All posts by tiwarishivpratap

चार ठग गिरफ्तार, एक फरार

गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस व थाना नंदगंज पुलिस टीम ने अंतर्जनपदीय ठग/जालसाज गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से ठगी के रुपये व फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया। 15 जनवरी को थाना स्थानीय पर पंजीकृत जालसाजी मुकदमे के वादी मुकदमा शिवराज यादव पुत्र स्व0 अभयनाथ सिंह यादव निवासी ग्राम कुवरपुर थाना नन्दगंज शादियाबाद मोड़ पर आकर थाना पुलिस को बताया कि 12 अक्तूबर 2023 को मेरे साथ जालसाजी करके मेरा 12 लाख रूपये एक महीने मे दोगुना कर देने के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्त फिर किसी नये घटना को अंजाम देने के लिए रामपुर बन्तरा ओवरब्रिज के नीचे इकट्ठा हुए है तथा मुझे भी मेरा रुपया देने के लिए बुला रहे हैं। वादी मुकदमा के इस सूचना पर बन्तरा ओवरब्रिज के नीचे से सोमवार की शाम समय करीब 6 बजे 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से अँधेरे का फायदा उठाकर 1 व्यक्ति फरार हो गया। पकड़े गये व्यक्तियों के कब्जे से ठगी द्वारा प्राप्त 1 लाख 82 हजार रुपये व ठगी में इस्तेमाल करने वाले फर्जी 10 आधार कार्ड बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो जनपद गाजीपुर, वाराणसी , चंदौली, आजमगढ़ व जौनपुर में फैला हुआ है, जिसके लोगों द्वारा किसी व्यक्ति को पहले पैसा दुगुना करने के नाम पर ले जाते हैं और हमी लोगों में से कोई व्यक्ति कपड़े का व्यवसायी, कोई मैनेजर, कोई ज्योतिषी (पण्डित) बन जाता है और उस व्यक्ति को पहले कुछ रुपये जिताये जाते हैं फिर एक मोटी रकम साजिश के तहत हरा दिया जाता है और हम लोग उसका सारा पैसा जीत लेते हैं। हम लोग अपने असली नाम का प्रयोग कहीं नहीं करते। सबका नाम, पता व आधार कार्ड फर्जी होता है, जिससे दुबारा हम लोग उस व्यक्ति की पकड़ में नहीं आते। गिरोह के सभी सदस्यों द्वारा पैसों को आपस में बाँट लिया जाता है। गिरफ्तार अभियुक्तों में रविन्द्र राम उर्फ बबलू पुत्र राजपति राम निवासी ग्राम सरुपहा थाना-देवगांव जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 42 वर्ष, राणा प्रताप सिंह पुत्र स्व0 अभिमन्यु सिंह नि0 ग्राम बैसर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 37 वर्ष, सत्य नारायण श्रीवास्तव पुत्र स्व0 राम औतार श्रीवास्तव नि0 ग्राम रामपुर बढवाना थाना मेहनगर उम्र करीब 65 वर्ष और अजय राम पुत्र दिनेश राम निवासी ग्राम रामपुर पोस्ट लहरतारा जनपद वाराणसी उम्र करीब- 38 वर्ष है। गिरफ्तार अभियुक्तों पर जिले के कई थानों में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रमोद कुमार सिंह थानाध्यक्ष थाना नंदगंज मय टीम और रामाश्रय राय प्रभारी स्वाट मय टीम शामिल रहे।

अधिकारियों संग डीएम ने किया साफ सफाई

गाजीपुर। प्रधानमंत्री एवं मुख्य मंत्री के आवाह्न पर देश प्रदेश में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम संचालित किया गया है। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 14 जनवरी 2024 को जनपद में स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया गया। जिसमे जिले भर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढचढ कर हिस्सा लिया एवं साफ-सफाई की। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शास्त्री नगर चौराहा, सिकन्दरपुर, कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता अभियान में स्वयं झाड़ू एवं फावडे के साथ उपस्थित होकर  साफ-सफाई करते हुए लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं अपील  किया। स्वच्छता अभियान में  गोराबाजार हनुमान मन्दिर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, लंका बस स्टैण्ड से लंका गेट नं0-04 तक डिप्टी कलेक्टर चन्द्रशेखर यादव ने उपस्थित होकर साफ- सफाई की। इसके अतिरिक्त समस्त शासकीय कार्यालयो, तहसीलो, विकास खण्डो, मे सम्बन्धित अधिकारियों की उपस्थिति में स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ-सफाई की गयी।

