पी.जी. कॉलेज में 1 अप्रैल से 15 जून तक भरे जाएंगे ऑनलाइन प्रवेश फार्म
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के सभी विषयों में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन फार्म 01 अप्रैल 2024 से भरे जाएंगे। उक्त सूचना देते हुए प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय में आगामी सत्र: 2024-25 में प्रवेश लेने के लिए प्रतीक्षारत छात्र- छात्रायें अपना प्रवेश परीक्षा आवेदन फार्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर की वेबसाइट : http://www.pgcghazipur.ac.in पर लाग इन कर 01 अप्रैल से भर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा फार्म भरने हेतु बेवसाइट 01 अप्रैल 2024 से 15 जून 2024 तक खुली रहेगी। प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि छात्र-छात्राएं चयनित विषय में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म भरने के उपरांत प्रवेश परीक्षा हेतु परीक्षा शुल्क भी कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से ही आनलाईन जमा करेंगें। आनलाईन आवेदन करने वाले सभी छात्र- छात्राओं को प्रवेश फॉर्म की हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा करने की कोई आवश्यकता नहीं रहेगी। छात्र छत्राओं को ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरने में किसी भी तरह की तकनीकी समस्या की दशा में समस्या समाधान हेतु कार्यालय अवधि में महाविद्यालय कार्यालय में आकर या वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड, प्रवेश परीक्षा तिथि, प्रवेश परीक्षा परिणाम, काउन्सलिंग आदि की सूचनाऐं आवश्यकतानुसार समय – समय पर महाविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी।
गाजीपुर। रविवार को वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में 27वें वेलफेयर उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन मिश्रवलिया स्थित एक स्कूल के सभागार में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ0 हरिकेश सिंह पूर्व कुलपति छपरा विश्वविद्यालय तथा विशिष्ट अतिथि डा0 स्वतन्त्र देव सिंह, डा0 डी पी सिंह, राजेश्वर सिंह तथा समारोह अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डा0 हरिकेश सिंह ने कहा कि कर्तव्य निष्ठा व इमानदारी से कराए गए समाज सेवा की प्रशंसा करते हुए कहा वारफेयर से निकलकर समाज में वेलफेयर का काम इस संस्था ने किया है। समुद्र मंथन के समय जो दानवों ने विष के रूप में वारफेयर किया उसे अमृत के रूप में वेलफेयर का काम गाजीपुर की इस संस्था ने किया। क्लब की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रिंकू यादव को दिव्यांग शक्ति बताते हुए कहा कि क्लब ने दिव्यांग को अध्यक्ष बनाकर महिला सशक्तिकरण का मजबूत उदाहरण पेश किया है। विशिष्ट अतिथि डा0 स्वतंत्र देव सिंह ने इतने बड़े पैमाने पर बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए क्लब के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सभी पदाधिकारियों को साधूवाद दिया। अपने संबोधन में डा0 डी पी सिंह ने पुरस्कार के लिए चयनित बच्चों को बधाई देकर कहा कि अपने लक्ष्य तक सफलता पूर्वक पहुंचने के लिए प्रतियोगिता ही मज़बूत आधार है।
क्लब द्वारा जनपद भर में आयोजित सामान्य ज्ञान, गणित, मेंहदी, निबंध, चित्रकला, वाद-विवाद, आवाज़ की आगाज गायन तथा शास्त्रीय व लोकनृत्य नृत्य प्रतियोगिता में चयनित कुल 527 पुरस्कारो का वितरण किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए जिले के 25स्कूल को सम्मानित किया गया।पुरस्कार वितरित करने वाले अतिथियो में विनीत सिंह, विशाल पांडे, अतीश श्रीवास्तव, अर्चना राय, डा0 पूजा श्रीवास्तव, आदित्य कुशवाहा, ज्योती श्रीवास्तव, राघवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। पुरस्कार वितरण के बीच बिच में गायन और नृत्य प्रतियोगिता में चयनित एडुरेंन ग्लोबल स्कूल, गणेशा डांस एकेडमी तथा डी ड्रीम्स क्लासेज़ के बच्चो ने अपनी प्रस्तुति देकर सभा कक्ष में उपस्थित जनों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया जबकि विशेष पुरस्कार के लिऐ चयनित रामदूत इंटरनेशनल स्कूल के हारर ग्रुप के बच्चो की प्रस्तुति ने कुछ पल के लिऐ दर्शको मे दहशत में डाल दिया।
समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान हेतु समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह तथा प्रियंका सिंह को समाजसेवा सम्मान तथा जमुना राजभर को स्व0 चंद्रिका प्रसाद स्मृति पर्यावरण संरक्षण सम्मान अंगवस्त्र तथा प्रशस्ति पत्र दिया गया। अतिथियों का स्वागत जनपद गवर्नर पवन कुमार पांडेय, सचिव अभिषेक सिंह, पीआरओ सुर्य रेख मणि महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा सुषमा यादव ने किया।अतिथियो को स्मृति चिन्ह क्लब महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा रिंकू यादव, क्लब उपाध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी तथा क्लब आय व्यय निरिक्षक डा0 जितेन्द्र कुमार तथा संयुक्त सचिव रामनाथ कुशवाहा ने दिया। इस अवसर पर क्लब की प्रतियोगी परीक्षाओं के कुशल सम्पादन के लिए ओझस कोचिंग के छात्रों को सम्मानित किया गया। गायन और नृत्य प्रतियोगिता में चयनित एडुरेंन ग्लोबल स्कूल, गणेशा डांस एकेडमी तथा डी ड्रीम्स क्लासेज़ के बच्चो ने अपनी प्रस्तुति देकर सभा कक्ष में उपस्थित जनों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया जबकि विशेष पुरस्कार के लिऐ चयनित रामदूत इंटरनेशनल स्कूल के हारर ग्रुप के बच्चो की प्रस्तुति ने कुछ पल के लिऐ दर्शको को दहशत में डाल दिया।
क्लब उपस्थित जनों के लिए लकी ड्रा की व्यवस्था की गई थी जिसके अंतर्गत हर आधे घंटे पर लकी ड्रा निकालकर भाग्यशाली विजेताओं को पुरस्कार दिया गया जिसमे वॉटर बॉटल, लंच बॉक्स, इलेक्ट्रिक प्रेस, टेबल लैंप, सीलिंग फैन, मिक्सर, कीपैड टच स्क्रीन फोन, तथा मेगा ड्रा एंड्रॉयड फोन रहा। इस अवसर पर सत्य प्रकाश तिवारी, काजल शर्मा, विनोद मिश्र, साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमर नाथ तिवारी, अध्यक्ष डा0 रविनंदन वर्मा, सचिव हीराराम गुप्ता, संयुक्त सचिव प्रभाकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। अन्त में क्लब अध्यक्ष डा0 शरद कुमार वर्मा ने सभी का अभार व्यक्त किया।
गाजीपुर। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में मऊ के पुर्व विधायक मुख्तार अंसारी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। शोक सभा के पश्चात जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में पार्टी के प्रमुख नेताओ ने मुहम्मदाबाद स्थित मुख्तार अंसारी के आवास पर पहुंचकर उनके बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी और भतीजे विधायक मन्नू अंसारी से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनके निधन पर शोक और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की संवेदनहीनता और साजिश के चलते मुख्तार अंसारी को अपनी जान गंवानी पड़ी है। अदालत में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई पेशी के दौरान जेल मे खाने में जहर देने की शिकायत की थी इसके बावजूद भी सरकार ने उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नही दिया। जिसके वजह से मुख्तार अंसारी का दुखद अंत हुआ। विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जुल्म की इंतहा कर रही है। इस सरकार के अंदर मानवीय संवेदना नाम की कोई चीज नही है यह सरकार न्यायिक प्रक्रियाका घोर उल्लघंन कर रही है। इस सरकार का न तो लोकतंत्र में विश्वास है न संविधान में। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन की रक्षा करना सरकार का सबसे पहला दायित्व और नैतिक कर्तव्य है।
