All posts by tiwarishivpratap

तानाशाह सरकार से मुक्ति दिलाने का एकमात्र रास्ता संघर्ष: तहसीन अहमद

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा की मासिक बैठक विधानसभाध्यक्ष तहसीन अहमद की अध्यक्षता में शनिवार को पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में विधानसभा मे चल रही बूथवार कमेटी की समीक्षा और मतदाता सूची में बढ़े हुए नामों पर चर्चा की गयी। इसके साथ साथ नगर कमेटी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किया गया। सदर विधायक जै किशन साहू ने कार्यकर्ताओं से लोक सभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्आहन किया। कहा कि देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। जनता लगातार बढ़ती मंहगाई, बेराजगारी, भ्रष्टाचार और खराब कानून व्यवस्था के चलते बेहाल है। सरकार गरीबों की समस्याओं को लेकर उलदासीन है। उसे गरीबों की कोई चिंता नही है वह केवल पूंजीपति मित्रों के हित सरक्षित करने में व्यस्त है। यह सरकार झूठ, फरेब की पर्याय बन कर रह गयी है। विधानसभाध्यक्ष तहसीन अहमद ने सभी कार्यकर्ताओं से सांगठनिक कार्यों को गंभीरता से लेने की अपील करते हुए कहा कि देश की मौजूदा हालात चिंताजनक है। उन्होंने सभी से जनहित में संघर्ष करने का आह्वाहन करते हुए कहा देश को तानाशाह भाजपा सरकार से मुक्ति दिलाने का एकमात्र रास्ता संघर्ष है।

इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष आमिर अली, समीर सिंह, बृजदेव खरवार, बलिराम यादव, पंकज यादव, रविन्द्र यादव, नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र बिंद, देवेंद्र यादव टिंकू, संतोष यादव, शिशु यादव, उपाध्यक्ष रामदरश वनवासी, सुभाष यादव, अभिनव सिंह, प्रभुनाथ राम, सचिव नीतीश खरवार, सूरज खरवार, अमन जायसवाल, त्रिवेणी चौहान, सेक्टर प्रभारी अशोक यादव, राधेश्याम यादव, राजाराम, रामाशीष यादव, सिंघासन यादव, हवलदार यादव, जितेंद्र भारती, तेज नारायण यादव, शशि यादव, नरेंद्र कुशवाहा, रवि यादव, नगर महासचिव बॉबी चौधरी, परवेज अहमद, शहनवाज खान, शिब्लू, लाल बहादुर यादव, आदित्य यादव, बचनू यादव, अनवर अंसारी, अनिल यादव, गोपाल जी गुप्ता, अवधेश यादव, राजेश रावत, महिला सभा की अध्यक्ष विभा पाल, रीना यादव, अनिता यादव, अतुल यादव, विक्की यादव, मो. नवाब, मोहन रावत, मो. इलियास, छन्नू यादव, मो.शादाब आलम, मो.जावेद, राजदीप रावत, नूर नवाज़, शेखू अंसारी, विपिन कुशवाहा, पप्पू यादव आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन रमेश यादव ने किया।

निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ डीएम की बैठक

गाजीपुर। आगामी लोकसभा सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सकुशल सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से निर्वाचन कार्य मे लगे प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक ली। बैठक मे जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्य मे लगाये गये अधिकारियो/कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जिन्हे भी जो कार्य सौपे गये है उन समस्त कार्योे को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत आदेशो के अन्तर्गत नियमानुसार नियत तिथियो मे पूर्ण करायें। कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही करने पर उचित कार्यवाही की जायेगी। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

गौमांस के साथ एक गिरफ्तार, कई सामान बरामद

गाजीपुर। जंगीपुर थाना पुलिस द्वारा गौमांस ,चापड़, ठेहा लकड़ी, डिजिटल तराजू, स्टील राड़ एवं मोपेड वाहन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय द्वारा पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को गौकशी कर गौ मांस बिक्री करने वाले अभियुक्त शाने अहमद उर्फ सोनू कुरैशी पुत्र अताउल्लाह कुरैशी निवासी वार्ड नं0 5 गुरूसेवक नगर थाना जंगीपुर को उसके निजी घर से 35 किलोग्राम गौमांस तथा गौकशी करने के उपकरण के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसका एक सहयोगी भागने में सफल रहा। गौकशी करने वाले उक्त अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 35 किलोग्राम गौमांस, दो चापड़, एक ठेहा लकड़ी, एक हैंगिग डिजिटल तराजू, एक स्टील राड़ चर्बी साफ करने वाला और एक टीवीएस मोपेड जिसका संख्या UP61AJ0476 है को बरामद किया गया।

समाधान दिवस पर अनुपस्थित मिले अधिकारी तो डीएम ने दिया ये निर्देश

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मुहम्मदाबाद में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिती में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 118 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 7 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 441 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 30 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। इस दौरान मुख्य तहसील दिवस में अधिशासी अभियन्ता विद्युत हाईड्रिल, अधिशासी अभियन्ता पी0डब्लू0डी0 के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदार मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में डीएम ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण

