डीएम ने रोका वेतन, दिया सख़्त निर्देश
गाजीपुर। निराश्रित गोवंश संरक्षण विशेष अभियान 1 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2023 तक चलाया गया। इस अभियान के अन्तर्गत पशुपालन विभाग द्वारा संचालित निराश्रित 4000 गोवंशीय पशुओं को पकड़ कर गोआश्रय स्थल में रखने के अभियान की समीक्षा की गयी। जनपद स्तरीय अर्न्तविभागीय बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में निर्धारित तिथि तक लक्ष्य के सापेक्ष निराश्रित पशु संरक्षित न किये जानेे पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 26 जनवरी 2024 तक प्रत्येक दशा में निराश्रित पशुओ को संरक्षित कर प्रमाण पत्र देने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक मे जिलाधिकारी ने विकास खण्डवार संरक्षित पशुओ की जानकारी ली जिसमें अधिकतर विकासखण्डो द्वारा लक्ष्य नही पूरा किया गया जिस पर नाराजगी व्यक्त की। नगर पालिका परिषद गाजीपुर द्वारा अभियान के दौरान मात्र 21 पशु संरक्षित करने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए अधीशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गाजीपुर का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होने सख्त निर्देश दिया कि 26 जनवरी के पश्चात कोई भी निराश्रित अवस्था में विचरण करते पाये जाते है तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित होगी। निराश्रित पशुओ के द्वारा यदि कोई भी घटना दुर्घटना होती है तो सम्बन्धित अधिकारी निलंबित होगे। उन्होने प्रत्येक विकास खण्डो में बनाये जा रहे अस्थाई गो-आश्रय स्थल को 10 दिनो के अन्दर मजदूरो की संख्या बढाते हुए पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होने पशुओ को ठण्ड से बचाव हेतु आश्रय स्थल पर अलाव की व्यवस्था, चारा ,पानी, टीन सेड व तिरपाल से सुरक्षित करने का निर्देश दिया। कहा कि पशु आश्रय स्थल पर केयर टेकर एवं आस पास हरे चारे की व्यवस्था अवश्य की जाये। गोबर के निस्तारण हेतु मनरेगा से वर्मी कम्पोस्ट पिट बनाया जाये। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र में वास्तविक छुट्टा गोवंशीय पशुओं की अभियान चयलाकर संरक्षित किया जाय। अभियान की समाप्ति पर इस आशय का प्रमाण पत्र देना होगा कि अब क्षेत्र में कोई भी गोवंशीय पशु नही है। इस अभियान में सभी पशु चिकित्साधिकारी भी सक्रिय सहयोग करते हुए पशुओं का संरक्षण के साथ-साथ उनके इलाज, टीकाकरण, टैगिंग का शत-प्रतिशत कार्य पूरा करायें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त पशुचिकित्साधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
All posts by tiwarishivpratap
बुनियादी जरूरतों के साथ देश के विकास को गति दे रही है सरकार: सुनिल

बुनियादी जरूरतों के साथ देश के विकास को गति दे रही है सरकार: सुनिल सिंह
गाजीपुर। (गहमर) नवयुवक रामलीला समिति मैदान, बडका खलिहान, करहिया में गुरुवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प अभियान यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार की सोच सदैव से देश की बुनियादी जरूरतों के साथ साथ देश के विकास को गति देने जा रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा एक अभियान है जिसमें जन जन की भागीदारी कैसे सुनिश्चित हो इसका प्रयास योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों को लाभ दिलाने से पुर्ण होगा।
पूर्व विधायक सुनिता सिंह ने कहा कि देश की बुनियाद को हर क्षेत्र में मजबूत करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विगत नौ वर्षों में किया है। इस अवसर पर गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार किया गया तथा योजनाओं के लाभार्थियों में प्रमाण पत्र को वितरित किया गया। कार्यक्रम अनिल यादव, जितेन्द्र उपाध्याय, अजय सिंह प्रधान, नितिश दूबे सहीत आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
मंत्री दयालु ने छात्र-छात्राओं को दिया स्मार्ट फोन

