All posts by tiwarishivpratap

बाबा साहब डॉ भीमराव को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 133 वीं जयन्ती भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में रविवार को बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर सम्मान पूर्वक मनाया गया। तथा भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय के अध्यक्षता में विचार गोष्ठी तथा बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि देकर मनाया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने देश की एकता अखंडता के साथ समाज को सदैव जोड़ने का काम किया है। उन्होंने समाज के कमजोर से कमजोर व्यक्ति के हक और अधिकार की रक्षा के लिए समर्पित रूप से काम किया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के जीवन से जुड़े सभी स्थानों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा और निष्ठा के साथ श्रद्धांजलि अर्पित किया है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर समता मूलक समाज के अधिष्ठाता थे। उन्होंने देश मे कुरुतियों,अस्पृश्यता तथा भेद भाव पर जीवनपर्यंत संघर्ष किया है। गोष्ठी को जिला महामंत्री अवधेश राजभर, सुरेश बिंद,साधना राय, गुलाम क़ादिर राइनी ने भी संबोधित किया। गोष्ठी का संचालन जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने किया। इससे पहले लंका स्थित अम्बेडकर पार्क मे  डा भीम राव अम्बेडकर प्रतिमा पर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित कर सम्मान में नारे लगाए। इस अवसर पर सुनील गुप्ता, गोपाल राय, मयंक जायसवाल, अविनाश सिंह, गर्वजीत सिंह,सुधिर केशरी,किरन सिंह, शनि चौरसिया,रामानुज राय, पंकज तिवारी, राजीव कुमार सिंह,रूपक तिवारी,अनुप खरवार, प्रकाश चन्द्र दूबे,नन्दू कुशवाहा,सुधीर मिश्रा, हेमंत त्रिपाठी सहित अन्य तमाम लोग उपस्थित थे।

एंबुलेंस कर्मचारीयों ने बचाई महिला की जान

गाजीपुर। जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय।बाल न बाका कर सके,जो जग बैरी हाेय। कुछ ऐसा ही नजारा उस महिला के साथ देखने को मिला जो अपने रिश्तेदार के साथ मायके जा रही थी। और अचानक से वह बाइक से गिर पड़ी और घायल हो गई। जिसे 108 एंबुलेंस से बीएचयू ट्रामा सेंटर गया जहां उसका ईलाज शुरू किया गया।

108 एंबुलेंस के प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया की सदर ब्लाक अंतर्गत ग्राम चौरही की रहने वाली अकाली देवी उम्र 55 वर्ष शुक्रवार को अपने रिश्तेदार के साथ मायके जा रही थी। रास्ते में बाइक से गिर पड़ी और घायल हो गई। इस घटना को देख स्थानीय लोगो के द्वारा 108 नंबर पर कॉल किया गया। जिसकी सूचना पर एंबुलेंस बताए गए लोकेशन पर तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन विनय कुमार और पायलट अशोक कुमार ने 15 मिनट के अन्दर मरीज के पास पहुंच गए और मरीज को एंबुलेंस में शिफ्ट कर दिए।

रास्ते में मरीज की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो एंबुलेंस में ड्यूटी पर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन विनय कुमार ने मरीज का वाइटल चेक किया और अपने अधिकारी संदीप चौबे को फोन कर सूचित किया।

उन्होंने बताया की तत्काल ईआरसीपी डॉ सत्यानंद जी को लाइन पर लेकर एंबुलेंस ईएमटी विनय कुमार से बात कराया, तत्पश्चात डा सत्यानंद ने मरीज के वाइटल के बारे में जानकारी ली और मरीज को 03 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन देने का निर्देश दिए। डॉ सत्यानंद के निर्देशन का पालन करते हुए विनय कुमार ने मरीज को 03 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन देते हुए सुरक्षित ट्रामा सेंटर बीएचयू में भर्ती करा दिया।

