All posts by tiwarishivpratap

न्यायमूर्ति ने पत्रकारों को दिलाई शपथ

गाजीपुर। गाजीपुर प्रेस क्लब के सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लंका मैदान स्थित मैरेज हाल में बुधवार किया गया। जिसके मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति शमीम अहमद थे। कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके बाद आये मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियो को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम व बुके देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति शमीम अहमद ने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा आधुनिक दुनिया मे लोकतंत का विकास हुआ है। प्रेस का कितना महत्व है वो इस बात से समझा जा सकता है कि अगर किसी शासक के खिलाफ लिखना शुरू कर दे तो पूरी शियसत हिल जाती है। प्रेस किसी भी समाज का प्रेरणा होता है इसलिए शक्तिशाली शाशक भी इसकी महत्ता को नजर अंदाज नही करते है। आज सरकार की जो भी नीतियां है प्रेस के माध्यम से एक आम जन तक बहुत आसानी से पहुँच जाता है। पत्रकार न किसी धर्म न किसी जाति को देखते हैं बस बहुत ही अच्छे ढंग से हर समाचार को कवरेज करते हैं। न्यायमूर्ति शमीम अहमद अपने उद्बोधन के बीच शायरी भी बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गाजीपुर जिले के लोग देश की सेवा करने में अग्रणी रहते हैं वैसे ही पत्रकारिता के क्षेत्र में भी गाजीपुर का अलग ही पहचान है।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मौजूद उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि गाजीपुर की पत्रकारिता बहुत ही शानदार रही है और आज भी है। पत्रकारिता जगत का ही योगदान होता है कि हम अपनी आवाज जन जन तक आसानी से पंहुचा देते हैं। सदर विधायक जय किशन शाहू ने कहा कि प्रेस क्लब ने पत्रकारों के हितों के लिए जो किया वी अभूतपूर्व कार्य है। मोहम्दाबाद विधायक शोएब अंसारी ने कहा कि पत्रकारिता हमेशा समाज को आईना दिखाने का काम करती है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने कहा कि एक पत्रकार ही है जो बिना किसी लालच के समाज के लोगों की आवाज अखबार के माध्यम से जन जन तक पहुँचाने का काम करता है। नगर अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारिता से देश को एक नया आयाम मिलता है।

अंत मे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे है हथियाराम मठ के महामंडलेश्वर भवानी नंन्दन यति जी महाराज ने संस्कृत का श्लोक पढ़ने के बाद कहा कि यहाँ के पत्रकारों ने साधू सन्तो का सदैव सम्मान किया है। संस्कार, संस्कृति, अध्यात्म व अपने कर्तव्यपरायणता को निभाने वालो के बीच बहुत हो रहना आनंदित करता है। पत्रकार बुद्धिजीवी होते हैं और जब बुद्धजीवी वर्ग जब साधू को पूछता है तो हर वर्ग पूछता है। सिर्फ गाजीपुर ही नही बल्कि पूरे धरातल के पत्रकारों की जगह मेरे दिल मे है। पत्रकार वो कलाकार हैं जो कुम्भकार है जो जब समाचार लिखते हैं तो हर बातों को छान कर उसे अच्छे से परखकर अखबार और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पेश करते है।

इस मौके राजेश कुशवाहा, शम्मी सिंह, विजय श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, कृष्ण बिहारी राय, बृजभूषण दूबे, संतोष यादव, मुन्नीलाल पाण्डेय, अविनाश राय, विनोद पाण्डेय, बच्चा तिवारी, रणजीत सिंह, मो0 आजम कादरी मोहित श्रीवास्तव शशिकांत शर्मा, एस ए नय्यर आदि ने अपना अपना उद्बोधन दिया। इस मौके शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकारिता, समाजसेवा आदि विविध क्षेत्रों में अग्रणी कार्य करने वालो को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम व प्रमाणपत्र देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