राज्य मंत्री दयालु ने छात्र-छात्राओं को दिया स्मार्ट फोन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन की युवा तकनीकि सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम गुरूवार को शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय यूसुफपुर मुहम्मदाबाद मे राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश डा. दयाशंकर मिश्र ‘‘दयालु‘‘ की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ। मंत्री ने 158 छात्र/छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। उन्होने अपने सम्बोधन में युवाओ को तकनीकि शिक्षा से जुड़ने व आगे बढने की प्रेरणा दी।
100 से ज्यादा बच्चों का हो चुका है क्लब फुट का इलाज और ऑपरेशन

3 सालों में 100 से ऊपर बच्चों का हो चुका है क्लब फुट का इलाज और ऑपरेशन (टेनोटोमी)
गाजीपुर। अनुष्का फाउंडेशन फॉर एलिमिनेटिंग क्लबफुट (एएफईसी) एक गैर-लाभकारी संगठन है जो भारत में क्लबफुट को खत्म करने के लिए समर्पित है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज स्थित जिला अस्पताल में अनुष्का फाउंडेशन, कोटक एसेट मैनेजमेंट के सीएसआर इनिशिएटिव के सहयोग से 4 बच्चों का क्लब फुट के तहत सफल ऑपरेशन (टेनोटोमी) एवं इलाज किया गया। जनपद में चल रहे इस तरह के ऑपरेशन (टेनोटोमी)का अवलोकन करने के लिए डॉ शुभलाल देवरिया से गाजीपुर जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर पिछले कई बुधवार से क्लब फुट के तहत चल रहे इलाज एवं ऑपरेशन के तहत 25 बच्चों का अवलोकन किया। मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ केके यादव ने बताया कि इस तरह के क्लब फुट का ऑपरेशन एवं इलाज पिछले 3 सालों से चल रहा है। अब तक करीब इस कार्यक्रम के तहत करीब 100 से ऊपर बच्चों का क्लब फुट के तहत ऑपरेशन एवं इलाज किया गया। उन्होंने बताया कि दो बच्चो का टेनोटोमी तथा दो बच्चो का प्लास्टर एवम् 21 बच्चो का इलाज का अवलोकन करने के लिए देवरिया के डॉ शुभलाल आज गाजीपुर आए हुए थे जो की पॉन्सेटी मेथड के ट्रेनर है उन्होंने सभी बच्चों का अवलोकन किया जो कि जूते (ब्रेस) पहन रहे है अब तक गाजीपुर क्लब्फ़ूट क्लिनिक पर 100 से ऊपर बच्चो का इलाज किया जा चुका हैं। मेडिकल कॉलेज गाजीपुर के डॉ सतीश सिंह ने बताया की क्लबफुट, एक जन्म दोष जिसमें एक या दोनों पैर अंदर की ओर मुड़े होते हैं, बच्चों में विकलांगता का एक प्रचलित कारण है, जो भारत में सालाना 800 नवजात शिशुओं में से 1 को प्रभावित करता है। हमारे देश में हर साल 33,000 बच्चे क्लबफुट के साथ पैदा होते हैं। उचित उपचार के बिना, क्लबफुट वाले बच्चों को स्थायी विकलांगता का सामना करना पड़ता है। अनुपचारित क्लबफुट बेहद दर्दनाक हो सकता है, और प्रभावित बच्चों में भेदभाव, उपेक्षा, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं, अशिक्षा और शारीरिक और यौन शोषण का खतरा अधिक होता है। सौभाग्य से, पोन्सेटी विधि, एक न्यूनतम लागत की स्वर्ण मानक प्रक्रिया है जो एक प्रभावी समाधान प्रदान करती है। कार्यक्रम का उद्देश्य जिला अस्पतालों / मेडिकल कॉलेज में आर्थोपेडिक डॉक्टरों की क्षमता बढ़ाकर स्थानीय उपचार प्रदान करना है। अनुष्का फाउंडेशन देश के हर जिले में क्लबफुट कार्यक्रम लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि हर बच्चे को इलाज तक पहुंच मिल सके। एएफईसी पूरे भारत में 10 राज्यों और 137 जिलों में क्लबफुट कार्यक्रम संचालित करता है, इसकी स्थापना के बाद से इसमें 12,000 से अधिक बच्चे नामांकित हैं। क्लबफुट क्लिनिक पर सपोर्टिव सुपरविज़न के दौरान ब्रांच मैनेजर अनुष्का फ़ाउंडेशन भूपेश सिंह तथा आनन्द विश्वकर्मा ज़िला समन्वयक ग़ाज़ीपुर क्लब्फूट कार्यक्रम आदी लोग उपस्थित रहे।
प्राथमिकता के आधार पर हुआ हर वर्ग का विकास: सरोज कुशवाहा

