All posts by tiwarishivpratap

खिलाड़ियो ने अपनी मेहनत से जिले का नाम किया है रोशन: अभिनव सिन्हा

गाजीपुर। सद्भावना कप अखिल भारतीय  हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में हुआ। यह प्रतियागिता 7 मार्च से 10 मार्च 2024 तक संचालित रहेगी।
प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य अतिथि अभिनव सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर यादव ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच साईं अलवर राजस्थान एवं  सोनीपत हरियाणा के मध्य खेला गया। मैच के दौरान निर्धारित समय में एकतरफा मुकाबले में  साईं अलवर राजस्थान नें सोनीपत हरियाणा पर 8-0 बढ़त बनाकर विजयी घोषित हुईं। प्रतियोगिता का दूसरा मैच करमपुर एवं पटना के मध्य खेला गया जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी सदर सुधाकर पाण्डेय नें खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया। मैच के दौरान करमपुर नें पटना को 7-0 की शिकस्त देकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका में हॉकी इंडिया के तरफ से रमीज कुरैशी एवं  मनीष कुमार द्विवेदी ने निभाई तथा टेक्निकल टेलब पर अमिताभ गौतम, स्कोरिंग जज संदीप पाठक एवं टाइमिंग जज के लिए सूर्य प्रताप सिंह  उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि अभिनव सिन्हा ने खिलाड़ियो का उत्साहवर्घन करते हुए अपने सम्बोधन मे खिलाड़ियो को  कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने की बात कही। प्रतियोगिता के अध्यक्ष नफीस अहमद ने कहा कि जनपद में कई वर्षाे से हॉकी की प्रतियोगिता न होने से हमारा जनपद पीछे हो गया था। इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियो मे उत्साह बढेगा, खिलाड़ी अधिक से अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करेगे, इसी उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करायी गयी है और आगे भी इसी तरह हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया  इस 4 दिवसीय प्रतियोगिता मे देश की विभिन्न राज्यो की टीमे प्रतिभाग करेगी। जिसमें मुख्यतः उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज, सी आर पी एफ दिल्ली, सोनीपत हरियाणा, उड़ीसा सेल, अलवर साई (राजस्थान),  स्पोर्टस हॉस्टल रामपुर, बिहार ईलेवन, वाराणसी, करमपुर, एवं मेजबान गाजीपुर के अलावा अन्य संभावित टीमें प्रतिभाग करेगी।


         

डीएम ने महिलाओं संग काटा केक, कहा….

गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय में महिला विशेष हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। पूरे समारोह का संचालन अनुराग कुमार सिंह, राजभाषा अधिकारी एवं कीर्ति, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) ने किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह तथा महिला विशेष हिंदी कार्यशाला के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सभी महिलाओं के साथ केंक काटकार कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उन्होने अपने संबोधन में उपस्थित महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में राष्ट्र निर्माण तथा विकास के हर क्षेत्र में महिलाओं का अहम योगदान रहा है। महिलाएं हमारे समाज की मुख्य स्तंभ है। इनके सशक्तिकरण के दिशा में हर संभव प्रयास किए जाने की जरुरत है। यूनियन बैंक महिलाओं के विकास तथा इनके सशक्तिकरण में सदैव अग्रणी रहा है। सरकार की योजनाओं के माध्यम से महिला उद्यमियों, ग्राहकों को उचित सहायता प्रदान कर उनको आगे लाने के सफल प्रयास किए जा रहे हैं साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है एवं यह तो उत्तर प्रदेश की मातृभाषा भी है। हिंदी अपनी स्पष्टता तथा वैज्ञानिकता के कारण आज पूरे विश्व में अपनी पहचान बना रही है। आज पूरे देश ही नहीं विश्व में राजभाषा हिंदी का प्रयोग बहुत ही विस्तृत रुप से की जा रही है। हमें चाहिए कि हिन्दी को राजभाषा के रुप में पूरे देश में प्रभावी ढंग से लागू किया जाए. हिन्दी सदियों से भारत के लोगों की अभिव्यक्ति की भाषा रही है. आने वाले समय में इसकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होने वाली है।

