All posts by tiwarishivpratap

शक्ति महापूजन से ही होगा राष्ट्र का कल्याण: महंत भवानी नंदन यति

बासंतिक नवरात्र 9 अप्रैल मंगलवार से शुरू

शक्ति महापूजन से ही होगा राष्ट्र का कल्याण – महंत भवानी नंदन यति

गाजीपुर। नव सम्वत के प्रथम माह चैत्र में पड़ने वाली नवरात्रि को बासंतिक नवरात्र के नाम से जाना जाता है। धर्म ग्रंथों, पुराणों के अनुसार चैत्र नवरात्र का समय मां के पूजन अर्चन हेतु बहुत ही शुभ माना जाता है। इस समय प्रकृति भी प्राकृतिक उर्जा से आह्लादित होती है। इस मौसम में वातावरण व जीवन में एक नई उर्जा का संचार होता है। इस समय मां जगदम्बा की आराधना, पूजन अर्चन करने से विशेष लाभ होता है। नवरात्र में किया गया पूजन कभी व्यर्थ नहीं जाता है। हिन्दू धर्म ग्रन्थों के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से नवरात्र आरम्भ होकर नवमी तक चलता है। इस नवरात्रि को जगतजननी मां भगवती की आराधना के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। प्रसिद्ध सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी श्री भवानी नन्दन यति जी महाराज के निर्देशन में मनिहारी क्षेत्र के प्रसिद्ध मां काली धाम मंदिर हरिहरपुर में इस वर्ष नवरात्र पूजन धूमधाम से संपन्न होगा।
हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी श्री भवानी नंदन गति जी महाराज के अनुसार, इस वर्ष नवरात्र का प्रारंभ 9 अप्रैल दिन मंगलवार से प्रारंभ होगा। प्रातः समय भद्रा रगभग नौ बजे तक रहेगा। वहीं कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त (अभिजीत मुहूर्त) मध्यान्ह 11.34 से 12.24 तक होगा। यह कलश स्थापना का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है। इसी क्रम में महाअष्टमी की निशा पूजा 15 अप्रैल को होगी जबकि अष्टमी का व्रत 16 अप्रैल को होगा और  घरों में अष्टमी का पूजन रात में किया जाएगा। रामनवमी (रामजन्मोत्सव) 17 अप्रैल को दिन में मध्यान्ह 11.17 बजे से 1.25 बजे तक मनाया जाएगा नवरात्र व्रत की पारणा 18 अप्रैल को प्रातः 9.41बजे के बाद होगी।

नौ लोगों पर लगा एक लाख रुपए का  जुर्माना

गाजीपुर। बीते दिनों जनपद के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत दुकानों से खाद्य पदार्थो के नमूनें लेकर जॉच हेतु उत्तर प्रदेश के खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में प्रेषित किये गये थे। जिसमें जॉच के पश्चात् खाद्य पदार्थो में मिलावट की पुष्टि खाद्य विश्लेषक द्वारा की गयी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट प्राप्त करने के उपरान्त अपर जिलाधिकारी  (वि0/रा0) न्याय निर्णायक अधिकारी के न्यायालय में मामला प्रस्तुत किया गया था। डॉ0 दिनेश कुमार, न्याय निर्णायक अधिकारी के न्यायालय द्वारा विचारोपरान्त 9 लोगों पर एक लाख एक हजार रूपये के जुर्माना लगाया। अर्थदण्ड समय से जमा न किये जाने पर सभी से आरसी के माध्यम से वसूली की जायेगी। खाद विभाग द्वारा जुर्माना लगाते ही खाद्य कारोबार कर्ताओं में अफरा तफरी मच गई है।

