बालक फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में पखनपुरा और अटवा की टीम ने मारी बाजी
गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के उपलक्ष्य में जनपद स्तरीय बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया। फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाईनल व फाईनल मैच आज शनिवार को किया गया, जिसका पहला सेमीफाईनल मैच पखनपुरा बनाम एम0एच स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें पखनपुरा 4-0 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाईनल मैच स्टेडियम बनाम अटवा के मध्य खेला गया जिसमें अटवा 2-0 से विजयी रही। प्रतियोगिता का फाईनल मैच पखनपुरा बनाम अटवा के मध्य खेला गया जिसमें अटवा 1-0 से विजयी रही। इस प्रतियोगिता फाईनल मैच का उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि संजय कुमार सोनी जिला प्रोबेशन अधिकारी के कर कमलों द्वारा किया गया एवं विजेता/उपविजेता खिलाड़ियों के पुरस्कार वितरण के अवसर पर पूर्व क्रीड़ाधिकारी सर्वदेव सिंह यादव, अश्विनी राय व्यायाम प्रशिक्षक शिक्षा विभाग गाजीपुर, विनोद जायसवाल, बृजेश कुमार, रोशन लाल यादव, योगेन्द्र सिंह, अंजनी वर्मा, फुटबाल के वरिष्ट खिलाड़ी राजू, मोईन खान, रिंकू राय एवं नफीस अहमद, उपस्थित थे। फुटबाल प्रतियोगिता का सफल संचालन संगीता यादव के द्वारा किया गया। जिसमें फुटबाल प्रतियोगिता के निर्णायक इस्खार अहमद एवं मो0 अजिम, गुडडू रहें।
कला गुरु डॉ. राज कुमार सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ ”सम्भावनाएं – 2024″
गाजीपुर। मंगलवार को प्रख्यात चित्रकार व कला शिक्षक डॉ. राज कुमार सिंह की प्रथम पुण्य तिथि पर इनके शिष्यों ने एवं इनके द्वारा स्थापित किया गया सम्भावना कला मंच द्वारा शहीद पार्क, मुहम्मदाबाद में “सम्भावनाएं – 2024” चित्रकला कार्यशाला, विचारगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसे देख इस कला गुरु की कहावत सत्य साबित हुई। इस आयोजन में एक स्टालेशन आर्ट प्रदर्शित किया गया था जो विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था जिसका शीर्षक “जब तक जिया, रंग भरते जिया” था, जिसे देख यह प्रतित हो रहा था कि यह कला गुरु इस आयोजन में साक्षात् खड़े हैं, जिसे चित्रकार सुधीर सिंह के निर्देशन में कृष्ण कुमार पासवान, बृजेश कुमार व शिवांशी शर्मा ने मिलकर बनाया था। इस आयोजन की सुरुवात प्रख्यात कला गुरु, शिक्षक व सम्भावना कला मंच के संयोजक डॉ. राज कुमार सिंह एवं इस कला मंच के संरक्षक रहे स्व. रामायन सिंह यादव के छविचित्र पर मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र कुशवाहा लोकरंग सांस्कृतिक समिति जोगिया, कुशीनगर, मोती प्रधान, सम्भावना कला मंच की अध्यक्ष सीमा सिंह ने पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्जवलित करके किया। इस आयोजन के चित्रकला कार्यशाला में देश के कई चर्चित चित्रकारों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें डॉ. रामबली प्रजापति, गाज़ियाबाद, भूपेंद्र कुमार अस्थाना, लखनऊ, अनिल शर्मा, वाराणसी, संजीव सिंहा भोजपुरी चित्रकार, आरा, बिहार, मीनाक्षी कलबुर्गी, कर्नाटका ने एक से बढ़ कर एक मनमोहक व भावपूर्ण चित्र सृजित किये। इस आयोजन में इन सभी आमंत्रित चित्रकारों को मंचासीन मुख्य अतिथियों के हाँथों स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर “सम्भावना कला रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया एवं प्रबल चित्रकार, कला लेखक, लोक रंग कर्मी रहे राकेश कुमार ‘दिवाकर’ (स्मृति शेष), आरा, बिहार को “डॉ. राज कुमार सिंह स्मृति कला सम्मान” से नवाजा गया। इस चित्रकला कार्यशाला में डॉ. एम. ए. अंसारी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़ कर एक मनमोहक चित्र बनाये। इस आयोजन में सम्भावना कला मंच के कलाकार रवि चौरसिया, पंकज शर्मा, डॉ राजीव गुप्ता, श्वेता राय, आशीष