गाजीपुर। औषधि निरीक्षक ने बताया है कि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश एवं सहायक आयुक्त औषधि मण्डल वाराणसी के निर्देश तथा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के निर्देशन में बृजेश कुमार मौर्य औषधि निरीक्षक एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम के द्वारा गुरूवार को ग्राम गोडउर मे अवैध रूप से संचालित किये जा रहे दवा केन्द्र गोडउर स्थित दवा /मेडिसिन विक्रय केन्द्र का निरीक्षण औचक छापा मार कर किया गया। अवैध संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की कार्यवाही करते हुए लगभग 1 लाख 30 हजार की एलीपैथिक औषधियों को सीज किया गया एवं 2 संदिग्ध औषधियो के नमूने लिए गए। संग्रहित नमूनों की परीक्षण रिर्पोट एवं विवेचना पूर्ण होने के उपरान्त सक्षम न्यायालय में औषधि प्रसाधन एवं सामग्री अधिनियम-1940 की सुसंगत धाराओ मे परिवाद दायर किया जायेगा और आगे भी अवैध संचालित मेडिकल स्टोर पाए जाने पर कार्यवाही होती रहेगी।
All posts by tiwarishivpratap
कई परियोजनाओं का प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर किया लोकार्पण


गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा विकास खण्ड सैदपुर के ग्राम ताजपुर मोलना में गुरूवार को सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का रवीन्द्र जायसवाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उ0प्र0 ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी। मंत्री ने ताजपुर मोलना के ग्रामवासियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। उन्होने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के माध्यम से जिन लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिला है, उनके साथ संवाद और जिन्हें योजनाओ का लाभ नहीं मिल पाया है, उनका रजिस्ट्रेशन करके, उन्हें भी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस यात्रा मे प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय, हर घर गरीब परिवार को उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन, हर घर में एल0ई0डी बल्ब के माध्यम से कार्बन उत्सर्जन में कमी के साथ-साथ सस्ती बिजली उपलब्ध कराने, आयुष्मान भारत योजना, हर घर नल योजना, मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं आदि अनेक कार्यक्रमों को एक साथ जोड़ा गया है। पूरे देश में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के कार्यक्रम चल रहे है। हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री के संकल्पों को आगे बढ़ाने का कार्य करना होगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाकर सभी शोषित, गरीब तथा वंचित जन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाकर, उनके जीवन में परिवर्तन लाने तथा वर्ष 2047 तक भारत को दुनिया की एक बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित करने में अपना योगदान देना होगा।

मंत्री ने विकास खण्ड सैदपुर के ग्राम पंचायत ताजपुर मोलना के पंचायत भवन निर्माण, सामुदायिक शैचालय निर्माण, ताजपुर मोलना में राजेन्द्र के खेत से रामकिशुन के घर तक इण्टरलाकिंग कार्य, ग्राम पंचायत डहरा खुर्द के सामुदायिक शौचालय निर्माण, पंचायत भवन निर्माण, ग्राम पंचायत डहरा कला के पंचायत भवन का निर्माण, ग्राम पंचायत भद्रसेन के पंचायत भवन का निर्माण, ग्राम पंचायत रमरेपुर के सामुदायिक शौचालय निर्माण, पंचायत भवन निर्माण, ग्राम पंचायत औडिहार कला के पंचायत भवन निर्माण कार्य की परियोजनाओं का फीता काटकर लोकार्पण किया। कार्यक्रम मे शौचालय, आयुष्मान एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित पात्रो को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया तथा आवास का पात्र लाभार्थियों को चाभी का भी वितरण किया गया। इस दौरान मंत्री द्वारा महिलाओ की गोदभराई एवं अन्न प्रासन भी कराया । कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओ का स्टाल लगाया गया था जिसका अवलोकन मंत्री ने किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने उपस्थित लोगो को पंच प्रण की शपथ दिलायी। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामवासियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहॉ जो भी व्यक्ति पात्र हो वह अपना पंजीकरण अवश्य करा ले। उन्होने कहा कि भारत में विकास के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा मे सारी योजनाओ को गॉव-गॉव मे पहुचाना तथा 2047 तक देश को विकसीत बनाना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है। विभागीय अधिकारियों द्वारा अपनी- अपनी विभागीय योजनाओ के बारे मे उपस्थित लोगो को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह , भजपा अध्यक्ष सुनिल सिंह, पुलिस अधिक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान ताजपुर मोलना एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी, पात्र लाभार्थी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
भाजपाइयों ने फूंका सांसद का पुतला


