पूर्व राज्य मंत्री ने पद यात्रा कर अखिलेश के जन्मदिन पर कई दर्जन बाटे तुलसी के पौधे
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा नेताओं द्वारा शहर के विभिन्न मोहल्लों में पदयात्रा कर घर-घर पहुंचे और तुलसी का पौधा बांटा। पौधा बाटने के साथ ही अपने नेता अखिलेश यादव का जन्मदिन जन लोक कल्याण दिवस के तहत मनाया। इसी क्रम में सपा के पूर्व मंत्री सुधीर यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी हमेशा ही जन समस्याओं को लेकर संघर्ष करती है। हम अपने आने वाली पीढ़ियों के लिए यह पौधे बाट कर उनको निरोगी एवं स्वच्छ वायु देने का पहल कर रहे हैं। चंद्रिका यादव ने बताया कि अखिलेश अपने कार्यकाल में करोड़ों वृक्ष लगाकर वर्ड रिकार्ड स्थापित किया था। आज हम लोगों ने भी उनके जन्मदिवस पर घर-घर जाकर लोगों को पौधे बाटे। दिनेश यादव ने कहा कि सपा के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीति एवं वादाखिलाफी के खिलाफ लोगों को अवगत कराएंगे। अभिनव सिंह ने बताया कि आज अखिलेश जी का जन्मदिन जनकल्याण दिवस के रूप मे मनाया गया। सपा निरंतर जनता के लिए खड़ी रहती है इसीलिए अब यही जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेंगी और आने वाले दिनों मे सपा सरकार बनाएंगी। इस दौरान राजदीप रावत, अतुल यादव, मोहन रावत, राकेश पांडेय, गोलू, योगेश आदि लोग रहे।
गाजीपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ हरगोविंद सिंह ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय परिसर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में अधिकारी सहित स्वास्थ्यकर्मियों व आशा कार्यकर्ताओं ने संचारी रोगों को नियंत्रित करने और उनसे बचाव के लिए जनमानस को संदेश दिये। सीएमओ डॉ सिंह ने कहा कि बरसात का मौसम अपने साथ कई बीमारियाँ लेकर आता है। इस माह के दौरान सबसे ज्यादा जोर साफ-सफाई पर रहेगा, क्योंकि गन्दगी और जलभराव से मच्छर और तमाम तरह के कीट व वेक्टर पनपते हैं जो संचारी यानी संक्रामक रोंगों का कारण बनते हैं। संक्रमण के कारण डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, कालाजार जैसे संचारी रोग उत्पन्न होते हैं। यह एक से दूसरे व्यक्ति में फैलती हैं। इसको ध्यान में रखते हुए जुलाई माह को संचारी रोग नियंत्रण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग सहित 14 विभागों से समन्वय स्थापित कर मच्छर जनित रोगों पर नियंत्रण व प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सभी विभागों को एक साथ होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहर में नगर पालिका के कर्मी प्रतिदिन में छिड़काव और फोगिंग का कार्य करेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत राज विभाग की ओर से एंटी लार्वा छिड़काव आदि स्रोत विनष्टीकरण का कार्य किया जाएगा जिससे जनपद में संचारी रोगों को नियंत्रित किया जा सके।
एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ जेएन सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग समेत सभी विभागों ने अपनी कार्ययोजना तैयार कर ली है। संचारी रोगों पर काबू पाने के लिए पूरे माह में जन जागरूकता कार्यक्रमों, गतिविधियों व स्रोत विनाष्टीकरण का कार्य किया जायेगा। अभियान में सर्दी, बुखार, खांसी वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी जांच कराई जाएगी। पॉज़िटिव आने पर तुरंत उपचार पर रखा जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) मनोज कुमार ने बताया कि इस माह के दौरान डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि संचारी व संक्रामक बीमारियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए लोगों को अपने घरों में साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता आदि पर जागरूक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए बुजुर्गाे, गर्भवती महिलाओं तथा खासकर बच्चों के मामले में ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। दरअसल बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है लिहाजा बरसात के मौसम में बच्चों को पूरे कपड़े पहनाएं। शरीर ढककर रखें। बासी खाना न खाएं। स्वच्छ व साफ जल पिएं। मौसमी फलों का सेवन व स्वस्थ व संतुलित आहार लें। जंक फ़ूड खाने से परहेज करें। रात में सोने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। गन्दगी वाली जगह पर जाने से रोकें।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आनंद मिश्रा, डीआईओएस डॉ आलोक नाथ तिवारी, डीपीओ दिलीप कुमार पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके रावत, एसीएमओ डॉ जेएन सिंह, डॉ मनोज सिंह, डॉ सुजीत कुमार मिश्रा, डीएमओ मनोज कुमार, डब्ल्यूएचओ एसएमओ डॉ विनय शंकर, यूनिसेफ क्षेत्रीय समन्वयक प्रदीप विश्वकर्मा एवं नगर पालिका के कर्मी फोगिंग व छिड़काव मशीन के साथ मौजूद रहे।