गुप्ता, वरुण मौर्य, ग़ज़ाला परवीन, चन्दन, सपना सिंह, मीरा वर्मा, अंजलि, गोपाल, उत्कर्ष आदि के चित्रों एवं कविता पोस्टर की चित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की गई थी जो इस कार्यक्रम में एक आकर्षक छटा बिखेर रही थी। इस आयोजन के विचारगोष्ठी में सुभाष चंद्र कुशवाहा की, अमर नाथ तिवारी ‘अमर’, सूर्यनाथ पाण्डेय, पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा, मोती प्रधान, जगत नारायण सिंह, बलिराम पटेल, डॉ वशीम अख्तर, शहीद, जफ़र, कार्तिकेय आदि बुद्धिजीवियों ने डॉ. राज कुमार सिंह के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अपनी विचारों को रखा। इस कला गुरु को स्नेहिल श्रद्धांजलि अर्पित करने व आधुनिक समकालीन चित्रकारों के लोक संवाद करती कृतियों को देखने पूरे गाज़ीपुर से बुद्धिजीवी, कलाप्रेमी आदि के साथ – साथ हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम का संचालान विनय तिवारी एवं डॉ राजीव गुप्ता ने व सम्भावना कला मंच के संरक्षक सुजीत कुमार ने सभी आगंतुको का धन्यवाद ज्ञापित किया।
ग़ाज़ीपुर। ग्राम सभा मैनपुर निवासी उमेश चंद्र दुबे सर्वसम्मति से करंडा मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हुए। यह पेशे से किसान उमेश चंद्र दुबे 1995 से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है। इससे पूर्व बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र संयोजक के पद पर रहे है। वरिष्ठ कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाए जाने से गांव सहित क्षेत्र में हर्ष की लहर व्याप्त है।
गाजीपुर। सदर ब्लाक की अंतिम विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी के साथ आज सोमवार को ग्राम पंचायत भदेव के अम्बेडकर पार्क सोमवार को पहुंची। जहां आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा में जन संवाद के माध्यम से देश भर के विभिन्न राज्यों से जुड़े लाभार्थियों से संवाद को भी सुना व देखा गया। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की भावनाओं को भी जाना और उन्होंने यह भी जाना की सरकार के कार्यों का और योजनाओं का जनता के जीवन में क्या असर हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा की देश की यह पहली सरकार है जिसने समाज के सबसे कमजोर और गरीब लोगों के कल्याण और सम्मान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान सम्मान के माध्यम से किसानों की जोताई, बुआई, सिंचाई की व्यवस्था किया। गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से गरीबों के चुल्हा नही बुझने दिया। उज्जवला के माध्यम से रसोई गैस की व्यवस्था, बच्चों के जन्म पर प्रसुता को पैसा, बच्चों के प्राथमिक शिक्षा के लिए कापी,किताब, ड्रेस, जूता आदि की व्यवस्था, आयुष्मान के माध्यम से पांच लाख रुपए की चिकित्सा की मुफ्त व्यवस्था, शादी अनुदान सहित जन्म से लेकर शादी, भोजन बीमा आदि की व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी के सरकार द्वारा किया जा रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी आज यहां इस लिए आई है कि प्रधानमंत्री ने जो सरकार की योजनाओं को लागू किया है उसका लाभ पात्र लाभार्थियों को प्राप्त हो।और इसका भी प्रयास सरकार ने किया है कि जिन्हें नहीं मिल रहा है ऐसे लोगों को सुचिबद्ध कर लाभ प्रदान किया जाए। इस अवसर पर महिलाओं के सोहर गायन के साथ गोद भराई एवं अन्नप्राशन के संस्कार पुर्ण कराया। तथा योजना लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। विभिन्न विभाग के उपस्थित कर्मचारी योजना का विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रवीण सिंह,पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, लालसा भारद्वाज, सुरेश बिंद, अच्छेलाल गुप्ता, मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, बीडीओ बृजेश कुमार अस्थाना, अभिनव सिंह, हैदर नकी रिजवी, संतोष प्रजापति आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान अभिमन्यु यादव, संचालन मंडल महामंत्री सतीश राय ने किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी पर एएनएम सविता चौबे का हुआ विदाई समारोह
गाजीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी पर तैनात एएनएम सविता चौबे जो 31 दिसंबर को अपने नौकरी के कार्य अवधि को पूरा करते हुए सेवानिवृत हुई। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को भव्य तरीके से विदाई समारोह का आयोजन अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।। इस अवसर पर संबंधित कर्मियों ने सविता चौबे के कार्यकाल के दौरान किए गए बेहतर कार्य की सराहना किया। बीपीएम धीरज विश्वकर्मा ने बताया कि सविता चौबे जो नियमित टीकाकरण के साथ ही साथ विभागीय कार्यों को पूरी तत्परता से निभाते हुए सेवानिवृत हुई है। साथ ही उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दौरान जिस तरह से महामारी चली हुई थी । और टीकाकरण का कार्य जोरो पर था। ऐसे वक्त में सविता चौबे ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिसे विभाग कभी भुला नहीं पाएगा। इस कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार और अन्य सभी कर्मचारियों की तरफ से सविता चौबे का विधिवत विदाई समारोह किया गया। जिसमें उन्हें रामचरितमानस ,छड़ी वह अन्य उपहार दिए गए। इस अवसर पर विपिन तिवारी, बीसीपीएम विजय बहादुर, अनुराग चौबे, जेपी यादव ,रंजू देवी उपस्थिति रही। वहीं कार्यक्रम का संचालन लल्लन राम के द्वारा किया गया।
गाजीपुर। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने एवं निर्वाचन को सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सोमवार को जनपद के समस्त राजनैतिक दलो के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों के साथ विचार विर्मश कर राजनैतिक दलों/अभ्यर्थियों द्वारा प्रचार हेतु प्रयुक्त की जाने वाली वस्तुओं के रेट चार्ट को निर्धारित एवं अधिसूचित किये जाने हेतु बैठक कर निर्देश दिये। जिसका भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, डिप्टि कलेक्टर सालिक राम, वरिष्ठ कोषधिकारी उमेश उपाध्याय, राजेश कुमार यादव समाजवादी पार्टी जिला सचिव, रविकान्त कांग्रेस पार्टी, सुबाष राम सिपाही गोंड बसपा़, जावेद अहमद आम आदमी पार्टी, राजन कुमार प्रजापति भाजपा, आदित्य नाथ सिंह कुशवाहा बसपा एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहें।
गाजीपुर। भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय की माताजी स्वर्गीय राधिका देवी की आज आठवीं पुण्यतिथि है. वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय की दिवंगत माताजी को गाजीपुर जिले के शेरपुर गांव स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस प्रार्थना सभा में उपेंद्र राय ने अपनी दिवंगत माताजी को पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री दया शंकर मिश्र दयालु सहित सूबे की कई जानी-मानी हस्तियां और जन-प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. उन्होंने भी स्वर्गीय राधिका देवी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प अर्पित किया
अपनी दिवंगत माताजी को याद करते हुए भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय ने दिल को छू लेने वाले भाव व्यक्त किए. उन्होंने कहा, “मां की पुण्यतिथि पर मां का याद आना स्वाभाविक है. मां की मौजूदगी की कमी जीवनभर महसूस होगी. मां की ममता के बिखरे टुकड़े जब भी नजर आए, उसे जोड़कर उस कमी को कम करने का प्रयास रहता था. पर चाहतों और उम्मीदों के उन्माद से वह टुकड़े बिखर ही जाते हैं। सर्वप्रथम श्रद्धांजलि वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय जी के पिता नंदकिशोर राय, चाचा अवध किशोर राय,बड़े भाई डॉ निरंजन राय, भाई राजेश राय भाई राकेश राय भाई नरेंद्र राय परिवार के सभी सदस्य और तमाम आए हुए अतिथियों और आम जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