चुनावी पाठशाला लगाकर लोगों को किया जा रहा है जागरूक

गाजीपुर। लोक सभा चुनाव को देखते हुए स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है।जिसके अनतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु जन-जन तक एक-एक व्यक्ति को 1 जून, 2024 को घर से बाहर निकलकर अपने पूरी इमानदारी से अपने मतदान का प्रयोग करने को कहा गया। चाहे वो 80 वर्ष से उपर के व्यक्ति हो, दिब्यांग हो या 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हो वह किसी भी दशा मे मतदान का प्रयोग करे। इसी  क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देशन मे चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत परिषदीय विद्यालयों/महाविद्यालयो के तहत जिला स्वीप को आर्डिनेटर के नेतृत्व में चुनावी पाठशाला लगाकर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नित्य कार्यक्रम, नाटक नुक्कड़ एवं कलश के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित कर लगातार जागरूक किया जा रहा है। विद्यालय के छात्रो द्वारा झाकियॉ निकालकर जन-जन की है यही पुकार वोट देना है अधिकारी का नारे लगाते हुए लोगो को जागरूक किया गया।  

अभिभावकों के लिए आयोजित हुई कार्यशाला

बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के संवर्धन हेतु माता-पिता एवं अभिभावक पालन पोषण की सकारात्मक शैली अपनायें …

गाजीपुर। क्रिएटिव विजन सोसायटी द्वारा संचालित तुलसी सागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी के रिपब्लिक हाल में रविवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस समारोह के आयोजन किया गया। जिसके क्रम में विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर अमरनाथ राय एवं राजकीय महिला पीजी कॉलेज के मनोवैज्ञानिक डॉ शिव कुमार के नेतृत्व में अभिभावकों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के शिक्षण-प्रशिक्षण हेतु अभिभावकों को सकारात्मक मनोवैज्ञानिक दृष्टि से अवगत कराना था जिससे कि विद्यार्थियों का शारीरिक स्वास्थ्य सहित मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का भी विकास हो सके। मनौवैज्ञानिक द्वय का कहना था कि पाज़िटिव पेरेंटिंग आत्म अनुशासन एवं समग्र रूप में विकास पर ध्यान केंद्रित करती है । बच्चों में आत्मविश्वास , आत्मानुशासन् एवं उत्सुकता जागृत करती है ; उन्हें ऐसा आत्मनिर्भर और जिम्मेदार व्यक्ति बनाती है जो दूसरों के साथ दया, सम्मान , कृतज्ञता , समानुभूति एवं करुणा भाव के आधार पर व्यवहार करता है ।

हमारा प्रयास पुस्तकीय शिक्षा के अतिरिक्त बच्चों में जीवन के लिए आवश्यक सद्गुणों के विकास पर ध्यान देता है । पॉजिटिव पैरेंटिंग इस बात पर बल देता है कि क्या करना है  न की क्या नहीं करना है । इसका अभ्यास बचपन से ही शुरू किया जाना चाहिए।अभिभावकों एवं अध्यापकों को स्वयं में ऐसे बदलाव करने होंगे कि बच्चे उनके व्यवहार का अनुकरण  करके बच्चे ज़िम्मेदार मानव और नागरिक बन पायें । बच्चों में जीवन की चुनौतियों का सामना करने का आत्मबल आने पर डिप्रेशन से बचा जा सकता है। अभिभावकों द्वारा बच्चों मैं आक्रामकता, ज़िद्दीपन, अच्छे भोजन करना, शर्मिलापन, सोशल मीडिया का दुरुपयोग, बिना उद्देश्य घूमने आदि समस्याओं का उल्लेख किया गया ।  इन समस्याओं  का समाधान करने हेतु मनोवैज्ञानिकद्वय प्रोफेसर अमरनाथ राय एवं डॉ शिव कुमार द्वारा व्यवहारिक उपाय भी सुझाये गये । इस सभागार में अभिभावकों सहित समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया तथा पेरेंटिंग जागरूकता  कार्यशाला के  इस आयोजन की सराहना किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य विभा राय ने आभार व्यक्त किया।

