All posts by tiwarishivpratap

चेयरमैन अविनाश जायसवाल के हाथों कंबल पाकर खिल उठे चेहरे

गाजीपुर। गुरूवार को सामाजिक सेवा ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिलदारनगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जयसवाल “नेपाली” रहे। जिन्होंने सैकड़ों जरूरतमंद और वृद्धजनों में कंबल वितरित किया। अध्यक्ष के हाथों सैकड़ो जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड में राहत मिलने से उनके चेहरे पर खुशी छा गई। अविनाश जयसवाल ने कहा कि इस भीषण ठंड में जरूरतमंदों और वृद्धजनों के बीच कंबल वितरित करके दिल को बहुत सुकून मिला। उन्होंने कहा कि यथासंभव मदद किसी को भी जरूरतमंद लोगों की करनी चाहिए।

बता दें कि ट्रस्ट का उद्देश्य समाज में असहाय और गरीब लोगो की हर संभव मदद करना है। ट्रस्ट पिछले कई सालों से इस तरह का कार्यक्रम करती रही है और आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। आगामी कार्यक्रम में ट्रस्ट द्वारा आँख का आपरेशन, बच्चों को स्कूल बैग और भोजन का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस मौक़े पर ट्रस्ट अध्यक्ष आशा देवी, उपाध्यक्ष सुभाष चंद जायसवाल, आशीष जयसवाल लड्डू ट्रस्ट सदस्य, अमित सिंह यादव ट्रस्ट सदस्य, अहमद नवाज़ ट्रस्ट सदस्य, मनीष जयसवाल ट्रस्ट सदस्य, अरविंद जयसवाल, धीरज गुप्ता एडवोकेट, गौतम सहित आदि भारी संख्या में जनमानस उपस्थित रहा।

हित एंड रन मामले में डीएम एसपी ने की यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक

गाजीपुर। बुधवार जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ट्रक, बस, यूनियन तथा ट्रांस्पोर्ट एवं पेट्रोल पम्प संचालको के हड़ताल समाप्त करने के सम्बन्ध में बैठक की गई। जिसमें समस्त सम्बन्धित अधिकारी व पेट्रोल पम्प, ट्रांसपोर्ट एवं संचालक उपस्थित रहे। उन्होने हिट एण्ड रन कानून के सम्बन्ध में वार्ता की। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा परिवहन व्यवस्था को पूर्व के भाती सुचारू रूप से चलते रहने के लिए यूनियन के पदाधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा की।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन द्वारा भी सहयोग की अपील की गयी। पेट्रोल पम्प संचालकों से व्यवस्था में कमी न होने की अपेक्षा की गयी। बैठक में उपस्थित समस्त लोग अपनी सहमती जताते हुए सहयोग करने का सहमती दीए। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) तथा क्षेत्रीय प्रबन्धक परिवहन निगम उपस्थित रहें। जिलाधिकारी ने समस्त पम्प मालिको को निर्देशित किया कि प्रत्येक पम्प पर पीने का पानी, शौचालय, वहा भरने वाली मशीन के साथ साथ साफ-सफाई लगातार रखी जाय। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील किया है कि पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है, जिससे किसी भी व्यक्ति को तेल की कमी नही होगी। शान्ति पूर्वक पेट्रोल एवं डीजल ले।

इस दौरान मार्कण्डेय सिंह, आमिर अली, संजीव सिंह, प्रह्लाद जयसवाल, ओमप्रकाश यादव और नफीस अहमद मौजूद रहे।

