All posts by tiwarishivpratap

पोस्टर बैनर और काली फिल्म को उतरवाते रहे डीएम-एसपी

आदर्श आचार संहिता लागू होते ही एक्शन मोड में आया जिला प्रशासन

डीएम और एसपी ने भारी फोर्स के साथ किया नगर भ्रमण

पोस्टर बैनर के साथ उतरा वाहनों पर लगा फिल्म



गाजीपुर। लोक सभा चुनाव को देखते हुए आदर्श आचार संहिता लागू होते ही शनिवार को डीएम आर्यका अखौरी व एसपी ओमवीर सिंह द्वारा  कोतवाली नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर लगे राजनीतिक दलों के बैनर/पोस्टर व चुनाव प्रचार सामग्री को हटवाया गया। इस दौरान डीएम और एसपी ने लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गस्त/रूट मार्च/एरिया डोमिनेशन भी किया। इस दौरान नगर के आम जनमानस से संवाद भी किया गया। संवाद के दौरान डीएम और एसपी ने सभी को लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही साथ इस चुनाव प्रक्रिया में अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक भी किया गया। बता दें कि यह रूट मार्च महुआबाग से होते हुए सदर अस्पताल, मिश्र बाजार, विशेश्वरगंज, सकलेनाबाद होते हुए लंका आकर समाप्त हुआ। रूट मार्च के दौरान वाहनों पर लगे राजनीतिक दलों के झंडो व काली फ़िल्म भी उतरवाए गये। इस दौरान अपर जिला अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र, उप जिलाधिकारी नगर प्रखर उत्तम, क्षेत्राधिकारी नगर सुधाकर पांडेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दीनदयाल पाण्डेय, यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी के साथ पुलिस बल व केंद्रीय बल सीआईएसएफ के अधिकारी एवं जवान मौजूद थे।

देश की सबसे बड़ी जरूरत बन चुके हैं पीएम मोदी: अभिनव सिन्हा

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अभिनव सिन्हा ने आज बुधवार को सदर विधानसभा के सलामतपुर,अगस्ता, बुधनपुर, खिदिरपुर, हरिहरपुर ,हाला आदि गांव में जन चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्थापित सरकार द्वारा देश के सम्मान और विकास के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। आज देश की सबसे बड़ी जरूरत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बन चुके हैं ,उन्होंने कहा कि 2014 से लेकर 2019 तक भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में जनपद में कराए गए विकास के कार्य आज भी प्रासंगिक एवं चर्चा में शामिल है। निश्चित तौर पर विगत 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि के न होने से जनपद की बहुत बड़ी क्षति हुई है। जिसका जबाब आने वाली पिढी आज के लोगों से मांगेगी। उन्होंने कहा कि विगत लोकसभा चुनाव की ग़लती अबकी बार न हो इसके लिए हमें भाजपा के कमल फूल को हर बूथ से प्रचंड बहुमत से जिताना होगा। इस अवसर पर मनोज बिंद, गोपाल राय, अरविन्द सिंह, संतोष कुमार,उदयप्रताप सिंह मन्नू, मुरली कुशवाहा, काशी चौहान आशीष आदि लोग मौजूद रहे।

इन्वेस्ट यूपी के नए कार्यालय का सीएम ने किया उद्घाटन, देखा लाइव प्रसारण

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु की बैठक मंगलवार की देर शाम  राइफल क्लब, सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अकौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में निम्नलिखित कार्यावली पर चर्चा एवं निर्णय लिया गया। सचिव/उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि प्रमुख सचिव, उ0प्र0, औद्योगिक विकास अनुभाग-6, लखनऊ के पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा 12 मार्च को सायंकाल 5 बजे इन्वेस्ट यू0पी के नवीन कार्यालय का लखनऊ में उद्घाटन किया गया, जिसका सजीव प्रसारण उद्यमियों द्वारा देखा एवं सुना गया। इसी क्रम में सांसद राज्य सभा डा0 बलवन्त एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिशद् सरिता अग्रवाल द्वारा निवेशकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत दर्जी ट्रेड के लाभार्थियों को सिलाई मशीन का वितरण किया गया। तत्पश्चात् अध्यक्ष/जिलाधिकारी द्वारा उद्योग बन्धु की बैठक में उद्यमियों के अनुरोध पर राजकीय औद्योगिक आस्थान नन्दगंज के गेट के सामने शराब की दुकान को अन्यत्र स्थानान्तरित करने के लिए माह अप्रैल नये सत्र में किये जाने हेतु आश्वन दिया गया तथा प्लेज पार्क को गाजीपुर में विकसित किये जाने पर जोर दिया गया।

