All posts by tiwarishivpratap

वनवासी समाज के बच्चों का होगा सर्वांगीण विकास

गाज़ीपुर। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा समर्पण संस्थान बयेपुर देवकली में तीन दिवसीय ग्रीष्म कालीन शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। यह वनवासी समुदाय के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। सेवा समर्पण संस्थान में कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप पज्जवलित करके किया गया। शिविर में जिले के पन्द्रह गांव के 60 बच्चे हिस्सा ले रहे है। मुख्य अतिथि एसपी सिटी ज्ञानेंद्र ने शिविर के उद्देश्यों की काफी सराहना किए। उनका कहना था कि इस प्रकार के कार्यक्रम में वह सदैव उपस्थित रहने के लिए तैयार है। ज्ञात हो कि जिले में बनबासी समुदाय की आबादी लगभग 55 हजार के आस-पास है। विभिन्न गांवों में इनकी लगभग 456 बस्तियां है। वनवासी समुदाय के लोग मेहनतकस होते है।

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े इस समुदाय के बच्चे प्रायः शिक्षा से वंचित रहते है। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के माध्यम से इन बच्चों को शिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। समाज विरोधी शक्तियां वनवासी समुदाय के बच्चों को बरगला न सके, इसलिए इनका शिक्षित होना अति आवश्यक है। संस्कार और संस्कृति के माध्यम से इन बच्चों को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ना है। 16 जून से प्रारंभ होकर 19 जून तक चलेगा यह कार्यक्रम। इस कार्यक्रम के प्रथम दिन विशिष्ट अतिथि पारस नाथ राय, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, समाज सेवी उमेश श्रीवास्तव, जयप्रकाश अग्रहरि, उमाशंकर, मदन लाल भारती, अभिषेक अग्रवाल, संजय राय मंटू, अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव, बद्री श्रीवास्तव, डा राजेश कानकर, विनय सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामतेज पांडेय व संचालन संजीव गुप्ता ने किया। उपस्थित आगुंतकों का आभार सुधीर भारतीय ने किया।

जांच कर करें कार्रवाई:एमएलसी चंचल

गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने बुधवार को सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कमियां पाए जाने पर उन्हें दुरुस्त कराने हेतु मौके पर उपस्थित अधीक्षक डॉ दीपक पाण्डेय को निर्देशित किया।
इसके बाद एमएलसी ने हॉस्पिटल का कोना-कोना चेक करना शुरू किया जिसमे हेल्थ एटीएम और सीबीसी जांच, बायोमैट्रिक मशीन बंद मिली। इस दौरान वहाँ उपस्थित लोगों ने एम एल सी से शिकायत किया कि डॉक्टर नहीं आते हैं, फिर भी उनका अटेंडेंस लगा दिया जाता है। ऐसी शिकायत सुनते ही एमएलसी ने तत्काल मौके पर फोन कर मौके पर उपजिलाधिकारी डा. पुष्पेंद्र पटेल व नायब तहसीलदार आशीष कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक वंदना सिंह को बुलाया। वंदना सिंह के अनुपस्थिति में क़स्बा चौकी इंचार्ज रामकुमार दूबे गए।

एमएलसी ने वहाँ उपस्थित अधिकारियो को निर्देशित किया की बीते 10 दिनों तक के कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज की जांच किया जाए। कहा कि सीसीटीवी फुटेज से मिलान कर जो लोग कार्यालय नहीं आए हैं, फिर भी अगर उनका अटेंडेंस रजिस्टर पर पाया जाता है, तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। जिसका सज्ञान लेकर उपजिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार आशीष कुमार सिंह और एडिशनल सीएमओ डा. संजय सिंह स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक दीपक पाण्डेय के उपस्थिति मे स्वास्थ्य केंद्र के सी.सी. टी. वी. फुटेज रिकार्डिंग (हार्ड ड्राइव) को जब्त कर सील किया गया। अचानक हुए इस निरीक्षण से आम जनता मे भ्रस्ट कर्मचारियों अधिकारियों मे भय व्याप्त था। जांच प्रकिया के दौरान एमएलसी प्रतिनिधि डा. प्रदीप पाठक, पूर्व विधायक सुभाष पासी के प्रतिनिधि आशु दूबे, मण्डल अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, महामंत्री सुधीर पाटिल ,अनूप जायसवाल उर्फ़ अनुराग, सन्नी सेठ सहित हॉस्पिटल मे कार्यरत कर्मचारी उपस्थित रहे।