नाबालिग बच्चों को दी बाइक या कार तो जाएंगे जेल, भरेंगे जुर्माना

लखनऊ। अब प्रदेश में 18 साल से कम आयु के कोई भी व्यक्ति किसी सार्वजनिक स्थल में दो-चार पहिया वाहन नहीं चलाएगा। शासन की ओर से इसे लेकर जारी निर्देश के बाद परिवहन विभाग के सहयोग से माध्यमिक विद्यालयों में सख्ती की जाएगी। इसके लिए अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक किया जाएगा। साथ ही छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति विभिन्न माध्यमों से जानकारी भी दी जाएगी। इसके तहत हर विद्यालय में एक रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया जाएगा। सभी कक्षाओं में एक-एक विद्यार्थी को रोड सेफ्टी कैप्टन बनाया जाएगा। विद्यालय में एक क्लास सड़क सुरक्षा की जानकारी पर भी लगेगी। हर विद्यालय में एक शिक्षक को नोडल बनाकर परिवहन विभाग के सहयोग से ऑनलाइव व ऑफलाइन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। वहीं 18 साल से कम आयु के बच्चे कोई भी मोटर वाहन न चलाएं, इसके लिए जागरूकता के साथ सख्ती भी की जाएगी। परिवहन आयुक्त चंद्र भूषण सिंह की ओर से इसे लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कम उम्र में वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही माध्यमिक शिक्षा निदेशक से इसके लिए विद्यालयों में अभियान चलाने को कहा गया है। इसी क्रम में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने सभी डीआईओएस को इसके लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शिक्षकों को भी रोड सेफ्टी नोडल शिक्षक नामित किया जाए। प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दें और उन्हें इसकी शपथ भी दिलाई जाए। विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के नियमों से संबंधित वॉल पेंटिंग कराई जाए। विद्यार्थियों के वाट्सअप ग्रुप बनाकर इससे संबंधित जानकारी व सुझाव साझा किए जाएं। निदेशक ने कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी इसके लिए प्रयोग किया जाए। छात्रों को बताया जाए कि बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया है कि विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्ल्ब के गठन के लिए प्रति विद्यालय पांच हजार कुल 44.95 लाख रुपये के बजट की और विद्यालय की दीवारों पर यातायात नियमों व स्लोगन लिखवाने के लिए भी प्रति विद्यालय 500 रुपये के बजट की व्रूवस्था के लिए परिवहन आयुक्त को पत्र भेजा गया है। निदेशक ने कहा है कि परिवहन विभाग के अधिकारियों से समन्वयक कर इस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

न्यू मार्केट के दो दवा विक्रेताओं पर गिरी गाज

गाजीपुर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषद्यि प्रशासन लखनऊ के आदेश पर जिलाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के निर्देश पर औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन गाजीपुर द्वारा नगर में स्थित दो थोक दवा विक्रेता चौरसिया मेडिसिन कार्नर, प्रो0-नितिन चौरसिया न्यू मार्केट मिश्र बाजार और दवा केन्द्र प्रो0-धीरज गुप्ता न्यू मार्केट मिश्र बाजार के प्रतिष्ठान का दिनांक 15 सितम्बर 2023 को औचक निरीक्षण कर छापा मारा गया था। छापेमारी के दौरान इनके प्रतिष्ठान पर रखे हुए दस्तावेजो का गहन निरीक्षण किया गया। दस्तावेजो के निरीक्षण से पता चला कि उपरोक्त प्रतिष्ठान नशीली दवाओं और फेन्सिडिल कफ सिरफ (कोडिनयुक्त) के क्रय-विक्रय में लिप्त हैं। इस मामले में आख्या सहायक आयुक्त (औषधि) वाराणसी मण्डल वाराणसी को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित की गयी थी। जिसके क्रम में बुधवार को सहायक आयुक्त (औषधि) वाराणसी मण्डल वाराणसी द्वारा कार्यवाही करते हुए दोनो थोक विक्रेताओं के प्रोडक्ट परमीशन को निरस्त कर दिया गया है। जनपद में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने हेतु औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन गाजीपुर द्वारा निरन्तर जांच प्रक्रिया जारी रहेगी। इस दौरान नशीली दवाओं के दुरुपयोग करने पर दोषियों के विरुद्ध औषधि प्रसाधन एवं सामग्री अधिनियम-1940 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।

सपना सिंह ने दिया प्रमाण पत्र और उज्वला गैस का कनेक्शन

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम मंगलवार को सदर ब्लाक के सकरताली तथा सकरा गांव में आयोजित किया गया। सकरताली गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं का हर संभव सम्मान बढ़ाने का काम किया है। तथा उनके आर्थिक और सामाजिक समृद्धि के लिए लगातार प्रयासरत हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी है की केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधे सीधे लाभार्थियों को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना महिलाओं के समृद्धि और सम्मान में निहित है और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी इसके लिए समर्पित होकर काम कर रहे हैं।