विधायक जै किशन साहू ने कहा कि जो हुकूमत जिंदगी की हिफाजत न कर पाये उसे सत्ता मे बने रहने का कोई अधिकार नही है। यह सरकार विरोधी दलों के नेताओ के साथ बदले की भावना से कारवाई कर रही है। यह सरकार विपक्ष को पूरी तरह से कुचलना चाहती है। इस शोक सभा में और मुहम्मदाबाद पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेशकुशवाहा,पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,पुर्व विधायक त्रिवेणी राम,जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डाॅ नन्हकू यादव, अशोक कुमार बिंद,सदानंद यादव आमिर अली,डॉ समीर सिंह,कमलेश यादव, दिनेश यादव,जमुना यादव राजेन्द्र यादव, अवधेश यादव उर्फ राजू यादव,सत्येन्द्र यादव उर्फ सत्या,विभा पाल, रीना यादव, कंचन यादव, अरविन्द कुशवाहा, यशपाल, रामाशीष यादव,विजय शंकर यादव, सुग्गु यादव, संतोष यादव,सिंकदर कन्नौजिया,बसन्त यादव, कृष्णा, रजनीकांत यादव, अरुण यादव आदि उपस्थित थे। इस शोक सभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।
गाजीपुर। थाना नन्दगंज पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को थाना नंदगंज की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास कि सूचना पर थाना नंदगंज पर पाक्सो एक्ट सहित अन्य मुकदमों से सम्बन्धित अभियुक्त प्रकाश बिन्द 40 वर्ष पुत्र फेकन बिन्द निवासी ग्राम सिरगिथा थाना नन्दगंज को सहेड़ी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।
सीएचसी मोहम्मदाबाद पर लगा फाइलेरिया हाइड्रोसील उपचार शिविर
पूर्व से चिन्हित हाइड्रोसील के आठ रोगियों का हुआ सफलतापूर्वक इलाज
गाज़ीपुर। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहम्मदाबाद पर सोमवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत हाइड्रोसील उपचार के लिए शिविर लगाया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल की उपस्थिती में हाइड्रोसील ग्रसित आठ रोगियों की सफलतापूर्वक सर्जरी की गई। उन्होंने बताया कि पूर्व में चिन्हित किए गए फाइलेरिया हाइड्रोसील रोगियों का निरंतर इलाज किया जा रहा है। सोमवार को सीएचसी मोहम्मदाबाद में सर्जन डॉ आशुतोष गुप्ता के द्वारा हाइड्रोसील के आठ रोगियों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि हाइड्रोसील पुरुषों को प्रभावित करने वाली एक मच्छर जनित बीमारी है। यह फाइलेरिया का ही एक रूप है और ऑपरेशन से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। इसमें अंडकोष में पानी भर जाता है। दूसरे शब्दों में समझें तो हाइड्रोसील अंडकोष में सूजन का एक प्रकार है। यह अंडकोष के आसपास द्रव की एक पतली लाइनिंग जमा होने के कारण होता है। यह समस्या आमतौर पर नवजात शिशुओं में देखने को मिलती है। हालांकि 40 साल की उम्र के बाद यह वयस्क पुरुषों को भी प्रभावित कर सकती है। हाइड्रोसील आमतौर पर दर्दनाक या हानिकारक नहीं होता है। लेकिन अगर अंडकोष में दर्द रहित सूजन, चलने फिरने में परेशानी साथ ही उल्टी या दस्त आना, बुखार आना, कब्ज होना, अंडकोष में भारीपन महसूस होना, आकार बढ़ना आदि है तो डाक्टर से जरुर संपर्क करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जनपद में 456 हाइड्रोसील के रोगी हैं, जिसमें से 212 रोगियों का उपचार हो चुका है। शेष रोगियों के उपचार की प्रक्रिया चल रही है।
इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र यादव, बायोलोजिस्ट अशोक मौर्य, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक संजीव कुमार, फार्मासिस्ट इमरान, पाथ के जिला समन्वयक अरुण कुमार एवं सीफार संस्था के जिला प्रतिनिधि संजय सिंह एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
गाजीपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सोमवार को मोहम्मदाबाद तहसील से सांसद बाजार, युसुफपुर बाजार, इलाहाबाद बैंक रोड, प्रिन्स सिनेमा रोड, फल मण्डी, युसुफगंज सहित अन्य क्षेत्रों में रूट मार्च किया और बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। रूट मार्च के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधिक्षक द्वारा लोगो से जनसंवाद करते हुए वोट डालने की अपील किया गया। उन्होने तहसील मोहम्मदाबाद अन्तर्गत युसुफपुर सहकारी क्रय विक्रय समिति लि0 मुहम्मदाबाद बुथ संख्या- 129, 130 एवं एफ0एच0ए नर्सरी एजुकेशन सेन्टर बुथ संख्या- 121, 122, 123 का निरीक्षण कर वहां की साफ-सफाई, पेय जल, शौचालय, विद्युत आदि की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