108 एंबुलेंस ने निशुल्क मरीज को पहुंचाया बीएचयू वाराणसी

108 एंबुलेंस ने निशुल्क मरीज को पहुंचाया बीएचयू वाराणसी

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ताकि किसी गरीब और असहाय का पैसों के अभाव में इलाज न रुकने पाए। चाहे इसके लिए आयुष्मान भारत योजना की बात करें या फिर 102 और 108 एंबुलेंस सेवा की। ऐसे ही 108 एम्बुलेंस ने एक बार फिर एक क्रिटिकल मरिज जो जिला अस्पताल में एडमिट था। जिसको बार-बार झटके आ रहे थे। डॉक्टरों की सलाह पर इस मरीज को बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर किया गया।इसके बाद 108 एंबुलेंस के पायलट और ईएमटी ने सकुशल बीएचयू वाराणसी पहुंचा कर एडमिट कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। 108 एंबुलेंस के प्रभारी दीपक राय ने बताया कि गाजीपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित जिला अस्पताल में मरिज बृजेश यादव उम्र 28 जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसे बार-बार झटका आ रहा था। जिससे वह बेहोश हो जा रहा था। मरीज के इस बीमारी को देखते हुए डॉ इमाम के द्वारा उसे बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर किया गया। जिसके बाद 108 एंबुलेंस के चालक के संतोष कुमार और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन रामनाथ निगम ने जिला अस्पताल से 108 एंबुलेंस के माध्यम से बीएचयू वाराणसी पहुंचाया। जहां पर उसका इलाज चल रहा।
बताते चले कि गाजीपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में इन दिनों लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। और क्रिटिकल मरीज भी भर्ती हो रहे हैं। जिनका सफल इलाज किया जा रहा है। वहीं कुछ मरीजों की स्थिति क्रिटिकल होने पर 108 एंबुलेंस के माध्यम से बीएचयू वाराणसी या फिर ट्रामा सेंटर वाराणसी तक पहुंचाया जा रहा है।

उत्तराखण्ड में पारिस्थितिकी-पर्यटन के प्रभाव से बढ़ी है पर्यटकों की संख्या

उत्तराखण्ड में पारिस्थितिकी-पर्यटन के प्रभाव से बढ़ी है पर्यटकों की संख्या

गाजीपुर। पी०जी० कालेज में पूर्व शोध प्रबन्ध प्रस्तुत संगोष्ठी का आयोजन रविवार को किया गया। यह संगोष्ठी महाविद्यालय के अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ तथा विभागीय शोध समिति के तत्वावधान में महाविद्यालय के सेमिनार हाल में सम्पन्न हुई, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त संगोष्ठी में कला संकाय के भूगोल विषय की शोधार्थिनी विभा पाठक ने अपने शोध प्रबंध शीर्षक “उत्तराखण्ड में पारिस्थितिकी-पर्यटन: एक भौगोलिक विश्लेषण” नामक विषय पर शोध प्रबन्ध व उसकी विषय वस्तु प्रस्तुत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड पर्यटन की दृष्टि से देश का एक अत्यन्त महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहाँ देश-विदेश से लाखों की संख्या में प्रतिवर्ष पर्यटक आते रहते हैं। परन्तु पर्यटक स्थलों की ठीक से देख-रेख नहीं हो पाने, पर्यटकों की भीड़ एवं नासमझी के कारण यहाँ के पर्यटक स्थल अनेक सामाजिक-आर्थिक एवं पर्यावरणीय समस्याओं से ग्रस्त होने लगे हैं और उनका प्राकृतिक सौन्दर्य क्षतिग्रस्त होने लगा है। इससे सरकार, शोधकर्ताओं, योजनाकारों, प्रबन्धकों आदि का ध्यान इस ओर गया है और अब परिस्थितिकी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया जाने लगा है, जिससे क्षेत्र का प्राकृतिक वातावरण एवं पर्यटक स्थलों का प्राकृतिक सौन्दर्य बना रहे। इस अध्ययन के निष्कर्ष में पाया कि जब से सरकारों द्वारा परिस्थितिकी पर्यटन की ओर ध्यान दिया गया और नई नई योजनाएं बनाई जाने लगी तो बहुत बड़ी संख्या में पर्यटक इस ओर आकृष्ट हुए हैं। प्रस्तुतिकरण के बाद विभागीय शोध समिति, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ व प्राध्यापकों तथा शोध छात्र-छात्राओं द्वारा शोध पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए जिनका शोधार्थी ने संतुष्टिपूर्ण एवं उचित उत्तर दिया। तत्पश्चात अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के चेयरमैन एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शोध प्रबंध को विश्वविद्यालय में जमा करने की संस्तुति प्रदान किया। इस संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफे० (डॉ०) जी० सिंह, मुख्य नियंता प्रोफेसर (डॉ०) एस० डी० सिंह परिहार, शोध निर्देशक एवं भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० सुनील कुमार शाही, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के सदस्य प्रोफे० (डॉ०) अरुण कुमार यादव, डॉ०के०के० पटेल, डॉ० नितिश कुमार भारद्वाज, डॉ० गौतमी जैसवारा, डॉ०अतुल कुमार सिंह, डॉ० अंजनी कुमार गौतम एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा शोध छात्र छात्रएं आदि उपस्थित रहे। अंत मे डॉ० सुनील कुमार शाही ने सभी का आभार व्यक्त किया, संचालन अनुसंधान एवं विकास प्रोकोष्ठ के संयोजक प्रोफे० (डॉ०) जी० सिंह ने किया।