जिला मंत्री सुरेश बिंद ने सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए आयुष्मान, किसान सम्मान, उज्जवला गैस, कुसुम योजना, शादी अनुदान,श्रम कार्ड आदि के लाभ को बताया। लोकसभा विस्तारक रविप्रकाश ने प्रधानमंत्री के सोच और सपनों को साकार करने में उपस्थित लोगों के भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम जनता में भरोसे और विश्वास का नाम है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत विभाग, क़ृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, बैंकिंग सहित विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने विभाग से जुड़ी योजनाओं की पुरी जानकारी उपलब्ध कराई।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र तथा उज्वला गैस कनेक्शन का वितरण भी किया गया। उपस्थित लोगों को विकसित भारत के लिए लोगों को श्पथ दिलाकर प्रतिबद्ध किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप यादव तथा संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, खंड विकास अधिकारी वृजेश अस्थाना, गोपाल राय, सुधाकर राय, राजीव मिश्र,अमरेन्द्र सिंह, शिवप्रकाश त्रिपाठी, राजेश तिवारी, पंकज सिंह, लल्लन सिंह,निशा सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

कर्मचारी हितों के लिए समर्पित रहे डीएन सिंह


कर्मचारी हितों के लिए समर्पित रहे डीएन सिंह


उनके पदचिह्नों पर चलने से होगा कर्मचारी समाज का भला



गाजीपुर। श्रमिक उत्थान समिति की ओर से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री व जिलाध्यक्ष रहे कर्मचारी नेता डीएन सिंह की 61वीं जयंती सोमवार को फुल्लनपुर स्थित आवास पर मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें कर्मठ एवं जुझारू नेता बताया। राज्य कर्मचारियों के लिए वे हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डीएन सिंह कर्मचारियों के हित की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहे। उन्होंने अपने वसूलों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। कर्मचारी हितों की खातिर हमेशा लड़ाई लड़ने वाले ऐसे कर्मचारी नेता आदर्श प्रतिमान स्थापित करते हैं। वह कर्मचारियों के किसी भी हद तक जाकर सम्मान के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार रहते थे। नारायण उपाध्याय ने कहा कि आज भले हम लोगों के बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी उपलब्धियां व उनका संघर्ष संगठन के प्रति आज भी जीवंत है। वही परिवारजनों द्वारा असहाय व्यक्तियों को कम्बल वितरित किया गया। इस मौके पर महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार त्रिपाठी, शिक्षणेत्तर संघ के जिलामंत्री राकेश कुमार पाण्डेय, ओमकार राय, रमाकांत, गोस्वामी प्रसाद, राजीव कुमार सिंह, विष्णुदेव यादव, रविन्द्र नाथ तिवारी, राजवीर सिंह, गायत्री सिंह. आशुतोष कुमार पाण्डेय, धीरेन्द्र राय, सतेन्द्र कुमार गुप्ता, आलोक आदि मौजूद रहे।

नवनिर्मित पुलिस चौकी का एसपी ने किया उद्घाटन

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सोमवार को जंगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवनिर्मित चौकी मदारपुर का उद्घाटन फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने चौकी परिसर में उपस्थित लोगों से बात करते हुए बताया गया कि पुलिस चौकी के खुलने से इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होगी। चौकी बन जानें के वजह से लोगों में सुरक्षा की भावना जगेगी। उन्होंने लोगों से यह अपील किया की किसी भी प्रकार के विवाद होने पर तत्काल चौकी प्रभारी को सूचना दे, जिससे अपराध करने वाले अपराधियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्यवाही की जा सके। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव और जंगीपुर थाना प्रभारी अमित पाण्डेय सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

चोरी के सामान के साथ तीन चोर गिरफ्तार

गाजीपुर। बरेसर थाना पुलिस ने आस-पास के थाना क्षेत्रो में हुई चोरी में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके पास से मोटरसाईकिल, मोटर, टुल्लू पम्प, तमंचा .315 बोर, जिन्दा कारतूस .315 बोर और नगद रूपए बरामद किया गया। मालूम हो कि बरेसर थाना पुलिस टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के ग्राम मलिकपुरा के एफसीआई गोदाम के पास से तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से बरेसर, कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद व थाना कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई चार मोटर साइकिल, दो विद्युत मोटर, दो टुल्लू पम्प, ग्यारह हजार चार सौ रुपये नगद, दो तमंचा .315 बोर और दो जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में सिद्धार्थ पुत्र रामअशीष राम निवासी शाहमुहम्मदपुर थाना बरेसर, सौरभ राजभर पुत्र अमरेश राजभर निवासी सिरवल थाना नोनाहरा हाल पता ग्राम सिपाह थाना बरेसर और दुर्गेश राजभर पुत्र सुदामा राजभर निवासी सिपाह थाना बरेसर शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों पर जिले के कई थानों में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में SHO राजेश त्रिपाठी थाना बरेसर और उप निरीक्षक विनोद यादव थाना बरेसर हैं।