वृद्धजनों और मरीजों में सर्वेश्वरी समूह ने वितरित किया खाद्य सामग्री

गाजीपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह पड़ाव व अघोर परिषद ट्रस्ट वाराणसी के सौजन्य से श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा गाजीपुर द्वारा महिला अस्पताल गाजीपुर व मेडिकल कालेज द्वारा संचालित जिला अस्पताल में सभी मरीजों को फल ब्रेड बिस्कुट एवम अन्य सामग्री का वितरण प्रसाद के रूप में रविवार को प्रत्येक मरीज को किया गया साथ में सर्वेश्वरी समूह के उद्देश्यो एवं साहित्य की पर्ची भी सामग्री के साथ दिया गया। समूह के सदस्यों द्वारा सभी मरीजों को जल्द स्वस्थ होने की अघोरेश्वर महाप्रभु से प्रार्थना भी की गई, आज एक अन्य कार्यकम के अंतर्गत श्री सर्वेश्वरी समूह सैनिक द्वारा वृद्धा आश्रम लंगडपुर गाजीपुर जाकर सभी वृद्धजनों को भी उक्त सामग्री का वितरण किया गया और सभी वृद्धजनों से आशीर्वाद लिया गया। आज के कार्यकम में प्रमुख रूप से संजय सिंह भारत ट्रांसपोर्ट, केपी सिंह प्रबंधक सनबीम स्कूल, संजीव सिंह, मंटू राय ,आलोक सिंह ,अश्वनी सिंह,अरविंद सिंह, भैरव सिंह उतरा पांडे,अंचल सिंह ,शीलेंद्र सिंह , डीआर सिंह ,शिवानंद सिंह व श्री सर्वेश्वरी समूह के सभी भक्तगण उपस्थित रहे ।

चंद्रेश्वर प्रसाद चौबे सर्वसम्मति से रोटरी क्लब के नए अध्यक्ष मनोनित

वरिष्ठ रोटेरियन चंद्रेश्वर प्रसाद चौबे सर्वसम्मति से रोटरी क्लब, गाजीपुर के नए अध्यक्ष मनोनित।

गाजीपुर। “रविवार” को गाजीपुर रोटरी क्लब की मीटिंग में वरिष्ठ रोटेरियन चंद्रेश्वर प्रसाद चौबे (सी पी चौबे) को सर्वसम्मति से आगामी सत्र 2024 – 25 के लिए क्लब का अध्यक्ष मनोनित किया गया। रोटरी अध्यक्ष जिशान जिया के साथ सभी सदस्यों ने हर्ष ध्वनि से पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिवादन किया गया। इस अवसर सचिव रोटेरियन विनीता सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश प्रसाद, संजीव सिंह, असित सेठ, डॉ० उमेश चंद्र राय, संजर नसीर, राजेश गुप्ता, विवेक नारायण, विनय सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।

सपना सिंह और अभिनव सिन्हा ने लाभार्थियों को दिया प्रमाण पत्र

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम रविवार को नगर के कृषि विज्ञान केंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा नगर के लंका मैदान में आयोजित हुआ। लंका मैदान में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह रही। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र समृद्धि क्रम में दिया गया एक भारत श्रेष्ठ भारत का नारा देश की एकता, अखंडता और समृद्धि संकल्पों को पूरा करने वाला है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार समाज के सबसे पिछड़ी कतार में खड़े व्यक्ति जिसे अब तक सरकार की ‌योजनाओं का लाभ नहीं प्राप्त हो सका है उनको केन्द्र में रखकर आयोजित किया जा रहा है। जिसका लाभ वंचित पात्रों को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मूल मंत्र को साकार कर रही है।

कृषि विज्ञान केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता अभिनव सिंन्हा रहे। उन्होंने कार्यक्रम कहा कि विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली और यह भारत को विश्व गुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि समृद्धशाली, वैभवशाली, प्रतिभाशाली पुरातन संस्कृति और सनातन सभ्यता का गौरवशाली देश भारत के विकसित होने से पुरे विश्व में वसुधैव कुटुम्बकम की भावना का संचार होगा। क्योंकि वसुधैव कुटुम्बकम् सनातन धर्म का मूल संस्कार तथा विचारधारा है जो महा उपनिषद सहित कई ग्रन्थों में लिपिबद्ध है। और उसका परिणाम होगा विश्व में सुख और समृद्धि का संचार होगा।

नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के कमजोर, बेबस, लाचार को कैसे मिले इसको ध्यान मे रखकर सरकार ने यह भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का सर्वव्यापी अभियान चलाया है जो बेबस लाचार के लिए महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि मोदी जी के गारंटी वाली गाड़ी विश्वास और भरोसे का संचार है। इस अवसर पर गोदभराई तथा अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न हुआ।योजना से वंचित पात्रों का विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर योजना लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिये गये।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर/अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश राय, जिला मंत्री सुरेश बिंद, मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, रासबिहारी राय, सोमेश राय, नीलिमा गांधी, अजय राय दारा, अजय कुशवाहा, शुभम विश्वकर्मा, शिवम त्रिपाठी, दिग्विजय पासवान, अशोक मौर्या, रामेश्वर तिवारी, ऋषभ राय, मु० शाहिद आदि लाभार्थी एवं नगरवासी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद अग्रवाल एवं संचालन अभिनव सिंह छोटू ने किया।

फार्मों के प्रगति और निस्तारण की डीएम ने की समीक्षा, दिया निर्देश

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 एवं अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के तैयारियो के सम्बन्ध मे भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक मे ईआरओ नेट पर 27 अक्टूबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक  प्राप्त फार्म -6,7 व 8 की प्रगति तथा 27 अक्टूबर 2023 से 12 जनवरी 2024 तक फार्म -6, 7 व 8 के निस्तारण की समीक्षा की तथा निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन से पूर्व सम्बन्धित से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होने विधान सभावार पी एस ई एव डी एस ई, जेण्डर रेशियो/ ई0पी रेशियों, एज कोहार्ट, अण्डर प्रासेस फार्म टाईमलाईन एवं कुल मतदाताओ के सम्बन्ध मे समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस कार्य मे निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन अवश्य किया जाये इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जितने भी प्राप्त आवेदन है उसका निस्तारण किया जाये।

राम नाम के बहाने अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रही भाजपा:गोपाल

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में मतदाता सूची में नाम बढ़ाने तथा पार्टी के दृष्टिकोंण से कमजोर बूथों को मजबूत बनाने तथा जनसमस्याओं पर गंभीर रूप से चर्चा की गयी। इस बैठक मे जिलाध्यक्ष गोपाल यादव द्वारा समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष तौकीर खान, प्रदेश सचिव अब्दुल वाजिद सिद्दकी तथा सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप यादव, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष धर्मचंद यादव और प्रदेश सचिव रामनिवास यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सही मायने में राजधर्म का पालन नही कर रही है। वह लगातार अपने द्वारा की गयी वादा खिलाफी और बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अराजकता, अपराध, दुष्कर्म की घटनाओं के चलते बढ़ते जनाक्रोश से बचने के लिए धर्म की चादर के पीछे छिपना चाहती है, लेकिन मुल्क की जनता उनके मंसूबे से पूरी तरह वाकिफ हो चुकी है, वह जान चुकी है कि भाजपा के पास हिंदू मुसलमान करने के अलावा और कोई दूसरा एजेंडा नही है जिसे लेकर वह जनता के बीच जायें। उन्होने जनता को उनकी साम्प्रदायिक सोच और साजिशों से सावधान रहने का आहवाहन करते हुए कहा कि जनता के बुनियादी सवालों पर बहस नहीं करना चाहती क्योंकि वह जनता के बुनियादी सवालों को हल करने में पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने कहा कि आज देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। भाजपा सरकार राम मंदिर निर्माण के बहाने देश में धार्मिक उन्माद पैदा कर रही है। उन्होंने वाराणसी जनपद के भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारियों द्वारा बीएचयू की छात्रा के साथ किये गये दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं को राम के चरित्र और आदर्श से कुछ भी लेना देना नही है वह केवल राम नाम के बहाने अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रही है। भाजपा सरकार देश में धार्मिक आधार पर देश के बंटवारे की साजिश रच रही है लेकिन समाजवादी पार्टी उनके इस नापाक मंसूबे को कत्तई पूरा नही होने देंगी । समाजवादी पार्टी देश की एकता और अंखडता,देश के लोकतंत्र और संविधान और उसके धर्मनिरपेक्ष स्वरूप सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने सत्ता की नही बल्कि हमेशा व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ी है। जुल्म और जालिम के खिलाफ लड़ना हमेशा अपना धर्म माना है।उन्होने सभी कार्यकर्ताओ से लोकसभा चुनाव की तैयारी में तन मन धन से जुटने का आहवाहन किया और कहा देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए देश की सत्ता से भाजपा को बेदखल करने की जरूरत।


