All posts by tiwarishivpratap

फाइनल मुकाबले में दो दो की बराबरी पर रहे प्रयागराज और करमपुर टीम

गाजीपुर। सद्भावना कप अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुकाबला नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में खेला गया। यह प्रतियागिता नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में 7 से 10 मार्च 2024 तक संचालित थी। रविवार को प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज एवं करमपुर (गाजीपुर) के मध्य खेला गया। दोनों टीमों में कांटे की टक्कर रहीं और दोनों टीमें मैच के दौरान निर्धारित समय में दो दो के बराबरी पर रहीं। निर्णय हेतु ट्राईवेकर में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज 4- 2 से विजयी हुईं। बेस्ट प्लेयर उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के गोलकीपर आयुष द्विवेदी एवं मैन ऑफ द टोर्नामेंट रायसेन मध्यप्रदेश के शाह फैसल रहे।

खिलाड़ियों का सम्मान समारोह क्षेत्राधिकारी सदर सुधाकर पांडेय के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका में हॉकी इंडिया के तरफ से रमीज कुरैशी एवं मनीष कुमार द्विवेदी ने निभाई तथा टेक्निकल टेलब पर अमिताभ गौतम, स्कोरिंग जज संदीप पाठक एवं टाइमिंग जज के लिए सूर्य प्रताप सिंह उपस्थित थे। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने खिलाड़ियो का उत्साहवर्घन करते हुए अपने सम्बोधन मे खिलाड़ियो को कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने की बात कही। प्रतियोगिता के अध्यक्ष नफीस अहमद ने कहा कि इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियो मे उत्साह बढेगा, खिलाड़ी अधिक से अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करेगे, इसी उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करायी गयी है और आगे भी इसी तरह हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अरविन्द यादव जिला क्रीडा अधिकारी, ग्यासुद्दीन आजाद अब्दुल मजीद, सर्वदेव सिंह यादव, दिनेश यादव, शाहजहां खान, इरशाद अहमद , नज़ीर अहमद,अकील अहमद ,हीरा यादव, राकेश तिवारी, आदिल, राजेश प्रजापति, राजन प्रजापति , धीरज सिंह, , मो0 इलियास, समशी, रइस अहमद (राजू ), आशिफ इक़बाल, मोईन, करन एवं अन्य खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी तथा भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

गाजीपुर। सद्भावना कप अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुकाबला नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में खेला गया। यह प्रतियागिता नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में 7 से 10 मार्च 2024 तक संचालित थी। रविवार को प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज एवं करमपुर (गाजीपुर) के मध्य खेला गया। दोनों टीमों में कांटे की टक्कर रहीं और दोनों टीमें मैच के दौरान निर्धारित समय में दो दो के बराबरी पर रहीं। निर्णय हेतु ट्राईवेकर में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज 4- 2 से विजयी हुईं। बेस्ट प्लेयर उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के गोलकीपर आयुष द्विवेदी एवं मैन ऑफ द टोर्नामेंट रायसेन मध्यप्रदेश के शाह फैसल रहे। खिलाड़ियों का सम्मान समारोह क्षेत्राधिकारी सदर सुधाकर पांडेय के द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका में हॉकी इंडिया के तरफ से रमीज कुरैशी एवं मनीष कुमार द्विवेदी ने निभाई तथा टेक्निकल टेलब पर अमिताभ गौतम, स्कोरिंग जज संदीप पाठक एवं टाइमिंग जज के लिए सूर्य प्रताप सिंह उपस्थित थे। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने खिलाड़ियो का उत्साहवर्घन करते हुए अपने सम्बोधन मे खिलाड़ियो को कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने की बात कही। प्रतियोगिता के अध्यक्ष नफीस अहमद ने कहा कि इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियो मे उत्साह बढेगा, खिलाड़ी अधिक से अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करेगे, इसी उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करायी गयी है और आगे भी इसी तरह हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अरविन्द यादव जिला क्रीडा अधिकारी, ग्यासुद्दीन आजाद अब्दुल मजीद, सर्वदेव सिंह यादव, दिनेश यादव, शाहजहां खान, इरशाद अहमद , नज़ीर अहमद,अकील अहमद ,हीरा यादव, राकेश तिवारी, आदिल, राजेश प्रजापति, राजन प्रजापति , धीरज सिंह, , मो0 इलियास, समशी, रइस अहमद (राजू ), आशिफ इक़बाल, मोईन, करन एवं अन्य खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी तथा भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

