पात्र व्यक्तियों को मिल रहा सरकार के योजनाओं का लाभ: अशोक वाजपेई
गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को विधानसभा जमानियां के भदौरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत कुतुबपुर पहुंची। जहां कार्यक्रम को मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद अशोक बाजपेई ने संबोधित किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में भारी बदलाव के साथ ही देश का सर्वांगीण विकास तेज गति से हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ वंचित पात्रों को प्राप्त हो इसका प्रयास इस कार्यक्रम के माध्यम से किया गया है। युवा भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि विगत नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा समाज के कमजोर और गरीब, लोगों के लिए योजनाओं के माध्यम से समृद्ध करने का जो काम किया जा रहा है वह विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अगर पुर्व की सरकारों द्वारा नेक नियति से समाज के जरूरत मंदों के लिए काम किया गया होता तो अब तक हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सोच और सपना साकार हो गया होता।
इस अवसर पर सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई तथा वंचित पत्रों का पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की गोद भराई तथा अन्नप्राशन संस्कार भी संपादित किए गए। तथा उपस्थित लोगों को विकसित भारत के प्रति संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विजय मिश्र, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, महामंत्री ओम प्रकाश राय, विष्णु प्रताप सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव प्रधान ने किया।
आवाज दबाने के लिए सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग करती है भाजपा: स्वामी प्रसाद मौर्य
गाजीपुर। 23 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर सेना के तत्वावधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर के शताब्दी वर्ष जयन्ती समारोह लंका मैदान में आयोजित हुई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या ने कर्पूरी ठाकुर को एक महान नेता बताते हुए कहा कि उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। हम उनके बतायें रास्ते पर चलकर ही इस मुल्क को भाजपा की तानाशाही हुकूमत से छुटकारा दिला सकते हैं। उन्होंने अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को जनता के बुनियादी सवालों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा का पाखंड बताया।उन्होंने कहा कि देश के संविधान और लोकतंत्र पर गहरा संकट है। भाजपा सरकार जनता के मौलिक अधिकारों पर कुठारघात कर रही है। वह विरोधियों की आवाज दबाने के लिए सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा सरकार को पूंजीपतियों की हितैषी बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को केवल बड़े पूंजीपतियों की चिंता है उन्हें छोटे कारोबारियों और गरीबों की कोई चिंता नही है। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पुर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, विधायक डॉ विरेन्द्र यादव, जै किशन साहू, उमाशंकर कुशवाहा, सुदर्शन यादव, रामधारी यादव आदि शामिल थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और संचालन एकलव्य सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने किया।
चुनाव के तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक, कहा…..