मरदह। जंगीपुर विधानसभा के मरदह विकास खण्ड की ग्राम पंचायत दुर्गुशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उदबोधन का विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन के माध्यम से सजीव प्रसारण हुआ। जहां उपस्थित माताओं, बहनो और ग्रामीणों के साथ सुना गया एवं इसके अतिरिक्त अबिसहन तथा गोविंदपुर किरत ग्राम पंचायतों में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद मिर्जापुर की प्रभारी सरोज कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग का विकास प्राथमिकता के आधार पर हुआ है। तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के कानून बनने से देश की महिलाएं वैधानिक रूप से सशक्त हुई है।

भाजपा लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि देश की जरूरतों एवं जिम्मेदारियों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश की सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज भारत अगर 2047 तक विकसित होने के लिए संकल्पित हो रहा है तो यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम और प्रयास है। लोकसभा संयोजक ने कहा कि चुनाव में अपने संकल्प पत्र मे जनता से अपने किए हर संकल्प को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पूरा किया है। और जनता के सहयोग से करने का प्रयास कर रही है ।उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक जरूरी और दुसरी सरकारों के लिए हर कार्य असंभव ही नहीं बल्कि पुर्व कि सरकारों के सोच में भी नहीं था उसे पूरा किया है। विकसित भारत के लिए संकल्प यह सिर्फ सोच नहीं बल्कि केंद्र सरकार के विगत नौ वर्षों का समर्पित प्रयास है।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे और सरकार की योजनाओं से लोगों को बताया तथा वंचित लोगों का पंजीकरण किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख सीता सिंह, जिला महामंत्री अवधेश राजभर, रमेश सिंह पप्पू,शैलेश राम, शशि प्रकाश सिंह, प्रमोद राय, धनंजय चौबे चंद्रभान सिंह नीरज सिंह, पिंटू चौबे, सरिता देवी, अभिनव सिंह बूथ अध्यक्ष नागेंद्र राम,संजय कुशवाहा, किरण सिंह चतुर्भुज चौबे सोमनाथ यादव,अतेन्द्र सिंह (उप निदेशक कृषि)
एवं अन्य संगठन के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
डीएम ने दिया निर्देश, 20 जनवरी तक बंद रहेगा……
जिलाधिकारी द्वारा भीषण शीतलहरी को देखते हुए सभी आंगनबाड़ी केंद्र को पुनः 20 जनवरी तक बंद रखने का दिया गया निर्देश।
गाजीपुर। जनपद में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा चलने वाले आंगनवाड़ी केंद्रों में प्री प्राइमरी स्कूल 3 साल से 6 साल के बच्चों के लिए चलाया जाता है। मौजूदा समय में भीषण शीत लहरी को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर 20 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि जनपद के अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूल के विद्यालयों में चलते हैं। जिसे पूर्व में जिलाधिकारी के आदेश पर 17 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन अब एक बार फिर से भीषण शीतलहरी को देखते हुए इस अवकाश को 20 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस अवकाश के दिनों मे सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका अपने निर्धारित समय से केंद्र पर उपस्थित रहकर शीतकालीन अवधि में विभागीय कार्यों का संपादन करेंगी। जैसे टेक होम, राशन का वितरण, समुदायिक गतिविधियां, विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम, ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस तथा पोषण ट्रेकर से संबंधित समस्त कार्यों व अन्य शासकीय कार्यों का निर्वहन पूर्व की भांति करती रहेंगी। यदि इसमें किसी के द्वारा कोई लापरवाही की जाती है तो वह क्षम्य में नहीं होगा।
वृद्धों को भोजन करा मनाई पिता की पुण्यतिथि