राजनीतिक दलों के मौजूदगी में डीएम ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण

गाजीपुर। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 द्वारा दिये गये निर्देश पर शुक्रवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्षों/मंत्रियों/प्रतिनिधियों के उपस्थिति मे रायफल क्लब एवं आर टी0आई में ई0वी0एम गोदाम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था पूरी निष्ठा से रखे एवं आस-पास किसी भी अन्य व्यक्त उपस्थित नही रहे। उन्होंने गोदाम में रखे गये ई0वी0एम मशीन का साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी, ए0आर कापरेटिव एवं समस्त राजनैतिक पाटिर्यो के दल मौजूद रहे।

डीएलएड परीक्षा को लेकर एडीएम ने की बैठक, दिया निर्देश

8 से 13 जनवरी तक होगा डीएलएड के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा

गाजीपुर। डीएलएड/बीटीसी द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा 8, 9 व 10 जनवरी एवं 11,12 व 13 जनवरी 2024 को चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा नकल विहीन, पारदर्शी सुचिता और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवथापक की उपस्थिति में शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा के समय केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को सील बंद प्रश्न पत्र उपलब्ध कराएंगे। परीक्षा में किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। सभी स्टैटिक मजिस्टेस्ट, पर्यवेक्षक तथा केंद्र व्यवस्था ध्यान रखेंगे की परीक्षा में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस, मोबाइल फोन न जाने पाए क्योंकि वह पूर्णता वर्जित रहेगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी केंद्र व्यवस्थापक डाइट द्वारा निर्धारित वाहन के माध्यम से उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सैदपुर में कराएंगे। परीक्षा की सुचिता और शांतिपूर्ण नकल विहीन परीक्षा कराने हेतु द्वितीय सेमेस्टर में लगभग 6200 परीक्षार्थी हेतु कुल कुल 10 सेक्टर तथा 21 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन सभी सेंटर पर एक-एक  स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा एक पर्यवेक्षक लगाए गए। जबकि चतुर्थ  सेमेस्टर में 4500 परीक्षार्थी के लिए 6 सेक्टर तथा 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्र पर एक स्टैटिक  मजिस्ट्रेट एवं एक पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। शांतिपूर्ण एवं सुचिता पूर्ण परीक्षा हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाए गए। बैठक में उप शिक्षा निदेशक उदयभान एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में सचल दल गठित किया गया है। कक्ष निरीक्षक हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षको को लगाने हेतु निर्देश प्रदान किए गए। परीक्षा की बैठक में सभी केंद्र व्यवस्थापक सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्टेट, पर्यवेक्षक, केंद्र व्यवस्थापक  मौजूद रहे।

डीएम ने की राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों संग बैठक



गाजीपुर। अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण से संबन्धित कार्याे की समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों एव उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह की उपस्थित मेे संम्पन्न हुआ। बैठक मे जिलाधिकारी ने उपस्थित राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संशोधित कार्यक्रम को पदाधिकायों के समक्ष रख कर बताया गया कि दावे और आपत्तियों का निस्तारण 26 जनवरी 2023 के स्थान पर 12 जनवरी 2024 को कराया जायेगा एवं मतदाता सूची का अंतिम प्रकाश 22 जनवरी 2024 को किया जायेगा। उन्होने बताया कि 4 जनवरी 2024 तक फार्म 6, 7, व फार्म 8 समस्त विधान सभा क्षेत्र में फार्म 6 के 138161, फार्म 7 के 41137 व फार्म 8 के 16509 फार्म प्राप्त हुए। जिसके अनुसार ई-रोल फीडिंग कराया गया। उन्होने फार्म 9, 10, 11 प्राप्त की जानकारी ली तो राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि सभी फार्म हार्ड एवं सॉफ्ट कापी साप्ताहिक रूप से प्राप्त कर लिया गया है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के दौरान फार्म-6 नाम सम्मिलित किये जाने, फार्म-7 नाम अपमाजिर्तत किये जाने एवं फार्म-8 नाम संशोधित कराये गये जिसमें हम पदाधिकारियों को किसी प्राकर की कोई आपत्ति नही है। जिलाधिकारी ने उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी को अवगत कराया कि सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को 6 जनवरी 2024 तक फार्म- 6, 7, एवं 8 फार्म को प्राप्त करा दिया जाय। उन्होने चुनाव से सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि आयोग से प्राप्त पत्रो की सूचना अध्यक्ष /मंत्रीयों के साथ पदाधिकारियों को भी वाट्सप एवं ई-मेल के माध्यम से तत्काल सूचना दी जाय।

राजकुमार पाण्डेय के जन्मदिन को सपा सुप्रीमों ने बनाया खास, दिया….