हथियाराम मठ पहुंचे लोक सभा प्रत्याशी पारसनाथ राय, लिया आशीर्वाद

हथियाराम मठ पहुंचे लोक सभा प्रत्याशी पारसनाथ राय, लिया आशीर्वाद



गाजीपुर। गाजीपुर लोक सभा से भाजपा प्रत्याशी पारस नाथ राय शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए जखनियां विधानसभा स्थित  सिद्ध पीठ हथियाराम मठ पहुंचे। जहां उन्होंने बुढ़िया माई का दर्शन पूजन किया तथा महंथ भवानी नन्दन यति  महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत, पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, अभिनव सिन्हा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर,  विधानसभा प्रभारी शालिनी यादव, पूर्व विधायक भोनू राम सोनकर, शोभनाथ यादव, नरेंद्र पाठक, रामनरेश कुशवाहा, दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, सच्चिदानंद सिंह, पूनम मौर्य, अभिनव सिंह, दीपक सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

पाठशाला और चौपाल लगाकर मतदाताओं को करें जागरूक:डीएम

चुनाव पाठशाला और सास बहु चौपाल लगाकर मतदाताओं को करें जागरूक:डीएम

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 अन्तर्गत चलाये जा रहे स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाये जाने हेतु जिला पंचायत सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक सम्पन्न हुइ। बैठक के दौरान उन्होने स्वीप कार्यक्रम के अर्न्तगत नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन बूथो पर मतदान प्रतिशत कम रही है वहां विशेष ध्यान देते हुए मतदान केन्द्रो पर चुनाव पाठशाला/सास बहु चौपाल के माध्यम से मतदाताओ को मतदान के प्रति प्रेरित किया जाये। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयो मे अध्यापक छात्र-छात्राओ के अभिभावको के साथ बैठक कर उन्हे मतदान के प्रति जागरूक करते हुए 1 जून 2024 को होने वाले लोक सभा सामान्य निर्वाचन मे शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित करे तथा प्रत्येक शुक्रवार को स्वयं सहायता समूह के महिलाओ के द्वारा डोर टू डोर अभियान चलाते हुए लोगो मे जागरूकता लाये। प्रत्येक बुधवार को बूथो पर चुनावी पाठशाला लगायी जाये तथा मतदाता सूची यदि किसी का नाम छूटा हुआ है तो फार्म-6 भरकर मतदाता सूची मे नाम सम्मलित कराये। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी/सी एम एस को जिला चिकित्सालय, सी एच सी, पी एच सी के ओपीडी पर्ची तथा जिला अग्रणी प्रबन्धक को जमा/निकासी पर्ची पर 1 जून मतदान दिवस की मूहर प्रदर्शित कराने का निर्देश दिया जिससे अधिक से अधिक लोगो मंे मतदान के प्रति जागरूकता लायी जा सके। उन्होने कहा कि समस्त ऐसे संस्थान/कार्यालय, पेट्रोल पंम्प, बैक, गैस एजेन्सी, आदि जहां पब्लिक का आवागमन हो वहां 1 जून मतदान दिवस का बैनर लगाया जाये। समस्त मतदान केन्द्रो पर बुलावा टोली का गठन किया जाये। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, जिला विद्यालय निरीक्षक कौष्तुभ सिंह, डी सी एन आर एल एम, जिला कार्यक्रम अधिकारी समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षाधिकारी, समस्त अधीशासी अधिकारी नगर पालिका/पंचायत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मोबाईल ओटीपी के माध्यम से वितरण होगा राशन