एमएलसी चंचल ने किया लोकार्पण

गाजीपुर। रविवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने बिरनो ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोर एवं ग्राम पंचायत लहुरापुर में विधायक निधि योजना अंतर्गत बने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया। इसी बीच ग्रामपंचायत शेखपुर मे (शेखपुर रूहीपुर मार्ग पर रामदुलार कनौजिया के घर से बनवासी बस्ती भुसरूपुर तक इंटरलॉकिंग सड़क) तथा ग्रामपंचायत अरशदपुर में ( चुनमुन राय के खेत से बसंत राम के मकान तक सीसी रोड )का भी लोकार्पण किया। तत्पश्चात मनिहारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कस्बा दयालपुर( शादियाबाद) में पंचायत भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बिरनो राजन सिंह, पुर्व ब्लॉक प्रमुख सादात कमलेश सिंह होकाडु ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष राम, एमएलसी प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक , विनीत सिंह ,प्रधान मधुबन अंशु सिंह, प्रधान हंसराजपुर ज्ञानेंद्र गुप्ता ,प्रधान क़स्बादयालपुर रियाज़ उर्फ गुड्डू, प्रधान शेखपुर, प्रधान अरसदपुर , प्रधान कोर प्रमोद सिंह ,प्रधान प्रतिनिधि लहुरापुर अजीत सिंह, प्रधान तारनपुर मन्नू सिंह, प्रधान अविसहन अरविंद सिंह झप्सू, प्रधान खड़गपुर लल्लन सिंह, प्रधान सरवनडीह रमेश यादव, दिनेश वर्मा ,भट्ठा संघ महामंत्री लल्लन सिंह ,राजेश सिंह, सतीश सिंह सहित आदि प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

शिविर का हुआ समापन, छात्राओं ने किया जागरूक

गाजीपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सप्त दिवसीय शिविर के अंतर्गत आज सातवें दिन शनिवार को समापन समारोह का आयोजन किया गया। इससे पूर्व सुबह 9:00 बजे गंगा गंगा स्वच्छता जागरूकता अभियान से संबंधित आमघाट से कलेक्टर घाट होते हुए ददरी घाट तक एक रैली निकाली गई । रैली को प्राचार्य अनिता कुमारी एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम शिवानी, डा रामनाथ केशरवानी ने झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली के दौरान स्वयंसेवी छात्राओं ने गंगा स्वच्छता जागरूकता संबंधी तमाम नारे जैसे…
“गंगा को स्वच्छ बनाना है
गंदगी को हटाना है”
” गंगा तट पर वृक्ष ललगाए
गंगा का स्वच्छ बनाएं”
” घाट घाट चमकाएंगे
गंगा को स्वच्छ बनाएंगे”
आदि लगाए ।

सप्त दिवसीय समापन शिविर के मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, विशिष्ट अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप पांडे एवं संजय कुमार सोनी रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने की।अतिथियों का स्वागत एवं सप्त दिवसीय कार्यक्रम आख्या वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अमित यादव ने प्रस्तुत किया।


