All posts by tiwarishivpratap

डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद, किया निस्तारण

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जखनियॉ में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 70 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 05 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 336 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 29 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी जखनियॉ, क्षेत्राधिकारी जखनियॉ एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम-एसपी ने बच्चों से परखी शिक्षा की गुणवत्ता

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 एवं अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के अंतर्गत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024, कार्यक्रम 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर 2023 तक जनपद में चलाया जा रहा।इसी क्रम में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा सामान्य निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का विधानसभा क्षेत्र जखनियॉ अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मदरा जखनियॉ, प्राथमिक विद्यालय मदरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय पद्दुमपुर जखनियॉ में बनाये गये बूथ का शनिवार को स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्राथमिक विद्यालय पद्दुमपुर विद्यालय में बच्चो को शिक्षा की गुणवत्ता को देखा और स्वय बच्चो को पढ़वाकर परखा।



निरीक्षण के दौरान उन्होने  बी0एल0ओ0 पर नाराजगी व्यक्ति करते हुए कड़े निर्देश दिया कि  आयोग के निर्देशानुसर दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर 2023 तक है । जिसमे विशेष अभियान 2 दिसंबर, 3 दिसंबर को चलाया जाएगा।  जिसमें फार्म 6 में नाम जोड़े जाएंगे ,फार्म 7 में  आपत्तियां (नाम काटे जाएंगे) प्रारूप 8 में नाम संशोधन किया जाएगा और निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जायेगा । जिन छात्र-छात्राएं या अन्य की उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही हो वे भी वोटर लिस्ट में अपना नाम सम्मिलित अवश्य करा सकते है। उन्होंने कहा इस कार्य मे निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन अवश्य किया जाये इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा किसी भी मतदेय स्थल पर फार्म 06, 07 ,08 और 08 ए की कमी नहीं होनी चाहिए।

सुपरवाइजर मतदेय स्थलों का निरंतर स्थलीय निरीक्षण करे, यदि कहीं भी  बूथ पर फार्म की कमी हो तो संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी एवं जिला कार्यालय से समन्वय कर पूरा कराएं। सुपरवाइजर पहली बार निर्वाचक नामावली का कार्य करने वाले बीएलओ के कार्यों पर  विशेष ध्यान रखे। इस दौरान उन्होंने बूथ लेबल ऑफिसर के कार्यप्रणाली को भी देखा  तथा पुनरीक्षण अभियान के तहत नए मतदाताओं को शत प्रतिशत वोटर लिस्ट में जोड़ने, साथ ही जो मतदाता स्थान परिवर्तित करके नए स्थानों से जुड़े हैं उनके नाम को भी जोड़ा अथवा हटाया जाए। उन्होंने पुनरीक्षण अभियान में संलग्न कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दिन प्रतिदिन की रिपोर्ट अपने संबंधित अधिकारी को प्रेषित करें, बूथ पर आने वाले मतदाताओं का संबंधित फार्म अवश्य भराये तथा लोगों को इस अभियान के संबंध में जागरूक भी करें, जिससे ज्यादा से ज्यादा मतदाता  वोटर लिस्ट में शामिल हो सकें।

एमएलसी चंचल के प्रयास से कई मार्गों का होगा सुंदरीकरण और चौड़ीकरण


गाजीपुर। जिले के दो महत्वपूर्ण सड़क मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के निर्माण को लेकर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शीघ्र निर्माण का अनुरोध किया है। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने 20 नवम्बर 2023 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र देकर जिले के ताड़ीघाट-बारा राष्ट्रीय मार्ग और मनिहारी-जखनिया मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण निर्माण के लिए अनुरोध किया है। इस पत्र का संज्ञान लेते हुए शासन ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव से शीघ्र आख्या तलब की है। अब उम्मीद है कि इन दोनों सड़क मार्ग का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने बताया कि ताड़ीघाट बारा राष्ट्री मार्ग संख्या-124सी के चौड़ीकरण और निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है। इसी तरह जखनिया-मनिहारी मार्ग के चौड़ीकरण और निर्माण को लेकर भी मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है। इसको लेकर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि आग्रह पत्र पर शासन की ओर से प्रमुख सचिव पीडब्लूडी उत्तर प्रदेश से आख्या मांगी गई है। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने भरोसा जताया है कि जल्द ही दोनों मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से जनपद के लोगों को आवागमन में बेहतर सहूलियत मिलेगी।

