All posts by tiwarishivpratap

लाखों रुपए की शराब कार से बरामद


कार से लाखो रूपये की शराब बरामद


गाजीपुर ।करीमुद्दीनपुर पुलिस ने अकटही मोड़ के पास से वाहन चेकिंग के दौरान एक कार की डिग्गी से 28 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है। तीन फरवरी को थाना प्रभारी हैदर अली मंसूरी पुलिस कर्मी कां. अवधेश कुमार, कां. संजीव कुमार के साथ दुबिहा मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।चेकिंग के दौरान लाल रंग की बलेनो कार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही चालक कार चितबड़ा गांव बलिया की तरफ भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर कार चालक को धर दबोचा। कार की तलाशी लेने पर डिग्गी में रखा 19 पेटी अंग्रेजी शराब 8PM व नौ पेटी अंग्रेजी शराब रायल स्टेग बरामद हुआ। पकड़े गये तस्कर का नाम बलिया के खेजूरी थाना छोटी बिशहर निवासी आशु गुप्ता बताया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्रीकान्त यादव, उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार रत्ना, का0 रजनीश सिंह,कां. शौरभ पटेल,
का0 संजीव कुमार,कां.अवधेश कुमार शामिल रहे।

क्यों होता है गोद भराई और अन्नप्राशन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर क्यों होता है गोद भराई और अन्नप्राशन

गाजीपुर। भारतीय संस्कृति में मानव जीवन के लिए निर्धारित 16 संस्कारों में से दो महत्वपूर्ण संस्कार आंगनबाड़ी केंद्रों पर पूरे किए जा रहे हैं। केंद्र के क्षेत्र में आने वाली गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म का आयोजन लगातार किया जा रहा। इसके अंतर्गत पारंपरिक मंगलगीत के साथ गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की जा रही है। आंकड़ों की बात माने तो मौजूदा समय में जनपद में 4127 आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से चल रहे विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत करीब 4000 से ऊपर गर्भवती की गोद भराई और 4000 से ऊपर बच्चों का अन्नप्राशन कराया जा चुका है। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि गोद भराई संस्कार जहां गर्भवती माताओं को सौभाग्यवती बनाता है। वहीं अन्नप्राशन संस्कार शिशुओं को मानसिक व शारीरिक रूप से विकसित करने के लिए किया जाता है। माना जाता है कि संस्कार का प्रभाव व्यक्ति के चरित्र पर पड़ता है। मानव जीवन 16 संस्कारों के तहत ही संपन्न होता है। संस्कारों को बढ़ावा देने व आम लोगों को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ने के लिए महिला व बाल विकास मंत्रालय ने इसकी पहल किया था। उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा गोद भराई और अन्नप्राशन कुपोषण से सुपोषण की ओर ले जाने की एक सार्थक पहल है। जो विभाग के इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में यह संदेश दिया जाता है कि गर्भवती माता के गर्भ में पल रहा बच्चा देश का भविष्य है। और इनको पोषण और प्रोटीन युक्त आहार देंगे तो यह स्वस्थ रहेंगे।

वहीं अन्नप्राशन को लेकर बताया कि स्तनपान नवजात शिशु के लिए संजीवनी के समान है। और 6 माह की उम्र पार करने के बाद दूध से बने खीर से उनका अन्नप्राशन करने का उद्देश्य होता है कि अब बच्चे को मां के दूध के साथ ही अब उसे थोड़ा-थोड़ा अन्न भी दिया जा सकता है। उन्होंने बताया की सरकार की इस योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर चार से सात माह की गर्भवती महिलाओ की गोद भराई के लिए सभी तरह के पारंपरिक रीति-रिवाज पूरे किए जाते हैं,ताकि महिला को घर जैसा वातावरण के साथ साथ पोषण आहार नियमित रूप से पौष्टिकता युक्त खाद्यान्न मिले। गोद भराई कार्यक्रम से पूर्व आंगनबाड़ी केंद्र को गुलाल से रंगोलियां बनाकर सजाया जाता है। बकायदा गर्भवती महिलाओं को माला पहना व मंगलगीत के बीच मुंह मीठा कर उन्हें गोद भराई से जुड़ी अन्य सामग्री मुहैया कराई जाती है। साथ ही सुरक्षित प्रसव व शिशु के आहार चार्ट की जानकारी देकर जागरूक किया जाता है। केंद्र पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया जा रहा है। साथ ही आसपास के गली मोहल्ले की महिलाओं को बुलाकर स्वागत व मंगल गीत गाए जाते हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों के महत्व के बारे में बताया जाता है, ताकि केंद्र के प्रति लोगों का रुझान बढ़े।