इसी क्रम मे तहसील कासिमाबाद के अन्तर्गत ग्राम मुबारकपुर गंगौली में उपस्थित पुरूष एवं महिलाओं से जनसंवाद कर लोगो से अपने मत का शत प्रतिशत उपयोग करने की अपील किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बहादुरगंज के कायस टोला, दर्जी मोहल्ला, दक्षिण टोला, पुरानी मछली बाजार, सदर बाजार एवं अन्य क्षेत्रो में रूट मार्च किया गया। माडल प्राइमरी स्कूल बहादुरगंज, मदरसतु मसाकिन बहादुरगंज एवं कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुरगंज में बनाये गये बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां के व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारी को व्यवस्था दुरूस्थ कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही विद्यालय के बच्चो से वार्ता कर उनसे जाना कि भोजन समय से मेन्यू के अनुसार मिल रहा है कि नही। बच्चो द्वारा बताया गया कि मेन्यू के अनुसार आज फल वितरण नही हुआ है जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल बच्चो को फल वितरण कराने एवं आगे से मेन्यू के अनुसार बच्चो को भोजन वितरण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बच्चो को पढ़ाकर उनकी शिक्षा की गुणवत्ता को परखा।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश पर होली में जनपद में आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो इसको लेकर आर0सी पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर0पी सिंह नेतृत्व में सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकानों पर छापा मारकर खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के 6 नमूनें जॉच हेतु संग्रहित किये। खाद्य पदार्थ रंगीन चुस्की 70 किलोग्राम नष्ट कराया गया।
लिए गए नमूनें जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0, प्रेषित किये जा रहें है। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। छापेमारी के दौरान दुकानदारों में अफरा तफरी मची रही। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के खाद्य सचल दल का नेतृत्व आर0पी सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। छापेमारी टीम में गुलाबचन्द गुप्ता, अवधेश कुमार, समला प्रसाद यादव, राजीव कुमार सिंह एवं विरेन्द्र यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित रहें।
लोकसभा चुनाव से पहले जिला कांग्रेस कमेटी के नए संगठन को प्रदेश नेतृत्व से मिली स्वीकृति।
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की जिला संगठन के नव नियुक्त पदाधिकारियों की सूची उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की स्वीकृति के बाद प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव ने जारी किया है। इस सूची के जारी होने बाद जिलाध्यक्ष सुनील राम ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि नई कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी और आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की नीतियों को जनता के समक्ष मजबूती से प्रस्तुत करने का कार्य करेगी। नए पदाधिकारियों की सूची में कोषाध्यक्ष विद्याधर पांडेय, उपाध्यक्ष कुसुम तिवारी, चंद्रिका सिंह जनार्दन राय, राजीव सिंह, मंसूर जैदी, लाल मोहम्मद, राजेश गुप्ता, हामिद अली, प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव, महासचिव राम नगीना पांडे, सतीश उपाध्याय, हरिओम यादव, जफरुल्लाह अंसारी, मोहम्मद राशिद, करुणा निधि राय, विनोद कुमार सिंह, कमलेश्वर शर्मा, बृजेश कुमार गौतम, सीताराम राय, सचिव गुलबास यादव, आशुतोष श्रीवास्तव, हामिद अंसारी, मोहन चौहान, पप्पू निषाद, ओम प्रकाश पासवान, महेश राम, नसीम अख्तर, अशोक राय, अक्षय वीर बिंद, श्री राम राजभर, ओम प्रकाश पांडे, राजेंद्र यादव, संजय साहू, शिवाकांत कुशवाहा, मोहम्मद जलालुद्दीन, दिव्यांशु पांडे, श्याम सुंदर राजभर, पुष्पा यादव एवं रंभा राजभर शामिल हैं।
गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा उत्तर प्रदेश में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की घोषणा के उपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को रायफल क्लब के कलेक्टेट सभागार में समस्त राजनैतिक पार्टियो के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आदर्श आचार संहिता के संदर्भ के साथ आयोग के दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता के दौरान किसी भी तरह का कोई प्रचार-प्रसार बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति के न किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी के व्यक्तिगत जीवन, धर्म आदि पर किसी प्रकार की कोई टिप्पणी न करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग की तरफ से दिशा निर्देशों के संबंधी पुस्तिका सभी को उपलब्ध करा दी गई है। इसका भली भांति अध्ययन करते हुए कार्य करें। नामांकन प्रक्रिया से लेकर मतगणना तक किए जाने वाले कार्यों का लेखा-जोखा अवश्य रखा जाए। साथ ही समय-समय पर उसका सक्षम अधिकारी द्वारा मिलान भी कराया जाए। यदि कहीं किसी भी प्रकार की किसी के द्वारा कोई प्रलोभन देने या डराने धमकाने के माध्यम से मत को एक तरफ डालने के लिए दबाव बनाया जाता है, तो इसकी सूचना प्रशासन को दे। जिससे नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रचार-प्रसार में जो भी सामग्री प्रयोग की जाए उसका पूरा लेखा-जोखा विधिवत निर्धारित पंजिका में अंकित कराएं। नेसी-विजिल-निर्वाचन से संबंधित शिकायत करने तथा नियत समय के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सी-विजिल एप का प्रयोग किया जा सकता है। सुविधा पोर्टल -https://suvidha.eci.gov.in/ प्रत्याशियों द्वारा आनलाइन नामनिर्देशन, राजनैतिक दलों के प्रचार प्रसार, रैली, जुलूस इत्यादि सम्बन्धी अनुमति प्राप्त करने हेतु सुविधा पोर्टल https://suvidha.eci.gov.in/ पर किया जा सकता है। इस अवसर पर उप जिला निवार्चन अधिकारी दिनेश कुमार, रविकान्त राय कांग्रेस, राजन प्रजापति भाजपा, राजेश कुमार यादव सपा, सुबाष राम बसपा, सुधान्नद राय डी0एस0पी, जावेद अहमद आम पार्टी, नगेन्द्रर सिंह आप एवं अन्य पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा उत्तर प्रदेश में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की घोषणा के उपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को रायफल क्लब के कलेक्टेट सभागार में प्रेस प्रतिनिधियो से वार्ता करते हुये आदर्श आचार संहिता व निर्वाचन से सम्बन्धित सभी कार्याे के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद गाजीपुर में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को पारदर्शीपूर्ण, निष्पक्ष व स्वस्थ तरीके से सम्पन्न कराने के लिये प्रशासन कटिबद्ध हैं। उन्होने कहा कि निर्वाचन की अधिसूचना 16 मार्च, 2024 को लगने के उपरान्त लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र 75 गाजीपुर में समाविष्ट 5 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 373 जखनियॉ 453288 मतदाता, 374 सैदपुर 415141 मतदाता, 375 गाजीपुर-377091 मतदाता, 376 जंगीपुर-385554 मतदाता एवं 379 जमानियॉ-439851 मतदाता, तथा लोक सभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्र 72 बलिया (अंशिक) में समाविष्ट इस जनपद के 2 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 377 जहूराबाद-422587 मतदाता एवं 378 मोहम्मदाबाद-434166 मतदाता का निम्नकिंत निर्वाचन कार्यक्रम हेतु जिसमें निर्वाचन की अधिसूचना 7 अप्रैल, 2024 