पीएम सूरज पोर्टल का हुआ शुभारंभ, दिया गया आयुष्मान कार्ड और पीपीई कीट

गाजीपुर। वंचित वर्गो के लिए आउटरीच कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण (पी0एम0-सूरज) पोर्टल का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (NBCFDC ), राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (NSFDC ), राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम (NSKFDC), के लाभार्थियों को रियायती दर पर ऋण वितरण एवं नमस्ते योजना के स्वीपर एवं सेप्टिक टैंक वर्कर्स को आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड एवं पी0पी0ई0 किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रट सभागार में सासंद राज्य सभा डा0 संगीता बलवन्त, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि सिंहासन, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला अग्रणी प्रबन्धक एवं लाभार्थियों की उपस्थिति में देखा व सुना गया। सासंद राज्य सभा डा0 संगीता बलवन्त, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने प्रधानमंत्री द्वारा  (पी0एम0-सूरज) पोर्टल के शुभारंभ करने पर शुभकामना देते हुए कहा कि समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुचे यही प्रधानमंत्री की सोच है। कार्यक्रम के दौरान जनपद में नमस्ते (NAMASTE ) योजना के अन्तर्गत 16 स्वीपर एवं सेप्टिक टैंक वर्कर्स को आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड एवं पी0पी0ई0 किट का वितरण किया गया। यू0पी0 सहकारी ग्राम विकास बैंक द्वारा (NBCFDC ) योजना के अन्तर्गत 17 लाभार्थियों, यू0पी0 सहकारी ग्राम विकास बैंक द्वारा (NSFD) योजना के अन्तर्गत 14 लाभार्थियों तथा बड़ौदा यू0पी0 बैंक द्वारा NSCFDC ) योजना के अन्तर्गत 35 लाभार्थियों को ऋण वितरण प्रमाण पत्र दिया गया।

सीओ सिटी ने दिया विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार

गाजीपुर। बुधवार को जिला खेल कार्यालय के तत्ववावधान में सीनियर वर्ग बालक/बालिकाओं एथलेटिक्स व कबड्डी बालिका वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण  मुख्य अतिथि सीओ सिटी सुधाकर पाण्डेय द्वारा किया गया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 105 बालक व 70 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इसी क्रम में कबड्डी खेल में 10 टीमो ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता का फाईनल मैच बाबा इन्द्रदेव डिग्री कालेज महेशपुर गाजीपुर बनाम सी0एस0 मीरानपुर गाजीपुर के मध्य खेला गया जिसमें बाबा इन्द्रदेव डिग्री कालेज महेशपुर गाजीपुर 27-11 से विजयी रही। इस अवसर पर सर्वदेव सिंह यादव, ग्यासुद्वीन आजाद, नफीस अहमद, अश्विनी कुमार राय, अकरम अहमद, अमरजीत सिंह, पारसनाथ सिंह, कन्हैया यादव, छोटेलाल यादव, नागेन्द्र सिंह यादव आदि उपस्थित रहें। एथलेटिक्स बालक वर्ग मे 100 मी0 मोहित प्रसाद-प्रथम, रिषभ् सिंह- द्वितीय, दीपक सिंह- तृतीय, 200 मी0 मोहित प्रसाद-प्रथम, सत्यान्द कुमार- द्वितीय, निखिल शर्मा- तृतीय, 400 मी0 अनिल बिन्द- प्रथम, अंकुर गुप्ता- द्वितीय, सत्यानन्द कुमार- तृतीय, 800 मी0 अष्विनी राजभर- प्रथम, विकेन्द्र कुमार-द्वितीय, अभिशेक बिन्द- तृतीय, 1500 मी0 पवन राजभर- प्रथम, बृजेश बिन्द- द्वितीय, भोला यादव- तृतीय रहे।