गाजीपुर। तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा सदन में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अपमान को लेकर गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला जलाया गया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका के पुर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल तथा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया। इस मामले में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसान हितों के लिए आजीवन संघर्षरत उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी का अपमान देश कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके लिए सांसद को माफी मांगनी होगी।


पुर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने कहा कि सत्ता से दूरी विपक्ष सहन नहीं कर पा रहा है और संवैधानिक पद पर बैठे लोगों के प्रति असम्मान का कृत्य कर रही है। जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या का नित्य बेबुनियाद आरोप लगाने वाला विपक्ष लगातार लोकतंत्र के प्रति अशोभनीय और असम्मान का कृत्य कर रहा है। यह देश की जनता भली-भांति देख रही है। इस अवसर पर लाल जी गुप्ता, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, सोनू गुप्ता, काशीनाथ तिवारी, अजय कुशवाहा, प्रवीण दूबे, शिवम् त्रिपाठी, अभिषेक संजय, अनूप सिंह आदि उपस्थित थे।


चोरी की मोटरसाइकिल और गांजा के साथ दो गिरफ्तार
गाजीपुर। नंदगंज थाना पुलिस ने गांजा व एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया। बता दें कि उप निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा ने सिहोरी पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग रहे थे। उसी दौरान मुखबिर के सूचना पर वाहन चेकिंग करते समय अभियुक्त रोहन यादव पुत्र अशोक यादव निवासी ग्राम सरैया थाना करण्डा हाल पता ग्राम दवोपुर थाना नन्दगंज और पुनीत यादव पुत्र रामभजन यादव निवासी ग्राम इशोपुर (मनीपुरा) थाना नन्दगंज को बुधवार की शाम सिहोरी पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से 4 किलो ग्राम गाँजा व एक चोरी की मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नं0 UP54F 0368 (हिरो होण्डा स्पलेण्डर) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के उपर नंदगंज थाना और करंडा थाना में कई मामलों में मुकदमा दर्ज है।
2047 तक विकसित भारत कहलाए यह देश:-अभिनव सिन्हा
2047 तक विकसित भारत कहलाए यह देश:-अभिनव सिन्हा
गाजीपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता अभिनव सिंन्हा ने बुधवार को सदर विधानसभा के तलवल प्राथमिक पाठशाला पर आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में योजनाओं के माध्यम से समृद्ध भारत का जो अभियान सबका साथ, सबका विकास, सबका सम्मान के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से चलाया गया, वह आज विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि देश 2047 तक विकसित भारत कहलाए यह देश का लक्ष्य है। जिसमें सहयोगी बनना हर भारतीय का नैतिक दायित्व और कर्तव्य है। जिला मंत्री सुरेश बिंद ने सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जिन कार्यों के लिए हमें सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे वह काम आज सरकारी कर्मचारी घर घर पहुंच कर कर रहे हैं। जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि देश के मजबुती के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर स्तर पर काम किया है।

कार्यक्रम में वंचित लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया। तथा विकसित भारत के प्रति लोगों को शपथ दिलाकर प्रतिबद्ध कराया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहनों द्वारा अन्नप्राशन एवं गोदभराई का कार्यक्रम भी किया गया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया तथा लाभार्थियों ने सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति धन्यवाद आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर काशी चौहान, देवेन्द्र ओझा, डब्ल्यू राय, विराज यादव, अशोक कुशवाहा सहित कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत रामपुर जगन मे विकसित भारत संकल्प अभियान यात्रा कार्यक्रम को जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मंडल पूर्वी के महामंत्री सतीश राय तथा मुरली कुशवाहा ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर राम अवध कश्यप, प्रदीप यादव सहित समस्त संबंधित विभागों के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
डीएम ने बताया विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य
डीएम आर्यका अखौरी ने बताया विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा विकास खण्ड बिरनो के ग्राम गोपालपुर में बुधवार को सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर एवं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने गोपालपुर ग्रामवासियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य 2047 तक देश को विकसित देशो की श्रेणी मे लाना हैै। जिससे भारत में उन सभी लोगो को सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होने कहा कि भारत में विकास के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा मे सारी योजनाओ को गॉव-गॉव मे पहुचाना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है।जिलाधिकारी ने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति पात्र हो वह अपना पंजीकरण अवश्य करा ले। जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामवासियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ आधारित विशेष वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री को सुना व देखा गयां। कार्यक्रम के दौरान सरकार की योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्य मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सभी पात्रो का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओ की गोदभराई एवं अन्न प्रासन भी कराया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओ का स्टाल लगाया गया था जिसका अवलोकन जिलाधिकारी ने किया। कार्यक्रम मे शौचालय, आयुष्मान एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित पात्रो को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगो को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलायी। इस दौरान अभिनव सिन्हा, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी , खण्ड विकास अधिकारी बिरनो सीमा कुमारी, ग्राम प्रधान शिव कुमार एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी, पात्र लाभार्थी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
सपा विधायक ने वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों को दिया च्यवनप्राश और शहद
सपा विधायक ने वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों को दिया च्यवनप्राश और शहद