इस बैठक में मुख्य रूपसे रामधारी यादव, डां नन्हकू यादव, पुर्व विधायक त्रिभुवन राम, मन्नू सिंह, आमिर अली, मदन यादव, खेदन यादव, आत्मा यादव, राम जी राय, रविन्द्र प्रताप यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, आशीष यादव उर्फ राहुल यादव, डा.समीर सिंह, सुर्यनाथ यादव, विभा पाल, रामवचन यादव, मुन्नी लाल राजभर, अशोक कुमार बिन्द, जमुना यादव, गोवर्धन यादव, अवधेश यादव उर्फ राजू यादव, राजेन्द्र यादव, जै हिंद यादव, अनिल यादव, आजाद राय, पूजा गौतम, रमेश पांडे, दिनेश यादव, रमेश यादव, राजेश यादव, रजनीकांत यादव, राजेश गोंड़, सिकंदर कन्नौजिया, शिववच्चन यादव, प्रभुनाथ राम, अभिषेक कुशवाहा, सुभाष यादव, शिवशंकर यादव, शोभनाथ यादव, संजय कन्नौजिया, जयराम यादव, पारस पाठक, राकेश यादव, आदित्य यादव, शेर अली राईनी, कैलाश यादव, पांचू यादव आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

14 से 22 जनवरी विशेष, डीएम ने दिया अधिकारियों को निर्देश

गाजीपुर। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शासन के निर्देश के क्रम में 16 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक जनपद के समस्त प्रमुख राम मन्दिरों, बाल्मीकी मन्दिरों, हनुमान मन्दिरो आदि में रामकथा, रामायण पाठ, भजन कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उपरोक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन, कीर्तन, रामायण पाठ, रामकथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यो की स्थापना का आर्दश प्रस्तुत कर लोगो को जानकारी दी जायेगी। जिसको लेकर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षत में कलेक्टेªट सभागार में शनिवार को बैठक के दौरान समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के सभी 16 विकास खण्डो, सातो तहसीलो एवं नगर पालिका/नगर पंचायतो में मिला कर कुल लगभग 441 मन्दिरों पर स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया जायेगा। जनपद के ब्लाक/तहसील स्तर पर टीम कमेटी गठित कर कार्यक्रम सकुशल भव्य रूप से अयोजन किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये है। श्रीराम महोत्सव के अवसर पर श्रीराम कथा, संुदर कांड, भजन कीर्तन आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। कार्यक्रम का समापन 22 जनवरी, 2024 को आयोध्या में नव निर्मित श्री राम मंदिर की प्राण -प्रतिष्ठा के साथ होगा।


इसी क्रम में स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा 14 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक सभी नगर निकायो द्वारा तथा पंचायती राज विभाग द्वारा जनपद में विशेष सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई करायेगे। इसके अतिरिक्त सभी कार्यालयों/मन्दिरो में प्रत्येक दिन वृहद सफाई अभियान चलाया जायेगा। 22 जनवरी 2024 को सभी मन्दिरो पर दीपोत्सव कार्यक्रम के अलावा समस्त कार्यालयों पर भव्य सजावट, प्रकाश व्यवस्था भी करायी जायेगी। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा है कि सौपे गये दायित्यों का निर्वहन कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जनपद के जनपदवासियों, जनप्रतिनिधियो एवं प्रबुद्धजनो से अपील किया है कि जनपद के प्रमुख मंदिरो पर रामकथा, रामायण पाठ, भजन कीर्तन कराये जाने में सहयोग करेगे तथा श्रीराम मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को शान्तिपूर्ण ढ़ग से मनायी जाय।  इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, मुख्य विका अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, शहरी/ग्रामीण, उपजिलाधिकारी, पर्यटन अधिकारी के साथ समस्त सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