डीएम ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा


गाजीपुर। जनपद मे बीएड पाठ्यक्रम शैक्षिक सत्र 2023-25 मे प्रवेश हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2023, सुचितापूर्ण, शान्तिपूर्ण, नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुआ।
परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने परीक्षा केन्द्र पर हो रही परीक्षा का गुरूवार को जायजा लिया। जिलाधिकारी संयुक्त प्रवेश परीक्षा का जायजा लेने स्नातकोत्तर महाविद्यायल गोराबाजार पहुंची। जहां उन्होंने परीक्षा केंद्र के एक एक कमरों और सीसीटीवी कैमरा का हाल जाना साथ ही सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिया। परीक्षा जनपद के 26 केन्द्रो पर करायी गयी। इस परीक्षा मे 26 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 14 केन्द्र प्रतिनिधि एवं 52 पर्यवेक्षक लगाये गये थे। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। प्रथम पाली प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली 2 बजे से 5 बजे तक परीक्षा हुइ।

सभी दलों के नेताओं ने किया शहीद कमलेश सिंह को याद, दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। सेना मेडल विजेता कारगिल अमर शहीद कमलेश सिंह का 24 वां शहादत दिवस बिरनो थाने के सामने स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर, श्रद्धांजलि सभा करके गुरूवार को मनाया गया। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण सिंह व भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष वृजेन्द्र राय ने कहा कि गाजीपुर वीरों की धरती है। इस धरती के शुरवीरो को समय समय पर सेना के सर्वोच्च पुरस्कारों से भी पुरस्कृत किया गया है। कारगील युद्ध मे जब देश को बलिदान कि आवश्यक्ता हुई। इस शहीदी धरती गाजीपुर के वीर नौजवानो ने आगे बढकर अपनी कुर्बानी देश के लिए दिया। उनमें से ही शहीद कमलेश सिंह एक प्रमुख नौजवान रहे।जिन्होंने कारगिल युद्ध मे प्रथम शहादत देकर परिवार सहीत गाजीपुर का नाम रोशन किया। सुनील सिंह ने कहा कि अपने जीवन का बलिदान देकर राष्ट्र के सीमाओं कि रक्षा करने वाले शहीद कमलेश सिंह ने गाजीपुर के लोगों तथा इतिहास को गौरवान्वित किया है। संकठा प्रसाद मिश्र ने कहा कि मातृभूमि कि रक्षा तथा राष्ट्र सम्मान के लिए अपने जान कि बाजी लगाकर आने वाली पिढ़ीयो को प्रेरणा प्रदान करने वाले वीरता और बहादुरी के प्रतीक शहीद कमलेश सिंह कि शहादत क्षेत्र के लिए गर्व है।

पूर्व राज्यमंत्री सपा नेता डॉ रमाशंकर राजभर और पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा सुभाष राम ने कहा कि शहीद कमलेश सिंह ने जो शहादत दिया वह गाजीपुर को देश के स्वर्णिम इतिहास मे अमर कर गया। कहा कि कमलेश सिंह के शहादत ने इस क्षेत्र ही नही वरन देश के युवावों के लिए प्रेरणा का कार्य किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह, वरिष्ठ नेता संकठा प्रसाद णं मिश्र ,माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष शिवकुमार सिंह , राम शब्द सिंह ,जिला महामंत्री भाजपा अवधेश राजभर,हिन्दू युवा वाहिनी अध्यक्ष अमित सिंह,पूर्व जिला महामंत्री भाजपा अरविंद सिंह ,क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने भी सभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुराग सिंह , थानाध्यक्ष बिरनो राजेश बहादुर सिंह , कुँवर रूपेश सिंह ,प्रमोद राय ,ग्राम प्रधान कार्तिक ,विनोद बिन्द, घूरा सिंह ,अभिनय सिंह प्रिंस ,राजेश राम ,लोहा सिंह ,प्रमोद सिंह ,अजय सिंह ,प्रदीप श्रीवास्तव ,राजेश बिंद ,कामता सिंह ,ज्ञानेन्द्र सिंह ,अरविंद सिंह सहित सैकड़ों जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मण्डल अध्यक्ष मन्नू राजभर तथा कार्यक्रम का संचालन व आगंतुकों के प्रति आभार, धन्यवाद भाजपा नेता योगेश सिंह ने किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह का सीडीओ और चेयरमैन ने किया शुभारंभ