क्षेत्र प्रमुख कुमार दीप्तिमान गुप्ता ने कहा कि यूनियन बैंक में हिंदी के माध्यम से ही अधिकांश बैंकिंग कार्य किए जाते हैं, हमारा प्रयास रहा है कि ग्राहकों को बैंकिंग सुविधाएं उन्हीं की भाषा में प्रदान की जाए, इसके लिए हमारा बैंक सदैव प्रयासरत है. वर्तमान युग में महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर से बेहतर परिणाम दे रही है, आने वाला समय महिलाओं का ही है, जो आज महिलाएं लड़ाकू विमान से लेकर अंतरीक्ष तक अपनी पहुंच बना रही है। हम लोगों को चाहिए कि हम लड़कियों को शिक्षित करते हुए उन्हें अवसर प्रदान करें ताकि वे समाज का नेतृत्व कर सके। जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में राजभाषा दर्पण बुक का अवलोकन भी किया गया। कार्यशाला के उपरांत एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया। उतकृष्ट 03 कर्मचारी  को पुरस्कृत कर सभी को सम्मानित भी किया गया। कार्यशाला के समापन के अवसर पर उप क्षेत्र प्रमुख सुनील कुमार एवं आशीष कुमार क्षेत्रीय कार्यालय, गाजीपुर ने सभी उपस्थित महिला स्टाफ सदस्यों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी तथा अपने संबोधन में कहा कि आज के इस महिला विशेष कार्यशाला में जो भी उन्होंने सीखा है, उसे अपने दैनिक कार्यों में भी प्रयोग में लाना है। समापन के पश्चात प्रतिभागियों ने इसे अत्याधिक लाभप्रद एवं उपयोगी बताया।

शिवालयों पर पहुंचे डीएम-एसपी, दिया निर्देश

गाजीपुर। हिन्दुओं का पवित्र त्यौहार तथा वर्ष का पहला त्यौहार महाशिवरात्रि से शुरू होकर छठ पूजा पर्व पर जाकर समाप्ता होता है। 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर जनपद के समस्त शिव मन्दिरों पर भारी संख्या में महिला एवं पुरूष श्रद्धालु पहुचकर माथा टेकेगे। महादेव को जलाभिषेक कर सुख समृद्धि, शान्ति जीवन जीने की कामना मागते है। काफी संख्या मे श्रद्धालुओ की भीड़-भाड़ रहेगी। शिव मन्दिरो पर शान्तिपूर्ण, सकुशल सम्पन्न कराने के उद्वेश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने गुरूवार को महाहर धाम एवं अन्य शिवमन्दिरों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओ की भीड़ भाड़ ज्यादा रहेगी, जिससे मन्दिरों में दर्शन की कोई समस्या उत्पन्न न हो पहले से तैयारिया कर लिया जाय। उन्होने महाहर धाम पर महाशिवरात्रि पर्व की निगरानी हेतु सी0सी0टी0वी कैमरा की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर लिया जाय।

पीएम-सीएम के जनकल्याणकारी योजनाओं से लोग हुए लाभान्वित:सरिता 

गाजीपुर। कृषकों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराए जाने के उपलक्ष्य में संकल्प की सिद्धि कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसी क्रम में जनपद में कलेक्टेट सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चचल के प्रतिनिधि डा. प्रदीप पाठक, जिला विकास अधिकारी, उप निदेकश कृषि, अधि अभि0 मण्डल विद्युत, विद्युत विभाग के अधिकारी/कर्मचारी के साथ कृषकों की उपस्थित में सजीव प्रसारण के माध्यम से देखा और सुना गया। इस योजना के अन्तर्गत जनपद को 1 अप्रैल, 2024 से उत्तर प्रदेश के किसानों को सिंचाई हेतु नलकूपों के बिजली बिल पर शत-प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया गया है। जिसक्रम में जनपद के निजि नलकूपो पर 39435 उपभोक्ताओं को लाभ प्राप्त होगा। अध्यक्ष नगर पालिका सरिता अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात देकर निजी नलकूपों के बिजली बिल 1 अप्रैल 2023 से माफ किया है। अब किसी भी किसान को कोई विद्युत बिल नहीं देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जनपद के निजी नलकूप उपभोक्ता 39435 लाभान्वित इस योजना से लाभ प्राप्त हुए हैं जिसमें प्रति माह विद्युत बिल 31.72 करोड रुपए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करके लाभान्वित कराया जा रहा है। आप लोग भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले। अधिशासी अधिकारियों से कहा कि इस योजना का प्रचार प्रसार कर जनपद के किसान भाइयों को लाभान्वित कराया जाए। उत्तर प्रदेश का किसान इंतजार कब से कर रहा था और आंदोलन भी करते थे। किसानों को जेल भी जाना पड़ता था। आज मुख्यमंत्री ने यह योजना लागू करके किसानों को लाभान्वित कराया है। यह योजना 1 अप्रैल 2023 से आने वाले समय तक के लिए निजी नलकूपों का बिल माफ किया गया है। उन्होंने कहा कि जब से मोदी की सरकार देश में बनी है तो देश विश्व की पांचवी शक्ति बन चुका है।