मोबाईल ओटीपी के माध्यम से वितरण होगा राशन

गाजीपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजना के अन्तर्गत माह अप्रैल में नयी व्यवस्था के माध्यम से ई-वेइंग लिंक्ड ई-पॉस मशीन से वितरण हेतु आवंटित गेहॅू तथा चावल का अन्त्योदय राशन कार्डो पर 14 किलोग्राम गेहूॅ तथा 21 किग्रा चावल (35 किग्रा खाद्यान्न) प्रति कार्ड एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डो से सम्बद्ध यूनिटों पर 2 किग्रा गेहूॅ व 3 किग्रा चावल (5 किग्रा खाद्यान्न) प्रति यूनिट के आधार पर निःशुल्क वितरण किया जाना है। ई-पास मशीन से निकलने वाली वितरण पर्चियों पर गेहूॅ एवं चावल का मूल्य शून्य प्रदर्शित होगा। अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को 1 जनवरी 2024 से आगामी 5 वर्ष तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरित कराए जाने में आने वाले सम्पूर्ण व्ययभार का वहन भारत सरकार द्वारा किया जाएगा। जिलाधिकारी आर्यखा अखौरी द्वारा प्रत्येक उचित दर दुकान पर खाद्यान्न के भौतिक सत्यापन हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जिनका दायित्य है कि वितरण के पूर्व खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन कर ले तथा आख्या सम्बन्धित उपजिलाधिकारी के कार्यालय में प्रेषित करे। राशन कार्ड धारकों को पोर्टिबिलिटी के अन्तर्गत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अर्थात यदि किसी कार्डधारक को अपनी राशन की दुकान से खाद्यान्न प्राप्त करने मे असुविधा हो तो वह पोर्टिबिलीटी के माध्यम से किसी अन्य उचित दर दुकान से प्राप्त कर सकता है। उक्त योजनान्तर्गत वितरण की अन्तिम तिथि 29 अप्रैल 2024 ही नियत होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न न प्राप्त कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु 29 जनवरी 2024 को मोबाईल ओ0टी0पी बेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जायेगा। इस सम्बन्ध में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को कार्डधारकों में प्रातः 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक खाद्यान्न वितरण का निर्देश दिया गया है।

कार्यकर्ताओं से मिल रहे स्नेह और सम्मान से मै अविभूत हूं: पारसनाथ राय

विकास चाहने वाले लोग भाजपा प्रत्याशी के साथ है:अभिनव सिन्हा

कार्यकर्ताओं से मिल रहे स्नेह और सम्मान से मै अविभूत हूं: पारसनाथ राय



गाजीपुर। भाजपा के युवा नेता अभिनव सिन्‍हा ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय छावनी लाइन पर पत्रकार वार्ता आयोजित किया। जिस उन्होंने कहा कि लोकसभा 2024 का चुनाव धर्म और अधर्म के बीच है। उन्होंने गीता के श्लोक यदा यदा हि धर्मस्य…..का उल्लेख करते हुए कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म होता है उसे नाश करने के लिए भगवान जन्‍म लेते हैं। कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी भावी पीढ़ी को शिक्षित करके सवारने का काम करते हैं दूसरी तरफ विपक्ष के एक ऐसे प्रत्‍याशी है कि उनके पर टिप्‍पणी करना हमे शोभा नही देता है। उनके बारे में दुनिया जानती हैं। उन्‍होने बताया कि भाजपा के प्रत्‍याशी पारसनाथ राय पिछले पांच दशक से संघ व पार्टी से जुड़े हुए हैं और हर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करते है। कहा कि भाजपा कैडरबेस पार्टी है और शीर्ष नेतृत्‍व गहन मंथन करके कोई निर्णय कर प्रत्‍याशी बनाया है। उन्होंने कहा की शीर्ष नेतृत्‍व के निर्णय के साथ आज जिले का हर कार्यकर्ता और विकास को चाहने वाले लोग भारतीय जनता पार्टी और प्रत्याशी के साथ है। टिकट के सवाल पर उन्‍होने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। शीर्ष नेतृत्‍व का निर्णय सर्वमान्‍य है। निश्‍चय ही 2024 में कमल का फूल खिलेगा और जो विकास कार्य रुके हैं वह पूरा होंगे।