गाजीपुर। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया से अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन की तिथि निर्धारित के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता की। प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 1 जनवरी, 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर जनपद में अवस्थित समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र यथा 373-जखनियां, 374- सैदपुर, 375–गाजीपुर, 376- जंगीपुर, 377- जहूराबाद, 378 – मोहम्मदाबाद एवं 379 – जमानियां की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 23 जनवरी, 2024 को समस्त मतदेय स्थलों पर कर दिया गया है। अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली 23 जनवरी, 2024 से निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, सम्बन्धित तहसील कार्यालयों एवं मतदेय, स्थलों पर जन सामान्य के अवलोकनार्थ निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। विधानसभावार निर्वाचक नामावलियों में जखनियॉ में कुल 453211 मतदाता, सैदपुर में कुल 414232, गाजीपुर-376449, जंगीपुर में कुल-385381, 377- जहूराबाद में कुल-421518, मोहम्मदाबाद में कुल-438940 एवं जमानियां विधानसभा में कुल 438940 मतदाता है।
अन्तिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जनपद में अवस्थित समस्त विधानसभाओं में कुल 29,23,032 मतदाता पंजीकृत है, जिसमें 15,41,992 पुरुष मतदाता, 13,80,955 महिला मतदाता एवं 85 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। 27 अक्तूबर 2023 से 7 जनवरी 2024 तक चले इस पुनरीक्षण कार्यक्रम में कुल 2,32,035 दावे/आपत्तियां प्राप्त किये गये, जिसमें से फार्म-6 146090, फार्म-7 66991 एवं फार्म-8 18954 प्राप्त हुये दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त फार्म-6 (परिवर्धन) 1,45,423 (पुरूष – 64,003, महिला – 81,413 थर्ड जेण्डर – 7), फार्म- 7 (अपमार्जन) 60,102, फार्म 8 (संशोधन) 18, 111 स्वीकार किये गये। पुनरीक्षण अवधि में समस्त मतदेय स्थलों पर 4 नवंबर 2023, 5 नवंबर 2023, 25 नवंबर 2023, 26 नवंबर 2023, 2 दिसंबर 2023 एवं 3 दिसंबर 2023 को विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। प्रत्येक मतदेय स्थलों/ग्राम सभाओं में बैठक आयोजित कर मतदाता सूची पढ़ी गयी। पुनरीक्षण कार्यक्रम में स्वीप योजना के अन्तर्गत बृहद् प्रचार-प्रसार कराते हुये जनपद के सभी कालेजों, औद्योगिक संस्थानों आदि में नये मतदाताओं/युवा वर्ग विशेषकर 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं एवं महिला मतदाताओं पर विशेष ध्यान केन्द्रित करते हुये 18-19 आयु वर्ग के कुल 44,345 युवा मतदाताओं का नाम जोड़ा गया। वर्तमान में कुल युवा मतदाता – 57945 मतदाता सूची में पंजीकृत है जो कि कुल मतदाता का 1.98 प्रतिशत है। इस प्रकार युवा मतदाता की संख्या में 1.50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आलेख्य प्रकाशन के समय 20-29 आयु वर्ग के मतदाता की संख्या 5,40,074 थी। वर्तमान में 20-29 आयु वर्ग के मतदाता की संख्या 6,07,097 है। इस आयु वर्ग में 67023 मतदाता की वृद्धि हुई है। आलेख्य प्रकाशन के समय महिला मतदाताओं की संख्या 13,27,514 थी। 23 जनवरी 2024 को अन्तिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली में महिला मतदाताओं की संख्या 13,80,955 है महिला मतदाताओं में 53441 की वृद्धि हुई जेण्डर रेशियो आलेख्य प्रकाशित नामावली में 879 से बढ़कर वर्तमान में 896 हुआ है जिसमें 17 अंकों की वृद्धि हुई है। वर्तमान पुनरीक्षण अवधि में पुरुष 64,003 महिला-81413 एवं थर्ड जेण्डर-7 कुल 1,45,423 नये मतदाताओं के नाम शामिल किये गये हैं तथा 32,119 पुरूष मतदाता, 27,972 महिला थर्ड जेण्डर- 11 मतदाता इस प्रकार कुल 60,102 मतदाताओं के नाम अपमार्जित किये गये हैं, जिसमें मृतक 25491 शिफ्टेड-18932 एवं रिपोटेड-14610 मतदाता शामिल है। इस प्रकार अन्तिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में 85,321 मतदाताओं की वृद्धि हुई। पुनरीक्षण अवधि के दौरान प्राप्त होने वाले दावे/आपत्तियों के विवरण की सूची फार्म -9, 10, 11, 11ए व 11बी रागी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया तथा राजनैतिक दलों को भी साप्ताहिक रूप से उपलब्ध कराया गया। ग्राम पंचायतो, नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद से पंजीकृत मृतक व्यक्तियों की सूची प्राप्त की गयी। तहसील से मृतक खातेदार जिनकी वरासत की गयी है की सूची प्राप्त की गयी। मृत व्यक्तियों की सूची का सत्यापन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो द्वारा बी०एल०ओ० से कराया गया व मतदाता सूची में दर्ज मृत मतदाताओ का नाम मतदाता सूची से अपमार्जित किया गया। मतदाता सूची में दर्ज 70 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता का बी०एल०ओ द्वारा घर-घर जा कर सत्यापन किया गया व मृत पाये जाने पर मतदाता सूची से नाम अपमार्जित किया गया । उक्त के अतिरिक्त मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाये जाने की दृष्टि से ई०आर०ओ० नेट के माध्यम से प्राप्त Demographic Similar Entries(DSE) एवं Photo Similar Entries ( PSE) एवं बी०एल०ओ०, सुपरवाइजर एवं अन्य माध्यमों से सत्यापन के दौरान पाये गये मृतक, डुप्लीकेट एवं शिफ्टेड श्रेणी के कुल 60,102 मतदाताओं का फार्म-7 के आधार पर नियमानुसार कार्यवाही कराते हुये मतदाता सूची से नाम अपमार्जित किया गया है। पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत मतदाता सूची, मतदाता फोटो पहचान पत्र एवं अन्य से सम्बन्धित कुल 131 शिकायतें एन०जी०एस०पी० पोर्टल एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त हुई जिसका समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण कर दिया गया है। जनसामान्य से अनुरोध किया जाता है कि अन्तिम प्रकाशित मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य देख लें। यदि अभी किसी अर्ह मतदाता का नाम पंजीकरण होने से छूटा है, तो वह अपना नाम निरन्तर पुनरीक्षण के दौरान शामिल करा सकते हैं। मतदाताओं द्वारा अपना नाम मतदाता सूची में देखने के लिए आयोग द्वारा निम्न व्यवस्थायें की गयी है। मतदाता अपने मोबाइल पर Voter Help Line app डाउनलोड कर मतदाता सूची तथा निर्वाचन से संबंधित समस्त प्रकार की जानकारी प्राप्त किया जा सकता है। वेबसाइट www.ceouttarpradesh.nic.in पर Search Your Name Electoral Roil बटन पर क्लिक करके अपना तथा अपने परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में देखा जा सकता है। उक्त के अतिरिक्त मतदाताhttps://electoralsearch.in एवं https://voters.eci.gov.in पर भी अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार एवं निर्वाचन के सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी के साथ इलेक्ट्रानिक एवं प्रिन्ट मीडिया के बन्धु उपस्थित रहें।
भाजपा नेताओं ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाया सुभाष चन्द्र बोस की जयंती
गाजीपुर। सुभाष चन्द्र बोस के 127 वीं जयंती को भाजपा ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने टैक्सी स्टैंड स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की आमदकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा उनके सम्मान में नारे लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के अतुलनीय सेनानी थे जिन्होंने अपने नेतृत्व क्षमता के बल पर आजाद हिन्द फौज की स्थापना कर अंग्रेजों के नाक में दम कर, देश के आजादी के लिए एक नये तरह के संघर्ष को अपना कर अंग्रेजों को भागने पर मजबूर कर दिया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में नेता जी का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डा व्यास मुनि राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, रासबिहारी राय, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, अभिनव सिंह, अविनाश सिंह, राकेश जायसवाल, नंदू कुशवाहा, राम जी कुशवाहा, हिमांशु यादव, सुशील वर्मा, नितीश दुबे, दीपक जायसवाल, निखिल राय, मयंक जायसवाल, संतोष जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस तथा नंन्दगंज थाना पुलिस ने 18 जनवरी 2024 को रामविलास कन्नौजिया के हत्या में वांछित चल रहे चार अभियुक्तो को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि उप निरीक्षक संजय कुमार यादव अपने पुलिस टीम ने 18 जनवरी 2024 को सुबह 7 बजे रेवसा हाईवे के पास मृतक रामविलास कन्नौजिया नामक व्यक्ति की मारपीट कर हत्या करने वाले अभियुक्तों को चीनी मील मन्दिर के पास से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन एक व्यक्ति कोहरा व झाड का फायदा उठाकर भाग निकला। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक रक्त रंजित चारपाई की बाँस की पाटी, एक बास की लाठी, 6 मोबाईल फोन, 2 मोटर साईकिल पैशन प्रो नम्बर UP61AD 0839, हिरो एचएफ डिलक्स नम्बर UP61K6987, एक देशी तमंचा .315 बोर और 2 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों में सतीश उर्फ कल्लू कन्नौजिया पुत्र सुन्दर कन्नौजिया नि0 ग्राम रेवसा थाना नन्दगंज उम्र करीब 20 वर्ष, अखिलेश विश्वकर्मा पुत्र चंद्रिका विश्वकर्मा निवासी ग्राम कान्धरपुर थाना नोनहरा हाल पता ग्राम रेवसा थाना नन्दगंज उम्र करीब 19 वर्ष, गोलू यादव उर्फ रमन यादव पुत्र स्व0 दयानन्द यादव नि0ग्राम अतरसुआ थाना नन्दगंज उम्र करीब 22 वर्ष और दीपक यादव पुत्र बीरजू यादव निवासी ग्राम अन्धऊ थाना कोतवाली उम्र करीब 20 वर्ष शामिल है। फरार अभियुक्त मे यशवन्त उर्फ प्रदुम्मन यादव पुत्र संजय यादव निवासी मठिया चाँडीपुर थाना करण्डा उम्र करीब 24 वर्ष है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के साथ पूरी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच प्रभारी रामआश्रय राय, चंदन मणि त्रिपाठी/सर्विलांस टीम शामिल रहे।
गाजीपुर। आज अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सोमवार को जनपद के विभिन्न मंदिरों , घाटों पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किये गये । जिसमे जनपद के प्रमुख घाटों मे कलेक्टर घाट, ददरी घाट, चीतनाथ घाट, पोस्ता घाट, रामेश्वर घाट, खिड़की घाट, महादेवा घाट, गोलाघाट, नवापुरा घाट, रामघाट, आदि घाटो पर सायंकाल दीपोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसके अतिरिक्त जनपद के विभन्न शासकीय कार्यालयो में भी छालर एवं प्रकाश की व्यवस्था की गयी है जो 26 जनवरी तक चलेगा।
कलेक्टर घाट पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने एवं विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने अन्य अधिकारियों संग दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया। विकास भवन परिसर मे पचास हजार दीये जलाये गये थे तथा पूरे कार्यालय को प्रकाशमान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर घाट पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, विकास भवन परिसर में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पशु चिकित्साधिकारी, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नगर के विभिन्न मंदिरों में हुआ भव्य भंडारे का आयोजन
जय श्री राम के नारों से राममय हुआ नगर का हर मंदिर
गाजीपुर। श्रीरामोत्सव को लेकर पूरा शहर राममय हो चुका है। हर चौक चौराहे पर सुंदरकांड, सामूहिक आरती और मंगलपाठ का आयोजन किया जा रहा है। 22 जनवरी को अयोध्या धाम में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां उत्साह व उमंग का माहौल है। वहीं नगर क्षेत्र के मिश्राबाजार स्थित शिव मंदिर, काली मंदिर, हनुमान मंदिर और राम जानकी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी मंदिरों की साफ-सफाई, पूजा पाठ के अलावा दीपोत्सव और भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। कहीं सुंदरकांड तो कहीं शंख ध्वनि बजाई जा रही है। कार्यक्रमों को लेकर मिश्राबाजार स्थित सभी मंदिरों में महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। सभी मंदिरों की साफ सफाई व प्रात: वंदन के बाद सुंदरकांड पाठ और मंगलपाठ के बाद सामूहिक आरती और भंडारे में समाज का हर तबका शामिल हुआ।