वृद्धों को भोजन करा मनाई पिता की पुण्यतिथि
गाज़ीपुर : करंडा ब्लाक के ग्राम सभा ब्राह्मणपुरा निवासी शिक्षक पवन दुबे ने पिता स्व रमाकांत दुबे की पुण्यतिथि लंगड़पुर स्थित वृद्धाश्रम आश्रम में वृद्धजन को भोजन कराके मनाई।
मां वृंदा देवी व समाजसेवी उमेश श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में पुत्र पवन दुबे ने पिता की तीसरी पुण्यतिथि वृद्धजन की सेवा में समर्पित किया। आश्रम पहुंचे स्वजन अपने हाथों से परोसकर वृद्धों को भोजन करा आशीर्वाद लिया। इस मौके पर स्वाभिमान संगठन के अध्यक्ष डा. देवेश सिंह, निलेश दुबे, नितीश दुबे, बृजेश मास्टर, अमितेश मिश्रा, सुशांत दुबे, मनमेंद्र दुबे, सूर्यकुमार दुबे, अर्शदीप आदि मौजूद रहे।
ग्राम पंचायतें होंगी टीबी मुक्त, विभाग पूर्ण रूप से तैयार

जनपद की 22 ग्राम पंचायतें होंगी टीबी मुक्त, स्वास्थ्य व पंचायती राज विभाग पूर्ण रूप से तैयार
‘टीबी मुक्त ग्राम पंचायत’को सफल बनाए जाने के लिए जनपद स्तरीय सत्यापन समितियां गठित
निर्धारित छह मानकों के अनुसार होगा ग्राम पंचायतों व उनके आंकड़ों का भौतिक सत्यापन
गाज़ीपुर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान व राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाए जाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर जनपद के 12 ब्लॉक की 22 ग्राम पंचायतों को ‘टीबी मुक्त ग्राम पंचायत’ बनाए जाने के लिए चिन्हित किया गया है। शासन से निर्धारित छह मानकों को पूरा कर प्रथम चरण में सभी 22 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल ने दी।
सीएमओ ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाए जाने के लिए जनपद स्तरीय तीन सत्यापन समिति का गठन किया गया है। ब्लॉक स्तर पर गठित समितियों के द्वारा चिन्हित ग्राम पंचायतों एवं उनके आंकड़ों का भौतिक सत्यापन का कार्य पूर्ण किया जाएगा। इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाए जाने के लिए स्वास्थ्य एवं पंचायती राज विभाग पूर्ण रूप से तैयार व सक्रिय हैं। इस संबंध में मंगलवार को शासन स्तर से विभिन्न दिशा निर्देश प्राप्त हुये हैं, जिनको जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) अंशुल कुमार मौर्य के सहयोग से पूरा किया जाएगा।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के 12 ब्लॉक से 22 ग्राम पंचायतों क्रमशः रेवतीपुर से दशमंतपुर व सुगमालिया, कासिमाबाद से रोहिली व शक्करपुर, सादात से भीरभन व रानीपुर, बारचवार से पिहुली व कुबरी, मोहम्मदाबाद से करनपुरा, भांवरकोल से गोदीखास, करंडा से लीलापुर व सोनहरिया, बिरनों से माधोपुर व बल्लीपुर, देवकली से शिवदासीचक व लोनेपुर, सैदपुर से ईचवल व गौरी, मरदह से कंसहरी व कलवार, जमानिया से रामपुर सलेनपुर, करजही, जगदीशपुर व सरया को चिन्हित किया गया है। इस कार्य में पंचायती राज विभाग व अन्य विभागों का सहयोग लिया जाएगा।
एनटीईपी के जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) डॉ मिथलेश कुमार ने बताया कि जनपद स्तरीय सत्यापन टीम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अध्यक्ष एवं जिला क्षय रोग अधिकारीको सहयोजक नामित किया गया है। जनपद स्तरीय सत्यापन कमेटी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं उनके द्वारा नामित सदस्य जिला पंचायती राज अधिकारी एवं उनके द्वारा नामित सदस्य, जिला क्षय रोग अधिकारी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के प्रतिनिधि, मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन के प्रतिनिधि एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधियों को सम्मिलित करते हुए टीम का गठन किया गया है।प्रत्येक टीम में दो जनपद स्तरीय अधिकारियों (प्रथम सदस्य के रूप में चिकित्सा अधिकारी, आईएमएके प्रतिनिधि, मेडिकल कालेज के कम्युनिटी मेडिसिन के प्रतिनिधि, द्वितीय सदस्य के रूप में डीपीआरओ, एडीपीआरओ, उप डीपीआरओ एवं अन्य विभाग के प्रतिनिधि) को सम्मिलित किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक टीम को एनटीईपी के सदस्य फैसिलिटेटर के रूप में सहयोग प्रदान करेंगे। इन टीमों के द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
यह होंगे निर्धारित मानक – डीपीसी डॉ मिथलेश कुमार ने बताया कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाए जाने के लिए शासन स्तर से छह मानक निर्धारित किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं-
• संभावित टीबी जांच की संख्या (प्रति 1000 की आबादी पर),
• टीबी नोटिफिकेशन दर (प्रति 1000 की आबादी पर),
• टीबी उपचार की सफलता दर,
• दवा संवेदनशीलता जांच की दर,
• निक्षय पोषण योजना
• टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मरीजों को प्राप्त पोषण संबंधी सहायता
अधिकारियों संग प्रभारी मंत्री ने लगाया झाड़ू, किया अपील

