस नाथ राय रोज-रोज लगातार 10 से 12 गांवों में जन चौपाल के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए अपने पक्ष मे मतदान का अनुरोध कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को पाण्डेय पुर राधे , नसरतपुर, बिहरा,बरेंदा, हरहरी,गोबिंदपुर, पिपनार, बहलोलपु,नेवादा ,मरदह व भोजापुर गांवों मे जन चौपाल को संबोधित किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं, किसानो, नौजवानों एवं गरीबों की समस्याओं को सुलझाने का पूरा पूरा प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि मनोज सिन्हा के द्वारा शुरू गाजीपुर के रुके हुए विकास को बढ़ाना मेरा लक्ष्य है। इस अवसर पर अवधेश राजभर, कुंवर रमेश सिंह पप्पू, शैलेश राम, शशिकांत शर्मा (मीडिया प्रभारी)विवेकानंद पांडेय ,धर्मेंद्र सिंह, अनिल पांडेय, अंबिका राजभर, बृजेश राजभर, बृजेश सिंह, जयप्रकाश पांडेय, रामाश्रय राय, श्रीकांत राय, पंकज राय, सुनील कुशवाहा, प्रमोद राय आदि लोग उपस्थित थे।
गाज़ीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लालदरवाजा मोहल्ले में सड़क किनारे लगे विद्युत ट्रांसफार्मरो में आज अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में दोनों ट्रांसफार्मर आग का गोला बन गया। आसपास के लोगों ने विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद आसपास के घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत आपूर्ति ठप होने हजारों की आबादी परेशान है। विद्युत विभाग के अधिकारी जल्द ही विद्युत आपूर्ति चालू हो जाने की बात कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि लालदरवाजा बिजली दफ्तर के बाहर लगा ट्रांसफार्मर अचानक जलने लगा। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से आग की तेज लपटें उठने लगी। आग की लपटों ने पास के ही दूसरे ट्रांसफार्मर को भी अपनी जद में ले लिया। दोनों ट्रांसफार्मर से उठ रही तेज लपटे दूर से दिख रही थी। यह देख पास के घरों के लोग परेशान हो गए। ट्रांसफार्मर जल जाने बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने का आश्वासन स्थानीय लोगों को दिया है। अधीक्षण अभियंता पूर्णचन्द्र ने कहा अचानक एक ट्रांसफार्म में लगी। आग की लपट की चपेट में दूसरा ट्रांसफार्मर भी आ गया।कहा कि शार्ट सर्किट की वहज से आग लगी है।
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सावित्रीबाई फुले सभागार में गुरूवार को मतदाता जागरूकता, युवा महोत्सव एवं युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज युवा मतदाताओं को समर्पित और उनको उत्प्रेरित करने के लिए युवा महोत्सव एवं युवा सांसद का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी लोकेश कुमार, विशिष्ट अतिथि राम नगीना यादव समाज कल्याण अधिकारी एवं संजय कुमार सोनी बाल एवं महिला विकास कल्याण अधिकारी रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ अमित यादव एवं एनसीसी प्रभारी डॉ शशि कला ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने अतिथि का स्वागत करते हुए बढ़ चढ़कर मतदान की अपील की। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी लोकेश कुमार ने उपस्थित युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि न केवल हमें अपना वोट डालना है बल्कि अपने आसपास के लोग भी वोट डालने जाएं इसके लिए भी युवाओं को तैयार रहना है। कार्यक्रम के दौरान श्रेया मौर्य, दिव्या तिवारी, साधना यादव, श्रेया यादव, अंकिता, अंजलि आदि की टीम ने मतदाता जागरूकता गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रतीक्षा एवं दिव्या तिवारी, लक्ष्मी राय की टीम ने मतदाता जागरूकता नाटक का मंचन किया। राकेश कुमार,कोशल कुमार, श्रेया, अंकिता, रागिनी आदि ने युवा संसद के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किया। निर्वाचन साक्षरता क्लब (फ्यूचर वोटर) की प्रतिनिधि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता पर एकल एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किया।