दिन मंगलवार, नाम निर्देशन हेतु अन्तिम दिनांक 15 अप्रैल, 2024 दिन मंगलवार, नाम निर्देशन की जांच/संवीक्षा का दिनांक 15 अप्रैल, 2024 दिन बुधवार, नाम वापसी हेतु अन्तिम दिनांक 17 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार, मतदान 1 मई, 2024 दिन शनिवार, मतगणना 4 मई, 2024 दिन मंगलवार एवं 6 मई, 2024 दिन बृहस्पतिवार तक व जिसके पूर्व निर्वाचन पूरी कर लिया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि 1 नवंबर 2023 से 5 दिसंबर 2023 तक 35 दिन मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम किया गया। 5 जनवरी 2024 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया, जिसमें वर्तमान में कुल 2927678 मतदाता हैं जिसमें 1544879 पुरूष एवं 1382714 महिला मतदाता, थर्ड जेण्डर-85, 18-19 आयु वर्ग के कुल मतदाता 60658 युवा मतदाताओं का नाम पंजीकृत किया गया जिसमें पुरूष-32651 एवं महिला-28005 तथा थर्ड जेण्डर-02 मतदाता नये बने है। कुल 22165 दिव्यांग मतदाता है जिसमें पुरूष की संख्या-13590 एवं महिला -8574 तथा थर्ड जेण्डर-1 है। 80 वर्ष से अधिक उम्र के 52336 मतदाता है जिसमें पुरूष 23165 व महिला 291712 भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सर्विस मतदाताओं की कुल संख्या 19528 है, जिमसें पुरूष 18933 व महिला 595 शामिल है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने वार्ता के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 का कार्यक्रम घोषित होने के उपरान्त बताया कि 16 मार्च 2024 से सम्पूर्ण जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। कोई दल या अभ्यर्थी ऐसी किसी गतिविधि में शामिल नहीं होगा जिससे भिन्न जातियों और धार्मिक या भाषाई समुदायों के बीच विद्यमान मतभेद अधिक गंभीर हो सकते हैं या परस्पर नफरत हो सकती है या तनाव पैदा हो सकता है, कोई भी राजनैतिक दल या अभ्यर्थी अपने अनुयायियों को किसी भी व्यक्ति की अनुमति के बिना उसकी भूनि, भवन परिसर की दीवारों इत्यादि पर झंडा लगाने बैनर लटकाने, सूचना चिपकाने, नारा लिखने इत्यादि की अनुमति नहीं देगा, किसी दल द्वारा उन स्थानों के आसपास जुलूस न निकाला जाए जहाँ अन्य दल की सभाएं आयोजित हो रही हैं। किसी दल के कार्यकर्ता अन्य दल के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए पोस्टर नहीं हटाएंगे। दल या अभ्यर्थी स्थानीय पुलिस प्राधिकारियों को किसी भी प्रस्तावित सभा के स्थल और समय के बारे में काफी पहले से सूचित करेंगे ताकि पुलिस यातायात को नियंत्रित करने और शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था कर सके। दल या अभ्यर्थी अग्रिम रूप से सुनिश्चित करेगा कि क्या सभा के लिए प्रस्तावित स्थल पर कोई रोक या निषेधाज्ञा लागू तो नहीं है और यदि ऐसे आदेश मौजूद हैं तो उनका कड़ाई से पालन किया जाएगा। यदि ऐसे आदेशों से किसी रियायत की आवश्यकता हो, तो अग्रिम रूप से इसके लिए आवेदन किया जाएगा और प्राप्त किया जाएगा। यदि किसी प्रस्तावित सभा के संबंध में लाउडस्पीकरों या किसी अन्य सुविधा के उपयोग के लिए अनुमति या अनुज्ञा प्राप्त करने की आवश्यकता है, तो दल या अभ्यर्थी अग्रिम रूप से संबंधित प्राधिकरण के समक्ष आवेदन करेगा और यह अनुमति या अनुज्ञा प्राप्त करेगा। उन्होने पम्पलेट, पोस्टर आदि मुद्रण के सम्बन्ध में बताया कि एतद्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 ए के अधीन सर्वसाधारण एवं समस्त प्रिन्टिंग प्रेस एवं मुद्रण माध्यमों को सूचित किया जाता है कि कोई व्यक्ति किसी ऐसे निर्वाचन पम्पलेट अथवा पोस्टर का मुद्रण या प्रकाशन नहीं करेगा अथवा मुद्रित या प्रकाशित नहीं करवायेगा जिसके मुख्य पृष्ट पर इसके प्रकाशक का नाम व पता न लिखा हो, कोई व्यक्ति किसी निर्वाचन पम्पलेट अथवा पोस्टर का मुद्रण नहीं करेगा या मुद्रित नहीं करवायेगा जब तक किः- प्रकाशक के पहचान की घोषणा, उनके द्वारा हस्ताक्षरित तथा 2 व्यक्ति जो उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते हो, द्वारा सत्यापित न हो तथा जिसे उनके द्वारा डुप्लीकेट में मुद्रक को न दिया जाये, जबतक कि दस्तावेज के मुद्रण के पश्चात उचित समय पर मुद्रक द्वारा दस्तावेज की एक प्रति के साथ घोषणा की एक प्रति न भेजी जाये। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 क के अधीन उपरोक्त व्यवस्था के अन्तर्गत यह स्पष्ट किया जाता है कि किसी भी इलेक्शन पम्पलेट, पोस्टर, न्यूज रिपोर्ट अथवा अन्य मुद्रण सामग्री जो भुगतान के आधार पर प्रकाशित हो, पर मुद्रक/प्रकाशक का नाम और पता प्रिन्ट लाइन में साफ-साफ उद्धृत होना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्राविधानों के उल्लंघन होने पर प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुये सम्बन्धित उल्लंघनकर्ता के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा प्रिन्टिग प्रेस का लाइसेन्स तत्काल निरस्त किया जा सकता है। भारत निर्वाचन आयोग के विद्यमान निर्देशों के अनुसार वीडियो निगरानी टीम, लेखा टीम, उड़नदस्ता टीम एवं Media Certification and Monitoring Commiittee (MCMC) निर्वाचन की घोषणा की तिथि से क्रियाशील कर दिया गया है। टीम 24 घण्टे क्रियाशील रहेगी ट्यूटर, फेसबुक, वाट्सप एवं इस्ट्राग्राम तथा अन्य सम्बन्धित बेव मीडिया से गलत अफवाओं का आदान प्रदान करने एवं किसी भी पार्टी का प्रचार प्रसार करने पर कठोरतम कार्यवाही की जायेगी। किसी भी दशा में गलत करने वाले बच नही पायेगे।
इनसेट जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थल, मतदान केन्द्र जोन/सेक्टर बनाये गये है उनके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र 75-गाजीपुर के 373- जखनियॉ (अ0जा0) में मतदेय स्थल 462, मतदान केन्द्र 261 जोनल मजिस्टेªट 04 एवं सेक्टर मजिस्टेªट-37, 374- सैदपुर (अ0जा0) में मतदेय स्थल 412, मतदान केन्द्र 252 जोन-04 सेक्टर-33, 375-गाजीपुर विधान सभा में मतदये स्थल-354 मतदान केन्द्र-252 जोन-03 सेक्टर-31, 376-जंगीपुर विधान सभा में मतदये स्थल-379 मतदान केन्द्र-216 जोन-03 सेक्टर-33, 379- जमानियॉ विधान सभा क्षेत्र में मतदये स्थल-428 मतदान केन्द्र-195 जोन-03 सेक्टर-34, तथा 72- बलिया (आंशिक) में 377-जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदये स्थल-439 मतदान केन्द्र-258 जोन-04 सेक्टर-43 एवं 378- मोहम्मदाबाद विधान सभा क्षेत्र में मतदये स्थल-462 मतदान केन्द्र-256 जोन-04 सेक्टर-39, सातो विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर कुल टोटल- मतदये स्थल-2936 मतदान केन्द्र-1622 जोन-25 सेक्टर-253 बनाये गये है।
जिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील किया है कि बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने अवगत कराया कि निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन पत्र प्रारूप-2क एवं प्रारूप-26 में शपथपत्र देना होगा। प्रारूप-26 में अंकित सभी कालम भरना अनिवार्य है जो लागू न हो उसमें ’’शून्य’’ या ’’लागू नहीं’’ अंकित किया जाय। सामान्य अभ्यर्थी हेतु नामांकन के साथ रू0 25000 तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति रू0 12500 जमानत धनराशि जमा करना होगा। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को निर्वाचन से संबंधित समस्त व्यय हेतु एक पृथक बैंक खाता खोलना अनिवार्य है।
इनसेट वीवीपैट- आयोग के निर्देशानुसार जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रयोग किया जायेगा। ईवीएम एवं वीवीपैट से मतदान के सम्बन्ध में जागरूकता हेतु जनपद स्तर एवं एआरओ स्तर पर 10 जनवरी 2024 से डिमान्स्ट्शन स्थापित कर समस्त को जानकारी प्रदान की गई है। उक्त के अतिरिक्त 25 जनवरी 2024 से 25 फरवरी 2024 तक एलईडी युक्त वाहनों से जनपद के समस्त मतदान क्षेत्रों के एरियाओं में प्रचार-प्रसार कराकर जागरूक किया गया।