लजीज़ व्यंजनों के हैं शौक़ीन तो आइए पिंड बलूची, यहां है स्वाद का खजाना

गाज़ीपुर। आल इंडिया रेस्टोरेंट की श्रंखला में पिंड बलूची एक्सप्रेस ने जिले के सिकंदरपुर-कचहरी रोड पर अपनी 64 वें रेस्टोरेंट की ग्रैंड ओपनिंग बुधवार को किया। रेस्टोरेंट का शुभारंभ एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि रासबिहारी राय की मौजूदगी में बुधवार के दिन मां अन्नपूर्णा की स्तुति कर रेस्टोरेंट संचालित किया गया। पिंड बलूची एक्सप्रेस रेस्टोरेंट के संस्थापक सरदार जसपाल सिंह चड्ढा है। पिंड बलूची फ्रेंचाइजी के इंडिया हेड मोहित पैन्यूली ने बताया कि भारत के 11 राज्यों के 18 शहरों में पिंड बलूची के 63 रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट में उत्तर भारतीय वेज व नॉनवेज दोनों प्रकार के भोजन उपलब्ध है। उत्तरी भारत, दिल्ली व पंजाबी स्टाइल के वेज-नानवेज रेसिपी की विशेष सौगात मिलेगी। पिंड बलूची रेस्टोरेंट को गांव की रूपरेखा में सजाया- संवारा गया है। उनका कहना है कि जो व्यक्ति एक बार रेस्टोरेंट में आएगा वह बार-बार यहां आना चाहेगा। बलूची ग्रुप की स्थापना 1992 में दिल्ली में की गई थी।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के हाथों 1997 में दिल्ली के हौजखास स्थित ‘पार्क बलूची’ संस्थापक सरदार जसपाल सिंह चड्डा को बेस्ट रेस्टोरेंट का नेशनल टूरिज्म अवार्ड मिल चुका है। जिले की फ्रेंचाइजी संचालक पंकज राय ने बताया कि गाज़ीपुर में लजीज व्यंजनों के काफी शौकीन हैं। उसी कड़ी में बेहतरीन स्वाद के साथ ग्राहकों को व्यंजन मिलेंगे। यहां की दाल मखनी, दही कबाब, ढाबा मटन, चिकेन आजवाइन का स्वाद एक बार जो चख लेगा वो बार बार आएगा। उनका कहना है कि जिले में संचालित अन्य रेस्टोरेंट से काफी कम मूल्य पर अच्छी डिशेज मिलेगी। शुभारंभ के इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत पंजाबी ढोल-ताशे के साथ किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सभासद सोमेश मोहन राय, अभिनव सिंह छोटू, पूर्व सभासद संजय सिंह, समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी, व्यवसायी महेंद्र सिंह, समाज सेवी वीरेंद्र सिंह कुश, एलएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, नीतीश दुबे, कमलेश सिंह, अमित सिंह, मुकेश उपाध्याय, राजेश सिंह, विनोद शर्मा, पारस नाथ सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

दस वर्षों में पीएम मोदी ने जीता लोगों का विश्वास

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर सोमवार को फतेहउल्लाहपुर में किसानों के साथ संवाद किया तथा भोजन भी किया। इस अवसर पर मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विगत दस वर्षों में अपने काम का लोहा मनवाकर देश के एक एक व्यक्ति का विश्वास व भरोसा को जीता है। उन्होंने कहा कि देश का विकास और सम्मान भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांत और विचारों में निहित है। मंत्री ने कहा कि जिस तरह से देश का विकास 10 वर्षों में हुआ है अगर आजादी के बाद 50 वर्षों तक देश की सरकारों ने काम किया होता तो आज देश विकसित भारत होता यहां का किसान , नौजवान, गरीब और  महिला सब खुशहाल मजबूत रहा होता। इस अवसर पर मंत्री अनिल राजभर ने किसानों के साथ बैठकर भोजन भी किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, शशिकांत शर्मा, मुरली कुशवाहा, अरविंद सिंह जितेंद्र पांडेय, टुनटुन राय, राजेश राजभर, संदीप सिंह, सोनू, गुड्डू राजभर,राम जी बलवंत आदि उपस्थित थे । संचालन मनोज बिंद ने किया

विजेता टीम को सपा नेता राजकुमार पांडे ने दिया ट्रॉफी, कहा….

राजकुमार पाण्डेय के हाथों विजेता टीम को मिली ट्रॉफी

गाजीपुर। मौनी बाबा स्पोर्टिंग क्लब चोचकपुर द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। जिसका फाइनल मैच टीम महरौली और खुलासपुर के बीच हुआ। मुकाबले में 140 रन महरौली की टीम ने बनाया जबकि 141 रन बनाकर खुलासपुर की टीम विजय हुई। मुख्य अतिथि सपा नेता और समाजसेवी राजकुमार पांडेय ने विजयी टीम को ट्रॉफी वितरण किया। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। न जीतने वाले को अति उत्साही होना चाहिए और न हीं हारने वाले को निराश होना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलकूद से जहां एक तरफ शरीर स्वस्थ रहता है, वही आगे बढ़ाने की इच्छा भी पैदा होती है। कार्यक्रम में तमाम क्षेत्रीय लोग और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने दी गाजीपुर को बड़ी सौगात, किया लोकार्पण

