All posts by tiwarishivpratap

अलविदा की नमाज: डीएम-एसपी ने किया मस्जिदों का भ्रमण

गाजीपुर। जनपद में रमजान के अंतिम शुक्रवार को अदा की जाने वाली अलविदा की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए विभिन्न मस्जिदों का डीएम एवं एसपी ने भृमण किया है। बता दें कि जनपद में सभी मस्जिदों पर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर रही। शुक्रवार को रमजानुल महीने के अलविदा जुमे की नमाज मस्जिदों में पढ़ी गई। इस दौरान नमाजियों की संख्या अधिक होने की संभावना को लेकर मस्जिदों में व्यवस्था की गई। नमाज के समय पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के इंतजाम कर लिए। शुक्रवार को नमाज को लेकर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शहर क्षेत्र के कई मस्जिदों का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि आज अलविदा की नमाज सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया है। भ्रमण के समय एसपी सिटी ज्ञानेंद्र, सीओ सिटी सुधाकर पाण्डेय, कोतवाल दीनदयाल पाण्डेय सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

अगर कोई नियमों का करे उल्लंघन तो दें हेल्प लाइन नंबर पर जानकारी:डीएम

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखैरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने गुरूवार को ग्राम पंचायत देवढ़ी, उच्च प्राथमिक विद्यालय देवैथा  मे मतदाता जागरूकता चौपाल के माध्यम से लोगो को निर्भिक होकर वोट डालने के लिए जागरूक किया। चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगो को  मतदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि लोकतंत्र का महापर्व है। आप लोग निर्भिक  होकर अधिक से अधिक संख्या में अपना वोट डालें । उन्होने  उपस्थित ग्रामवासियों से कहां कि अपना मत किसी के बहकावे, डराने धमकाने या किसी भी प्रलोभन, मे आकर न दे। यदि कोई व्यक्ति पैसा, शाराब ,साड़ी व अन्य प्रलोभन देते समय पकड़ा जाता है तो देने एवं लेने वाले के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी। यदि कोई व्यक्ति जाति व धर्म के खिलाफ लोगो के मन मे भय एवं दंगे के उद्देश्य से निर्वाचन मे कोई विघ्न डालता है या पैसा, शाराब, साड़ी देता है तो इसकी जानकारी टोल फ्री नं0 1950 या टेलिफोन नं0 0548 220211 पर काल करके दे सकतेे है।

उन्होने लोगो से सी-विजिल एप्प डाउनलोड करने की अपील कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा बनाये गये सी-विजिल एप्प के माध्यम से चुनाव सम्बन्धी किसी प्रकार की शिकायत जैसे कोई गलत पैसा शाराब, साड़ी या जाति धर्म से लड़ाता है तो फोटो एवं विडियो के माध्यम से इस एप्प के द्वारा शिकायत कर सकते है। उन्होने कहा कि आप अपना मत, डर, भय, लालच में आकर न डालें। सुझ- बुझ कर ईमानदारी से अपने मत का चुनाव करें। जिलाधिकारी ने बताया कि दिव्यांग व्यक्ति जिनके पास दिव्यांग प्रमाण पत्र है, एवं 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों का वोट उनके घर पर ही वैलेट पेपर के माध्यम से डाला जायेगा। जागरूकता चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगो को मतदाता जागरूक की शपथ दिलायी।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि चुनाव शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हो, जो व्यक्ति निर्वाचन में विघ्न डालेगा, वोटरो को धमकायेगा, पैसा बाटेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। पारदर्शी चुनाव में कोई दखल बरदास्त नही होगी। उन्होने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि आप अपना वोट न बेचें अपने मत का सही प्रयोग करें।  बुथ के 200 मीटर के दायरे में कोई गलत गतिविधी  नही होगी। अगर कोई व्यक्ति आचार संहिता का उलंघन कर रहा है तो आप हेल्प लाइन नं0 पर काल करके बतायें उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।  जन चौपाल के पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने देवैथा, देवढ़ी कर्मनाशा पुल, एव करमहरी बिहार बार्डर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया एवं लगाये गये कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जमानियां, उप जिलाधिकारी जमानियां, तहसीलदार जमानियां,  एवं अन्य अधिकारीगण, उपस्थित थे।