समाजसेवी विक्रम अग्रहरी उर्फ विक्की ने कहा कि नगर क्षेत्र के सभी मंदिरों में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। उन्होंने कहा कि नगर के लोगों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। विक्रम अग्रहरी ने कहा कि हम लोगों ने कभी नहीं सोचा था कि हम लोगों के जीते जी राम मंदिर बन पाएगा और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो पाएगी। राम वन गए तो अयोध्या में कोई खुश नहीं था। फिर सीता जी को रावण ले गया। इससे अयोध्या उदासीन हो गई, उसकी श्री चली गई थी। राम, सीता, लक्ष्मण जब लौटे, तब अयोध्यावासियों की प्रसन्नता लौटी। आज राम मंदिर बनने के साथ रामनगरी अपना पुराना गौरव हासिल कर चुकी है। नगर के मिश्रा बाजार के विभिन्न मंदिरों में पूजा, पाठ, भंडारे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभासद सोमेश मोहन राय, आनंद गुप्ता उर्फ फेकू, गोपाल चौरसिया, मुरारी गुप्ता, रामजी गुप्ता, राकेश रंजन, पंकज अग्रहरी, छोटू कुशवाहा, पंकज चौरसिया सहित अन्य लोग शामिल रहे।
गाज़ीपुर। वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में स्वर्गीय केशव प्रसाद शर्मा स्मृति वाद विवाद तथा आवाज की आवाज गायन प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किड जी स्कूल खोवा मंडी रौजा के परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपना सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत तथा कार्यक्रम अध्यक्ष अहमर जमाल प्रबंधक किडजी स्कूल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि सपना सिंह ने बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति देखकर क्लब द्वारा बच्चों के बहुमुखी विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना किया। उन्होंने अपनी इच्छा जताते हुए बताया की समय-समय पर क्लब द्वारा किए जा रहे बच्चो के बहुमुखी विकास से सम्बंधित कार्यक्रमों में सहभागिता करना चाहूंगी। कार्यक्रम अध्यक्ष अहमद जमाल ने क्लब द्वारा जनपद भर में किए जा जा रहे सामाजिक कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए बच्चों को विषय के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों का स्वागत जैनब फातिमा, जुवैरा जावेद तथा शहाना जहां ने किया। वाद विवाद प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुधीर सिंह, सुमित श्रीवास्तव तथा आदित्य पांडे शामिल रहे। जिनके अनुसार कनिष्ठ वर्ग में सेंट जॉन्स स्कूल से सौम्या यादव प्रथम, सेंट मेरिज कॉन्वेंट स्कूल से बसारत हुसैन द्वितीय, एडुरेंन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर से विभू विश्वम मिश्रा व सनफ्लावर कॉन्वेंट से आहाना सिंह तीसरे स्थान पर रहें। जबकि सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल नंदगंज से हिमांगी बरनवाल, सेंट जॉन्स स्कूल से प्रसंग, सेंट मेरिज कॉन्वेंट स्कूल से प्रांजल यादव को सांत्वना तथा सूरज इंटरनेशनल स्कूल से अनामिका राजभर, सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल से अंशिका राय को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया।
इसी प्रकार वाद-विवाद प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल से गंधर्व तिवारी प्रथम, आकाश ओझा द्वितीय तथा सेंट मैरी’एस कान्वेंट स्कूल से शांभवी दुबे को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया। आवाज की आवाज गायन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अजीत सिंह, माया नायर तथा दिनेश बिंद शामिल रहे। जिसके अनुसार कनिष्ठ वर्ग में सेंट मेरिज कान्वेंट स्कूल से अभिप्सीत राय, सेंट जॉन्स स्कूल से रेहान अंसारी द्वितीय, अनामिका राजभर तृतीय स्थान पर रहे, तथा सेंट जॉन्स स्कूल स्कूल से वंशिका राय, एसएसपी स्कूल से शिमला सांत्वना तथा सेंट मेरिज कान्वेंट स्कूल से तन्वी राय को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया। जबकि सेंट जॉन्स स्कूल से खुशी राय प्रथम, सूवम तमंग द्वितीय, सेंट जॉन्स से स्वाभि अग्रवाल तृतीय तथा एसएसपी स्कूल लावा से राजनंदिनी व