गाजीपुर। सदर विधानसभा के लंगड़पुर ग्राम स्थित पुर्वांचल डेवलपमेंट सोसायटी द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों और वृद्धजनों के बीच सदर विधायक जै किशन साहू ने बुधवार को च्यवनप्राश और शहद वितरित किया। उन्होंने वृद्धाश्रम के संचालन के लिए इस वृद्धाश्रम की संचालिका ज्योत्स्ना सिंह को बधाई देते हुए इस पुनीत कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा हम सबका परम धर्म है। यह हमारा सौभाग्य है कि इस वृद्धाश्रम में आने का मौका मिला। उन्होंने समय समय पर वृद्धाश्रम में आते रहने का वादा किया और कहा इन बुजुर्गों की सेवा के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद, डॉ समीर सिंह, संतोष यादव, हरिवंश यादव बचनू, रीना यादव, कंचन रावत, अल्का अग्रवाल, पूजा गौतम, अंजू अग्रवाल आदि मौजूद थे।

डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दिया अधिकारियों को निर्देश

डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दिया अधिकारियों को निर्देश
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण (37 बिन्दु), मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक रायफल क्लब सभागार मे बुधवार को सम्पन्न हुई। बैठक सीएम डैशबोर्ड से ली गयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिस-जिस विभागो की विभागीय योजनाए, आख्या, उपलब्ध सी एम डैश बोर्ड पोर्टल पर फीड नही है उसे तत्काल फीड कराने का निर्देश दिया, जिससे जनपद की रैकिग खराब न हो।
बैठक में उन्होने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की लाभ परक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। उन्होंने सहभागिता योजना में पात्र लोगो को जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओ का टीकाकरण एव निराश्रित गौवंश को गौशालयों में अभियान चलाकर संरक्षित करने का निर्देश दिया।

आई0जी0आर0एस प्रकरण मे उन्होने शिकायत पत्रो का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि किसी दशा में कोई शिकायत डिफाल्टर न होने पाये। इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पी0डब्लू0डी विभाग द्वारा जिन -जिन सड़को का लेपन कार्य किया जा रहा है, उन्हे 25 दिसम्बर 2023 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी समेत समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
सपना सिंह की अध्यक्षता में हुई जिला पंचायत की सामान्य बैठक

गाजीपुर। जिला पंचायत की सामान्य बैठक मंगलवार को सिद्धेश्वर प्रसाद मेमोरियल हॉल में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में अपर मुख्य अधिकारी ने विधायक ओम प्रकाश सिंह, विधायक वीरेंद्र यादव, विधायक जय किशन साहू, ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत सदस्यों के साथ बैठक शुरू किया। बैठक में कुछ बिंदुओं पर सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया, जिसमें 26 मार्च 2023 के अनुमोदन पर विचार, पुनरीक्षित बजट अनुमान, वित्तीय वर्ष 2023-2024 के अनुमोदन पर विचार, मूल बजट अनुमान, वित्तीय वर्ष 2024-2025 के अनुमोदन पर विचार, विभव व संपत्ति कर, वर्ष 2023-2024 के कर सूची के अनुमोदन विचार और अनुपूरक वार्षिक कार्य योजना के अनुमोदन पर विचार शामिल रहा। बैठक के अंत में अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया और बैठक समाप्त करने की घोषणा की गई।