गडही में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर। नगर के कचहरी स्थित रेलवे जोनल ट्रेनिंग सेंटर के पीछे गड़ही में एक अज्ञात युवक जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष का शव मिला। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंचकर शव के बारे में जानकारी करना शुरु कर दिया। लेकिन उसका शिनाख्त नहीं हो सका। स्थानीय लोगों के अनुसार गड़ही के पास ही सहजन के पेड़ से बगल के ही लोग सहजन तोड़ने के लिए गए थे और जब उनकी नजर पानी पर पड़ी तो देखा कि वहां पर एक शव पड़ा हुआ है , जिसकी जानकारी उन्होंने आसपास के लोगों के साथ साथ कोतवाली पुलिस को भी दिया। जानकारी के बाद सदर कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पाण्डेय अपने पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर शिनाख्त करने में जुट गई। इस दौरान फॉरेंसिक टीम भी जांच करने के लिए मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने में जुट गई।

असलहा फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, जखीरे के साथ दो गिरफ्तार

गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस और खानपुर थाना पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोर करते हुए 12 तमंचा सहित भारी मात्रा में अर्द्ध निर्मित तमंचा व कारतूस तथा तमंचा बनाने  के उपकरण के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी गुरूवार को एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर एसपी ओमवीर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि  थानाध्यक्ष खानपुर अपने पुलिस टीम और स्वाट/सर्विलांस की टीम ने बुधवार को चेकिंग के दौरान खानपुर थाना क्षेत्र के भुजेहुआ जियापुर से अभियुक्त रामधारी राजभर पुत्र बनारसी राजभर निवासी बसही थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ को 5 अवैध तमंचा, 3  जिन्दा कारतूस .315 बोर और 1 बिना नम्बर प्लेट अपाचे मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त रामधारी उपरोक्त से पूछताछ और उसकी निशानदेही पर ग्राम मिश्रौली उर्फ चिलबिली थाना कासिमाबाद से 1 अन्य अभियुक्त सरवन विश्वकर्मा पुत्र स्व0 कैलाश विश्वकर्मा निवासी मिश्रौली उर्फ चिलबिली थाना कासिमाबाद को उसके घर से 5 अवैध तमंचा, 2 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 2 तमंचा, 2 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 6 अर्द्ध निर्मित अवैध तमंचे का ढाँचा और भारी मात्रा में असलहा बनाने की सामाग्री और उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम दोनो लोग मिलकर अवैध असलहा बनाकर आस-पास के जिलों में बेचने का काम करते है। इसमें सरवन विश्वकर्मा द्वारा अपने घर में अवैध रुप से तमंचा बनाने तथा रामधारी राजभर का काम बने हुए तमंचो को ले जाकर नये लड़को को अच्छी कीमत पर बेचना हैं। इस काम से मिले पैसों को अभियुक्त आपस में आधा-आधा बाँट लेते है। उन्ही पैंसो से हम लोग अपना व अपने परिवार का जीवन यापन तथा अपना शौक पूरा करते हैं। अभियुक्तों ने बताया गया कि हम लोग पूर्व में भी पकड़े जा चुके हैं और जेल जा चुके है। गिरफ्तार अहियुक्तो के ऊपर जिले सहित अन्य जिलों में भी का संगीत धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

निर्देशों का पालन करें नहीं तो होगी कार्रवाई:डीएम

बैनर, पोस्टर, पंफलेट पर मुद्रक/प्रकाशक का नाम, पता सहित प्रतियों की संख्या अंकित होना अनिर्वाय: डीएम

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के प्रमुख मुद्रक एवं प्रकाशक के स्वामियों के साथ गुरूवार को बैठक कर  निर्वाचन आयोग में निहित दिशा निर्देशो के बारे में दी जानकारी दीं।




गाजीपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने लोकसभा चुनाव को लेकर जनपद के समस्त प्रिंटिंग प्रेस स्वामियों की कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर निर्वाचन के दौरान पोस्टर, बैनर, पम्पप्लेट आदि के प्रकाशन के सम्बन्धित निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशो के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत निर्वाचन प्रचार से संबंधित पुस्तिकाओं, पोस्टरों आदि के मुद्रण एवं प्रकाशन पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127ए के अंतर्गत प्रतिबंध है कि कोई भी व्यक्ति/मुद्रक किसी ऐसे निर्वाचन पम्फलेट अथवा पोस्टर का मुद्रण या प्रकाशन नही करेगा अथवा मुद्रित या प्रकाशित नही करवायेगा जिसके मुख्य पृष्ठ पर मुद्रक एवं इसके प्रकाशक का नाम व पता न लिखा हो। कोई व्यक्ति किसी निर्वाचन पैम्फलेट अथवा पोस्टर का मुद्रण तब तक नही करेगा या मुद्रित नही करवायेगा जब तक कि प्रकाशक की पहचान की घोषणा उनके द्वारा हस्ताक्षरित तथा दो व्यक्ति जो उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते हों, उनके द्वारा सत्यापित न हो तथा जिसे उनके द्वारा डुप्लिकेट में मुद्रक को न दिया जाये। जब तक कि दस्तावेज के मुद्रण के पश्चात उचित समय पर मुद्रक द्वारा दस्तावेज की एक प्रति के साथ घोषणा की एक प्रति (जनपद में मुद्रित होनें पर) जिला निर्वाचन अधिकारी को न भेजी जाय।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन पम्पप्लेटो, पोस्टरों इत्यादि के मुद्रण पर उक्त प्रतिबन्ध इन दस्तावेजो के प्रकाशकों एवं मुद्रको की पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से विधि द्वारा अधिरोपित किये गये है ताकि धर्म, वंश, जाति, समुदाय, भाषा या विरोधी चरित्र हनन इत्यादि के आधार पर अपील जैसे किसी ऐसे दस्तावेज जिसमें कोई ऐसे मामले व सामाग्री शामिल हो, जो अवैध अपराधिक या आपत्तिजनक हो। अगर होता है तो सम्बन्धित व्यक्ति के विरूद्ध आवश्यक दण्डात्मक व निरोधात्मक कार्यवाही की जायेगीे। यह प्रतिबन्ध राजनैतिक दलो, अभ्यर्थियों तथा उनके समर्थको द्वारा निर्वाचन पम्पप्लेटो पोस्टरों  इत्यादि के मुद्रण एवं प्रकाशन पर हुये अनधिकृत निर्वाचन व्ययों पर रोक लगाने के उद्देश्य में भी सहायक होते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने  कहा कि उपरोक्त निर्देशों का जनपद के समस्त प्रिंटिंग प्रेस स्वामियों द्वारा अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के समस्त सदस्यगण के अलावा मुद्रक/प्रकाशक प्रेस के स्वामी व केबिल चैनल के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

रंगेहाथ घूस लेते पकड़े गए दरोगा जी

गाजीपुर। एंटी करप्शन ने सादात थाने के उप निरीक्षक आफताब अहमद को मंगलवार के दिन  25 हजार रुपये घूस लेते समय पकड़ लिया। इस मामले में एंटी करप्शन विभाग की ओर से सादात थाना प्रभारी आलोक त्रिपाठी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मुकदमे की कार्रवाई बहरियाबाद थाने में हुई। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में अफरा तफरी मच गया है। बता दें कि शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी मारुति शिफ्ट कार 23 फरवरी को पुलिस ने पकड़ा था। जिसको रिलीज कराने के लिए एसडीएम के यहा रिपोर्ट भेजना था।  जिसके एवज में दारोगा द्वारा 25 हजार रुपए की मांग की गई थी।शिकायतकर्ता ने परेशान होकर एंटी करप्शन वाराणसी टीम को सूचना दी।

शिकायतकर्ता के सूचना पर एंटी करप्शन टीम ने दारोगा को रंगे हाथो घूस लेते हुए सादात थाना परिसर में ही दबोच लिया। दरोगा को दबोचने वाली टीम में एसएचओ अजीत सिंह, नीरज सिंह, योगेन्द्र कुमार, मैनेजर सिंह, प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार राय, विशाल उपाध्याय, सुमित कुमार भारती, विनोद कुमार, कांस्टेबल आशीष शुक्ला, अजय कुमार यादव सहित अन्य शामिल रहे।

परिवार कल्याण के कार्यक्रमों को अपनाने में तत्पर दिखे शिक्षित परिवार

परिवार कल्याण के कार्यक्रमों को अपनाने में अधिक तत्पर दिखे शिक्षित परिवार: कुसुम यादव 