अंत मे मुख्य अतिथि ने प्रेस क्लब के संरक्षण द्वय आशीष कुमार सिंह, मनीष मिश्रा, अध्यक्ष शिवकुमार, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, महासचिव कृपा कृष्ण’केके’, सचिव विनीत दुबे, कोषाध्यक्ष संजय कुशवाहा, संस्थापक सदस्यो रविन्द्र श्रीवास्तव, अनिल कुमार, मुकेश उपाध्यक्ष, श्री राम राय, अमितेश सिंह, करुणेंद्र राय सहित सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। इसके उपरांत क्लब के सभी सामान्य सदस्यों को भी मुख्य अतिथि द्वारा सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों सहित 107 सदस्यों को प्रेस क्लब के परिचय पत्र, बीमा प्रमाण पत्र दिया गया।

बता दे कि प्रेस क्लब का कार्यक्रम दो सत्रों में चला। पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के महासचिव कृपा कृष्ण’केके’ ने किया। महासचिव ने प्रेस क्लब की उपलब्धियों को भी बताया कि प्रेस क्लब की स्थापना पत्रकारों के हितों के लिए किया गया है। जिसमें प्रेस क्लब ने ऐतिहासिक कार्य करते हुए शपथ ग्रहण से पहले ही अपने सभी 100 से ज्यादा सदस्यों का 10 लाख का निःशुल्क बीमा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। अंत मे प्रेस क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष शिवकुमार ने प्रेस क्लब में आये मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित सभी गणमान्य लोगों और पत्रकार साथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया और कहा कि प्रेस क्लब निरन्त अपने पत्रकार साथियों के हितों के लिए लड़ता रहेगा और साथ हमारा उद्देश्य पत्रकार को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए सरकार से पत्रकारों के लिए पेंशन और चिकित्सा के लिए आयुष्मान कार्ड की मांग करेगे जिससे पत्रकारों को आर्थिक रूप से और आकस्मिक चिकित्सा में सहायता मिल सके।

प्रमुख व्यवसाइयों से मिले एलजी मनोज सिन्हा

गाजीपुर। जम्‍मू कश्‍मीर के उप राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा रुईमंडी स्थित प्रिंस अग्रवाल के फार्महाऊस पर अग्रवाल बंधुओं से मिले। उपराज्‍यपाल के पहुंचने पर प्रिंस अग्रवाल और उनके भाई अनिल अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल ने स्‍वागत किया। अग्रवाल बंधुओं ने उप राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा से सामाजिक और व्‍यवसायिक मुद्दों सहित कई मुद्दों पर वार्ता किया। उप राज्‍यपाल ने कहा कि युवा नौकरी के पीछे न भागे, खुद दूसरे को नौकरी देने वाला बनें। स्‍वरोजगार अपनाकर भारत को आत्‍मनिर्भर बनायें। इस अवसर पर प्रियांशु अग्रवाल, राज अग्रहरी, रिंकू अग्रवाल, बावन दास, रवि केसरी, विनोद अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, नोमान भाई, भाजपा के जिलाध्‍यक्ष सुनील सिंह, अखिलेश सिंह, भानुप्रताप सिंह, रुद्रांश, सापेक्ष, दिव्‍यांश आदि लोग मौजूद थे।

सर्वेश्वरी समूह ने सैंकड़ों जरूरतमंदों को दिया कम्बल

गाजीपुर। अघोर परिषद ट्रस्ट सर्वेश्वरी समूह वाराणसी की ओर से जिले की स्थानीय शाखा अन्धऊ में सोमवार की सुबह बाबा कीनाराम व बाबा सम्भव राम के अनुयायियों की ओर से एक विचार गोष्ठी व कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह रहे। उन्होेंने गरीबों के लिये आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के आयोजक भारत ट्रान्सपोर्ट के मालिक व समाजसेवी संजय सिंह को बधाई दिये और इस सराहनीय कार्य के लिये धन्यवाद भी दिया।