इस देश और लोकतंत्र का नेतृत्व सिर्फ एक ही परिवार के लोग करते हैं:डा. संगीता

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों ने भारतीय जनता पार्टी का गठन सर्व समाज के सम्मान व विकास की जिस सोच के साथ किया था, वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में साकार हो रहा है।यह बात आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित पिछड़ा वर्ग सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए  नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य डॉक्टर संगीता बलवंत ने कहा उन्होंने कहा कि इस देश और लोकतंत्र में कुछ ऐसे भी राजनीतिक दल है जिसका नेतृत्व सिर्फ एक ही परिवार के लोग करते हैं। ऐसे लोगों से हम किसी समानता का उम्मीद कर सकते हैं। समाजवादी पार्टी पीडीए की बात करती है जो सिर्फ छलावा व भुलावा है। लेकिन ऐसे राजनैतिक लोगों की भावनाओं को जनता अच्छी तरह से जान चुकी है ।पिछड़ों, दलितों, नौजवानों ,गरीबों और महिलाओं के सम्मान की रक्षा सिर्फ भारतीय जनता पार्टी कर रही है। विशिष्ट अतिथि पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समर्पित संघर्षशील और अनुशासन प्रिय कार्यकर्ताओं के बदौलत आज  दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। उन्होंने देश में विश्वास के साथ हो रहे विकास के सभी कार्यों का श्रेय भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया और कहा कि आपका एक एक वोट राष्ट्र की शक्ति बन चुका है।आज हमारे कार्यकर्ताओं के मजबूत निर्णय के कारण नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में  देश में रचनात्मक कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो निर्णय लिया है वह निर्णय सिर्फ भारतीय जनता पार्टी और  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही ले सकते थे ।जटिल से जटिल समस्याओं को हल करने का काम भी हमारे देश प्रदेश की सरकारों ने किया है। पिछली सरकारों में पिछड़े वर्ग को सिर्फ ठगने का काम किया।  इस सरकार के में अगर सबसे ज्यादा योजनाओं का लाभ अगर किसी को मिला है तो पिछड़े समाज को मिला है।


लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि चुनावों में पिछड़ों की बात करने वाले लोग सत्ता में आने के बाद सिर्फ परिवार को बढ़ावा देते हैं, जाति को बढ़ावा देते हैं, समाज  के पिछड़ों को भूल जाते हैं इस तुक्ष सोच को नेस्तनाबूद करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। समाज में सबको समान अधिकार प्राप्त हो, हर व्यक्ति को सम्मान मिले यह भारतीय जनता पार्टी और उसके सरकार का प्रयास है जो उज्जवल व विकसित भारत का मजबूत आधार है। सम्मेलन को भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विगत चुनावों की थोड़ी सी चुक हमे विकास की दौड़ से रोक दिया है इस बार की प्रचंड बहुमत की जीत गाजीपुर के विकास की गति तय करेगा। कार्यक्रम को मनोज बिंद, प्रेम सागर राजभर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों का स्वागत, सम्मान पुष्प गुच्छ,माला, स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्र से किया गया। डा संगीता बलवंत सदस्य राज्यसभा ने नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल राजभर को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत कर बधाई दिया। आभार धन्यवाद प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल राजभर तथा संचालन महामंत्री संतोष कुशवाहा ने किया।