गाजीपुर। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने एवं निर्वाचन का सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने रविवार को कृषि मण्डी जंगीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जंगीपुर के मण्डी सचिव को निर्देश दिया कि अभी से स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल पर जो भी कार्य कराये जाने है उसको समयान्तर्गत पूर्ण करा लिया जाय। उन्होंने जगह-जगह टूटे नाली, सड़क को ठीक कराने को कहा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उपजिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर चन्द्रशेखर यादव, तहसीलदार सदर, लो0नि0वि के अधीशासी अभियन्ता, ई0ओ नगर पंचायत जंगीपुर, निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।
गाजीपुर। जखनियां ब्लाक के मेहंदी पुर ग्राम पंचायत में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि हम कभी जिस देश के परतंत्र थे, हमारी अर्थव्यवस्था आज उस देश से भी मजबूत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार विगत नौ वर्षों में लगातार काम के माध्यम से इस देश के गांव, गरीब, महिला, किसान, नौजवान के समृद्धी के लिए काम कर रही है। इस अवसर पर सुनील सिंह द्वारा महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान हरिकेश यादव ने किया। इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा, मयंक जायसवाल, वरिष्ठ नेता अनिल पांडेय, मनोज यादव, सुशील सिंह, अविनाश सिंह, दरोगा विश्वकर्मा, नितिश दूबे, गुलाब कुशवाहा, निखिल राय, खंड विकास अधिकारी संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शनिवार को राइफल क्लब सभागार में बाल विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में हॉट कुक्ड के सचांलन की समीक्षा में निर्देश दिया गया कि को-लोकेटेड केन्द्रों पर शत-प्रतिशत भोजन विद्यालय में बनाया जाय। जिन केन्द्रों पर खाना बनाया जा रहा है वहाँ 3 से 6 वर्ष के बच्चों की वास्तविक उपस्थिति के आधार पर गरम भोजन दिया जाय तथा उसका नियमानुसार ऑगनबाड़ी कार्यकर्त्री तथा स्कूल के प्रधानाध्यापक सत्यापन करते हुये हस्ताक्षर करें। कहा कि बर्तन व्यवस्था की समीक्षा में कम केन्द्रों पर बर्तन व्यवस्था पर जिला पंचायत राज अधिकारी, विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी को प्रतिदिन समीक्षा कर बर्तन व्यवस्था 11 जनवरी 2024 तक पूर्ण किया जाय। हाट कुक्ड योजना की समीक्षा में यह निर्देश दिया गया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी / मुख्य सेविका द्वारा प्रतिदिन समीक्षा करते हुये 2-2 केन्द्रों की निरीक्षण रिपोर्ट फोटोयुक्त प्राप्त किया जाय तथा क्रास चेकिंग मुख्य सेविका से कराया जाय। हाट कुक्ड के अनुश्रवण एवं मूल्यांकन हेतु निर्धारित प्रारूप के अनुसार ब्लाक स्तरीय टीम बनाते हुये निर्धारित प्रारूप पर समीक्षा की जाय। 15 जनवरी से नियमित सत्यापन कराया जाय। जिन केन्द्रों का अवशेष बैंक खाता खुला नहीं है उसे प्रबन्धक, अग्रणी बैंक से सहयोग लेकर खाता 11 जनवरी 2024 तक खोल लिया जाय, जिससे कन्वर्जन कास्ट की व्यवस्था समस्त केन्द्रों पर हो पाये। रजिस्टर क्रय जो ऑगनबाड़ी स्तर से किया जा रहा है उसे तत्काल क्रय करते हुये रजिस्टर पर गरम भोजन व्यवस्था का अंकन किया जाय। जबतक रजिस्टर प्राप्त न हो एक अन्य रजिस्टर पर उसका लेखा-जोखा रखा जाय तथा उस पर प्रधानाध्यापक से हस्ताक्षर अनिवार्य रुप से कराया जाय। लर्निंग लैब की समीक्षा में निर्देश दिया गया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी अपने खण्ड विकास अधिकारी से सम्पर्क कर कार्यपूर्ति करते हुये यथाशीघ्र उद्घाटन कराया जाय। पोषण ट्रैकर पर लाभार्थियों का मोबाइल वेरिफिकेशन का कार्य 10 जनवरी 2024 तक पूर्ण कराया जाय। उक्त निर्देशों का पालन शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।