24 घंटे के अंदर हत्यारोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिरहिमाबाद गांव में हुई सुनील बिंद की हत्या के मामले में पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर कामयाबी हासिल कर ली। बता दें कि मंगलवार की देर कोतवाल दीनदयाल पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटना के दोनों नामजद आरोपितों को लंका बस स्टैंड के पास से दबोच लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपितों का चालान कर उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में एसआई चंद्रशंकर मिश्र, कांस्टेबल महेश कुमार और का. सद्दाम हुसैन शामिल रहे।

चोरों ने बनाया दुकानों को निशाना

गाज़ीपुर : करंडा थाना क्षेत्र के खिजिरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत स्थित चहारन चट्टी की तीन दुकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। शटर चाड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस चौकी से पचास मीटर की दूरी पर लगातार हो रही चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। सोमवार की रात्रि सोचन गुप्ता व संजय गुप्ता की किराने की दुकान में और चंदन कुमार के मेडिकल स्टोर में शटर चाड़कर चोरी की गई है। इसमें सोचन के यहां से तीस हजार तीन सौ पचास रुपया, सीसीटीवी कैमरा, हार्ड डिस्क व डीबीआर, संजय गुप्ता के यहां से पन्द्रह हजार सात सौ पचास रुपया व चंदन राम की दुकान से इक्यावन सौ बीस रुपये चोरी हुई है। सुबह टहलने निकले लोग शटर का एक हिस्सा उठा देख शसंकित हुए। सूचना पर पहुंचे दुकानदारों ने छानबीन किया तो चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की छानबीन प्रारंभ कर दिया। सितंबर से अबतक लगभग नौ लोगों के यहां चोरियां हो चुकी है। ये सारी चोरियां पुलिस चौकी के सौ मीटर की परिधि में हुई है। कुछ लोग पुलिस को सूचना दिए कुछ लोग मन मारकर बैठ गए। रामौतार चौरसिया, मदनु अंडा वाला, पारस राम, शोभा पाल, मुन्ना शर्मा और राखी के यहां सितंबर माह में चोरी हुई थी। जिनका न तो खुलासा हुआ न ही चोर पकड़े गए। पुनः चोरी की पुनरावृत्ति से नाराज लोग इकट्ठा होकर पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर देते हुए अविलंब कार्रवाई की मांग किए।

राजकुमार पाण्डेय के स्वागत समारोह में उमड़े दिग्गज सपाई

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राजकुमार पांडे का भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव और जिला उपाध्यक्ष भगवान यादव ने स्वागत गीत के माध्यम से नवनामित पदाधिकारी का स्वागत किया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि राजकुमार जी के मनोनयन से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होने कहा कि यह संघर्ष का दौर है आज मुल्क खतरे में है।उन्होंने कहा कि भाजपा राज में लोकतंत्र कमजोर हुआ है । संवैधानिक संस्थाओं पर हमलें हो रहे हैं । भाजपा देश के लोकतांत्रिक प्रणाली के विरुद्ध साजिश रच रही है । जरूरत है आज संघर्ष कर इस देश की सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेंकने की ।



बलिया लोकसभा के पुर्व प्रत्याशी एवं पुर्व मंत्री सनातन पांडे ने कहा कि आज देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। संविधान और लोकतंत्र जिंदा रहेगा तभी मिलेंगे सबको अपने हक और अधिकार। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा बनायी जा रही मजहबी आबोहवा से बचने की जरूरत बताया।
नवनामित पदाधिकारी का स्वागत करते हुए विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने इस अवसर पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की खिंचाई करते हुए कहा कि आज देश साम्प्रदायिक , तानाशाह और फिरकापरस्त ताकतों के चंगुल में फंस गया है,देश को उनके चंगुल से निकालने की जिम्मेदारी नौजवानों पर हैं ।देश का नौजवान मोदी और योगी सरकार की नौजवान विरोधी नीतियों के चलते हताश और उदास है ।