श्रीराम शोभा यात्रा में दिखा रामभक्तों का विशाल जनसैलाब

विशाल श्रीराम शोभायात्रा में रामभक्तो का दिखा जनसैलाब


गाजीपुर। श्रीराम जन्मभूमि व्यापक जनसम्पर्क अभियान में नगर में श्रीराम शोभायात्रा का शुभारम्भ शनिवार को हिन्दी बाजार चंुगी से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्देश पर विश्व हिन्दु परिषद के तत्वाधान मे किया गया। श्रीराम शोभा यात्रा की तैयारी पूर्व निर्धारित समय पर शनिवार को दिन में 12 बजे विभिन्न आनुषांगिक संगठन के सहयोग से किया गया।

शोभा यात्रा में सर्वप्रथम बजरंग्र दल व विश्व हिन्दु परिषद, माधव सरस्वती विद्यामंदिर, व्यापार प्रकोष्ठ, सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, ईश्वरीय ब्रम्हकुमारी, मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी, किसान सभा, शैक्षिक महासभा, हिन्दू महासभा, अधिवक्ता परिषद इत्यादि संगठन के कार्यकर्ता ने मिल कर अपने अपने परम्परागत तौर तरिको से हजारो हजार की संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम में नगर संघचालक ने दीनदयाल ने बताया कि यह शोभा यात्रा हिन्दु जागरण के लिए किया जा रहा है, 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर उदघाटन को लेकर आमजन में भगवान श्रीराम की पूजा अराधना करने व अपने अपने क्षेत्र के मंदिरो पर दीप प्रज्जवलन कर भजन किर्तन का कार्यक्रम आयोजन करने की अपील की गयी। विश्व हिन्दु परिषद के अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने बताया कि शोभा यात्रा के माध्यम से हम सभी हिन्दुओं को जनजागरण करने के लिए उनके घर घर जाकर श्रीराम अक्षत निमंत्रण का वितरण कर रहे है।

भारती जनता पार्टी के अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि लोगो में श्रीराम जम्नभूमि को लेकर अति उत्साह लोगो मे देखा जा रहा है, मंदिर के प्रति सभी की आस्था जुड़ी हुई है। अभिनव सिन्हा ने बताया कि हम लोग माटी से जुड़े लोग है और हर घर घर में श्रीराम मंदिर की आस्था लोगो में व्याप्त है जो इस श्रीराम शोभायात्रा मेें खुलकर दिखायी दिया है। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने बताया कि हम सभी अपने आराध्य भगवान श्रीराम को 5 सौ वर्षो बाद मंदिर में स्थापित कर रहे है जो हमारे हिन्दु भाईयों को बताने की आवश्कता नही है अब हिन्दु जाग चुका है।

ईश्वरी ब्रम्हकुमारी की निर्मला दीदी ने बताया कि प्राचीन काल से भारत में मातृ शिक्ति की पूजा आराधना होती रही है। अब हमारे देश में नारी शक्ति में भगवान श्रीराम की परिकल्पना पहले से रही है और श्रीराम मंदिर के 22 जनवरी को होने वाले उदघाटन को लेकर नारी शक्ति काफी उत्साहित है। इस कायक्रम के झांकी में शामिल हुए श्रीराम, लक्षमण, भरत, शत्रुघन, माता सीता, हनुमान, सबरी व भगवान शिव बने

कलाकारो को श्रीराम लीला लंका मैंदान के मंच पर अभिनव सिंन्हा, विशाल सिंह चचंल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सह विभाग प्रचारक दीपक, नगर प्रचारक आदर्श, विश्व हिन्दु परिषद के विभाग सेवा प्रमुख दिनेश चन्द्र मुन्ना, जिला संघचालक जयप्रकाश, जिला संरक्षक विनोद अग्रवाल, नगर पालिका परिषद गाजीपुर अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, अभय नरायन तिवारी, व्यापार प्रकोष्ठ के श्रीप्रकाश केशरी आदि ने अंग्रवस्त्रम व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अन्त मे संचालक सह नगर कार्यवाह अभिषेक ने हनुमान चालिसा गाकर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गयी। इस कार्यक्रम में संजीव गुप्ता, कृष्ण बिहारी राय, चन्द्र कुमार, देवसरन, ज्ञानप्रकाश, विक्रम अग्रहरि विक्की, डा. धमेन्द्र, कृपाशंकर राय, विक्रम अग्रहरी, दुर्गेश दत्त चर्तुवेदी, सह जिला कार्यवाह विपिन सिंह, शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता, निखिल राय, अमित सिंह, जयप्रकाश सिंह, प्रदीप सिंह, सर्वजीत सिंह, अशोक राय, शिवम, आदित्य, किरण सिंह, साधना राय, अनुज राय, आरती सिंह, विनोद पाण्डेय, योगेश सिंह, राजकुमार सिंह, विनोद उपाध्याय, हिमांशु सिंह, दुष्यंत अग्रहरि, समाजसेवी मनीष जायसवाल, नितिन अग्रवाल, सुधीर केसरी, आनंद गुप्ता उर्फ़ फेंकू, संजय जायसवाल आदि हजारो रामभक्त उपस्थित रहे।