प्रेसवार्ता को सम्‍बोधित करते हुए भाजपा प्रत्‍याशी पारसनाथ राय ने पार्टी के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया। कहा कि उनके जैसे साधारण कार्यकर्ता को प्रत्‍याशी बनाया है। उन्‍होने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रसन्न हैं और उन कार्यकर्ताओं से मिल रहे स्नेह और सम्मान से मै अविभूत हूं। एक सवाल के जबाब पर उन्‍होने कहा कि मैं एक शिक्षक हूं, चाणक्‍य का शिष्‍य हूं और नंदवंश का नाश कैसे हो यह मैं जानता हूं। लोकसभा में जातिगत समीकरण के सवाल पर उन्‍होने कहा कि पूरे देश में जातिगत समीकरण टूटे हैं अगर जाति का फार्मूला लागू होता तो मोदी प्रधानमंत्री नही होते। पिछले चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद मनोज सिन्‍हा 2014 के मुकाबले एक लाख 48 हजार मत ज्‍यादा पाये थे इससे यह प्रतीत होता है कि जिले में जाति गठबंधन टूटे हैं। 2019 के चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद भी भाजपा ने पूरे प्रदेश में परचम लहराया है। भाजपा जिलाध्‍यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्‍याशी पारसनाथ राय बहुत पुराने संघ और पार्टी के कार्यकर्ता रहे हैं। शीर्ष नेतृत्‍व के निर्णय के साथ आज जिले का हर भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के साथ है। निश्‍चय ही लक्ष्‍य की प्रा‍प्ति होगी। इस अवसर पर भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण किये पूर्व विधायक राजकुमार गौतम ने पार्टी के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक कृष्‍ण बिहारी राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, विनोद अग्रवाल उपस्थित थे।

नवरात्र को देखते हुए खाद्य विभाग ने लिए खाद्य पदार्थों के नमूने

नवरात्रि पर्व को देखते हुए खाद्य विभाग ने लिए खाद्य पदार्थों के नमूने



गाजीपुर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश पर दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी, आर०सी० पाण्डेय सहायक आयुक्त खाद्य के निर्देश में जनपद में शुक्रवार को आगामी चैत्र नवरात्र पर्व पर मिलावटी एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेषकर नवरात्र के अवसर पर तैयार होने वाले भोग/प्रसाद, सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा व फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु अभिसूचना आधारित प्रभावी प्रवर्तन/विशेष अभियान चलाकर कुल 5 नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ०प्र० प्रेषित किये जा रहें है। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारिय अवधेश कुमार, राजीव कुमार सिंह एवं समला प्रसाद यादव तथा शिवकुमार पटेल बहुउद्देशीय कार्मिक की टीम द्वारा की गयी।

गाजीपुर लोक सभा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने किया मन्दिरों में दर्शन-पूजन

गाजीपुर। लोकसभा गाजीपुर के भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय गुरुवार को जंगीपुर विधानसभा के मरदह स्थित महाहर धाम, जमानियां विधानसभा के गहमर करहिया स्थित माता कामख्या धाम तथा सदर विधानसभा के हरिहरपुर स्थित काली माता धाम पहुंच कर  नवरात्रि में मंदिरों मे विधिवत पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर पारसनाथ राय ने वहां उपस्थित लोगों से भेंट किया। इस दौरान माता कामख्या धाम करहिया पर पारसनाथ राय के साथ जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह, लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, अभिनव सिन्हा, ओमप्रकाश राय, सपना सिंह, दिलदारनगर चेयरमैन अविनाश जायसवाल उर्फ नेपाली, जयप्रकाश गुप्ता, विष्णु प्रताप सिंह, अविनाश सिंह,डा केदारनाथ सिंह, माया सिंह,अमित पांडेय, नितिश दूबे, निखिल राय, अविनाश सिंह, मयंक जायसवाल मौजूद रहे।