बदहाल मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा पत्रक

गाजीपुर। जंगीपुर विधानसभा स्थित ग्राम रसूलपुर कंधवारा मार्ग जो की सरया के नाम से भी प्रसिद्ध है। आज अपने दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। इस मार्ग के पास बैसो नदी स्थित है। इस मार्ग पर पूर्व मे स्वर्गीय कैलाश यादव पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक छोटी सी पुलिया का भी निर्माण किया गया है। जो अरखपुर, परवा, जंगीपुर, रसूलपुर, कंधवारा, बैदापुर चट्टी, भवरी व गाजीपुर घाट को जोड़ने का कार्य करता है। इस बदहाल मार्ग को लेकर बीते कई दशकों से वहां के निवासी दुर्दशा का दंश झेल रहे हैं। मार्ग के रास्ते इस पुलिया पर प्राइवेट वाहनों के साथ-साथ स्कूली वाहन व (एम्बुलेंस) की गाड़ियों का भी आगमन रहता है जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का शिकार बन सकती है। इस सम्बंध में विश्वकर्मा बिग्रेड के जिलाध्यक्ष चंदन विश्वकर्मा ने क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ रायफल क्लब पहुंचकर डीएम को संबोधित पत्रक उनके प्रतिनिधि को शनिवार को सौंपा। चंदन विश्वकर्मा ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री जहा गड्ढा मुक्ति की बात करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ गड्ढे में सड़क है कि सड़क में गड्ढा यह जान पाना भी मुश्किल है। मुख्यमंत्री के सारे गड्ढा मुक्ति के दावे हवा में है। कहा कि अगर इस सड़क का निर्माण जल्द ही नहीं कराया जाता है तो हम बाध्य होकर क्षेत्र के सभी ग्रामीणों के साथ व्यापक धरना प्रदर्शन व आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। पत्रक देने वाले मे अमित बिन्द, रवि यादव, मुकेश यादव, भरत शर्मा, अरविंद राम, अवध राम, दुक्कु बिन्द, रीता विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा, अमित राम और सुरेश बिन्द सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सीवरेज पाइपलाइन के कार्य में अनियमितिता को लेकर 5 दिसंबर से शुरू होगा सत्याग्रह:-शम्मी सिंह

सीवरेज पाइपलाइन के कार्य में देरी और अनियमितिता को लेकर 5 दिसंबर से शुरू होगा सत्याग्रह- शम्मी सिंह

गाजीपुर। सीवरेज पाइप लाइन बिछाने में हो रहे व्यापक भ्रष्टाचार और अनियमितता, गुणवत्ता की कमी तथा समय सीमा के अंदर कार्य को न करना, तथा जगह-जगह गड्ढे खोदकर छोड़ने को लेकर नगर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी ने शनिवार को कचहरी स्थित पत्रकार भवन में प्रेस वार्ता किया। इस दौरान विवेक कुमार सिंह शम्मी ने कहा कि नगर में सीवर का कार्य कर रही कार्यदाही संस्था गुंडो की तरह व्यवहार कर रही है तथा उन्हें न तो सरकार का, न तो प्रशासन का, न ही आमजन का किसी का भय नहीं है। खुलेआम भ्रष्टाचार जारी है।



उन्होंने कहा कि सीवर के कार्य में हो रही देरी के चलते पूरा शहर धूल के गुबार में बदल चुका है तथा लोग धूल के चलते सांस की बीमारियों से जूझ रहे हैं। सीवर की खुदाई के कारण जर्जर हुई सड़कों के चलते रोजाना दर्जनों लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। सड़कों की बदहाली और अफसरो की उदासीनता से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। श्री सिंह ने बताया कि इन्हीं सब मुद्दों को लेकर आगामी 5 दिसंबर से शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया जाएगा। कहा कि जब तक सीवर की समस्या का समाधान नहीं होता है, लंका मैदान के गेट नंबर 4 के सामने आंदोलन जारी रहेगा।