गाजीपुर। पी०जी० कालेज में पूर्व शोध प्रबन्ध प्रस्तुत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी महाविद्यालय के अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ तथा विभागीय शोध समिति के तत्वावधान में महाविद्यालय के सेमिनार हाल में सम्पन्न हुई, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त संगोष्ठी में कला संकाय के भूगोल विषय की शोधार्थिनी कुसुम यादव ने अपने शोध  प्रबंध शीर्षक “जखनियाँ विकासखण्ड जनपद में जनसंख्या गत्यात्मकता एवं परिवार कल्याण: एक भौगोलिक विश्लेषण” नामक विषय पर शोध प्रबन्ध व उसकी विषय वस्तु  प्रस्तुत करते हुए कहा कि जखनियाँ विकासखण्ड जनपद का एक ग्रामीण जनसंख्या बहुल क्षेत्र है, जहाँ कृषि लोगों की आजीविका का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। इस क्षेत्र में बढ़ती हुई जनसंख्या से अनेक सामाजिक-आर्थिक एवं पर्यावरणीय समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं जैसे बेरोजगारी, निर्धनता, अशिक्षा, पेय जल एवं आवास सुविधाओं का अभाव, स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएँ, प्रति व्यक्ति कृषि भूमि की कमी, जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, मृदा प्रदूषण आदि। इन समस्याओं का समाधान अध्ययनित क्षेत्र में परिवार कल्याण के कार्यक्रमों को अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करके एवं जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करके किया जा सकता है। इसमें शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। शोध अध्ययन से प्रकाश में आया है  कि शिक्षित परिवार जहाँ स्वयं परिवार कल्याण के कार्यक्रमों को अपनाने तथा जनसंख्या को नियन्त्रित करने में सबसे अधिक तत्पर पाए गए वहीं अशिक्षित परिवार इसके प्रति उदासीन और अनभिज्ञ पाए गए और इनमें बच्चा पैदा करना ईश्वर या अल्लाह की देन मानने की मानसिकता पायी गयी। इस मानसिकता को परिवर्तित करने की आवश्यकता है। प्रस्तुतिकरण के बाद विभागीय शोध समिति, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ व प्राध्यापकों तथा शोध छात्र-छात्राओं द्वारा शोध पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए जिनका शोधार्थी ने संतुष्टिपूर्ण एवं उचित उत्तर दिया। तत्पश्चात विकास एवं अनुसंधान प्रकोष्ठ के चेयरमैन एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे०(डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शोध प्रबंध को विश्वविद्यालय में जमा करने की संस्तुति प्रदान किया। इस संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफे० (डॉ०) जी० सिंह, मुख्य नियंता प्रोफेसर (डॉ०)एस० डी० सिंह परिहार, शोध निर्देशक डॉ०बासुदेव राम, भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० सुनील कुमार शाही, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के सदस्य प्रोफे (डॉ०) अरुण कुमार यादव, डॉ०के०के० पटेल, डॉ० नितिश कुमार भारद्वाज, डॉ० गौतमी जैसवारा,  डॉ०अतुल कुमार सिंह, डॉ० अंजनी कुमार गौतम  एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा शोध छात्र छात्रएं आदि उपस्थित रहे। अंत में डॉ० सुनील कुमार शाही ने सभी का आभार व्यक्त किया, संचालन अनुसंधान एवं विकास प्रोकोष्ठ के संयोजक प्रोफे०(डॉ०) जी० सिंह ने किया।

कांस्टेबल के पत्नी को दिया गया 75 लाख का चेक

गाजीपुर। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा मंगलवार को एसपी कार्यालय में स्व कांस्टेबल संदीप सिंह की पत्नी और बच्चों को 75 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। एसबीआई के रीजनल मैनेजर संजय चौधरी, चीफ मैनेजर गाजीपुर परिमल, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, एसपी देहात बलवंत ने स्वर्गीय कांस्टेबल संदीप सिंह की पत्नी खुशबु सिंह को चेक सौंपा। इस दौरान उनके दो बच्चे मौजूद रहे। खुशबू सिंह ने बताया कि उनके पति की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी , आज एसबीआई द्वारा 75 लाख रुपए की सहायता राशि मिली है। वाराणसी से आए भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर ने बताया कि एसबीआई सैलरी अकाउंट होल्डर्स को अपनी विभिन्न योजनाओं के जरिए रिस्क कवर करती है। मृतक सिपाही संदीप सिंह का सैलरी अकाउंट हमारे यहां था और सोनभद्र में ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया था। आज बैंक द्वारा 75 लाख रुपए का चेक एसपी के द्वारा पीड़ित की पत्नी को सौंपा गया है। रीजनल मैनेजर ने बताया कि एसबीआई अपने अकाउंट होल्डर्स के लिए निःशुल्क रिस्क कवर की योजनाओं की सुविधा देती है, जिसके तहत आज चेक दिया गया है।  एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि कांस्टेबल संदीप सिंह का साल 2023 में सोनभद्र के रायपुर थाना अंतर्गत पिकेट ड्यूटी पर वाहन से धक्का लगने के बाद मौत हो गई थी। चूंकि इनका सैलरी अकाउंट एसबीआई में था और एसबीआई द्वारा रिस्क कवर योजना के तहत आज मृतक कांस्टेबल की पत्नी और बच्चों को 75 लाख का चेक दिया गया है, जिससे बच्चों और परिवार का भरण पोषण अच्छे से हो सकेगा।