स्वीप आइकॉन अरविंद कुमार शर्मा एवं डा संजय राय और उनकी टीम कार्यक्रम में मौजूद रही जिसमें बॉडी बिल्डिंग का प्रदर्शन कर संदेश दिया गया कि स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम जरूरी है। उसी प्रकार लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है। मिस्टर गाजीपुर गौरव कुमार एवं मसल्स चौंपियन आशीष कुमार ने बॉडीबिल्डिंग का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में भारत के मानचित्र पर छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदान का संदेश दिया। सहायक स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ हरिओम यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ शिवकुमार डॉ निरंजन कुमार, डॉ विकास कुमार आदि उपस्थित रहे।
सावधान रहें, रुके और साफ़ पानी में ही पनपता है डेंगू का मच्छर:सीएमओ
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सीएमओ कार्यालय समेत सीएचसी – पीएचसी पर आयोजित हुए कार्यक्रम
डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए जानकारी एवं जागरूकता भी बेहद जरूरी
गाज़ीपुर। डेंगू, एडीज़ मादा मच्छर के काटने से फैलता है। ये मच्छर रुके हुए साफ पानी में पनपते हैं। इसलिए आवश्यक है कि घरों में मौजूद कूलर, गमले के नीचे जमा पानी, टायरों, छत और खाली पत्रों में जमा हुए पानी को हर हफ्ते खाली करें, जिससे मच्छर का लार्वा न पनप सके। समय पर जांच और उपचार कराने से डेंगू पूरी तरह ठीक हो सकता है। लापरवाही करने से यह गंभीर रूप ले सकता है। यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल का। वह राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर वृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित हुई गोष्ठी में कह रहे थे। सीएमओ ने कहा कि इस वर्ष डेंगू दिवस की थीम ‘समुदाय को जोड़ें, डेंगू को नियंत्रित करें’ रखी गई है।
इसके लिए डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचाव एवं रोकथाम के लिए अधिक से अधिक लोगों में जागरूकता लायी जाए। आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा रोकथाम के लिए “क्या करें और क्या न करें” के बारे में बताया जाए। घर व आसपास कहीं भी जल जमाव न होने दें। डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग ने अभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ जेएन सिंह ने कहा कि तालाब और नालियों की नियमित सफाई के लिए, फॉगिंग-छिड़काव की व्यवस्था कराने के लिए, संक्रमण और प्रदूषण की उत्तरदायी खुली नालियों को ढक कर रखें। नगरीय एवं ग्रामीण इलाकों में पेयजल स्रोतों एवं संसाधनों से शौचालयों के सीवर को उचित दूरी पर स्थापित करें। इस कार्य को पूरा करने के लिए जिला मलेरिया अधिकारी, नगर विकास और पंचायती राज विभाग का सहयोग लें।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि डेंगू, वायरल और मच्छर जनित रोग है। इससे ग्रसित मरीजों का बदन टूटता है और अधिक दर्द होता है। डेंगू बुख़ार के कुछ लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, त्वचा पर लाल चकत्ते तथा मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द शामिल होता है। डेंगू का एक लक्षण रक्तस्रावी बुख़ार भी है जिसके कारण रक्त ले जाने वाली नलिकाओं में रक्तस्राव या रिसाव होता है जिससे प्लेटलेट्स का स्तर कम धीरे-धीरे कम होने लगता है। दूसरा डेंगू शॉक सिंड्रोम है, जिससे खतरनाक रूप से निम्न रक्तचाप (ब्लडप्रेशर) होता है। इस प्रकार के कोई भी लक्षण दिखते ही नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर सम्पूर्ण इलाज कराएं। जनपद के सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा जिला अस्पताल में जांच व उपचार की सुविधा उपलब्ध है।
इसके साथ ही सैदपुर सीएचसी समेत सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) पर भी जागरूकता कार्यक्रम व गोष्टी का आयोजन किया गया। इस मौके अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह समेत अन्य चिकित्सा अधिकारी, सीएचओ एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।