गाजीपुर। गाजीपुर सिटी स्टेशन से दिलदारनगर को जोड़ने की पुरानी मांग और जरूरत को देखते हुए गंगा नदी पर तत्कालीन सांसद एवं रेल व संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के प्रयास से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 14 नवंबर 2016 को गाजीपुर की धरती से ही शिलान्यास किए परियोजना का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रविवार को आजमगढ़ से लोकार्पण किया। 1650 करोड़ की लागत की इस परियोजना में गंगा नदी पर रेल पुल सहित गाजीपुर सिटी एवं गाजीपुर घाट 16•79 किमी नई रेल लाइन का निर्माण पूर्ण हुआ है। इस नई रेल लाइन निर्माण के अंतर्गत गंगा नदी पर रेल पुल एवं 12 छोटे पुलों का निर्माण तथा रेल लाइन के साथ साथ इसका विद्युतीकरण किया गया है। इस मार्ग के बन जाने से गाजीपुर सिटी से पटना की दूरी 24 किमी कम हुई है। इसके बनने से दूरी के साथ साथ समय में भी बचत होगी।


आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गाजीपुर सिटी – ताड़ीघाट नव निर्मित रेल खंड पर हरी झंडी दिखाकर एक ट्रेन सेवा का भी शुभारंभ किया गया। गाजीपुर सिटी-ताड़ीघाट-दिलदारनगर जं रेल मार्ग पर एक जोड़ी नई मेमू ट्रेन के अलावा दिलदारनगर जं ताड़ीघाट विशेष गाड़ी का मार्ग विस्तार गाजीपुर सिटी तक किया गया है। आज के इस कार्यक्रम में गाज़ीपुर सिटी स्टेशन पर आयोजित समारोह में सांसद राज्य सभा डा संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, कृष्ण बिहारी राय, भानुप्रताप सिंह, पूर्व विधायक सुनिता सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सरोज कुशवाहा, सरोजेश सिंह, अभिनव सिन्हा, संकठा प्रसाद मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, राजेश राजभर, विनोद अग्रवाल, शैलेश राम, साधना राय, रासबिहारी राय, अनिल राजभर, प्रमोद वर्मा, विरेन्द्र चौहान, मनोज बिन्द, नीतीश दूबे, निखिल राय, अविनाश सिंह, अखिलेश राय सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

प्रथम स्थान पर पीजी कॉलेज-द्वितीय स्थान पर महिला पीजी कॉलेज

गाजीपुर। राजकीय महिला पीजी कॉलेज की प्रज्ञा रेंजर टीम ने विगत 8 और 9 मार्च को बयालसी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जलालपुर जौनपुर में आयोजित 32 वे विश्वविद्यालय रोवर्स रेंजर्स समागम में संघर्षपूर्ण मुकाबले में द्वितीय स्थान पर रही। जबकि रेंजर्स वर्ग में पीजी कॉलेज प्रथम एवं बयालसी महाविद्यालय तृतीय स्थान पर रही। इस समागम में जौनपुर और गाजीपुर से जुड़े जनपद में प्रथम और द्वितीय स्थान पर आने वाली कुल पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रज्ञा रेंजर टीम ने मार्च पास्ट, ध्वज शिष्टाचार, पोस्टर,  प्राथमिक चिकित्सा, गांठ-फांस-बंधन एवं पायनियरिंग प्रोजेक्ट में प्रथम स्थान पर रहीं तथा वर्दी, निबंध, नाटक, टेंट, टीम काउंसिल, किम्स गेम, सेंड स्टोरी, झांकी, रोल प्ले आदि में द्वितीय स्थान पर रही।

महाविद्यालय की प्रज्ञा रेंजर टीम अपने टीम लीडर समीना, उप लीडर सुरेखा बिंद के नेतृत्व में सीनियर रेंजर सविता रावत, रितु यादव तथा रेंजर प्रभारी डॉ शिव कुमार के मार्गदर्शन में प्रतिभाग किया। टीम की इस जीत पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनीता कुमारी, एवं प्राध्यापक डॉ विकास सिंह, डॉ अमित यादव, डॉ निरंजन कुमार, डॉ शिखा सिंह ऑफर रेंजर टीम और प्रभारी डॉ शिव कुमार को बधाइयां दी। प्रज्ञा टीम की ओर से रितु यादव, कंचन, जेबा, जोया, शिल्पी, रागिनी, प्रीति, अंकिता पांडेय आदि का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विजेता टीम को समापन सत्र के अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि डॉ अनिल प्रताप सिंह, डॉ समर बहादुर सिंह, डॉ जगदीश सिंह दीक्षित तथा डॉ अलकेशरी सिंह ने ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किया।