अधिकारियों संग प्रभारी मंत्री ने लगाया झाड़ू, किया अपील
गाजीपुर। प्रधानमंत्री एवं मुख्य मंत्री के आवाह्न पर देश प्रदेश में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम संचालित किया गया है। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 14 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक जनपद में स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत विशेष सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके क्रम मे मंगलवार को जनपद के प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने वराह घाट मंदिर औड़िहार के मंदिर प्रागंण एवं आस पास में अधिकारियों संग स्वच्छता अभियान में बढचढ कर हिस्सा लिया एवं साफ-सफाई की। मंत्री ने मंदिर परिसर में स्वयं झाड़ू एवं फावडे के साथ उपस्थित होकर साफ-सफाई करते हुए लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं अपील किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला अध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, पुलिस अधिक्षक शहर, उपजिलाधिकारी सैदपुर एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री ने लाभार्थियों को दिया प्रमाण पत्र और आवास की चाभी


गाजीपुर। विकास खण्ड सैदपुर के ग्राम पंचायत बभनवली कला मे मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कार्यक्रम का शुभारम्भ द्वीप प्रज्जवलित एवं मॉ सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण कर किया। उन्हाने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि सभी पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजना का लाभ मिल सके इसलिए विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम गॉव – गॉव में आयोजित किये जा रहें है जिससे कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को मिल सके। मंत्री ने उज्जवला योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन एवं अन्य प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की मंशा है कि देश के प्रत्येक नागरीकों को जो योजना प्राप्त करने के योग्य है उन्हे अवश्य योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।



कार्यक्रम के दौरान उन्होने योजनाओं से वंचित लोगो से जानकारी लेते हुए कहा कि जो भी पात्र व्यक्ति छुट गये है वे लगाये गये स्टाल पर सम्पर्क कर अपना रजिस्टेशन करा ले जिससे उनको योजनाओं का लाभ मिल सके। कार्यक्रम मे शौचालय, आयुष्मान, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य योजनाओं से लाभान्वित पात्रो को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया तथा आवास पात्र लाभार्थियों को आवास की चाभी तथा स्वामित्र योजना के तहत घरौनी का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस दौरान मंत्री द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से गर्भावती महिलाओ की गोदभराई एवं बच्चो का अन्न प्रासन भी कराया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागो द्वारा योजनाओ का स्टाल लगाया गया था जिसका अवलोकन मंत्री ने किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने उपस्थित लोगो को पंच प्रण की शपथ दिलायी। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, जिला अध्यक्ष भाजपा सुनिल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा भानू प्रताप सिंह एवं अन्य संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