गाजीपुर। 15 जून से 21 जून तक चलने वाले नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं योग सप्ताह को सफल बनाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने आमघाट गाधी पार्क महुआबाग में गुरूवार को भगवान धन्वंतरि के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। योग सप्ताह के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि योग हमारी जीवन शैली का अहम हिस्सा है। यह आज से नहीं बल्कि कई सालों से भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा बना हुआ है। योग शरीर से लेकर मस्तिष्क तक के लिए भी फायदेमंद है। यह आपके शरीर को लचीलापन रखने के साथ-साथ मांसपेशियों में ताकत और बॉडी टोन करने के लिए भी फायदेमंद है। योग आपके जीवन में एक नई उर्जा का प्रवाह करता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए और योग को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 21 जून को इंटरनेशल योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 15 से 21 जून तक योग सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा।

जिसके दृष्टिगत आज जिला स्पोर्टस स्टेडियम में योग सप्ताह का शुभारम्भ किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि योग करना कोई नई बात नहीं है बल्कि इसकी उत्पत्ति भारत में हजारों साल पहले ही हो गई थी। सिर्फ इतना ही नहीं इसका जिक्र पौराणिक पुस्तकों में भी मिलता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की अवधारणा पहली बार प्रधान मंत्री मोदी द्वारा 27 सितंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में अपने भाषण के दौरान इसे लेकर प्रस्ताव रखा था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर, 2014 को घोषणा की किया कि 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को विश्व योग दिवस के रूप में देखा जाता है। उन्होंने कहा कि यदि आप जीवन की चिंता पर विजय पाना चाहते हैं, तो इस क्षण में जियें, सांसों में जियें, जब आप खुद की सुनते हैं, तो सब कुछ स्वाभाविक रूप से आता है। यह अंदर से आता है, कुछ करने की इच्छा होती है। संवेदनशील होने की कोशिश करें यही योग है। इस अवसर पर, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधि0अभि0 नगर पालिका गाजीपुर, अन्य विभागों अधिकारी/कर्मचारी एवं अधिक संख्या में जनसामान्य आदि उपस्थित रहे। संचालन सुभाष प्रसाद नेहरु युवा केन्द्र ने किया।

12 लोगों पर हुआ एफआईआर

विद्युत विभाग की मार्निंग रेड में 12 पर एफआईआर
बकाया पर दर्जनों उपभोक्ताओं की काटी गई बिजली


गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड द्युतीय के अधिशाषी अभियंता सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन पर हाई लाइन लांस वाले फीडर पर सहायक अभियंता सुधीर कुमार एवं अवर अभियंता अमित गुप्ता के नेतृत्व में रौजा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान गुरूवार को चलाया गया। इस दौरान मौके पर 12 लोगो को अलग से कटिया मारकर विद्युत उपभोग करते हुवे रंगे हाथ पकड़ा गया। जिसमे सभी के ऊपर बिजीलेंस थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। वही 4 लाख के बकाया पर कुल 13 लोगो की बिजली पोल से डिस्कनेक्ट की गई तथा 4 लोगो का मौके पर मीटर रिप्लेस किया गया। चेकिंग के दौरान मुहल्ले में अफरा तफरी मची रही। सहायक अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि रौजा क्षेत्र के मोहल्ला चंदन नगर, कृष्णापुरी, चंदवाहा में हाई लाइन लांस है जिससे आए दिन ट्रांसफार्मर फुकना, तार टूटना, लो वोल्टेज अत्यधिक होना पाया गया था। इसी कड़ी में आज सुबह मार्निंग रेड किया गया जिसमे 12 लोग मौके पर विद्युत चोरी करते हुवे पाए गए।