गाजीपुर। मशहूर समाजसेवी और सपा नेता राजकुमार पांडेय का आज जन्मदिन है। जन्मदिन के मौके पर सपा सुप्रीमो द्वारा उन्हें बेहतरीन उपहार देते हुए पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सदस्य नामित किया गया है। यह खबर मिलते ही राजकुमार पांडेय के समर्थकों, शुभचिंतकों और पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से राज कुमार पाण्डेय को समाजवादी पार्टी उ०प्र० की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सदस्य नामित किया गया है। जिलाध्यक्ष ने राजकुमार पांडे के प्रदेश सदस्य नामित किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। प्रदेश सदस्य नामित किए जाने पर राजकुमार पांडेय ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी का एक सिपाही हूं। हाई कमान ने जो भी जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी जीत का परचम जरूर लहराएगी।



मालूम राजकुमार पांडेय की जिले में एक समाजसेवी के रूप में भी पहचान है। श्री पांडेय असहाय और जरूरतमंदों की मदद सालों से करते आ रहे हैं। उन्होंने कंबल वितरण से लेकर गरीब परिवारों के घर शादी विवाह या तेरहवीं जैसे आयोजनों में यथा संभव मदद करने का काम किया है। क्षेत्र के तमाम मंदिरों के निर्माण में भी श्री पांडेय हमेशा सहयोग देते रहे हैं। इतना ही नहीं जनपद में ब्राह्मण समाज में भी उनकी एक अलग दमदार पहचान है। साथ ही समाज के सभी वर्गों में भी लोकप्रिय है। कोरोना कल में उन्होंने सैकड़ो गरीबों जरूरतमंदों को आर्थिक मदद करने का काम भी किया था। ऐसे में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है।

पृथ्वी में डाले गए बीज व गाय की सेवा से फल की प्राप्ति होती है:पंडित अशोक कृष्ण

गाज़ीपुर। शास्त्रीनगर के हरिहर पैलेस में चल रही भागवत कथा के छठे दिन कथा वाचक पंडित अशोक कृष्ण महाराज ने रुक्मिणी – कृष्ण विवाह प्रसंग पर प्रकाश डाला। भगवान श्रीकृष्ण की झांकी स्वरूप बारात डीएम आवास के पास स्थित काली माता मंदिर से चलकर कथा स्थल तक आयी। वृंदावन से पधारे कथा वाचक अशोक कृष्ण महाराज का कहना है कि ब्राह्मण के मुख से निकले वेद मंत्र से भगवान गदगद होकर शिष्य पर कृपा की वर्षा करते है। उनका कहना है कि जीवन में सार्थकता व भजन हो तो भगवान जीव से दूर नही रहते। आंखों में चढ़ी माया रुपी मोतियाबिंद दूर होते ही, भगवान भक्त को दिखने लगते है। भगवान जब भक्त को अपना बनाते है तो उसके पास दो मार्ग प्रदान करते है। प्रथम गुरु का द्वितीय स्वयं अपना। पृथ्वी और गाय को एक समान बताते हुए कहा कि जिस प्रकार पृथ्वी में डाले गए अन्न से फल की प्राप्ति होती है, उसी प्रकार गाय की सेवा से हमें फल मिलता है। पृथ्वी का दोहन नही करना चाहिए और साक्षात पृथ्वी स्वरूपा गौ माता की सेवा करें। गृहस्थ आश्रम को सबसे बड़ा बताते हुए कहा कि परिवार में मनुष्य इंसान बन कर रहे तो रामलीला है, नही तो महाभारत है। मनुष्य तप, जप और ज्ञान के बल से भगवान की प्राप्ति कर सकता है। इस मौके पर डा. डीपी सिंह, रामानंद सिंह, गर्वजीत सिंह, शालिनी सिंह, रीता सिंह, अर्चना तिवारी, शकुंतला सिंह, विजय सिंह, गिरजा राय, सरोज, जयदीप, संजय , डिंपल आदि मौजूद रहे।

25 जनवरी तक किसी भी हाल में फॉर्म भरकर पोर्टल पर फीड करें अधिकारी

गाजीपुर। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सम्पन्न कराने के लिये मतदान कार्मिकों की व्यवस्था हेतु एन0आई0सी0 पोर्टल पर निर्धारित प्रपत्र-01 फीड किये जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी, मतदान कार्मिक लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में गुरूवार को समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में विकास भवन सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न की गई। बैठक में बताया कि अधिकारियों/कर्मचारियों का विवरण निर्धारित प्रपत्र-01 एवं 02/ 03 पर फीड अनिवार्य रूप से किया जाना है। जिसमे प्रपत्र-02 पर अधिकारियों/कर्मचारियों का विवरण तथा प्रपत्र-03 पर बैंक/बीमा के अधिकारियों/कर्मचारियों का विवरण एकत्रित कर उसकी साफ्टकॉपी (एक्सल में) हिन्दी यूनीकोड में तैयार कर एन0आई0सी से अपने विभाग का यूजर आई.डी. व पासवर्ड प्राप्त कर सम्बन्धित वेब पोर्टल पर प्रपत्र-02  एवं 03 से सम्बन्धित सूचना फीड किया जाय। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 25 जनवरी, 2024 तक किसी भी दशा में अपना-अपना प्रपत्र फार्म भरकर पोर्टल पर फीड कर दिया जाय। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। समयान्तराल में फीडिंग प्राप्त न होने पर उचित कार्यवाही भी की जायेगी।