प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने इस अवसर पर बच्चों को राष्ट्रनिर्माण में योगदान करने हेतु मार्गदर्शन किया। समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत श्रेया मौर्य और उसकी टीम ने मतदाता जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। अर्चिता ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। बुशरा अली और टीम ने सोशल मीडिया के प्रभावों पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि राम नगीना यादव ने समाज कल्याण से संचालित सामूहिक विवाह योजना वृद्धावस्था पेंशन योजना वृद्धाश्रम एवं एटीएस विद्यालय के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि दिलीप पांडे एवं संजय कुमार सोनी ने अपने विभागों से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर गजनफर सईद ने दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉक्टर राजेश कुमार यादव डॉ विकास सिंह डॉक्टर सर्वेश सिंह डॉक्टर हरेंद्र यादव डॉ संगीता मौर्य प्राथमिक विद्यालय सुभाषनगर के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार सिंह एवं शिक्षिका मंजू आनंद, प्रीति सिंह,रीना आदि उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने दिया संकल्प पत्र पर सुझाव

संकल्प पत्र सुझाव अभियान में ग्रामीणों ने दिए अपने सुझाव

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान में एल ई डी वैन सुझाव पेटिका के साथ शनिवार को खानपुर थाना क्षेत्र के अनौनी बाजार पहुंची। जहां क्षेत्र भर के लोगों ने राष्ट्र हित , समाज हित एवं विकसित भारत के कार्य योजनाओं हेतु अपने अपने सुझाव पत्र पेटिका मे डाला। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसके कार्यकर्ता देश हित, समाज हित, राष्ट्रीय नवनिर्माण के प्रति समर्पित होकर कार्य करते है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त कार्य भारतीय जनता पार्टी  सरकार की विशेष उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विगत 10 वर्षों के आधार भूत ढांचे के विभिन्न विकास परक कार्यों के परिणाम तथा  जनता के विश्वास के बल पर आज देश विकसित भारत सपने को पूर्ण करने का संकल्प ले रहा है। इस अवसर पर जिला मंत्री संतोष चौहान.लाल बहादुर यादव .श्याम कुंवर मौर्या.संजीव पांडेय. अचल सिंह, तेज बहादुर सिंह,.विशाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

पीएम मोदी करेंगे रेल सह रोड ब्रिज का लोकार्पण

पीएम मोदी करेंगे रेल सह रोड का लोकार्पण



गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी सरकार की बहुप्रतीक्षित 1650 करोड़  की योजना गंगा नदी पर रेल सह सड़क परियोजना का लोकार्पण तथा  गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से दिलदारनगर तक के लिए एक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल रविवार को बर्चुवल करेंगे। जिसका सीधा प्रसारण गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक का निरीक्षण किया। कहा कि यह परियोजना गाजीपुर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस मार्ग से दिल्ली और हावड़ा की दूरी और समय भी कम होगा। वहीं गाजीपुर मे रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे।
इस अवसर पर जिला मंत्री धनेश्वर बिंद,भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा और  रासबिहारी राय  उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 102968 मामलों का किया गया निस्तारण

गाजीपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को प्रातः 10ः30 बजे जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संजय कुमार जनपद न्यायाधीश द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप-प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का उद्घाटन किया गया। न्यायाधीश द्वारा लोक अदालत के सफलता हेतु सभी अधिकारियों को अधिक से अधिक निस्तारण हेतु प्रोत्साहित किया गया। राकेश कुमार नोडल अधिकारी लोक अदालत एवं विजय कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु नियत वादों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गयी। इस अवसर पर सचिव ने बताया कि लोक अदालत से न्याय के क्षेत्र में क्रान्ति आई है और लोगो में विधिक जागरूकता भी बढ़ी हैं। उनके द्वारा जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु किये गये प्रयासों के बारे में संक्षेप में जानकारी दी गयी तथा सामान्य अदालत एवं लोक अदालत में अन्तर को विस्तार से बताया गया।

