All posts by tiwarishivpratap

बजरंग दल ने फूंका पुतला, किया विरोध प्रदर्शन


गाजीपुर। बांग्ला देश में दलित हिंदू दीपू दास की निर्मम हत्या को लेकर जिला मुख्यालय स्थित सरजू पाण्डे पार्क में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक विरोध जताया। बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि बांग्ला देश के कट्टरपंथी जेहादी आतंकी संगठनों के द्वारा खुलेआम हत्या की गई और यह कृत्य मुहम्मद यूनिस बांग्ला देश का कार्यवाहक सरकार का मुखिया के सहयोग और सहमति से हो रहा है जिससे वहां रह रहे हिंदुओं में भयभीत का माहौल व्याप्त है। कहा कि इस भय को दूर करने तथा हम सनातनी हिंदू विरोध प्रदर्शन करके अपनी भावना व्यक्त कर रहे हैं। इसलिए हम लोगों द्वारा  शुक्रवार को सरजू पांडे पार्क में एकत्रित होकर यूनिस तथा जेहादियों का शांति पूर्वक पुतला दहन किया गया।

इस दौरान जनपद, नगर, प्रखंड के सनातनी कार्यकर्ता तथा अधिक संख्या में आए आम हिंदू जनमानस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर हिंदूओ एकता को बढ़ाने में सफल सहयोग किया। इस पुतला दहन के दौरान विपिन श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष, रवि राज जिला संयोजक, वीरनो संयोजक रतन जी, बेचू धर्मेन्द्र कश्यप, ओमकार राय, अमित राय, कृपा शंकर राय, सुधाकर राय, आनन्द तिवारी, ओमप्रकाश पाण्डेय, प्रदीप वर्मा, चंदन पाण्डेय, दीनदयाल, नगर अध्यक्ष अनुराग चौहान, विनोद बजरंगी, बृजेश, हर्ष सिंह, हेमंत तिवारी अखिलेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिले के खिलाड़ियों का ताइक्वांडो में जलवा

जिले के खिलाड़ियों का ताइक्वांडो में जलवा

  • 3 स्वर्ण, 2 रजत और 9 कास्य पदक जीते
  • वाराणसी में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
  • कात्यायनी, साक्षी व स्वास्तिक का स्वर्ण पर कब्जा

ग़ाज़ीपुर। वाराणसी में आयोजित अंशु सिंह मेमोरियल पांचवी ताइक्वांडो कप में गाजीपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
संघ के अध्यक्ष अलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि सब जूनियर बालिका वर्ग में कात्यायनी सिंह ने अंडर 29 किग्रा में स्वर्ण पदक जीती। जूनियर बालिका वर्ग में साक्षी सिंह ने अंडर 46 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल की।

वही कैडेट बालक वर्ग में स्वास्तिक गुप्ता ने अंडर 45 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक झटका। सब जूनियर बालिका वर्ग में उपान्या व सब जूनियर बालक वर्ग में बजरंगी राय ने अपने अपने भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किए। बालिका वर्ग में अंशिका यादव, अंशिका राय, रितिका गिरी व आयरा गिरी व बालक वर्ग में राजवीर तिवारी, अनूप चौरसिया, ईनेश चंद्र गुप्ता, प्रिंस यादव, सत्यम पासवान, अभी यादव ने अपने अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीते। इस दौरान विजेता के प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।


घर वापसी पर विजेता प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। इस दौरान जिला गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, सचिव विपिन सिंह यादव, टीम कोच पूजा तिवारी सहित खिलाड़ियों के परिजनों ने शुभकामनाएं दी।

सांसद खेल महोत्सव का हुआ समापन, विजयी खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत

गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित सासंद खेल महोत्सव का समापन 25 दिसम्बर प्रधानमंत्री के द्वारा सासंद खेल महोत्सव का आनलाईन स्क्रिन के माध्यम से पूरे देश में समापन किया। इस अवसर पर जनपद में डा. संगीता बलवंत बिन्द सांसद राज्य सभा, सांसद खेल महोत्सव के संजोजक राजन प्रजापति, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव, फुटबाल संघ के ज्वाइन सेकेट्री मो0 मोईन,श्री राकेश, खो-खो संघ के सचिव विपिन बिहारी राय, इन्द्रदेव, फरोग अलवी, योगेन्द्र सिंह, विनोद कुमार जायतवाल, विजय, संगीता यादव, चन्दन यादव