लापरवाही बरतने पर एएनएम हुई निलंबित

टीकाकरण सत्र पर लापरवाही बरतने पर एएनएम हुई निलंबित

गाजीपुर। नियमित टीकाकरण जो स्वास्थ्य विभाग का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसके तहत 0 से 5 साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को कई तरह की रोगों से बचाता है। जिसके लिए नियमित टीकाकरण कार्यक्रम अलग-अलग केंद्रों पर एएनएम के माध्यम से लगाए जाते हैं। लेकिन बहुत सारे केंद्रों पर एएनएम के द्वारा लापरवाही बढ़ती जा रही है। ऐसी ही एक लापरवाही डॉ संजय कुमार जिला प्रशिक्षण अधिकारी के द्वारा 30 दिसंबर को भ्रमण के दौरान पाया गया। इसके बाद उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से एएनएम को निलंबित किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने बताया कि 30 दिसंबर को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजय कुमार ने जिला महिला अस्पताल के टीकाकरण स्थल का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने कई कमियां पाई। उन कमियों में टीकाकरण स्थल पर कोई भी लॉजिस्टिक नहीं पाया गया। साथ ही ड्यू लिस्ट के अनुपलब्धता के साथ टीकाकरण सत्र संचालित किया जा रहा था। जिससे टीकाकरण सत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इसके अलावा टीकाकरण के दौरान एक बच्चा जिनकी जन्म तिथि 23 सितंबर 2022 था। इस बच्चे को एमआर का टीका दिया गया था एवं विटामिन ए सॉल्यूशन मात्र 1 एमएल पिलाया गया था। जबकि उम्र के अनुसार दो एमएल दिया जाना था। ऐसे में इस लापरवाही से बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है। इसके अलावा कई अन्य तरह के लापरवाही भी देखने को मिला था।
इन्हीं लापरवाहियों के मद्देनजर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पूरी जानकारी उपलब्ध कराया था। इस जानकारी को आधार मानते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से बिंदु देवी स्वास्थ्य कार्यकर्ता को निलंबित किया।

शीतलहर और ठण्ड से बचने के लिए एडवाइजरी जारी

गाजीपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरूण कुमार सिंह ने जनपवासियों से अपील किया है कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा शीतलहर एवं ठण्ड से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी की गई है। ठण्ड का प्रकोप बढ़ने की संभावना को लेकर आमजन को ठण्ड से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है। ठण्ड से बचाव हेतु शरीर पर उपयुक्त ऊनी कपड़े पहने, बाहर निकलते समय सिर, चेहरे, हाथ एवं पैर को गर्म कपड़े से ढके, शरीर को गर्म रखने हेतु गर्म पेय पदार्थों एवं पौष्टिक आहार का सेवन करें। हीटर, ब्लोवर, कोयले की अंगीठी आदि चलाते वक्त थोड़ी खिड़की खोलकर रखें और सोने से पहले सभी हीटर, ब्लोवर, कोयले की अंगीठी इत्यादि को बन्द कर दें। उन्होेने बताया कि ठंड में घर के अन्दर सुरक्षित रहे। जब तक बहुत आवश्यक न हो तब तक घर से बाहर न निकले। स्नान एवं पीने हेतु गुनगुना पानी का ही प्रयोग करें। शरीर के अंगो के सुन्न पड़ने, हाथ-पैर कान एवं नाक पर सफेद या पीले रंग के दाग इत्यादि पड़ने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें। पशुओं को गर्म स्थान में रखें। उन्हें ठंड लगने पर पशु चिकित्सक की सलाह लें, किसी भी सहायता हेतु एम्बुलेंस 108, पुलिस-112, राहत आयुक्त कार्यालय-1070 पर सम्पर्क करें।