इस अवसर पर संजय कुमार जनपद न्यायाधीश, राहुल कात्यायन, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, अखिलेश कुमार पाठक, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, चन्द्र प्रकाश तिवारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01, मो0 गजाली, एस0सी0/एस0टी0 एक्ट, अरविन्द मिश्र, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-03, संजय कुमार यादव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-4 एवं दीपेन्द्र कुमार गुप्ता, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, अध्यक्ष व महासचिव, सिविल बार एसोसिएशन व न्यायालय के कर्मचारी सम्मलित हुए। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 112387 मामले निस्तारण हेतु नियत किये गये थे, जिसमें से सुलह समझौतें एवं संस्वीकृति के आधार पर कुल 102968 वाद अंतिम रूप से निस्तारित किये गये। राजस्व विभाग के 7105 मामले, विभिन्न न्यायालयों द्वारा 18701 मामले तथा बैंक एवं अन्य विभाग द्वारा कुल 77162 मामले निस्तारित किये गये। प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, गाजीपुर द्वारा 32 वाद निस्तारित किये गये व 06 जोड़ो को साथ-साथ भेजा गया तथा न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा कुल 61 वाद निस्तारित किये गये व कुल- 8625000/-रू0 की धनराशि के संबंध में आदेश पारित किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा जनपद न्यायालय के कर्मचारी, अधिवक्ता, मीडियाकर्मी तथा पुलिस एवं प्रशासन विभाग के प्रति अपना धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

महिलाओं के सम्मान में चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने कहा….

गाजीपुर। वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन बैजनाथ इण्टर कालेज रौजा के सभाकक्ष में शुक्रवार को किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, डा. बीती सिंह, डा. पूजा श्रीवास्तव ने माता सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सरिता अग्रवाल ने कहा महिलाएं हर क्षेत्र में आंधी तूफान की तरह आगे बढ़ रही हैं, महिलाएं कुछ भी ठान लें तो कोई रोक नहीं सकता है। आज हम पायलट बन रहे हैं। शिक्षिका बना रहे हैं। चांद पर जा रहे हैं। यहां तक की चंद्रयान-3 में महिलाओं की बहुत बड़ी साझेदारी रही है। उन्होंने महिलाओं के सम्मान में ना रोक सकेगा तुझको कोई गर तू हिम्मत कर लेगी, हर मंजिल मिल जाएगी जब तू निडर होकर चल देगी शेर बोलीं। विशिष्ट अतिथि डा. बीती सिंह ने कहा कि समाज में महिला सशक्तिकरण का होना बहुत जरूरी है जिसके लिए शारीरिक मानसिक तथा आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ानी होगी। जब तक स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर नही देंगी तब तक सशक्त नही बन पाएंगी।

भाजपा मीडिया प्रभारी शशि कांत शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज में महिलाएं पुरुषों से 10 कदम आगे चल रही है। केन्द्र में पहली बार मोदी की सरकार बनते ही सबसे पहला काम महिलाओं के सम्मान में पूरे देश भर में इज्ज़त घर के नाम से शौचालय बनवाकर सम्मान दिया गया। महिलाओं को स्वतंत्रता का अधिकार, आवास का अधिकार, राशन का अधिकार देकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम चलाकर नारी सम्मान बढ़ाया है। साथ ही लोक सभा विधान सभा में 33% सीट महिलाओ के लिए आरक्षित कर आगे आकर समाज के भलाई करने के लिए उन्हें मजबूती दी है। कार्यक्रम में क्लब महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा रिंकू यादव, उपाध्यक्ष सुषमा यादव तथा सचिव शहाना जहां ने स्कूल की प्रबंधक आशा मिश्रा को अंगवस्त्र देकर तथा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जबकि राज्य सभा सांसद डा0 संगीता बलवंत के प्रतिनिधि कुशाग्र तथा जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के प्रतिनिधि वेंकटेश को जनपद गवर्नर पवन पांडेय, पीआरओ सूर्य रेख मणि तथा संयुक्त सचिव राम नाथ कुशवाहा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संजीव श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने किया।