गाजीपुर। जनपद मे 1 जुलाई 2023 को वन महोत्सव का शुभारम्भ मुहम्मदाबाद तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं प्रभागीय निदेशक द्वारा मौलश्री का पौधा रोपित कर किया गया। तहसील दिवस के अवसर पर जनपद व तहसील स्तरीय अधिकारियों तथा जनमानस की उपस्थिति में जिलाधिकारी ने वन महोत्सव के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौध रोपण पर विशेष बल दिया। इसके साथ ही जल संरक्षण की भी अपील की गयी। आज जनपद में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वन महोत्सव के उपलक्ष्य में जखनियां रेंज के अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मनिहारी में ‘वृक्ष लगाओं धरा बचाओ‘ ‘वृक्ष धरा के भूषण है‘ के नारे के साथ पौधों की बारात निकाली गयी तथा हरिशंकरी वृक्षारोपण किया गया है।
सैदपुर रेंज के अन्तर्गत बूढ़ेनाथ महोदव मंदिर के परिसर में पौधरोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम, जमानियां रेंज के अन्तर्गत भागीरथपुर ग्राम में प्रभात फेरी, गाजीपुर रेंज के अन्तर्गत प्रेम का पुरा भदेव मार्ग पर वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों में पौध वितरण तथा मरदह रेंज के अन्तर्गत विकास खण्ड विरनों परिसर में ब्लाक प्रमुख राजन सिंह द्वारा पौध रोपण किया गया। ज्ञातव्य है कि देश में प्रत्येक वर्ष जुलाई माह के प्रथम सप्ताह को वन महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। जिसमें पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा पौधरोपण, वनों एवं वन्यजीवों के प्रति चेतना के संचार के लिए वन महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाता है। इस आयोजन के अन्तर्गत जनपद गाजीपुर सामाजिक वानिकी प्रभाग के अन्तर्गत रेंजों में जल संरक्षण कार्यक्रम प्रभात फेरी रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता, वाद-विवाद, प्लास्टिक पर रोकथाम तथा पौध रोपण एवं वितरण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन 1 से 7 जुलाई तक किया जा रहा है।
गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मुहम्मदाबाद में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 147 शिकायत और प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 7 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 543 शिकायत और प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर सिर्फ 36 शिकायत और प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मे प्राप्त शिकायत और प्रार्थना पत्रो को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए समस्याओं का निस्तारण कराया जाय। उन्होने सार्वजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि, ग्राम समाज के भूमि पर अवैध अतिक्रमण को एक अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होनेे कहा कि आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को प्रतिदिन शत-प्रतिशत निस्तारण किया जाय, शिकायत किसी भी दशा में डिफाल्टर न हो। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदार मु0बाद, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
1 जुलाई से शुरू होगा सीवर के ख़िलाफ़ पोस्ट कार्ड भेजो महाअभियान
गाजीपुर। समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी ने बताया कि 1 जुलाई से सीवर के कार्य में हो रही अनियमितता व भ्रस्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री को नगर क्षेत्र मे निवास कर रहे लोगों द्वारा 5000 पोस्ट कार्ड की शुरुआत कचहरी से की जाएगी। उन्होंने बताया की पिछले 4 वर्षों से सीवर के धीमे गति से कार्य के चलते आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। एक ही रोड की बार बार खुदाई के चलते पूरे नगर की रोड का खस्ता हाल हो गया है। लोगों का रोड पर चलना दुश्वार हो गया है। उन्होंने कहा की जबतक संस्था के ख़िलाफ़ शासन द्वारा कार्यवाई नहीं की जाती है तब तक यह अभियान जारी रहेगा।