निहारिका यादव, अनुपमा प्रीतम, सार्क पब्लिक स्कूल गंगौली से रूपांजलि सिंह को सांत्वना पुरस्कार के लिऐ चुना गया। पुरस्कारों की घोषणा क्लब प्रो सूर्य रेख मणि ने किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन क्लब गवर्नर पवन पांडे ने किया। क्लब अध्यक्ष डॉ शरद कुमार वर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राहुल प्रताप मिश्रा, अनस जमाल, नेहा फातिमा, वंदना मौर्य, श्रुति पांडे, काशिफा, अभिषेक पांडे, मनीष तिवारी, शुभम गुप्ता, आकांक्षा अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।
राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के दीन जिले में हनुमान जी की भी हुई प्राण प्रतिष्ठा
गाजीपुर। जनपद में श्रीअयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की लहर सोमवार को पूरे जनपद में दिखी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग प्रचारक पूरे नगर क्षेत्र का दोैरा किया। जिसमें प्रातः काल से ही मंदिरो व घरो में लोग श्रीराम के आगमन को लेकर काफी हर्षित रहे। नगर में बुढ़ेनाथ महादेव मंदिर में भोला बाबा के साथ पूनज कर भ्रमण कार्यक्रम की शुरूआत की। चीतनाथ घाट हृदयप्रकाश, स्टीमरघाट शिवमंदिर पर ज्ञानप्रकाश के साथ होते हुए हरिशंकरी के अति प्राचीन रामलीला कमेटी मंेें महामंत्री ओमप्रकाश तिवारी के साथ श्रीराम की आरती व सुन्दरकाण्ड पाठ में शामिल हुए। इसी क्रम में मिश्रबाजार स्थित कालीमंदिर व तिराहे पर स्थित शिव मंदिर पर नगर कार्यवाह अंजनी के साथ दर्शन पूजन किये। रेलवे प्रशिक्षण केन्द्र के पास नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आयोजक विक्रम अग्रहरी, उमेश श्रीवास्तव, इन्जिनीयर संजीव गुप्ता, सपा नेता समीर सिंह के साथ पूजा अर्चना किया।
दीवानी कचहरी स्थित हनुमान मंदिर में जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर व पूर्व अध्यक्ष सुधाकर राय, अध्यक्ष गोपालजी श्रीवास्तव, व पुजारी अजय शंकर व अन्य लोग हनुमान चालीसा में शामिल हुए। जिलाधिकारी आवास के पास स्थित मंदिर मेें जिला कार्यवाह अमित के साथ पूजा अर्चन किया। आदर्श बाजार स्थित मंदिर पर पूजा अर्चना करते हुए सकलेनाबाद स्थित सकलनाथ बाबा के मंदिर मेें पूजा अर्चना किया। बताया किया नगर के साथ पुरे क्षेत्र सहित जनपद के जमानियां व धारानगर के साथ दस ब्लाको पर मंदिरो मे भव्य तरीके से भजन किर्तन व सुन्दरकाण्ड किया गया और श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रशारण कराया गया। संघ कार्यालय केशव कुटी पर सांयकाल भव्य झांकी बनाकर सुन्दरकाण्ड किया गया और देररात्रि हवाई आतिशबाजी की गयी। जिसमें नगर प्रचारक आदर्श, अभिषेंक, संजय, डा.धमेन्द्र, जयप्रकाश, धर्मराज, अनमोल, चन्द्र कुमार, देवसरन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, गोपाल, विनोद आदि का उपस्थित रहे।
श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का यह क्षण अद्भुत, अविस्मरणीय, अलौकिक: एमएलसी चंचल
गाज़ीपुर। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान कार्यक्रम के दौरान प्राचीन, पौराणिक एवं दशरथ कालीन “महाहर धाम” परिसर मे एलईडी टीवी के माध्यम से लाइव कार्यक्रम में एमएलसी विशाल सिंह चंचल शामिल हुए। एमएलसी चंचल ने कहाँ की यह क्षण अद्भुत, अविस्मरणीय, अलौकिक है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उपस्थिति में आज श्री राम लला मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराया गया। देशभर के संपूर्ण राम भक्तों की प्रतीक्षा आज पूर्ण हो गयी।
आज पूरा देश आस्था और भक्ति के सागर में डूबकर ‘राममय’ हो गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण पटवा, ब्लाक प्रमुख मरदह सीता सिंह, क़ासिमाबाद ब्लाक प्रमुख मनोज गुप्ता, बृजनंदन सिंह, युवा भाजपा नेता हिमांशु सिंह, अंशु सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक, अनूप जायसवाल सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित रहे।