सात देश के विद्वान करेंगे अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में प्रतिभाग

गाजीपुर। भारतीय लोक साहित्य एवं संस्कृति को संरक्षित एवं संवर्धित करने के उद्देश्य से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जीवनोदय शिक्षा समिति, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान 2 और 3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष का विषय है उत्तर सत्ययुग में भोजपुरी भाषा एवं संस्कृति का पुनरावलोकन। इस कार्यक्रम के पहले दिन का आयोजन तीन हिस्सों में किया जाएगा। प्रथम हिस्से में विद्वानों द्वारा शोध पत्र पढ़ा जाएगा।द्वितीय सत्र में भोजपुरी कवियों का काव्य पाठ आयोजन होगा और तीसरा हिस्सा सांस्कृतिक संध्या का होगा जिसमें लोक कलाकारों की प्रस्तुति होगी। दूसरे दिन विद्वानों का व्याख्यान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में सात देश के विद्वान एवं लोक कलाकर प्रतिभाग कर रहे हैं। जिसमे से टर्की से टी एस जसल, अमेरिका से माइकल बोनेलोक, लीबिया से प्रो अनिल कुमार, दुबई से नवीन चंद्र कला, नेपाल से गोपाल ठाकुर एवं शिवानंद जायसवाल तथा मरिसश से प्रगति तिवारी एवं राजेंद्र राय पहुंच चुके हैं। भारतीय विद्वानों में लोक साहित्य एवं संत साहित्य के मर्मज्ञ प्रो सदानंद शाही, कथाकार नीरजा माधव, गीतकार प्रो वशिष्ठ अनूप, प्रो संजय कुमार एवं मनोज भावुक आदि विद्वान पधार रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षा, साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो को सम्मानित भी किया जायेगा। डा रामनारायण तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम लंका मैदान में आयोजित होगा। यह कार्यक्रम भोजपुरी भाषा एवं कला के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में किया गया एक अनूठा प्रयास है। इससे भी आने वाले दिनों में गाजीपुर जाना जाएगा।

मेरठ में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी जिले की महिला खिलाड़ी

खेलो इंडिया किकबॉक्सिंग विमेन लीग के लिए गाजीपुर की टीम ने मेरठ के लिए किया प्रस्थान।

गाजीपुर। जनपद के कई महिला खिलाड़ियों का चयन खेलो इंडिया किकबॉक्सिंग विमेंस लीग में हुआ है। बता दें कि खेलो इंडिया किक बॉक्सिंग विमेंस लीग मेरठ के सुभारती यूनिवर्सिटी में 2 से 3 दिसंबर तक आयोजित होगा। इन सभी चयनित महिला खिलाड़ियों को लेकर जिले के पूरे क्षेत्रवासियों में बहुत ही हर्ष का है। खेलो इंडिया में चयन होने के बाद सभी चयनित महिला खिलाड़ी सभी भार वर्ग में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मेरठ के लिए प्रस्थान कर चुकी हैं। महिला खिलाड़ियों को लेकर यूपी के हेड कोच अब्दुल सलाम खान ने बताया कि पूरे गाजीपुर से 14 महिला खिलाड़ी, 4 रेफरी और दो कोच के साथ मेरठ के लिए प्रस्थान की है। चयनित महिला खिलाड़ी में शिखा यादव, काजल कुमारी, चांदनी गुप्ता, मुस्कान कुमारी, काजल कुमारी, चांदनी मौर्य, सोनाली राय, संध्या कुमारी, अंजली सिंह, कृति, परिधि और भावना कुमारी के साथ जिले से मुख्य कोच के रूप में देवेंद्र प्रजापति, धनंजय कुमार, अब्दुल सलाम खान, निजामुद्दीन राइनी, मोहम्मद आसिफ, निलेश कुमार यादव शामिल है।