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विधान सभा जखनियॉ, चन्द्रकान्त यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विधान सभा जमानियॉ किशन चन्द, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विधान सभा जंगीपुर अखिलेश यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विधान सभा सदर ऑचल सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विधान सभा सैदपुर मो0 वकार खॉन एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें। इस प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि सपना सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा किया गया। अन्त में क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव द्वारा मुखय अतिथि एवं सभी आगन्तुओ व खिलाड़ियो के प्रति आभार व्यक्त किया। आज खो-खो बालक वर्ग, हॉकी जूनियर/सीनियर बालक वर्ग, कुश्ती बालक/बालिका वर्ग एवं कबड्डी बालिका वर्ग के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 464 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

खो-खो खेल में कुल 08 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सीनियर बालक वर्ग के फाईनल मैंच सदर बनाम सैदपुर के मध्य खेला गया, जिसमें सदर 29-17 अंकों से विजयी रही। जूनियर वर्ग में फाईनल मैंच सदर बनाम जंगीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें सदर 08-07 अंकों से विजयी रही। निर्णायक के रुप में खो-खो प्रशिक्षक राधेश्याम सिंह यादव, शिवानी राय, अंशु यादव, दिनेश राय, पिन्टू यादव रहें। कबड्डी खेल में कुल 07 टीमो ने प्रतिभाग किया, जिसमें जूनियर वर्ग के फाईनल मैंच जमानियॉ बनाम सैदपुर के मध्य खेला गया, जिसमें जमानियॉ 27-05 अंकों से विजयी रही।

सबजूनियर वर्ग में सदर बनाम जंगीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें जंगीपुर 15-06 अंको से विजयी रही। निर्णायक के रुप में कबड्डी प्रशिक्षिका अंजनी वर्मा, अनिल कुमार, राजेश सिंह यादव, सेराज अहमद, अजय गुप्ता रहें । हॉकी प्रतियोगिता में कुल बालको की  टीमो ने प्रतिभाग किया, जूनियर बालक वर्ग के फाईनल मैंच सदर बनाम जंगीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें सदर 07-06 अंकों से विजयी रही।

सीनियर बालक वर्ग के फाईनल मैंच सदर बनाम सैदपुर के मध्य खेला गया, जिसमें सदर 19-16 अंकों से सदर विजयी रही। निर्णायक के रुप में हॉकी प्रशिक्षक बृजेश कुमार, करन कुमार, बृजेश यादव, मुनीष अहमद रहें। कुश्ती प्रतियोगिता में कुल  बालको व बालिकाओ ने प्रतिभाग किया, विजेता खिलाड़ियो की सूची नीचें अंकित है। निर्णायक के रुप में कुश्ती प्रशिक्षक प्रेमचन्द यादव, जिला कुश्ती संघ के सचिव कमलेश यादव, अजय बिन्द, एस0एन0 यादव रहें।