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा आयोजित “महा जनसंपर्क अभियान” के अंतर्गत मंगलवार की देर शाम कपूरपुर शक्ति केंद्र के मिश्र बाजार से लाल दरवाजा तक जनसंपर्क अभियान एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में 9090902024 पर मिस्ड कॉल किया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा कि विगत नौ वर्षों में देश के नागरिकों कि जो मुल समस्या थी रोटी, कपड़ा, मकान उसके लिए सरकार ने समर्पित रूप से काम किया और उसकी पुर्ति सम्मान के साथ किया है। जनता का भरोसा विश्वास जो नेताओं पर से टूट चुका था वह भरोसा और विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे कायम हुआ है।
जनता के विश्वास के साथ विकास को भाजपा ने राजनीति में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कहा उसे नौ वर्षों में पुरा करके दिखाया है।अब एक बार फिर से कमल खिलाने कि जरुरत है ताकि देश उन्नति के साथ विश्व शिखर पर स्थापित हो। जनसंपर्क अभियान में लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि देश के विकास और जन जन के कल्याण के अलावा भारत अब देश कि भौगोलिक स्थिति को मजबूत करने कि ओर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अग्रसर है। जनसंपर्क अभियान में जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, विनोद अग्रवाल, अच्छे लाल गुप्ता, सुनील गुप्ता, रासबिहारी राय, अजय कुशवाहा, साधना राय, अभिनव सिंह, हेमंत त्रिपाठी, नितिन अग्रहरि, गुड्डू केसरी, सुधीर केसरी, मनीष जायसवाल, शुभ्रांशु राय, आनंद गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु की बैठक बुधवार को राइफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हई। जिसमें विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा हुई एवं निर्णय लिया गया। सचिव/उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, गाजीपुर द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में 236 निवेशको के एम ओ यू जारी है जिसमें 122 ईकाईयां संचालन हेतु गम्भीर है तथा भूमि भी उपलब्ध है। परन्तुं 14 इकाईयो को विभिन्न विभागो से लाईसेंस/अनापत्ति/नक्शा स्वीकृति इत्यादि हेतु आवेदन किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के निवेशको को निवेश मे किसी भी प्रकार की कोई भी समस्याओ का निराकरण प्राथमिकता के तौर पर कराते हुए समस्याओ का निदान किया जाये। जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबन्धक को निवेशको की ऋण की समस्याओ के निराकरण सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करते हुए निवेशको को जो भी ऋण पत्रावली प्राप्त हो उस पर व्यक्तिगत ध्यान देते हुए अपने स्तर से शाखा प्रबन्धको को निर्देशित किया जाये ताकि समयान्तर्गत निवेशको को ऋण मुहैया कराया जाये एवं छोटी-छोटि कमियो के कारण निवेशको का ऋण पत्रावली अनावश्यक विलम्ब न हो।
निवेशको के अनापत्तियो से सम्बन्धित समस्याओं पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को समयान्तर्गत अनापत्ति निर्गत करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणो, प्राप्त शिकायतो, अनुमतिया, अनापत्तियो, पंजीयन लाइसेंस आदि समयान्तर्गत निर्गत करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने निवेशको के भूमि से सम्बन्धित समस्याओ पर चर्चा, व्यापारियो की समस्याओ पर चर्चा, विद्युत बिल सम्बन्धित समस्या पर चर्चा, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क, नाली, बाउण्डरी निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त अनुमतियां, अनापत्तिया, पंजीयन, लाईसेन्स आदि पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओ में आम लोगो को अधिक से अधिक इसका लाभ प्राप्त हो तथा उद्योगो के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग हेतु जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की तथा उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। बैठक में एस पी ग्रामीण, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र प्रवीण मौर्या, सहित अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनपद के उद्यमी उपस्थित थे।