मतगणना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम-एसपी, दिया निर्देश

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने एवं निर्वाचन को सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सयुक्त रूप से कृषि मण्डी जंगीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरान्त उन्होने सम्बन्धित को आवश्यक व्यवस्था को ससमय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जंगीपुर के मण्डी सचिव को निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल पर जो भी कार्य कराये जाने है उसको समयान्तर्गत पूर्ण करा लिया जाय तथा मण्डी में लगाये जा रहे दुकानो को जल्द से जल्द खाली करा कर मरम्मत कार्य समयान्तराल में कर लिया जाय।

उन्होने  मण्डी सचिव को निर्देशित किया कि मण्डी में अतिक्रमण किये गये स्थानो को तत्काल हटाया जाय। कमरो में रंगाई व पोताई, छत की मरम्मत एवं टूटे फर्स को ठीक करके यह भी सुनिश्चित कर लिया जाय की इसमें कही से पानी तो नही आ रहा है, ऐसे स्थित में उसे ठीक कर लिया जाय। स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक के रास्तो एवं नाली को ठीक किया जाय। कहा कि इसमें किसी प्रकार का अवरोधक उत्पन्न न हो तथा स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक जाने हेतु बैरीकैटिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया जाय। उन्होनंे कहा कि मण्डी के चारो तरफ सी0सी0टी0वी कैमरे, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल एवं पूरे मण्डी की निगरीन हेतु पर्याप्त मात्रा में सी0सी0टी0वी कैमरे लगायी जाये। विद्युत व्यवस्था एवं जर्जर तारो को भी सही कर लिया जाय। उन्होने कहा मतगणना स्थल पर निर्वाचन आयोग की जो भी गाइड लाईन है उसका शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाये। इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, एसपी सी0टी ज्ञानेंद्र, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, डिप्टी कलेक्ट्रर, तहसीलदार सदर, नगर पंचायत जंगीपुर ई0ओ, मण्डी सचिव एवं निर्वाचन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लग्जरी वाहनों के साथ दो गिरफ्तार

गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस व थाना करण्डा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान फर्जी नम्बर प्लेट लगी 5 स्कार्पियो के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। सोमवार को थानाध्यक्ष करण्डा द्वारा अपने पुलिस टीम के साथ चाड़ीपुर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि मैनपुर की तरफ से आ रही 2 स्कार्पियो वाहन जिस पर गलत नम्बर प्लेट लगाकर कहीं बेचने के फिराक मे जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दोनों स्कार्पियो के साथ अभियुक्त अमित यादव पुत्र विजयन्त यादव निवासी ग्राम परमेठ थाना करण्डा उम्र 29 वर्ष और जितेन्द्र बिन्द पुत्र सूब्बा बिन्द नि0 सिरगिथा थाना नंदगंज उम्र 30 वर्ष गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर भिन्न–भिन्न स्थानों से 3 अन्य स्कार्पियो वाहन को बरामद किया गया। अभियुक्तों द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि हम लोग रजिस्ट्रेशन फेल हुई गाडियाँ महाराष्ट्र व गुजरात से सस्ते दामों में खरीदकर ले आते हैं तथा उसका चेचिस नम्बर व नम्बर प्लेट बदलकर लगन कमाने व लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को प्रचार हेतु तथा बिहार में अच्छे दामों में बेचने हेतु इन वाहनों का उपयोग करते हैं।