जन्मशताब्दी समारोह में छात्राओं को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जनपद मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में गुरुवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, प्रोफेसर अनीता कुमारी प्राचार्य राजकीय महिला कॉलेज एवं श्री प्रकाश सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा श्री वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने लखनऊ में उद्घाटित प्रेरणा स्थल के अवसर पर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के भाषण का श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान विगत दिनों आयोजित जनपद स्तरीय काव्य पाठ, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया गया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में विजयलक्ष्मी प्रजापति, अंकिता सेन एवं रिंकी शुक्ल क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही तथा इन्हें पुरस्कार राशि के रूप में रुपए दस हजार, पांच हजार एवं दो हजार पांच सौ का चेक प्राप्त हुआ जबकि भाषण प्रतियोगिता में प्रज्ञा वर्मा, अमृता राय एवं श्रेया मौर्य क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही तथा इन्हें भी पुरस्कार स्वरूप रुपए दस हजार, पांच हजार, एवं दो हजार पांच सौ का चेक प्राप्त हुआ।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्राची कश्यप, दिव्या कुशवाहा एवं स्नेहा पांडे, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही तथा इन्हें पुरस्कार स्वरूप रुपए पांच हजार, तीन हजार एवं दो हजार का चेक मुख्य अतिथि सपना सिंह एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विजेता सभी छात्राओं ने अपने काव्य पाठ एवं विचारों को प्रस्तुत कर उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं गणमान्यजनों की प्रशंसा प्राप्त किया। प्राची कश्यप, स्नेहा पांडे, दिव्या कुशवाहा, अनामिका, आकांक्षा एवं अंतिमा द्वारा अपने विचार प्रस्तुत करने पर उन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक एवं समन्वयक समग्र शिक्षा कुश राय द्वारा सम्मान स्वरूप पेन भेंट कर उत्साहित किया गया। 

सपना सिंह ने पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं भागीदारी को देखते हुए उनकी सराहना की तथा उन्हें भविष्य का जिम्मेदार नागरिक बताया। जिला विद्यालय निरीक्षक श्री प्रकाश सिंह ने विचारों में दृढ़ता और व्यवहार में विनम्रता के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया जबकि प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने वाजपेई जी के सुशासन को आधुनिक भारत के चतुर्दिक विकास का मूल बिंदु बताया और छात्राओं को अपने महापुरुषों के जीवनी से सबक लेने का आवाहन किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ शिव कुमार एवं सफल संचालन डॉ संगीता मौर्य एवं आभार ज्ञापन जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने किया। इस अवसर पर सुभाष चंद्र सरोज जिला विकास अधिकारी, विजय कुमार यादव डीसी मनरेगा, दीनदयाल परियोजना निदेशक, डॉ सोनू यादव एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं राजकीय महिला कॉलेज की छात्राएं उपस्थित रही।

शाह फैज स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सुशासन व क्रिसमस दिवस

गाजीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल में गुरुवार को’सुशासन दिवस’ एवं ‘क्रिसमस दिवस’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य इकरामुल हक ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण किया ।

बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम के साथ-साथ क्रिसमस गीत की प्रस्तुति की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई दिया तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन एवं कृत्यों पर प्रकाश डाला। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक- शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

अघोर परिषद ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को कम्बल बांटा

अघोर परिषद ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को कम्बल बांटा

गाजीपुर। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी गुरुवार को अघोर परिषद ट्रस्ट, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव, वाराणसी के तत्वावधान में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा गाजीपुर के स्वयंसेवकों द्वारा भारत ट्रांसपोर्ट एजेंसी के परिसर में 400 जरूरतमंद व्यक्तियों में कम्बल वितरित किया गया। कम्बल हेतु पात्र व्यक्तियों को गाँव-गाँव घूमकर पूर्व में ही टोकन दे दिया गया था। इस अवसर पर एक लघु विचार गोष्ठी भी आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता श्री सर्वेश्वरी समूह के वरिष्ठ सदस्य तथा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिन्दी के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. दिनेश सिंह जी ने किया। गोष्ठी में प्रधान कार्यालय वाराणसी से पधारे चन्द्र विक्रम शाह (राजा विजयगढ़, सोनभद्र), देशरत्न पाण्डेय, डा. बामदेव पाण्डेय, अशोक पाण्डेय तथा पी.जी. कालेज गाजीपुर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने सर्वेश्वरी समूह के संस्थापक परमपूज्य अघोरेश्वर के लोककल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डाला। गोष्ठी का संचालन विजय विक्रम सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन अश्वनी कुमार सिंह ने किया। उक्त कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा गाजीपुर व कारो बलिया के उपाध्यक्ष संजय सिंह का सराहनीय सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में संजीव सिंह, भैरव सिंह, बी. के. सिंह, मंटू राय, लल्लन सिंह, के. पी. सिंह, शोभित सिंह, याज्ञवल्क्य पाण्डेय, उत्तरा पाण्डेय, मिहिर सिंह, अरबिन्द सिंह काफी सक्रिय रहे।