ग़ाज़ीपुर। एक बार फिर एमएलसी बड़े विशाल सिंह चंचल ने मुख्यमंत्री राहत कोष से जरुरतमंदों की मदद की। उन्होंने जिले के 11 पीड़ित परिवारों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दिलाई। इस महीने में दूसरी बार 17 पीड़ित परिवारों और 11 पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कराई है। एम एल सी के इस कार्य की राजनितिक गलियारों सहित जिले भर में चर्चा है। बता दें कि मुख्यमंत्री जून महीने में तीन बार वाराणसी दौरे पर आ चुके हैं। जिसमें एमएलसी विशाल सिंह चंचल मुख्यमंत्री के साथ हर कार्यक्रम में वाराणसी में दिखे। इसी बीच एमएलसी की मुख्यमंत्री से जिले के पीड़ित परिवारों के विषय में वार्ता हुई। जिसके तुरंत बाद ही प्रमुख सचिव ने चिकित्सकीय सहायता के लिए जिले के पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान कर दिया। पीड़ित परिवारों को सहायता मिलते ही एमएलसी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। पीड़ितों के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की। सहायता राशि खाते में आते ही पीड़ित परिवारों ने भी मुख्यमंत्री और एमएलसी का आंखों में खुशी के आंसु लिए धन्यवाद दिया साथ ही दीर्घायु होने की कामना की। मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि जिले की पहाड़पुर खुर्द की कृतिका कुमारी को 53125, विशम्भरपुर सानी की सविता को 200000, हुर्मुजपुर के साजन चौहान को 100000, सोनबरसा की अनन्या कुमारी को 100000, बहरियाबाद के मूलचंद को 250000, सुकुलपुरा की सुशीला को 250000, सिकंदरपुर की तबस्सुम खातून को 250000, दुल्लहपुर की आरती यादव को 75000, खजुरगाँव के योगेंद्र चौहान को 180000, सिंगेरा के सतवंत सिंह को 175000 और खड़वाडीह की मंजू को 100000 प्राप्त हुआ। अब तक जिले में लगभग सैकड़ो लोगों को इलाज हेतु सहायता राशि प्राप्त हो चुकी है।
गाजीपुर। सैदपुर विधानसभा के वार्ड न -12 के बूथ संख्या- 294 पर बूथ अध्यक्ष दिनेश जयसवॉल के घर उपस्थित बूथ समिति के सदस्यों से प्रधानमंत्री ने वर्चुअल चर्चा किया। पीएम ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के घर घर तक जाए चाय पे चर्चा करे, सर्व समाज को एकजुट करके ही भारत को विश्वगुरु बनाया जा सकता है। भाजपा की केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है। कुशल सासन के नेतृत्व में भारत सशक्त, समृद्धशाली व विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा है। मोदी द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के दौरान सैदपुर दक्षिणी में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद में भाग लिया। “मेरा बूथ सबसे मजबूत” के वर्चुअल संवाद में प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा बृजनंदन सिंह, चतारा छतीशगढ़ सांसद सुनील सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, प्रतिनिधि डा o प्रदीप पाठक, चेयरमैन सुशीला सोनकर, पूर्व विधायक सुभाष पासी, प्रतिनिधि अंशु दुबे, शैलू, सन्नी सेठ आदि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गाजीपुर। गर्मी के दिनों में चिलचिलाती धूप एवं तापलहरी के दौरान सड़कों पर चलने वाले राहगीरों सहित स्कूली बच्चों को शुद्ध पेयजल से वंचित ना होना पड़े, इस उद्देश्य से पूर्व में लाखों के सरकारी बजट से नगर पालिका परिषद गाजीपुर द्वारा नगर के प्रमुख चौराहों सहित पूरे नगर में पेयजल आपूर्ति संयंत्र स्थापित कराए गए थे। परंतु उचित देख-रेख व सही ढंग से रख-रखाव न होने के कारण सारे के सारे मशीन खराब होकर बंद और बदहाल हालत में केवल चौराहे और सड़कों की शोभा बढ़ा रहे हैं। इस समस्या को लेकर मंगलवार को छात्र नेता दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में नगर वासियों ने जिलाधिकारी आर्यका अखौरी से वार्ता कर पत्र सौंपा। इस मामले में दीपक उपाध्याय ने बताया कि प्रमुख चौराहों व मंदिरों के पास आर. ओ.वाटर उपकरण लगा तो है परंतु नगरपालिका की घोर लापरवाही के कारण लाखों की लागत से लगे उपकरण की स्थिति खराब पड़ी हैं। आम जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन्हीं मशीनों की मरम्मत कर जनहित में सुचारू रूप से चालू कराने की मांग को लेकर आज हम सभी ने जिलाधिकारी आर्यका अखौरी से वार्ता कर समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराने का आग्रह किया है। जिसपर तत्काल जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी को इस समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया है। इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने कहा कि जो भी मशीनें खराब पड़ी है उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के लिए निर्देश दे दिया गया है। जल्द से जल्द सभी खराब मशीनें पुनः बनकर तैयार हो जाएंगी और राहगीरों के प्यास को फिर से बुझाने का काम करेंगी। पत्र सौंपने वालों में छात्रनेता अभिषेक गौण, राजू पाण्डेय, विशाल विश्वकर्मा, प्रिन्स प्रजापति, अमन दुबे, संदीप यादव, शैलेश यादव, अविनिश सिंह, शिवम पाल इत्यादि मौजूद थे।