“गाजीपुर लोकसभा सीट का जातीय समीकरण” अफजाल और पारस मैदान में

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को बहु प्रतीक्षित लोकसभा सीट गाजीपुर पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। मनिहारी ब्लाक के सिखड़ी निवासी पारसनाथ राय पुत्र स्व उमाकांत राय को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। पारसनाथ राय का जन्म 2 जनवरी 1955 को हुआ था। पारस नाथ राय की शिक्षा परास्नातक है। यह लम्बे समय से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े थे। वो 1986 मे संघ के जिला कार्यवाह सहित विभिन्न पदों का दायित्व निर्वहन कर चुके हैं। तथा वर्तमान समय में जौनपुर के सह विभाग सम्पर्क प्रमुख तथा क्रय विक्रय सहकारी समिति जंगीपुर के अध्यक्ष हैं। पारस राय शबरी महिला महाविद्यालय सिखड़ी, पं मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज तथा विद्या भारती विद्यालय के प्रबंधक है। पारस राय को मनोज सिन्हा का करीबी माना जाता है। मनोज सिन्हा के अब तक हुए लगभग सभी चुनाव में पारस राय ने ही पूरी जिम्मेदारी संभाली है। गाजीपुर में पारसनाथ का मदन मोहन मालवीय समेत कई विद्यालय हैं। मनोज सिन्हा इनके कॉलेज में हर साल होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।

गाजीपुर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की गई पार्टी यह है

अब तक गाजीपुर सीट पर कुल 17 बार लोकसभा चुनाव हुए हैं। पांच बार कांग्रेस, तीन बार बीजेपी, तीन बार सीपीआई, तीन बार समाजवादी पार्टी और जनता पार्टी, स्वतंत्र पार्टी और बीएसपी ने एक-एक बार जीत हासिल की है। 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बीएसपी का गठबंधन था। गठबंधन के तहत बीएसपी ने इस सीट से अफजाल अंसारी को उम्मीदवार बनाया था और उन्होंने जीत दर्ज की थी। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था और बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी के मनोज सिन्हा ने जीत दर्ज की थी और उन्हें मोदी सरकार में मंत्री भी बनाया गया था।

गाजीपुर लोकसभा सीट का जातीय समीकरण


गाजीपुर लोकसभा सीट पर यादव, मुस्लिम, कुशवाहा काफी महत्वपूर्ण वोटर हैं। गाजीपुर लोकसभा सीट पर 3 लाख से अधिक मुस्लिम आबादी है। कुशवाहा समाज के वोटरों की संख्या करीब ढाई लाख है। करीब डेढ़ लाख बिंद, 2 लाख राजपूत, एक से डेढ़ लाख ब्राह्मण, एक लाख वैश्य और 50 हजार के आसपास भूमिहार वोटर भी गाजीपुर लोकसभा सीट पर हैं, जो निर्णायक हैं।