कांग्रेसियों ने मनाई महापुरुषों की जयंती

गाजीपुर। गुरुवार को कांग्रेसियों ने कैंप कार्यालय सकलेनाबाद में भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय एवं महाराजा बिजली पासी की जयंती तथा भारत रत्न चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि गरिमापूर्ण एवं संघर्षपूर्ण संकल्प के साथ मनाई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और भाजपा सरकार द्वारा लगातार संविधान, सामाजिक न्याय एवं ऐतिहासिक विरासत को कमजोर किए जाने पर तीखा प्रहार किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार महापुरुषों के नाम पर केवल दिखावटी राजनीति कर रही है, जबकि उनके विचारों और मूल्यों को योजनाबद्ध तरीके से कुचला जा रहा है।


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि “पंडित मदन मोहन मालवीय शिक्षा, राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक थे, लेकिन आज भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को निजीकरण और अराजकता की ओर धकेल रही है। महाराजा बिजली पासी सामाजिक न्याय और शोषित-वंचित समाज की आवाज थे, जिनके नाम पर आज की सरकार सिर्फ वोट की राजनीति कर रही है। कांग्रेस पार्टी ऐसे पाखंड को कभी स्वीकार नहीं करेगी।”


शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि “चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने लोकतंत्र और संविधान की मजबूती के लिए जीवन समर्पित किया, लेकिन आज भाजपा सरकार संविधान की आत्मा पर लगातार हमले कर रही है। कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक संविधान, लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।” पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहां कि देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक विभाजन और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस पार्टी महापुरुषों के विचारों को हथियार बनाकर जनआंदोलन को और तेज करेगी।


कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बटुक नारायण मिश्रा जनक कुशवाहा लाल साहब यादव अजय कुमार श्रीवास्तव सुमेर कुशवाहा राम नगीना पांडे राजेश विश्वकर्मा सतीश उपाध्याय महबूब निशा शबीहूल हसन राजेश उपाध्याय कमलेश्वर शर्मा पुष्पा यादव अब्दुल्ला फैजान प्रवीण दुबे इस्लाम मास्टर आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

शिक्षक संघ ने किया विरोध, कुलपति को भेजा मांग पत्र….

शीतकालीन अवकाश के दौरान परीक्षा कार्यक्रम का शिक्षक संघ ने किया विरोध, कुलपति को भेजा मांग पत्र….

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ और पीजी कॉलेज शिक्षक संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शीतकालीन अवकाश के मध्य परीक्षा आयोजित करने के निर्णय पर कड़ी आपत्ति जताई है। बुधवार को शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने गोराबाजार स्थित पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राघवेन्द्र पाण्डेय को कुलपति के नाम संबोधित एक मांग पत्र सौंपा और इस निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। महाविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. मनोज कुमार सिंह एवं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के संयुक्त मंत्री (वरिष्ठ) डॉ. जे. के. राव ने पत्र में स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय द्वारा 25 दिसंबर 2025 से 9 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

शिक्षकों का तर्क है कि:

  • मूल भावना का उल्लंघन: घोषित अवकाश की अवधि में परीक्षा कराना अवकाश की सार्थकता को समाप्त करना है।
  • पारिवारिक दायित्व: सतत शिक्षण, मूल्यांकन और आंतरिक परीक्षाओं के बाद शिक्षक इस समय का उपयोग अपने परिवार और बुजुर्ग माता-पिता के साथ बिताने के लिए करते हैं। बीच में परीक्षा होने से शिक्षकों की व्यक्तिगत और सामाजिक योजनाएं पूरी तरह बाधित हो जाएंगी।
  • न्यायपूर्ण व्यवहार: शिक्षकों का कहना है कि अवकाश के दौरान वीक्षण (Invigilation) ड्यूटी पर लगाया जाना उनके अधिकारों का हनन है।
    परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग:
    शिक्षक संघ ने कुलपति से मांग की है कि बिंदु संख्या 03 पर उदारतापूर्वक विचार करते हुए 06.01.2026 से प्रस्तावित परीक्षाओं को स्थगित कर 09.01.2026 के बाद संचालित किया जाए। इससे शिक्षक बिना किसी मानसिक दबाव के अपने निर्धारित अवकाश का लाभ उठा सकेंगे और विश्वविद्यालय का कार्य भी सुचारू रूप से चल सकेगा।
    इस अवसर पर शिक्षक संघ के विभिन्न सदस्य एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक उपस्थित रहे।

काव्य पाठ प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

अटल बिहारी वाजपेई जन्मशताब्दी समारोह के तहत निबंध लेखन, काव्य पाठ एवं विचार अभिव्यक्ति प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

गाजीपुर। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में काव्य पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में छात्राओं ने अटल बिहारी वाजपेई द्वारा रचित कविताओं का सस्वर पाठ करते हुए उन्हें याद किया।

काव्य पाठ प्रतियोगिता में राजकीय महिला कॉलेज की विजय लक्ष्मी प्रजापति प्रथम, लूदर्श कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की अंकिता सेन द्वितीय एवं शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय यूसुफपुर की रिंकी शुक्ला तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान विद्यार्थियों ने सुशासन के महत्व पर अपने विचार प्रकट किया । भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महिला कॉलेज की प्रज्ञा वर्मा प्रथम, शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय यूसुफपुर की अमृता राय द्वितीय एवं राजकीय महिला कॉलेज की श्रेया मौर्य तृतीय स्थान पर रही।

माध्यमिक विद्यार्थियों के लिए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई एवं सुशासन विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ जिसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्राची कश्यप प्रथम, दिव्या कुशवाहा द्वितीय एवं स्नेहा पाण्डेय तृतीय स्थान पर रही।


विभिन्न प्रत्याशियों के निर्णायक मंडल में डॉ राजेश कुमार यादव, डॉ घनश्याम कुशवाहा, डॉ सत्यनारायण तिवारी, डॉ सारिका सिंह, डॉ प्रमोद श्रीवास्तव, सुमित कौशल शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनिता कुमारी ने किया। महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का संयोजन डॉ शिव कुमार, संचालन डॉ शशि कला एवं आभार ज्ञापन डॉ रामनाथ केसरवानी ने किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ संगीता, डॉ नेहा कुमारी, डॉ मनीष सोनकर, डॉ इकलाख खान, डॉ हरेंद्र यादव, डॉ गजनफर सईद आदि शिक्षक गण, कुश राय संयोजक समग्र शिक्षा अभियान एवं भारी संख्या में छात्राएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विजेता प्रतिभागियों को विकास भवन में आयोजित जनपद स्तरीय पुरस्कार वितरण एवं जन्म शताब्दी समारोह 25 दिसंबर को पुरस्कृत किया जाएगा।

22 मार्च को होगा मानवाधिकार जागरूकता सेमिनार

गाजीपुर में 22 मार्च 2026 को होगा मानवाधिकार जागरूकता सेमिनार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को दिया गया मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण


गाजीपुर। जनपद में आगामी 22 मार्च 2026 को प्रस्तावित मानवाधिकार जागरूकता सेमिनार को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। कार्यक्रम को भव्य और प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से जिला महासचिव संदीप अग्रहरि ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक न्योता दिया।


मुलाकात के दौरान संदीप अग्रहरि ने सेमिनार के उद्देश्यों, मानवाधिकारों के प्रति जन-जागरूकता, सामाजिक न्याय और आम नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने के प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मानवाधिकार जागरूकता जैसे विषय को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यक्रम की सराहना की और कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया। उनके सकारात्मक रुख से संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।


बताया गया कि यह सेमिनार समाज के विभिन्न वर्गों को मानवाधिकारों की जानकारी देने के साथ-साथ प्रशासनिक जवाबदेही और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। यह जानकारी संगठन के मीडिया प्रभारी विनय तिवारी ने दिया।