एमएलसी प्रतिनिधि ने दिया लाभार्थियों को प्रमाण पत्र

गाजीपुर। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत जमानिया ब्लॉक के रामपुरपट्टी सरनाम खा ग्राम सभा में गुरूवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक शामिल हुए। मुख्य अतिथि का स्वागत खण्ड विकास अधिकारी जमानिया यशवंत कुमार राव ने किया। इस कार्यक्रम में केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी धनौती देवी, तारा, रीता, अनिता, ममता देवी, पूजा देवी ,रानी देवी, वीरेंद्र यादव,नविक्रमा, राजेश, दीनानाथ, अवधेश, मुलायम, रामविलास, रीता, विनोद श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, रविन्द्र यादव, राधेश्याम, सुमित्रा सहित अन्य को एमएलसी प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल जुड़ कर योजना के बारे में लोगों से जाना। इस अवसर पर DPRO अंशुल मौर्य, BDO यशवंत कुमार राव, ADO अमेन्द्र प्रताप सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण कुमार पांडेय, ADO Ag दीपक, आंगनबाड़ी विभाग, हिमांशु सिंह, योगी हर्ष सिंह, प्रधान राम आधार यादव, BDC एवं बूथ अध्यक्ष अजय यादव, मण्डल अध्यक्ष अरविंद राय, प्रधान जीवपुर सुनील सिंह, प्रधान सैदाबाद संदीप सहित अन्य उपस्थित थे।

वी मार्ट पर लगा डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना

गाजीपुर। जनपद के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत खाद्य पदार्थो के नमूनें लेकर जॉच के लिए उत्तर प्रदेश के खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में भेजा गया था। जॉच के बाद खाद्य पदार्थो में मिलावट की पुष्टि खाद्य विश्लेषक द्वारा की गयी थी। जिसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/न्याय निर्णायक अधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। न्याय निर्णायक अधिकारी (वि0/रा0) अरुण कुमार सिंह के न्यायालय द्वारा सम्यक विचारोपरान्त 3 वादों पर 200000 (दो लाख रूपये) के अर्थदण्ड से दंडित किया गया। अर्थदण्ड समय से जमा न किये जाने पर आर0 सी0 के माध्यम से वसूली की जायेगी। जिसमें प्रेमचन्द गुप्ता पुत्र मुसाफिर निवासी जमानिया स्टेशन पोस्ट व थाना-जमानिया को अधोमानक खाद्य पदार्थ वैभव सरसोना कडवा एक्टिव एडिबल वेजिटेबल आयल विक्रय करने पर 35,000 अर्थदण्ड सुनील गुप्ता पुत्र सखराज गुप्ता निवासी बभनौली पोस्ट-हंसराजपुर थाना-शादियाबाद को अधोमानक व मिथ्याछाप खाद्य पदार्थ सिंघाडा का आटा विक्रय करने पर 15,000 अर्थदण्ड और फर्म वी0 मार्ट रिटेल लि0 सिंचाई विभाग चौराहा बन्धवा पुल पोस्ट-पीरनगर थाना-कोतवाली को मिथ्याछाप खाद्य पदार्थ मैगी-2 मिनट नूडल्स की विक्रय करने पर 1,50,000 अर्थदण्ड से दंडित किया गया।

इसी क्रम में 29 नवंबर 2023 को एफ0एस0डब्ल्यू वैन के माध्यम से यादव मोड़ जंगीपुर (सदर तहसील क्षेत्र) में विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 44 नमूनें जॉच किये गये। जिसमें यादव मोड़ जंगीपुर बाजार गाजीपुर (सदर तहसील क्षेत्र) से दूध के 4 नमूनें, पनीर के 4 नमूनें, खोवा का 1 नमूना, दूध से बनी मिठाईयों के 12 नमूनें, मसालें केे 4 नमूने, दाल के 5 नमूनें, अन्य मिठाईयो (लड्डू ,सोनपापडी, मोचीचूर के लड्डू, एवं बालूशाही) के 6 नमूनें, खाद्य तेल का 1 नमूना, खाद्य पदार्थ बेसन का 2 नमूना एवं चाय की पत्ती का 2 नमूना, फल सेव का 1 नमूना, टमाटर चटनी, एवं मखाना के 1-1 नमूनें कुल 44 नमूनें जॉच किये गये, जिनमें से मिल्क स्वीट के 10 नमूनें में (स्टार्च) बाह्य पदार्थ युक्त पाया गया एवं बेसन के लड्डू के 2 नमूनें में निर्धारित मानक से अधिक खाद्य रंग पाया गया तथा चटनी के 1 नमूनें में रंग की उपस्थिति पायी गयी। जिसको देखते हुए मौके पर ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को जॉच रिपोर्ट से अवगत कराया गया एवं उन्हें भविष्य में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में सुधार हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर उपस्थित आम जनमानस को खाद्य पदार्थों में मिलावट के सम्बन्ध में जागरूक भी किया गया। एफ0एस0डब्ल्यू वैन का संचालन मो0 हनीफ लैब टेक्नीशियन एवं अवधेश कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया।