नवनामित प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजकुमार पांडेय ने अपने मनोनयन और स्वागत के लिए नेताओ और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के पास देश और प्रदेश के नौजवानों की खुशहाली के लिए कोई योजना नहीं है । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों को धोखा दिया है ।उनकी जिंदगी में अंधेरा फैलाने का काम किया है । युवाओं से नौकरी देने का झूठा वादा कर उन्हें ठगने का काम किया गया । भाजपा सरकार नौकरी देने के बजाय नौकरियां छिनने का काम कर रही है । उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार किसी की नहीं है । यह सरकार ने अगड़े की है न पिछड़े की है, न हिन्दू की है न मुसलमान की है । यह सरकार केवल पूंजीपतियों की है जो राष्ट्र की सम्पत्तियों को कौड़ी के दाम बेचकर उनकी और अपनी तिजोरी भरने में व्यस्त हैं । आज देश की जनता लगातार बढ़ती मंहगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है , गरीबों के चुल्हे की आंच धीमी पड़ गयी हैं मगर यह सरकार केवल पूंजीपतियों की खिदमत में व्यस्त हैं ।



इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से रविन्द्र प्रताप यादव, सदानंद यादव,मार्कंडेय यादव, आत्मा यादव,बलिराम यादव, विभा पाल,अमित ठाकुर, कंचन रावत,बांबी चौधरी ,वंशराज यादव यादव, शिव प्रसाद यादव, अलगू यादव, राजेश यादव, हरिद्वार यादव, मार्कंडेय यादव, डॉ विनोद यादव, रीना यादव, पंकज यादव, आदि शामिल थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और संचालन जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।

विजेता खिलाड़ियों को दिया गया पुरस्कार

गाजीपुर। जिले के क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस-2024’’ के अवसर पर गणतन्त्र दिवस पर बालकों की 10 कि0मी0 साईकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह रेस प्रातः 9 बजे नेहरू स्टेडियम गेट से प्रारम्भ होकर पी0जी कालेज चौराहा होते हुए फाक्सगंज, आर्दश गॉव तक गया। पुनः वापस उसी रास्ते होते हुए नेहरू स्टेडियम गेट पर रेस समाप्त हुई। इस प्रतियोगिता में कुल 57 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता को हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया गया। पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि अकरम महमूद, प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी/उपक्रीड़ाधिकारी वाराणसी के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐ देते हुए भविश्य में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर विजेता होने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सुदामा राम क0 सहायक, राधेश्याम सिंह यादव, विनोद कुमार जायसवाल, बृजेष कुमार, रोषन लाल यादव, योगेन्द्र सिंह विजय संगीता यादव, जैनेन्द्र कुमार एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें। विजेता खिलाड़ियों में राहुल कुमार गौसाबाद प्रथम, रोहित यादव स्टेडियम-द्वितीय, दीपक यादव रानीपुर तृतीय, अभय सिंह स्टेडियम चतुर्थ, अजय कुमार सरैया छावनी लाईन-पंचम रहे।