नोटा- निर्वाचन में नोटा के प्रयोग हेतु बैलट पेपर में अन्तिम क्रमांक पर नोटा प्रदर्शित किया जायेगा। व्यय अनुवीक्षण टीम- आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के क्रम में जनपद में अवस्थित विधान निर्वाचन क्षेत्रों में विधानसभावार फ्लाइंग स्क्वाड, स्थायी निगरानी हेतु 03 शिफ्ट में लेखा टीम, वीडियो अवलोकन टीम, वीडियो निगरानी टीम का गठन किया गया है जो क्रियाशील हो गई है तथा जब्ती के निस्तारण हेतु सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
इनसेट निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिये व्यय की अधिकतम सीमा रू0 95 लाख नियत है। पैम्फलेट, पोस्टर, बैनर के सम्बन्ध में सामान्य निर्देश-जनपद में अवस्थित प्रेस स्वामियों द्वारा यदि कोई बैनर,पोस्टर,पैम्फलेट,होर्डिग इत्यादि का प्रिन्ट किया जाता है तो वह अपने फर्म का नाम एवं मोबाइल नम्बर अंकित अवश्य किया जायेगा एवं प्रारूप-क एवं ख में सूचना देगा।
इनसेट मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मानीटरिंग कमेटी (MCMC) जनपद स्तर पर एमसीएमसी का गठन कर दिया गया है जिसमें जिलाधिकारी-अध्यक्ष तथा सहायक रिटर्निग आफिसर 375- गाजीपुर में प्रखर उत्तम उप जिलाधिकारी सदर, सदस्य सचिव जिला सूचना अधिकारी, केन्द्रीय सूचना विभाग जिला सूचना-विज्ञान अधिकारी, सोशल मीडिया एक्सपर्ट विनय सिंह, ई- डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एनआईसी, एवं सदस्य सुयोग्य पत्रकार विनय कुमार सिंह, (आजतक न्यूज) नामित किये गये है।
इनसेट मतदान समाप्त होने के निर्धारित समय से 48 घंटे पूर्व की अवधि के दौरान जनपद के दायरे में प्रचार सार्वजनिक बैठक करने और यातायात साधनों द्वारा मतदान केन्द्र के लिये मतदाताओं को लाना और ले जाना वर्जित है। रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे की अवधि में कोई अभियान ¼Campaign) नहीं किया जा सकता है। डिस्ट्रिक्ट काल सेन्टर- जनपद में काल सेन्टर स्थापित किया गया है जिसका टोल फ्री नम्बर 1800-180-1950 है। उक्त के अतिरिक्त कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। जिसमें जनपद गाजीपुर में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो कन्ट्रोल रूम/काल सेन्टर नम्बर बनाये गये है जो दूरभाष नम्बर-1950 (टोल फ्री), 0548-2220211,0548-2970770, 0548-2970771, एंव 0548-2970772 सभी कार्य दिवसों में 24 घण्टे निर्धारित रहेगे। VSP ( Voter ServicePortal) – मतदाता सूची में अपना नाम खोजने के लियेhttps://electoralsearch.eci.gov.in/ पर उपलब्ध आप्सन पर क्लिक करें और पाएं मतदाता सूची में अपना नाम और अपने बूथ की सम्पूर्ण जानकारी। PLAY STORE में जाकर voterhelpline App download करें। इस एप से मतदाता सूची में मतदाता अपना नाम, अपने मतदेय स्थल के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है तथा नाम सम्मिलित,विलोपित एवं संशोधित करने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकता है।
!!मैं हूॅं ना!! वेबसाइटhttps://voters.eci.gov.in याhttps://ceouttarpradesh.nic.in मतदाता अपना नाम दर्ज कर सकते है और अपना नाम चेक कर सकते है। मतदान हेतु विकल्प-मतदाताओं की सुविधा हेतु मतदाता पहचान पत्र का उपयोग किया जायेगा। यदि किसी के पास पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है तो आयोग के निर्देशानुसार मतदाता पर्ची के साथ अतिरिक्त 11 अन्य विकल्प में से कोई एक पहचानपत्र लाना अनिवार्य होगा। आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र/ राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/ विधायकों/विधान परिषद् सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता कार्ड हो तो मतदान का प्रयोग कर सकते है। इस अवसर पर उप जिला निवार्चन अधिकारी दिनेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम, डिप्टी कलेक्टर चन्द्रशेखर यादव, निर्वाचन के अधिकारी एवं जनपद के समस्त पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।