उन्होंने कहा कि जिले में पैसे वालो की कोई कमी नही है न ही महल वाले लोगों की तादाद में कमी आयी है लेकिन बड़ी सोच रखना सबके बूते में नही है। लगातार दस सालों से जिले के गरीबों, बीमारोें व कुष्ठ रोगियों को खाना खिलाने के साथ जाड़े के दिन में उन्हें कम्बल देकर संजय सिंह ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके लिये सर्वेश्वरी समूह की स्थानीय शाखा से जुड़े सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का हम नमन करते है। इस दौरान विजयगढ़ के राजा विक्रमशाह भी मौजूद रहे। इस दौरान ओमप्रकाश सिंह ने भी 350 गरीबों को सर्वेश्वरी समूह का कम्बल वितरित किया। इस कार्यक्रम में जनपद के तमाम सभ्य जन व शिक्षक, अधिवक्ता, अफसर, समाजसेवी भी मौजूद रहे।



कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व मंत्री व मौजूदा विधायक ओमप्रकाश सिंह और राजेश राय पप्पू ने बाबा कीनाराम के साथ अघोरेश्वर भगवान श्रीराम व सम्भव राम बाबा के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद दीप प्रज्जवलन से किया। कार्यक्रम में दूर दूर से आये सैकड़ो गरीबों, असहायों, महिलाओं, मरीजों को कम्बल देने के बाद प्रसाद व भोजन भी ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम में अघोर परिषद ट्रस्ट वाराणसी के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, संयुक्त मंत्री अरविन्द सिंह, शान्तनु सिंह, के0पी0 सिंह, दिनेश सिंह आदि ने विचार गोष्ठी में भगवान अघोरेश्वर के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला।



कार्यक्रम में संजीव सिंह, लल्लन सिंह, मन्टू राय, डा0 बामदेव पाण्डेय, ओमकार सिंह, सच्च्दिानन्द सिंह, धनमान सिंह, भैरव सिंह, अश्वनी सिंह, उत्तरा कुमार पाण्डेय, श्रीमती नीतू सिंह, श्रीमती बिन्दू सिंह, विशाखा सिंह, जे0पी0 यादव, श्रीदेव पाण्डेय, सुभाष सिंह अधिवक्ता, राजेन्द्र सिंह, मेदनीपुर व राजेश्वर सिंह आरी भी मौजूद रहे। अन्त में कार्यक्रम के आयोजक संजय सिंह ने सभी आगुन्तको व गरीबों को विश्वास दिलाया कि समाज में पिछड़े व बीमार लोगों की सेवा के लिये सर्वेश्वरी समूह की स्थानीय शाखा की ओर से हर सम्भव मदद का सिलसिला जारी रहेगा।

विजेताओं को विनोद अग्रवाल ने किया पुरस्कृत

विजेताओं को नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने किया पुरस्कृत

गाजीपुर। नेहरू स्पोर्टस स्टेडियम में अम्बुज हॉकी सोसाइटी के तत्वावधान में चल रही राज्य स्तरीय गाजीपुर गोल्ड कप हाकी प्रतियोगिता का फाईनल मैच रविवार को अम्बुज हाकी सोसाइटी ‘बी’ तथा नार्दन रेलवे लखनऊ के बीच खेला गया, जिसमें नार्दन रेलवे ने 4 गोल करते हुए ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमा लिया। इस फाईनल मैच की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल रहीं। इन्होंने विजेता तथा उपविजेता टीम को अन्य पुरस्कारो सहित ट्राफी प्रदान की। साथ ही पूर्व में विभिन्न खेलों के राष्ट्रिय व अंतराष्ट्रिय खिलाड़ीयो को शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। फाईनल मैच के दौरान मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार देश में क्रिकेट को प्यार व समर्थन मिलता है, वैसा ही प्यार व समर्थन हॉकी को भी मिलना ‘चाहिये। इस आयोजन के लिये बधाई देते हुये उन्होंने इस प्रतियोगिता को राष्ट्रिय स्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल कराने के लिये हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। फाइनल मैच के दौरान अम्बुज श्रीवास्तव, अंसार अहमद, राजेंद्र यादव, विनोद अगरवाल, मन्नू यादव, नीरज श्रीवास्तव, शिर्षदीप शर्मा, बृजेश यादव, प्रदीप राय, सुदामा, अशोक सिंह, विजय सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे। मैच रेफरी सौरभ तथा पुल्लु एवं मंच संचालन संजीव अरुण कुमार ने किया।