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया सम्मानित

बिरनो गाज़ीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नारी शक्ति वंदन
वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन बिरनो ब्लॉक के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह एवं जिला के भाजपा महामंत्री प्रवीण सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सैकड़ो की संख्या मे आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। महिलाओं ने प्रधानमंत्री का समर्थन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के माध्यम से अपना धन्यवाद ज्ञापित किया।



वर्चुअल संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक व्यापक दृष्टिकोण वाला कानून है जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करेगा और भारतीय विधायिकाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को मजबूत करेगा।
संवाद कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि ये देश की महिलाओं की ताकत ही थी जिसने उन राजनीतिक दलों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करने के लिए मजबूर किया जो पहले इसका विरोध कर रहे थे। इस अवसर पर नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर, खंड विकास अधिकारी और सहायता समूह की महिलाओं सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

राज्यपाल के भाई का निधन

राज्यपाल के भाई का निधन, जिला जज ने मनाया शोक


गाजीपुर। सिविल बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओ ने शोक मनाया। इसकी जानकारी देते हुए सिविल बार संध के अध्यक्ष गोपालजी श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे संघ के वरिष्ठ सदस्य बृजलाल मिश्रा 72 वर्ष की तबीयत खराब होने से मेडिकल कालेज में भर्ती रहे बुधवार के दिन उन्हे घर के लिए डिस्चार्ज किया गया। जो अपने पैतृक आवास सैदपुर के मलिकपुर गांव पहुंचे और वही पर उनकी कुछ देर बाद निधन हो गया। श्री मिश्रा 15 वर्ष तक शासकीय अधिवक्ता के रूप में अपने दाचित्व का निवर्हन किया और राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा के भाई थे। इनके निधन की खबर मिलते हुए अधिवक्ताओ में शोक की लहर दौड़ गयी। जनपद न्यायाधीश संजय कुमार की अध्यक्षता में केन्द्रीय सभागार में सभी न्यायिक अधिकारियो व अधिवक्ताओ ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा के शान्ति की कामना और शोक संतप्त परिवार की ढाढस बधाने अधिवक्ताओ का प्रतिनिधि मण्डल उनके आवास पहुचं कर बार का शोक प्रस्ताव प्रदान कर उनके दुख की घंडी में उनके साथ रहने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मण्डल में जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, अपर शासकीय अधिवक्ता पाक्सो प्रभु नरायण सिंह, रविन्द्रनाथ राय व रविन्द्र साहु मौजुद रहे। बार अपने परम्परा के अनुसार अपने दायित्यो का निहर्वन किया। अधिवक्ता बृजलाल मिश्रा का अन्तिम संस्कार गुरूवार को सैदपुर के पक्का घाट पर उनके छोटे पुत्र पवन मिश्रा ने मुखाग्नि देकर किया। अन्तिम संस्कार में चुन्नू मिश्रा, मुन्नू मिश्रा, ओमकार मिश्रा, आनन्द मिश्रा,ओमप्रकाश मिश्रा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। परिवार में उनके बड़े पुत्र चन्दन मिश्रा व एक पुत्री व पत्नी का भरापुरा परिवार छोड़ गये।

136 का अंतिम राउंड के लिए हुआ चयन

136 का अंतिम राउंड के लिए हुआ चयन

गाजीपुर। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में शिव पूजन सिंह इण्टर कॉलेज, केलही, बिरनो परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉं एडक्को प्रा0लि0, क्वैस सर्विस प्रा0लि0, जॉब सीकर्स स्टाप द्वारा डिक्सन, पैजेट, मिकुनी हेतु कुल 4 कम्पनियों द्वारा ट्रेनी, फील्ड आफीसर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कम्प्यूटर आपरेटर, इलेक्ट्रानिक मैनूफक्चैरिंग, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 332 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 136 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। आगामी रोजगार मेला-राजकिषोर सिंह महिला महाविद्यालय, बरूईन, जमानियां में 1 मार्च को प्रातः11 बजे से आयोजित होगा।

बकाएदार विद्युत उपभोक्ताओं की खैर नहीं

विद्युत बिल बकाया को लेकर विभाग का अभियान शुरू

लगातार बकाए पर उपभोक्ताओं का काटा जा रहा केबिल

राजस्व माह को देखते हुए बिजली विभाग सख्त

बकाया पर कटे कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं की  बिजीलेंस द्वारा की जा रही है समीक्षा।