मुख्तार अंसारी के परिवार से मिले अखिलेश यादव, कहा……

गाजीपुर। रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पुर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव का जनपद में आगमन हुआ। वह मुख्तार अंसारी  के निधनोपरान्त उनके मुहम्मदाबाद स्थित आवास पर जाकर उनके बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी, भतीजे विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी और पुत्र उमर अंसारी सहित  शोकाकुल सभी परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। शहीद इंटर कालेज मे हैलीपैड स्थल पर पत्रकारों से रुबरु होते हुए उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी की मौत को नेचुरल डेथ नही माना जा सकता। मुख्तार अंसारी द्वारा यह खुद कहा गया कि उसको जहर दिया जा रहा है और कुछ दिनों के बाद वही बात सामने आयी।उन्होंने कहा कि हमे उम्मीद है कि सरकार ईमानदारी से जांच कर सच्चाई सामने लायेगा और परिवार को न्याय मिलेगा।

उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में विश्वास का संकट पैदा हो गया है, संस्थायें खत्म की जा रही है।सरकारी संस्थाओ से जनता का भरोस उठ गया है, पुलिस और अधिकारी न्याय नही दे रहे है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का आखिरी चुनाव है। इस देश के लोकतंत्र और संविधान को अपने वोट से बचा लो। उन्होंने मुख्तार अंसारी के दादा और नाना की चर्चा करते हुए कहा की इस परिवार का योगदान आजादी की लड़ाई में रहा है।  उन्होंने कहा कि इतने वर्षों से जेल में रहने के बावजूद वह निरन्तर चुनाव जीतते रहे, इसका मतलब उन्होंने जनता के दुख दर्द को बांटने का काम किया था और उनकी रहनुमाई की थी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, ओमप्रकाश सिंह, डॉ विरेन्द्र यादव, जयकिशन साहू, काशीनाथ यादव, विजय यादव, रामधारी यादव, अम्बिका चौधरी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, जयप्रकाश यादव, संग्राम यादव सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

शम्‍म-ए-हुसैनी इंस्‍टीट्यूट आफ नर्सिंग कालेज की रद्द मान्यता हाईकोर्ट ने की बहाल

गाजीपुर। शम्‍म-ए-हुसैनी इंस्‍टीट्यूट आफ नर्सिंग कालेज व हास्पिटल रौजा शाह बरखुर्दार गाजीपुर के संस्‍थापक डा. मुहम्‍मद आजम कादरी ने बताया कि उत्‍तर प्रदेश स्‍टेट मेडिकल फैकल्‍टी लखनऊ के द्वारा 24 जनवरी 2024 को मान्‍यता समाप्‍त करने का जो आदेश दिया गया था। उसे उच्‍च न्‍यायालय इलाहाबाद के मुख्‍य न्‍यायाधीश की खंडपीठ ने रिट याचिका संख्‍या 182/2024 ने उत्‍तर प्रदेश स्‍टेट मेडिकल फैकल्‍टी लखनऊ के आदेश को 4 अप्रैल 2024 के आदेश के क्रम में निरस्‍त कर दिया है। हाईकोर्ट ने शम्‍म-ए-हुसैनी इंस्‍टीट्यूट आफ नर्सिंग कालेज व हास्पिटल रौजा शाह बरखुर्दार की मान्‍यता बहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि कालेज पूर्व की भांति चलता रहेगा। सभी छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन कार्य पूर्व के भांति संचालित रहेगा। डा. मुहम्‍मद आजम कादरी ने हाईकोर्ट के फैसले का स्‍वागत करते हुए कहा कि यह छात्र- छात्राओं अध्‍यापक व कर्मचारियों के हित में लिया गया फैसला है। हमें न्‍यायालय पर पूरा विश्‍वास है कि हमारे साथ न्‍याय होगा।

26 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना पुलिस और एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स  की संयुक्त टीम द्वारा 26 किलो 800 ग्राम गाँजे के साथ दो अभियुक्त को  गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर विजय प्रताप सिंह अपने पुलिस टीम और प्रभारी एन्टी नारकोटिस्क टास्क फोर्स उप निरीक्षक सुरेश गिरी के टीम ने कसेरूआ मोड़ नगर पुलिया के पास से दो अभियुक्त मदन गुप्ता  पुत्र स्व0 रामलाल गुप्ता और विश्वजीत गुप्ता उर्फ आकाश गुप्ता पुत्र मदन गुप्ता निवासी ग्राम बडौरा थाना रामगढ  जनपद कैमूर (भभुआ ) बिहार को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक  बोरी मे 26 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा, एक बजाज पल्सर गाड़ी रजि0नं0 BR 45 N 4873 और दो मोबाईल, 765 रूपये नगद बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना दिलदारनगर में  NDPS Act पंजीकृत किया गया।

मतदाताओं को किया मतदान के लिए प्रेरित

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 अन्तर्गत चलाये जा रहे स्वीप कार्यक्रम के अनतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु जन-जन तक एक-एक व्यक्ति को 1 जून, 2024 को घर से बाहर निकलकर अपने पूरी इमानदारी से अपने मतदान का प्रयोग करे। चाहे वो 80 वर्ष से उपर के व्यक्ति हो या दिब्यांग हो या 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हो वह व्यक्ति मतदान का प्रयोग करे। इसी  क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देशन मे चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत परिषदीय विद्यालयों/महाविद्यालयो के तहत जिला स्वीप को आर्डिनेटर के नेतृत्व में चुनावी पाठशाला लगाकर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नित्य कार्यक्रम, नाटक नुक्कड़ एवं कलश के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित लगातार किया जा रहा है।

जिसके क्रम में मॉ शारदा महिला महाविद्यालय जलालाबाद में मतदाता शपथ, समता महाविद्यालय सादात में मतदाता जागरूकता रैली एवं मतदाता हस्ताक्षर कार्यक्रम, शहजादा मुस्लिम महाविद्यालय दिलदारनगर में मतादाता जागरूकता रैली, राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय अध्यात्मपुर मे मतदाता जागरूकता संगोष्ठी एवं मतदाता जागरूकता शपथ और शहीद संस्मरण इण्टर कालेज शेरपुर में रंगोली के माध्यम से जागरूक किया गया। देवचन्द दलसिंगार भारतीय विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निबन्धन प्रतियोगिता एवं मतदाता जागरूकता रैली, राजकिशोर सिंह महाविद्यालय जमानियां में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता एवं मतदाता जागरूकता रैली, मॉ गोमती बालिका महाविद्यालय सदरजहॉपुर में डी एल एड प्रशिक्षुओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी गयी। इण्टर कालेज सुहवल में मतदाता जागरूकता रैली एवं मतदाता शपथ दिलायी गयी।

इण्टर कालेज करण्डा में छात्र/छात्राओं द्वारा  संगोष्ठी एवं मतदाता जागरूकता पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया गया। जिसमे लोगो को आगामी 1 जून, 2024 को पूरे जोर-सोर से मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।