अपने मित्र के घर पहुंचे सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, हुआ जोरदार स्वागत

सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर पहुंचे अपने मित्र के घर, हुआ जोरदार स्वागत



गाजीपुर। वैसे तो आपने दोस्ती की बहुत सारी कहानियां सुनी होगीं, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने दोस्ती की इस कहानी को जीवंत रखने का काम किया है। उनका विनम्र स्वभाव और दोस्ती के रिश्ते के प्रति अच्छी सोच समाज को अच्छा संदेश देने वाली है। आज हम यहां जेपीएस राठौर के जीवन से जुड़ी कुछ बातों की चर्चा कर रहे है। मालूम हो कि 1995 में जब जेपीएस राठौर, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री है, काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आईटी से बीटेक कर रहे थे।

इसी दौरान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए करके अजय सिंह शास्त्री और संजीव सिंह बॉबी, जो जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के प्रतिनिधि है, बीएचयू आए, तब जेपीएस राठौर बीएचयू में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले थे। उन्हें चुनाव में जीत दिलाने के लिए अजय सिंह और संजीव सिंह बॉबी ने पूरी ताकत झोंक दी थी। आखिरकार जेपीएस राठौर के सिर जीत का सेहरा सज गया। इस जीत के बाद जेपीएस राठौर की मित्रता अजय सिंह और बॉबी सिंह से और गहरी होती गई। फिर जेपीएस राठौर बीजेपी के संगठन में चले गए। अजय सिंह शास्त्री और संजीव सिंह बॉबी को भी who में नौकरी मिल गई। उस समय मोबाइल का जमाना नहीं था, इसलिए इन मित्रों का कभी-कभार मिलना होता था।


शाहजहांपुर से गाजीपुर की दूरी भी बहुत अधिक थी, इसलिए बार-बार जाना भी संभव नहीं था। जेपीएस राठौर अपनी मेहनत से आगे बढ़ते गए और जब सहकारिता मंत्री बने तो अपना विशेष समय निकाल कर रविवार को अजय सिंह शास्त्री के घर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के साथ गए। जहां उनका शास्त्री के परिवार वालों और मित्रों ने जोरदार स्वागत किया। समय न होने के कारण संजीव सिंह बॉबी से वादा कर के गए कि जब अगली बार आऊंगा तो तुम्हारे वहां चलूंगा। ये जेपीएस राठौर के व्यक्तित्व को दर्शाता है कि वह कितने विनम्र और सज्जन इंसान हैं। इतने बड़े ओहदे पर रहते हुए भी अपने दोस्तों या अपने सहयोगी लोगों को नहीं भूले।

आज भी वह फोन पर अपने मित्रों का हाल-चाल लेते रहते है। उनकी हर परेशानी में साथ खड़ा रहने का भरोसा दिलाते हैं। जेपीएस राठौर का यह सरल स्वभाव समाज में इस बात का संदेश देता है कि हर रिश्ते पर दोस्ती का रिश्ता भारी है। जीवन में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता, इसलिए अपने शुभचचिंतकों का हमेशा सम्मान करों और उन्हें कभी मत भूलों। इस दौरान अजय सिंह शास्त्री के घर सहकारिता मंत्री का स्वागत करने वालों मे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल, प्रांशु राय, मोहित श्रीवास्तव, कमलेश सिंह लाला, पंजक राय, अनिल सिंह, सोनी सिंह, मिंटू राय, अविनाश सिंह पप्पू, मयंक सिंह राणा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