जनता की सेवा में हरवक्त रहूंगा खड़ा: डा. ओमकार

जनता की सेवा में हरवक्त रहूंगा खड़ा- डा. ओमकार राय

गाजीपुर। नगसर ढ़ढ़नी स्थित एक निजी विद्यालय के कार्यक्रम में शनिवार को भाग लेने आये मुख्य अतिथि विज्ञान भारती के राष्ट्रीय सचिव डा. ओमकार राय ने अपने सम्बोधन मेें कहा कि यहा के युवाओ में गजब की उर्जा है जिस क्षेत्र से अपनी प्रतिभा को बढ़ाना चाहते है बखुबी बढ़ाते है। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल क्षेत्र हो, चाहे सेना मेें हो। उन्होने कहा कि युवा ही देश की शक्ति है वह देश की दिशा और दशा को बदल सकते है। शिक्षा एक ऐसी विद्या है जिसके बिना उत्थान सम्भव नही है। शिक्षा के बदौलत ही समाज को नयी धारा दी जा सकती है। उन्होने ने युवाओ से अपेक्षा की कि वह अपनी प्रतिभा के बदौलत अपने क्षेत्र व प्रदेश का नाम रौशन करते रहे। उन्होने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि मै भी एबीवीपी संगठन से जुड़ा हुं समाज सेवा करना मेरी प्राथमिकता रही है। अगर होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मुझे टिकट मिलता है तो मैं जनता की सेवा में हर वक्त, हर समय खड़ा रहुंगा। अन्त में विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कृपाशंकर राय, उदयशंकर राय, साधू राम, विनित सिंह, संजय तिवारी, जयशंकर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

डीएम ने ली परेड की सलामी, किया पुलिस कर्मियों को सम्मानित

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी पुलिस लाईन में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुई। जहां पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने उनका स्वागत किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर  पुलिस लाईन मैदान में मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित जिलाधिकारी ने झंडा फहराया तथा पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली । परेड में शामिल विभिन्न टोलियों द्वारा मुख्य मंच से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। मुख्य अतिथि ने परेड को कमान्ड कर रहे प्रथम, द्वितीय व सभी टोली के कमान्डर से परिचय प्राप्त किया। इसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा सराहनीय सेवा मेडल, जनपद मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को लगाया गया तथा प्रशस्ति पत्र देकर उन्हे सम्मानित किया गया।

इसके उपरांत विभिन्न कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसकी सराहना करते हुए मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम मे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने लोगो को शासन के योजनाओ से अवगत कराया है। कार्यक्रम के अन्त में आगन्तुको में मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश संजय कुमार, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, नागरिक पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी एवं आम जन मौजूद रहे।

102/108 एंबुलेंस के पायलट हुए सम्मानित

102/108 एंबुलेंस के पायलट हुए सम्मानित

गाजीपुर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पूरे देश में सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं इसे राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया। इसी क्रम में गाजीपुर के स्वास्थ्य विभाग में चलने वाले 102 और 108 एम्बुलेंस जो मरीज को क्विक रिस्पांस करते हुए उनके मौजूदा स्थल से पास के स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंच कर उन्हें जीवन दान देने का काम करती है। उनके अधिकारी और कर्मचारियों ने भी इस पर्व को हर्षोल्लाष के साथ मनाया। इस मौके पर बेस्ट पायलट का अवार्ड भी दिया गया। जिला प्रभारी संदीप चौबे ने बताया कि 26 जनवरी के पावन पर्व को हम सभी लोगों ने काफी खुशी के साथ मनाया। इस दौरान मरीज को क्विक रिस्पांस कर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचा कर उनकी जान बचाने के साथ ही साथ गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में प्रथम रहे पायलट राम प्रवेश को बेस्ट पायलट का पुरस्कार देखकर उनका हौसला अफजाई किया गया। ताकि अन्य पायलट भी मरीज को कम से कम समय में स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाएं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रभारी दीपक कुमार राय, अखंड प्रताप ,अरविंद कुमार सहित अन्य कर्मचारी ,एंबुलेंस के पायलट और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन मौजूद रहे।

डीएम ने किया सम्मानित, कराया बच्चों का मुंह मीठा

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में 75वां गणतन्त्र दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी  ने ध्वजारोहण कर उपस्थित सभी को एकता और अखंडता की शपथ दिलायी। इसके उपरान्त स्कूली बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया गया  तथा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितो को अंगवस्त्रम व मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने गणतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं देते बधाई दी तथा रायफल क्लब सभागार में जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो /आश्रितो को अंगवत्र एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम  के दौरान जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के महान विभूतियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत रूप जानकारी दी।  कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की गयी। जिलाधिकारी द्वारा समस्त छात्र/छात्राओं को उनकी मनमोहनक प्रस्तुति के लिए प्रशंसा करते हुये सभी को कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर धन्यवाद दिया। गणतंत्र दिवस समारोह मे अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी , उपजिलाधिकारी सदर एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी,  कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगण उपस्थित थे।