डीएम और जिला पंचायत अध्यक्ष के हाथों पात्रों को मिला योजनाओं का लाभ

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत लोक संवाद कार्यक्रम का विकास खण्ड रेवतीपुर के ग्राम पंचायत अवती में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने गुरूवार को दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। भारत को विकसित बनाने की दिशा में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इस दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपना सम्बोधन व्यक्त कर उपस्थित लोगो से आग्रह करते हुए कहा कि केंद्र/राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ यथा अयुष्मान कार्ड, आवास, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीकरण कराकर लाभ प्राप्त कर सकते है। उन्होने कहा कि यह एक अच्छा अवसर है प्रशासन एवं शासन से जुड़कर लाभ प्राप्त करने का। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत देश तभी विकसित बनेगा जब हम सब विकसित हो। अतः आप सभी लोग इस योजनाओ का लाभ ले और इस योजना को सफल बनाये। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष सपना सिंह जिलाधिकारी आर्यका अखौरी तथा खण्ड विकास अधिकारी व जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थित ग्रामवासियों को पंचप्रण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री का रिकार्ड किया गया वीडियों संदेश एवं विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियों का प्रसारण उपस्थित लोगों ने देखा।

विभिन्न योजनाओं के सफल लाभार्थियों ने ‘‘मेरी कहानी, मेरी जुबानी’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत अपने अनुभव साझा करते हुए दूसरे लोगों को प्रेरित किया। ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम में विभिन्न विभागो के स्टाल लगाये गये जिसमें अधिक से अधिक लोगो को सरकार की महत्वूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हे लाभ दिया गया। जिसमें ऑन-स्पॉट सेवाओं के अन्तर्गत स्वास्थ्य शिविर (टीबी स्क्रीनिंग, एनीमिया) पीएम उज्ज्वला, नया नामांकन और बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई के0वाई0सी, मेरा भारत स्वयं सेवक नामांकन की सुविधाओं से ग्रामवासियों को आच्छादित किया गया। बैंक स्टॉल के माध्यम से कृषकों की ईकेवाईसी, आधार से लिंक, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन, व्यवसायिक लोन से वंचित लोगों को संतृप्त करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाते हुए विभिन्न कृषि/कृषक आधारित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि ने पात्र लाभार्थियो को सरकार की विभिन्न योजनाओ से लाभान्वित कर उन्हे प्रमाण पत्र दिया एवं गर्भवती महिलाओ की गोदभराई एव बच्चो का अन्नप्रासन किया। अन्त मे मुख्य अतिथि ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपत दिलाई। इस अवसर जिला विकास अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी के साथ सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत लोक संवाद कार्यक्रम विकास खण्ड जमानियॉ में ग्राम पंचायत रामपुर पट्टी, विकास खण्ड बाराचवर के ग्राम पंचायत सदोपुर, विकास खण्ड कासिमाबाद के ग्राम पंचायत जगदीशपुर कला, विकास खण्ड देवकली के ग्राम पंचायत महम्मुदपुर हथनी, विकास खण्ड भॉवरकोल के ग्राम पंचायत अवथही बसन्त, विकास खण्ड मुहम्मदाबाद में ग्राम पंचायत कुडेसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा एल0ई0डी0 वैन माध्यम से प्रधानमंत्री के संवाद को सुना गया एवं पंचप्रण की शपथ भी दिलाई।