महिलाओं और बच्चों को किया गया जागरूक, बताया गया श्री अन्य का महत्व

गाजीपुर। कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कालेज गाजीपुर में शुक्रवार को उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्वार योजनान्तर्गत मिलेट्स रेसेपी विकास एवं उपभोक्ता कार्यक्रम अन्तर्गत स्कूली बच्चों व महिलाओ को जागरूक किया गया है। कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कालेज के वैज्ञानिक डा० विनोद कुमार सिंह, डा० डी० के० सिंह, डा० रागिनी दुवे, डा० ओमकार सिंह एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा स्कूली बच्चों व महिलाओं को श्री अन्न को भोज्य पदार्थ में कैसे शामिल किया जाय, तथा श्री अन्न में मौजूद लाभदायक पोषक तत्वों के बारे में अवगत कराया गया है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि श्री अन्न में पोषक तत्वों के साथ फाइबर व खनिज मात्र अन्य खाद्यान के तुलना में अधिक पाया जाता है जिससे पाचन क्रिया दुरूस्त रहती है और शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलता है। आज समय की आवश्यकता है कि इसको अनिवार्य रूप से शादी व अन्य समारोह का हिस्सा बनाया जाय।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि सरकार द्वारा सीड मनी के रूप में 4 लाख रू० देय रही है। इसके साथ ही किसी भी इन्डस्ट्री की स्थापना के लिए 50 प्रतिशत का अनुदान उपलब्ध करा रही है। इसी तरह से मिनीकिट के रूप मे ज्वार, सांवा, कोदो, रागी, बाजरा का बीज वितरण किया गया जिसको कृषको ने बड़े उत्साह के साथ स्वीकार किया। उन्होने बताया कि जनपद में बाजरे के खरीद के लिए क्रय केन्द्र खोला गया है। जिस पर 2500 रू0 प्रति कुं० की दर से कृषक बेच सकते है। जनपद में 18000 हें0 में बाजरा की खेती की जाती है जिसको स्कूली बच्चों व गर्भवती महिलाओं को भोजन के रूप में उपलब्ध कराया जायेगा। स्कूलों बच्चो के बीच श्री अन्न पर आलेख लिखवाये गये, बच्चों की जानकारी अपेक्षाकृत ज्यादा अव्वल थी। बच्चों में श्री अन्य से बनने वाले उत्पादो पर प्रतियोगिता करायी गयी है। इस प्रतियोगिता में मिफरा परवीन, कम्पोजिट विद्यालय गोराबाजार प्रथम स्थान पर रही।

नाटक प्रस्तुति कर बच्चों ने जगाई जागरूकता की अलख

गाजीपुर। मनिहारी की उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय की कक्षा सात में पढ़ने वाली अंजलि ‘सुनो गांव-शहर के भाई, बिन जल न जीवन बच पाई’ जल गीत सुना रही थीं, तो दूसरी ओर कक्षा आठ की प्रीति, आफरीन बानो और कक्षा सात की किरन कुमारी जल पर ‘नाटक’ प्रस्तुत कर रही थी। जल जागरूकता की अलख जगाते स्कूली बच्चे हाथों में जल संरक्षण के स्लोगन लिखी तख्तियां पकड़े गांव में जागरूकता फैला रही थी। कुछ इस तरह का माहौल शुक्रवार को मनिहारी खण्ड के गुरैनी गांव में देखने को मिल रहा था। यहां नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की अनूठी पहल जल ज्ञान यात्रा का आयोजन किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मनिहारी से जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता मो. कासिम हाशमी, खण्ड शिक्षा अधिकारी हेमवंत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। जल ज्ञान यात्रा में आठ स्कूलों के 200 से ज़्यादा बच्चों ने भाग लिया। पढ़ाई के साथ बच्चों ने जल संरक्षण का भी ज्ञान प्राप्त किया। यात्रा के दौरान बच्चों ने जल निगम (ग्रामीण) लैब में पानी की जाँच देखी।