गाजीपुर। विद्युत विभाग अब राजस्व माह को देखते हुए सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। सहायक अभियंता सुधीर कुमार  ने बताया कि राजस्व माह को देखते हुए बकायेदार उपभोक्ताओं के परिसर पर पहुंचकर लगातार कार्यवाही करते हुवे बकाया पर केबिल पोल से डिस्कनेक्ट किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी दी जा रही है की तत्काल बकाया बिल जमा करके ही लाइट पोल से जुड़वाए। विजिलेंस टीम को भी निर्देशित कर दिया गया है कि ऐसे उपभोक्ताओं पर निगरानी रखी जाय जो बिना बकाया भुगतान किए लाइन पोल से जुड़वाता है। ऐसा करने पर तत्काल इन लोगो के खिलाफ विद्युत चोरी में मुकदमा पंजीकृत कर कठोर कार्यवाही की जाय। शहर में स्मार्ट मीटर लगने है जिसमे बकाया बिल का भुगतान होना अति आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है। विद्युत उपभोक्ताओं से अपील है कि जितने घरेलू, कमर्शियल, वाणिज्य, औद्योगिक उपभोक्ताओं का बकाया है वे लोग तत्काल अपने नजदीकी कैस काउंटर पर जाकर बिल जमा करके बकाया शून्य करा ले एवं विद्युत विच्छेदन एवं प्राथमिकी से बचे।मार्च राजस्व का महीना है, जिसमे विभाग को राजस्व अधिक से अधिक वसूली करने का शासन द्वारा लक्ष्य दिया गया है जो समय से पूरा करना बहुत जरूरी है। ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए तैयारी भी तेज कर दी गई है, अगर बात किया जाय ओभर लोड ट्रांसफार्मर सहित उपकरण की तो विद्युत वितरण मंडल गाजीपुर के अधीन चारो डीविजनों के अंतर्गत सभी 62 उपकेंद्रों से निर्गत समस्त फीडर की समीक्षा करके शासन स्तर पर ट्रांसफार्मर सहित समस्त उपकरण की सूची भेजी गई है। जैसे ही प्रपोजल आता है तो जल्द ही युद्ध स्तर पर कार्य कराकर उपभोक्ताओं को सही से बिजली समय पर बिजली दिलवाने के लिए बिजली विभाग कटिबद्ध है।

एमएलसी चंचल के हाथों हुआ लोकार्पण और शिलान्यास

एमएलसी चंचल ने किया अग्निशमन केंद्रों का लोकार्पण और शिलान्यास



गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश के 25 जनपदों में 38 अग्निशमन केन्द्रो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। 35 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया। जिसके क्रम में जनपद को भी दो नए केंद्र 14 करोड़ 35 लाख के लागत से नवनिर्मित अग्निशमन केंद्र एवं आवासीय भवन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिया गया। जिले के जमानिया स्थित सैदाबाद मे अग्निशमन केंद्र एवं आवासीय भवन तथा मोहम्मदाबाद स्थित परसा में अग्निशमन केन्द्रो का लोकार्पण एवं शिलान्यास एमएलसी विशाल सिंह चंचल और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा किया गया। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि जनता को बेहतरीन आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार एवं अग्निशमन विभाग युद्ध स्तर पर क्रियाशील है।

एमएलसी ने कहा कि पिछली सरकारों में जितने कार्य पेंडिंग थे आज योगी आदित्यनाथ महाराज की सरकार में सभी कार्यों को तेज गति के साथ पूर्ण किया जा रहा है। उद्घाटित अग्निशमन केंद्र के क्षेत्रीय लोगो को अग्निशमन केंद्र मिलने पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया तथा कार्यक्रम में आए हुए लोगों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत, क्षेत्राधिकारी जमानिया अनूप सिंह, मंडल अध्यक्ष निपेंद्र उपाध्याय, अरविंद राय, सुनील सिंह, ग्राम प्रधान सैदाबाद संदीप गुप्ता, बिंदु विश्वकर्मा, अशोक यादव, अनिल यादव, शकील खान, विपिन राय, योगी हर्ष, राकेश सिंह अंशु, राजेश सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि डॉक्टर प्रदीप पाठक, अनूप जायसवाल, अमित नागवंशी सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।