मुख्तार के कब्र पर फातिया पढ़ेंगे अब्बास, सुप्रीम कोर्ट ने दिया इजाजत

गाजीपुर। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (9 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश के विधायक अब्बास अंसारी को अपने पिता मुख्तार अंसारी के सम्मान में 10 अप्रैल को होने वाले ‘फातिहा’ समारोह में शामिल होने की अनुमति दे दी। मुख्तार अंसारी गैंगस्टर से राजनेता बने थे और 28 मार्च को आजीवन कारावास की सजा काटते समय दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई थी। जस्टिस सूर्यकांत और केवी विश्वनाथन की बेंच ने आदेश दिया कि अब्बास को आज ही (शाम 5 बजे से पहले) रस्म में शामिल होने के लिए उनके गृहनगर ले जाया जाए और 13 अप्रैल को वापस कासगंज जेल लाया जाए। गौरतलब है कि अब्बास अंसारी फिलहाल शस्त्र लाइसेंस मामले में जेल में हैं। पिछले साल नवंबर में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था और कहा था कि नई दिल्ली में उनके परिसर से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था। हाईकोर्ट ने आगे कहा कि अंसारी द्वारा गवाहों को प्रभावित करने और सबूतों से छेड़छाड़ करने का जोखिम है। हालांकि मौजूदा याचिका शुरू में अंसारी को अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दायर की गई थी, लेकिन इसे समय पर सूचीबद्ध नहीं किया जा सका।  इस प्रकार, पिछली तिथि पर अंसारी को याचिका में संशोधन करने और प्रतिवादी-राज्य को इसकी एक प्रति प्रदान करने की अनुमति दी गई थी। आज सुनवाई के दौरान, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अब्बास की ओर से आग्रह किया कि अंतिम संस्कार की रस्में पहले ही पूरी हो चुकी थीं, जिसमें वह शामिल नहीं हो सके क्योंकि मामला समय पर सूचीबद्ध नहीं था। यह प्रार्थना की गई कि अब्बास को फातिहा समारोह (और उसके बाद कुछ समय) के लिए अपने परिवार के सदस्यों के साथ रहने की अनुमति दी जाए, जो कल के लिए निर्धारित है। उत्तर प्रदेश राज्य की ओर से पेश एएजी गरिमा प्रसाद ने अब्बास की ओर से की गई प्रार्थना का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि वह एक हिस्ट्रीशीटर है, जिसका चित्रकूट जेल के अंदर का आचरण उसे कासगंज जेल में स्थानांतरित करने का कारण बना। एएजी ने आगे दावा किया कि कल के लिए कोई समारोह निर्धारित नहीं था और ‘फातिहा’ में भाग लेने की अनुमति मांगने वाला आवेदन राज्य को नहीं दिया गया था। आपत्ति जताते हुए सिब्बल ने कहा, “ऐसा मत कहो, आपको सेवा दी गई है। हम सेवा का सबूत दिखा सकते हैं”। हालांकि एएजी ने कहा कि संशोधित रिट याचिका, जो पिछले आदेश के अनुसार दी गई थी, में ‘फातिहा’ के बारे में कोई कथन नहीं था। उन्होंने सुझाव दिया कि एक खुशहाल त्योहार आने वाला है, और अब्बास शायद इसके लिए अदालत से राहत पाने की कोशिश कर रहा था। पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, बेंच ने नोट किया कि अब्बास के पिता का 28 मार्च को निधन हो जाना विवाद का विषय नहीं था। इसके अलावा, अब्बास ने विशेष रूप से दावा किया कि फातिहा कल के लिए निर्धारित थी। ऐसे में, याचिका को अस्वीकार करने का कोई कारण नहीं था।
इस पृष्ठभूमि में, निम्नलिखित निर्देश पारित किए गए:
(1) अब्बास को कासगंज जेल से उसके गृहनगर (गाजीपुर) पुलिस हिरासत में और पर्याप्त सुरक्षा के साथ ले जाया जाएगा। पुलिस महानिदेशक, यूपी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करनी है!
(2) पुलिस अधिकारी, जेल अधिकारियों के साथ समन्वय करके यह सुनिश्चित करेंगे कि अब्बास आज जल्द से जल्द अपनी यात्रा शुरू करें, शाम 5 बजे से पहले नहीं!
(3) अब्बास को पुलिस हिरासत में कल की फातिहा की रस्म में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। रस्में समाप्त होने के बाद, उसे अस्थायी रूप से स्थानीय जेल यानी सेंट्रल जेल,गाजीपुर में स्थानांतरित कर दिया जाएगा!
(4) गाजीपुर में पुलिस अधिकारी यह सत्यापित करेंगे कि क्या 11 अप्रैल से कोई अन्य रस्में होनी हैं। यदि ऐसा है, तो अब्बास को पुलिस हिरासत में रहते हुए ऐसी रस्मों में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।10 अप्रैल के बाद कोई रस्म न होने पर भी अब्बास को 11 और 12 अप्रैल को अपने परिवार/आगंतुकों से मिलने की अनुमति होगी।
(5) पुलिस अधिकारी आगंतुकों की तलाशी लेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यक्ति (अधिकृत हथियार सहित) फातिहा वाले स्थान या अब्बास के पैतृक घर पर हथियार न ले जाए।
गरिमा प्रसाद द्वारा अब्बास के मीडियाकर्मियों से बातचीत न करने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगे जाने पर सिब्बल ने आश्वासन दिया कि वह केवल परिवार के सदस्यों से मिलेंगे। पीठ ने सिब्बल के इस कथन को दर्ज किया कि अब्बास मीडियाकर्मियों से बातचीत नहीं करेंगे और केवल अपने परिवार के सदस्यों से मिलेंगे।अंत में यह स्पष्ट किया गया कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भी निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा (क्योंकि उत्तर प्रदेश राज्य को केवल 3 एफआईआर में अब्बास को स्थानांतरित करने का अधिकार है)।