पेयजल योजना का भ्रमण किया साथ ही उन्हें जल का महत्व बताने वाली सामग्री भी बांटी गयी। स्कूली बच्चों में जल ज्ञान यात्रा में भाग लेने के लिए उत्साह देखते ही बना। खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्रारंभ हुई जल ज्ञान यात्रा में स्कूली बच्चों को सबसे पहले पेयजल योजना ग्राम गुरैनी, खण्ड मनिहारी ले जाया गया। यहां उनको हर घर जल योजना के तहत बनी पानी टंकी और पम्प हाउस दिखाया गया। पम्प हाउस से कैसे पानी टंकी से ग्रामीणों को सप्लाई के लिए भेजा जाता है इसकी प्रक्रिया दिखाई गई। परिसर में ही स्कूली बच्चों को जल निगम (ग्रामीण) लैब कर्मियों ने जल जांच परीक्षण करके दिखाया। उनको फील्ड टेस्ट किट प्रशिक्षित महिलाओं ने 11 तरह की जल जांच करके भी दिखाई। नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों ने हर घर जल योजना से गांव-गांव आए बदलाव की कहानी प्रस्तुत की। जल संरक्षण के लिए जागरूक भी किया गया। स्कूली बच्चों को जल ज्ञान यात्रा में भाग लेने के लिए प्रमाण भी दिये गये।

दुष्कर्मी को दस साल की सजा

गाजीपुर। विशेष न्यायाधीश पाक्सो प्रथम राकेश कुमार सप्तम की अदालत ने गुरुवार को 38 तारीखों में नाबालिक पीड़िता के साथ सामुहिक दुष्कर्म व हत्या के प्रयास के मामले में अभियुक्त शैलेश कुमार को आजीवन कारावास के साथ 30 हजार रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया है और साथ अर्थदंड की सम्पूर्ण धनराशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय ने 11 मई 2023 को चार्ज फ्रेम किया और गवाही 17 मई 2023 से शुरू हुआ। दौरान विचारण अभियोजन की तरफ से विशेष लोक अभियोजक रविकांत पांडेय ने कुल 10 गवाहों को पेश किया। सारी कार्यवाही अभियोजन की तरफ से कुल 38 तारीखों में पूरी की गई। गुरुवार को दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने उपरोक्त फैसला सुनाते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया।

डीएम ने गौशाला का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने गुरूवार को विकास खण्ड सादात अन्तर्गत वृहद्व गो-संरक्षण केन्द्र पिपनार का स्थलयी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 380 गोवंश पाये गये। उन्होने साफ- सफाई, उपस्थित पशुओ की संख्या, चारा, पानी एवं उनके बीमारियों के सम्बन्ध मे जानकारी ली, साथ ही पशुओ को ठण्ढ से बचाने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया और गायों को गुड़ खिलाया। मौके पर पशुओ के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, चोकर एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता पायी गयी। उन्होने भूमि चिन्हीत कर  पशुओ के लिए हरे चारे की बुवाई किये जाने का निर्देश दिया। रात्रि में अलाव जलाने की व्यवस्था की गयी है तथा ठंड से बचाव हेतु शेड को चारो ओर तिरपाल से घेरा गया है। जिलाधिकारी ने गोवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए समय समय पर संक्रामक बीमारीयों से बचाव हेतु टीकाकरण कराये जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने पशुओ की मृत्यु हो जाने पर सही जगह पर दफनाये जाने तथा रात्रि मे गो संरक्षण केन्द्र पर एक व्यक्ति के रहने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, क्षेत्रीय मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अभिलेख का अवलोकन किया जो ठीक मिले।

डीएम के निरीक्षण में 13 लोग मिले अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने गुरूवार को तहसील सैदपुर अन्तर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सैदपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डी.एल.एड की तैयारी कर रहे छात्रों से निजी तौर पर किसी भी प्रकार की समस्या एवं पढ़ाई के बारे मे जानकारी ली। जिलाधिकारी ने पानी की व्यवस्था एवं नियमित सुबह शाम साफ- सफाई कराने का प्रचार्य को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत विज्ञान विषय के सहायक अध्यापको का 21 दिसंबर से 23 दिसंबर 2023 तक चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण मे शिक्षको से प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण मे 26 प्रवक्ता/कर्मचारी मे 13 अनुपस्थित पाये गये जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया।