All posts by tiwarishivpratap

लोक सभा चुनाव में सपा को मजबूत करेगा पाल समाज

दूसरी बार मुलायम सिंह यूथ के जिलाध्यक्ष बने विनोद 

लोक सभा चुनाव में सपा को मजबूत करेगा पाल समाज

घर घर सपा की नीतियों को पहुचायेंगे विनोद पाल


गाजीपुर । मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष पद पर दूसरी बार विनोद कुमार पाल धनगर के मनोनीत होने पर पाल समाज के लोगो ने बधाई दी । विनोद पाल धनगर ने कहा कि सपा मुखिया को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे इस योग्य समझा और दूसरी बार मुलायम सिंह यूथ विग्रेड का जिलाध्यक्ष बनाया है । 2024 लोक सभा चुनाव में पाल समाज समाजवादी पार्टी को मजबूती देने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि अपने समाज के बीच पहुंच कर सपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के क्रांतिकारी नेता जो संघर्ष के दम पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले जो हमेशा निष्ठा के रूप में समाजवादी के नीतियों को गांव- गांव और मुहल्ले- मुहल्ले पहुचांने का काम किया और अपने पाल समाज और अन्य समाज को लगातार जोड़ ने का काम किया है। भाजपा सरकार ने पाल समाज को ठगने का काम किया है और नवजवानों को रोजगार के बजाय बेरोजगार बना रही है। इस वजह से पाल समाज समाजवादी पार्टी को मजबूत करेगी। इस मौके पर सपा अध्यक्ष गोपाल यादव ,पूर्व जिला अध्यक्ष रामधारी यादव, जितेंद्र पाल , छात्र सभा जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह कुशवाहा, कमल पाल , गोपाल कुशवाहा, संतोष पाल , श्याम विहारी ,अरविंद यादव आदि रहे।

डॉ संगीता बलवंत के उम्मीदवार घोषित होने पर नेताओं-कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे

डॉ संगीता बलवंत को उम्मीदवार घोषित किए जाने पर खूब हुई आतिशबाजी



गाजीपुर। भाजपा ने 11 फरवरी रविवार को आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश बिहार समेत कई राज्यों में अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। भाजपा ने सात राज्यों के लिए 14 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई बड़े नेताओं का नाम शामिल है। जिसमें गाजीपुर जिले से पूर्व सहकारिता मंत्री डॉ संगीता बलवंत का भी नाम शामिल है। डॉ संगीता के इस चयन से जिले के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। सूची जारी होने के तुरंत बाद ही नगर के मिश्राबाजार में भाजपा नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू और वरिष्ठ नेता विशाल चौरसिया के नेतृत्व में समर्थकों ने खूब आतिशबाजी की। उनके बाद एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

अभिनव सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री डॉ संगीता बलवंत को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने पर हम सभी ने खुशी जाहिर करते हुए आतिशबाजी की और एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर बधाई भी दिया। इस दौरान आनन्द गुप्ता, श्याम कृष्ण चौहान, गुड्डू, शंकर गुप्ता, आशीष चौरसिया, डब्लू चौरसिया और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मैं जब तक रहूंगा शराब पीकर वाहन चलाने नहीं दूंगा: टीएसआई

गाजीपुर। निजी वाहन, चाहे वह दोपहिया हो या चारपहिया, जीवन को आसान बना देता है। यह आपको सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर हुए बिना किसी भी स्थान पर आने-जाने के मामले में स्वतंत्र बनाता है। हालाँकि, अपनी कार/बाइक से सड़कों पर यात्रा करना कुछ जिम्मेदारी के साथ आता है। खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने से न सिर्फ आपकी खुद की जान को नुकसान हो सकता है, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों को भी नुकसान हो सकता है। इसलिए, सार्वजनिक जीवन और संपत्ति की सुरक्षा की गारंटी के लिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि आप शराब पीकर गाड़ी न चलाएं या शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ के प्रभाव में गाड़ी न चलाएं। इसके अलावा, मोटर अधिनियम 2019 के अनुसार, शराब के नशे में गाड़ी चलाने पर लोगों के ऊपर भारी जुर्माना लगाया जाता है। नशे में गाड़ी चलाना एक आपराधिक अपराध माना जाता है और अगर ट्रैफिक पुलिस आपको नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़ लेती है, तो आप पर जुर्माना भी लगा सकती है और साथ ही आप कानूनी मुसीबत में भी फंस सकते हैं।

ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत यातायात पुलिस ने शनिवार को एक विशेष अभियान चलाकर शहर के लंका तिराहे पर आटो, जीप, प्राइवेट बस  आदि के ड्राइवरो के मुंह को चेक किया कि वो शराब पीकर वाहन तो नही चला रहा है। यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने कहा की चेकिंग के दौरान कुछ ड्राइवर शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए। जिसका हमने ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत दस दस हजार का चालान काटा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान शराब पीकर वाहन चलाने की शिकायत मिलने पर चलाई गई थी। यह अभियान कभी भी और कहीं भी अचानक चलाया जा सकता है। पकड़े जाने पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले ड्राइवरों का चालान काटने के साथ ही उनका ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड और ऑटो स्टैंड पर विशेष तौर पर चलाया जाएगा। यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने कहा कि मैं जब तक यातायात प्रभारी रहूंगा तब तक किसी को भी शराब पीकर वाहन चलाने नहीं दूंगा। इस चेकिंग अभियान से बस मालिकों और ड्राइवरों में अफरा तफरी मची रही।

परामर्श केंद्र खुलने से महिलाओं को मिलेगा लाभ:एसपी

गाजीपुर। एसपी ओमवीर सिंह ने शनिवार को थाना कासिमाबाद पर महिला पुलिस परामर्श केंद्र के जीर्णोद्धार भवन का उद्घाटन फीता काटकर किया। इसके बाद थाने पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एसपी ने महिला पुलिस परामर्श केंद्र खुलने से महिलाओं को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया गया कि परामर्श केंद्र खुलने से महिलाओं को अपनी छोटी छोटी समस्याओं के लिए मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। उनकी समस्याओं को यही पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सुनकर निस्तारित कर दिया जाएगा। एसपी ने थाने पर आए फरियादियों की समस्याओं को भी सुना तथा उसके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया।

दुर्लभ पांडुलिपियों को डिजिटल रूप में संरक्षित करें महाविद्यालय: कुलपति 

दुर्लभ पांडुलिपियों को डिजिटल रूप में संरक्षित करें महाविद्यालय: कुलपति  वन्दना सिंह




गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ. वन्दना सिंह मौजूद रहीं। इस दौरान कुल 500 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया।
एनसीसी (थल एवं नौ सेना) के छात्र-छात्राओं ने श्री कुशलपाल श्रोतृशाला के समक्ष मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पी० जी० कॉलेज के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृतिचिन्ह  देकर  स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया।

प्राचार्य प्रोफ० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने मंच से स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि किस तरीके से स्मार्टफोन और टेबलेट वितरित कर वर्तमान सरकार छात्र- छात्राओं को सूचना क्रांति के मुख्य धारा से जोड़ना चाहती है। उन्होंने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर छात्र-छात्राएं अपने पठन-पाठन को सुगम बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजनाओं के जरिए मिलने वाले लैपटॉप और स्मार्टफोन का सदुपयोग युवाओं को करना चाहिए। पीजी कॉलेज के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि युवाओं को नवीन तकनीक पर आधारित  शिक्षा देने के लिए पी० जी० कॉलेज जाना जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में नूतन जानकारी के लिए शिक्षकों को समय-समय पर यूजीसी द्वारा आयोजित कार्यशालाओं में भेजा जाता है। इसके साथ ही महाविद्यालय में शिक्षण कार्य नई शिक्षा नीति के अधीन जारी दिशा निर्देशों के तहत कराया जा रहा है। महाविद्यालय परिसर में वाईफाई की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में युवाओं को सरकार की ओर से मिलने वाले स्मार्टफोन के जरिए ई-ट्यूटोरियल और स्टडी मैटेरियल का इस्तेमाल कर अपने एकेडमिक जीवन में बेहतर परफॉर्मेंस देना चाहिए। इस कॉलेज में युवा युवतियों सरकार की ओर से मिलने वाले मोबाइल फोन के जरिए अपने अध्ययन को और बेहतर तरीके से निष्पादित करें।

इस दौरान मुख्य अतिथि प्रोफेसर वन्दना सिंह ने बताया की नई शिक्षा नीति को कुशलतापूर्वक लागू करने में सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका है। बच्चों को मिलने वाले स्मार्टफोन और टैबलेट नई शिक्षा नीति को बेहतर तरीके से लागू करने में उत्प्रेरक का कार्य करेंगी। उन्होंने बताया कि पी० जी० कॉलेज जनपद का सबसे बड़ा महाविद्यालय है। कुलपति ने कालेज के शोध पुस्तकालय का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि यहां की शोध ग्रंथालय में तमाम दुर्लभ पांडुलिपिया  संरक्षित है। महाविद्यालय को हिंडोला पांडुलिपियों को डिजिटल रूप में संरक्षित करने की दिशा में काम करना चाहिए । शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की ओर संघ के अध्यक्ष विवेक सिंह शम्मी और उपाध्यक्ष विजय सिंह ने बुके  देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संचालन  मुख्य नियंता प्रोफे० (डॉ०) एस० डी० सिंह परिहार ने किया। इस अवसर पर स्मार्टफोन वितरण के नोडल अधिकारी प्रोफे० (डॉ०) एन  सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से प्रोफे० (डॉ०) अरूण कुमार यादव, प्रोफे० (डॉ०) जी० सिंह डॉ० रामदुलारे, डॉ० योगेश कुमार, डॉ० हरेन्द्र सिंह, डॉ० रवि शंकर वर्मा, डॉ० रवि शेखर सिंह, डॉ० प्रशान्त कुमार सिंह, डॉ० विजय कुमार सिंह, श्री अविनाश चंद्र, डॉ० अभिषेक यादव, डॉ० गौतमी जायसवारा, डॉ० आलोक रंजन श्रीवास्तव, उत्कर्ष सिंह, पंकज कुमार यादव, डॉ० अशोक कुमार, डॉ० पीयूष कांत सिंह, डॉ० अजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ० नितीश कुमार सिंह, डॉ० अंजनी कुमार गौतम, डॉक्टर संतोष कुमार सिंह, डॉ० शशिशेखर, अरुण कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, आशीष, शक्ति, शिवम घनश्याम, कृष्णमुरारी, सुनील, शिवबचन, नीरज सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

चार को पांच साल की सजा

कोर्ट ने सुनाई पांच साल की सजा

गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश कोड नंबर 4 संजय कुमार यादव की अदालत ने 8 वर्ष पूर्व नंदगंज थाने की चिलार गांव में हुए अपराधिक मानव वध प्रयास के मामले में चार अभियुक्तों को बुधवार को पांच पांच वर्ष के सश्रम कारावास और 6500-6500 रुपए के अर्थ दण्ड से दंडित किया है। अभियोजन के अनुसार नंदगंज थाना क्षेत्र के चिलार गांव निवासी गुलाबचंद पुत्र सदानंद ने थाना नंदगंज में दिनांक 14 अक्टूबर 2016 को सूचना दिया कि जमीनी रंजिश की कारण उसके दयाद धर्मेंद्र जितेंद्र दारा पुत्रगण जोधा और चिखुरी पुत्र दशरथ उसे बुरी तरह मार पीटकर घायल कर दिए और जब उनका साला वकील बचाने आया तो उसे भी मारे पीटे है उनका साला बेहोश है सूचना के आधार पर थाना नंदगंज में मुकदमा तो पंजीकृत हुआ। विवेचना के बाद मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा 308 323 और 325 के अंतर्गत आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से शशिकांत सिंह सहायक शासकीय अधिवक्ता ने आठ गवाहों को पेश किया। गवाहों ने घटना का समर्थन किया। अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष की बहस सुनने के बाद अदालत में चारों अभियुक्तों को उपरोक्त सजा सुनाई।

तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा

कोर्ट ने तीन लोगों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय अरविंद मिश्र की अदालत बुधवार को हत्या के मामले में 3 लोगो को आजीवन कारावास के साथ प्रत्येक पर 54-54 हजार रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया। साथ कि अर्थदंड की राशि से 90 प्रतिशत पीड़ित परिवार को देने का आदेश दिया। अभियोजन के अनुसार भुड़कुड़ा थाना गांव जैवहरपुर नसुल्हपुर के शनि चौहान ने 14 जुलाई 2018 को इस बात का तहरीर दिया कि रात को परसपुर चौरा निवासी विमल सिंह, मुन्ना सिंह व गोलू सिंह उसके दरवाजे पर शराब पीने के लिए पानी मागे। तभी उसका चाचा राजू चौहान ने शराब पीने से मना किया और कहा कि अपने घर जाकर शराब पीओ। इस बात को लेकर आरोपी नाराज हो गये और गाली गलौज करते हुए तमंचा निकाल कर राजू चौहान की सिर में गोली मार दिए। गोली लगने से चाचा की हालत गंभीर हो गई। उनको लेकर वाराणसी ले गए जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वादी की सूचना पर सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया और विवेचना उपरान्त सभी आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया। अभियोजन की तरफ से कुल सहायक शासकीय अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव ने कुल 13 गवाहों को पेश किया। बुधवार को दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने उपरोक्त सजा सुनाते हुए सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया।

दहेज हत्या में पति को दस साल की सजा

दहेज हत्या में पति को दस साल की सजा

गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय प्रथम अलख कुमार की अदालत ने मंगलवार को दहेज हत्या के मामले में पति को 10 साल की कड़ी कैद के साथ 57 हजार रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया है। अभियोजन के अनुसार थाना शादियाबाद गांव सिघनाथपुर के धरमु राजभर अपनी लड़की मुन्नी की शादी 19 मई2015 को गांधीनगर जंगीपुर के आलोक राजभर के साथ किया था। शादी में अपने सामर्थ्य अनुसार दान दहेज दिया था। शादी के बाद विदा होकर मेरी पुत्री अपने ससुराल गई जहाँ पर उसके ससुराल के लोग सास दासी देवी ननद सोनी व जेठ विनोद कुमार व पति आलोक राजभर दहेज में 50 हजार रुपया और सोने की चेन की मांग करते थे तथा उसको प्रताड़ित करते थे। 6 सितम्बर 2016 को मुन्नी का भाई उसको विदा कराने गया तो देखा की उसकी बहन को उसके ससुराल के लोग काफी मारे पीटे थे। भाई को देखते भड़क गये और उसको भगा दिया। कुछ ही देर बाद फोन आया कि उसकी बहन की मौत हो गई हैं। वादी की सूचना पर थाना जंगीपुर में सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने विवेचना उपरान्त सभी आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया। दौरान विचारण अभियोजन की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता अवधेश सिंह ने कुल 8 गवाहों को पेश किया। सभी गवाहों ने अपना अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया।
मंगलवार को दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने संदेह का लाभ देते हुए सास दासी देवी, जेठ विनोद कुमार, ननद सोनी को दोषमुक्त करते हुए पति आलोक राजभर को दोषी पाते हुए 10 साल की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया।

स्मार्ट फोन पाकर खिल उठे छात्राओं के चेहरे

हंसराजपुर। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण स्मार्टफोन वितरण योजना में बहन मायावती स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चौकड़ी,चौरा मे आज स्नातक एवं बीएड के 113 छात्र- छात्राओं के उत्कृष्ट एवं निर्वाध शिक्षा हेतु स्मार्टफोन का वितरण भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा एवं प्रबंध निदेशक डा सत्येन्द्र कुमार के हाथों किया गया। कार्यक्रम के अतिथि भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में स्मार्ट फोन की महत्वपूर्ण उपयोगिता ने शिक्षा सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों के निर्वाध कार्य संचालन में सहायक बनी।आज प्रदेश के समस्त महाविद्यालयों सहित विभिन्न उच्च शैक्षणिक संस्थानों के समस्त छात्र छात्राओं में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से स्मार्टफोन का वितरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन छात्रों के भविष्य को उज्जवल करने तथा उनके प्रतिभा कौशल को उभारने में सहयोगी सिद्ध होगा। शशिकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विगत नौ वर्षों के नैतिकता के साथ इमानदारी से किए गए कार्यों से 2047 तक देश को विकसित बनाने का जो सपना देखा है वह आप सभी युवाओं के बल पर ही पुरा होगा तथा इस सपने को पूर्ण करने की नैतिक जिम्मेदारी भी आप सभी के कंधो पर निर्भर है। और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में हमारे अपने नैतिक दायित्वों तथा नागरिक कर्तव्यों का पालन देश, समाज और परिवार को सम्मान तथा गौरवान्वित करेगा। महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ सत्येन्द्र कुमार ने स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र से अतिथि का सम्मान तथा छात्र छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत गाया। स्मार्ट फोन पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का संचालन विनोद यादव ने किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. महेन्द्र राम,निर्गुण राम,राजेश यादव, भोला राम हीरालाल ,अरुण यादव राजेंद्र प्रसाद, रामसमुझ राम एवं महाविद्यालय कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