विपक्ष की सरकार ने केवल भारत को लूटने का कार्य किया था:-एमएलसी चंचल

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पंचायत कार्यालय सैदपुर के प्रांगण मे मंगलवार को लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सैदपुर सुशीला सोनकर, संचालन भाजपा नेता पंकज अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम उपरांत सैदपुर नगर पंचायत के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के यहाँ अयोध्या से आए पूजीत अक्षत वितरण कार्यक्रम मे भी एमएलसी चंचल ने सहभाग किया। साथ ही लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस (डाकबंगला) सैदपुर मे आम जन की समस्याओ जैसे जमीन विवाद, पानी, बिजली सरकारी योजनाओं संबंधित शिकायत को संबंधित अधिकारी को मौके पर बुलाकर एमएलसी द्वारा निस्तारण कराया गया। इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहाँ कि भारतीय जनता पार्टी के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का कहना था कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अगर समाज के अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच रही है तो वह सरकार विफल है। आज उनके विचारों के प्रति संकल्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में वर्तमान की भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। इसी क्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हम योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। यह पहली ऐसी सरकार है जो आम जनमानस के घर-घर पहुंचकर सरकार के प्रति फीडबैक लेने का कार्य कर रही है। हम ऐसी सरकार के जनप्रतिनिधि हैं जो जमीन पर काम करते हैं। अन्य की सरकारों ने जनता को केवल मूर्ख बनाने का कार्य किया था। विपक्ष की सरकार ने केवल भारत को लूटने का कार्य किया था। उनके द्वारा जमीन से लेकर आसमान और पाताल तक भ्रष्टाचार करने का कार्य किया था। आज वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भारत में संपूर्ण विकास कार्यों के साथ-साथ भारत का डंका पूरे विश्व में बजाने का कार्य किया है। लेकिन आज केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा योजना आदि के तहत पात्र होने पर पंजीकरण कराकर हमारी वर्तमान की डबल इंजन की सरकार लाभ दिला रहे हैं। चौपाल में उपस्थित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंधित अधिकारियों को एमएलसी चंचल ने निर्देशित किया कि जब तक एक-एक व्यक्तियों का कार्य पूर्ण न हो जाए तब तक चौपाल में ही रुके रहे।
एमएलसी चंचल ने कहा कि भारत को संपूर्ण विकास की दिशा में ये संकल्प यात्रा की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प हैँ। जिसके लिए हम सभी लोग लगातार मेहनत कर रहे हैँ।
कार्यक्रम के दौरान एमएलसी ने वहाँ उपस्थित पात्र महिलाओ को उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन, स्वनिधि योजना के तहत पात्रों को (स्ट्रीट वेंडर) विश्वकर्मा योजना के लाभ दिलाया गया, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों को आवास की चाबी वितरित किया गया, तथा बाल विकास पुस्टाहार के तहत अन्नप्राशन कराया।


इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सैदपुर पुष्पेंद्र पटेल, उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर, कार्यक्रम संयोजक संतोष चौहान, वरिष्ठ नेता शैलू सिंह, आँशु दुबे, अविनाश बरनवाल, जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह, हिमांशु सिंह, समस्त सभासद गण नगर पंचायत सैदपुर, कार्यक्रम से समन्धित सभी विभागीय अधिकारी गण, एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक,अमित नागवंशी, अनूप जायसवाल, शिव दयाल सिंह, हरीशरण वर्मा, दयानन्द जायसवाल, पवन सिंह, विनोद प्रजापति सहित आदि लोग उपस्थित रहे।