स्कूल की छात्राए खुशी, अन्नू, श्रेयांशी, कायनात, इशरत आदि ने उपस्थित महिलाओं को मतदान अवश्य करने तथा कराने के लिए शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर विद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं सहित क्लब उपाध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी, परीक्षा प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार, डा० जितेन्द्र कुमार, अजय यादव, प्रमोद बिन्द आदि उपस्थित रहे।

हॉकी प्रतियोगिता में करमपुर के अलावा इन टीमों ने मारी बाजी

गाजीपुर। सद्भावना  कप अखिल भारतीय  हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में विभिन्न टीमों नें अपनी प्रतिभा दिखाई। चार दिवसीय यह प्रतियागिता 7 से 10 मार्च तक नेहरू स्टेडियम में संचालित रहेगी। प्रत्येक मैच में मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया। प्रतियोगिता का पहला मैच सेल एकेडमी उड़ीसा एवं करमपुर के मध्य  खेला गया, जिसमे करमपुर 4-2 से जीत दर्ज कर विजयी रहीं।


दूसरा मैच गाजीपुर एवं मऊ के बीत खेला गया जिसमे गाजीपुर 6- 3 से विजयी हुईं। तीसरा मैच उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज एवं साईं अलवर (राजस्थान) के मध्य खेला गया। मैच के दौरान निर्धारित समय में  एकतरफा मुकाबले में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज नें साईं अलवर (राजस्थान) पर 4-1 से बढ़त बनाकर एकतरफा जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का चौथा मैच रायसेन (मध्य प्रदेश) एवं विवेक एकेडमी वाराणसी के मध्य खेला गया। प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका में हॉकी इंडिया के तरफ से रमीज कुरैशी एवं  मनीष कुमार द्विवेदी ने निभाई। टेक्निकल टेलब पर अमिताभ गौतम, स्कोरिंग जज संदीप पाठक एवं टाइमिंग जज के लिए सूर्य प्रताप सिंह  उपस्थित थे। इस अवसर पर ग्यासुद्दीन आजाद, अब्दुल मजीद, नफीस अहमद, सर्वदेव यादव, दिनेश यादव, शाहजहां खान, अकील अहमद, हीरा यादव, आदिल, राजेश प्रजापति, राजन प्रजापति , धीरज सिंह, इलियास, समशी, रइस अहमद (राजू ), आशिफ इक़बाल, मोईन, करन एवं अन्य खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी तथा भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

छात्राओं ने किया लोगों को जागरूक

गाजीपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना,  राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सप्त दिवसीय शिविर के अंतर्गत गुरूवार को रक्तदान जागरूकता अभियान से संबंधित एक रैली आमघाट कोयला घाट कलेक्टर घाट से होते हुए सुभाष नगर तक निकाली गई। रैली को प्राचार्य अनिता कुमारी एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमित यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान स्वयंसेवी छात्राओं ने रक्तदान जागरूकता संबंधी तमाम नारे जैसे…
“रक्तदान महादान
इससे बड़ा ना कोई दान”
“रक्तदान अपनाओ सबका जीवन बचाओ”
“ब्लड को डोनेट करें इंसानियत को प्रमोट करें” आदि लगाए ।


साथ ही स्वयंसेवियों ने डोर टू डोर कैंपेन के तहत सुभाष नगर में लोगों को रक्तदान के महत्व एवं उसकी जरूरत को लेकर लोगों को जागरूक किया एवं अधिक से अधिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। दोपहर 12 बजे से “युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका एवं राष्ट्रीय सेवा योजना” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में हिंदू पीजी कॉलेज जमानिया के प्रोफेसर अखिलेश शर्मा शास्त्री ने बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को समझाते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। धन्यवाद ज्ञापन डा गजनफर सईद ने किया।संगोष्ठी में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमित यादव , डॉ रामनाथ ,डॉ ओम शिवानी,डा राजेश एवं अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. हरेंद्र कुमार सहित सभी स्वयंसेवी छात्राएं उपस्थित रहे ।