राष्ट्र निर्माण मे समरसता व अनुशासन जरूरी

राष्ट्र निर्माण मे समरसता व अनुशासन जरूरी-मुनीष


गाजीपुर। सामाजिक समरसता को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने माधव सरस्वती विद्या मंदिर प्रकाश नगर में 11 से 15 वर्ष के बालको का 3 से 4 फरवरी को बाल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक काशीप्रान्त मुनीष ने समापन सत्र के उदबोधन मे बताया कि बच्चो मे श्रीराम के चरित्र को जगाना होगा, राष्ट्रीय भावनाओ को सजोना होगा, हमे बालको मे भगवान श्रीराम के जीवन परिचय पर आधारित प्रतियोगिता के माध्यम से उनके जिज्ञासाओ को परिपूर्ण करना होगा, खो-खो व कबडडी जैसे खेलो से समरसता और अनुशासन का भाव पैदा करना होगा। जिससे प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीयता का बोध होना आवश्यक है, तभी हमारा हिन्दू समाज धर्म और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वो का निर्वहन कर एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण मे सहयोगी होगा। बच्चों मे खेलकूद, योग, व्यायाम, गायन के माध्यम से सामाजिक समरसता का विकास होता है। इस बाल शिविर मे गाजीपुर नगर, जमानियॉ नगर व खण्ड, धारानगर, भदौरा, मरदह, रेवतीपुर, कासिमाबाद, भांवरकोल क्षेत्रों से आये 250 बाल स्वयंसेवक को प्रशिक्षित किया गया है। इस शिविर मे अखण्ड हिन्द फौज के जिला कमाण्डर शिवम मौर्या अपने कम्पनी के साथ शामिल रहे। शिविर मे भगवान श्रीराम जीवन परिचय व भगवान श्रीराम चित्र प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमे भगवान श्रीराम जीवन परिचय प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान देवांश जायसवाल चीतनाथ गाजीपुर नगर, द्वितीय स्थान शशि यादव जमानियॉ नगर, तृतीय स्थान अभयराज यादव खण्ड मरदह रहे और भगवान श्रीराम चित्र प्रतियोगिता मे प्रथम विपिन गुप्ता सुकहाॅ कासिमाबाद, द्वितीय अभय मौर्या खण्ड मरदह, तृतीय स्थान अविनाश गुप्ता सोनबरसा कासिमाबाद का रहा। सभी विजेताओ को सह प्रांत प्रचारक ने पुस्तक देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सह विभाग प्रचारक दीपक, जिला संघचालक जयप्रकाश, जिला कार्यवाह अमित, सह जिला कार्यवाह विपिन, जिला प्रचार प्रमुख चंद्र कुमार, जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख विनोद, नगर प्रचारक आर्दश, धारानगर प्रचारक उदय, खण्ड संचालक इन्दू भूषण, सह नगर कार्यवाह अभिषेक, अधिवक्ता परिषद अध्यक्ष कृपाशंकर, जिला समरसता प्रमुख शिवकुमार, व्यवस्था प्रमुख देवसरन, वर्ग शिक्षक हरिओम, नगर संघचालक दीनदयाल, दुर्गेश दत्त, तुलसीदास, विद्यालय के प्रबन्धक रमाशंकर, प्राचार्य संजीव चतुर्वेदी, उप प्राचार्य मनोज, गोरखनाथ, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।