जिसमे सभी लोगो के खिलाफ विद्युत चोरी में बिजिलेंस थाने पर मुकदमा करवाया गया है, वही 13 लोगो के बकाया पर पोल से लाइन डिस्कनेक्ट की गई तथा 4 लोगो का मीटर मौके पर जला पाया गया। जिसमे सभी चारो उपभोक्ताओं का मौके पर नया मीटर स्थापित किया गया। वही केबिल डिस्कनेक्ट किए गए उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गई है कि बिना अपने बकाया बिलों का भुगतान किए बगैर अगर लाइट जुड़ती पाई गई तो धारा 135 के अंतर्गत विद्युत चोरी में एफआईआर दर्ज कराकर विविध कार्यवाही करने को बाध्य होंगे। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से अपील किया की कोई भी मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग ना करे एवं मीटर से छेड़छाड़ कत्तई ना करे एवं प्रतिमाह अपने बिजली का भुगतान अवश्य करे एवं अभी तक जो विद्युत संयोजक नही लिए है वे लोग तत्काल झटपट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करके अपना विद्युत संयोजक ले ले नही तो चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर ऐसे उपभोक्ताओं पर कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।
चेकिंग टीम में रौजा उपकेंद्र के समस्त लाइनमैन,मीटर रीडर,डिस्कनेक्शन टीम मौजूद रही।

उधर सीएम योगी तो इधर डीएम ने किया छात्र-छात्राओं को सम्मानित

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में रायफल क्लब सभागार में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा हाई स्कूल/इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष-2023 में प्रदेश मे जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा लोक भवन कार्यालय लखनऊ में आयोजित मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी एलसीडी के माध्यम से दिखाया गया। जनपद से ज्योति यादव पिता नन्दलाल यादव को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। आज लोक भवन कार्यालय लखनऊ से मुख्यमंत्री के द्वारा उत्तर प्रदेश के मेधावी छात्र/छात्राओं जो यूपी की टॉपर सूची में अंक प्राप्त कर जिन्होंने अपने अपने जनपद का नाम रौशन किया है, उन्हें सम्मानित करते हुए एक लाख रुपए का चेक, प्रशस्ति पत्र, गोल्ड मेडल एवं टैबलेट वितरित किया गया। उसी क्रम में रायफल क्लन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्ष्ता मे हुए इस सम्मान समारोह मे जनपद गाजीपुर के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 7 छात्र छात्राओं को जिसमें स्वाप्निल प्रजापति, विशाल पाण्डेय, पूजा गुप्ता, खुशबू चौहान, अभय कुमार यादव, सिमरन मोदनवाल और मनीषा पाल सहित प्रदेश में स्थान पाने वाले छात्र/छात्राओ को एक-एक लाख रुपए का चेक गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं टैबलेट वितरित किया गया।

इसी प्रकार जनपद स्तर पर कुल 15 छात्र-छात्राओं ने भी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट मे जनपद मे टॉप की सूची मे रहे। जिसमें खुशी जायसवाल, आंचल तिवारी, प्रियांशु शर्मा, स्मृति विश्वकर्मा, श्रेया प्रजापति, श्वेता तिवारी, दानिश अंसारी, नेहा प्रजापति, अंशिका यादव, अदिती सिंह, तृषा राय, समरीन फातमा, आलोक यादव, विभा चौहान एवं आयुषी यादव को 21-21 हजार रुपए का चेक गोल्ड मेडल एवं टैबलेट, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी छात्र/छात्राओ को बधाई एवं उनके अभिभावकों, विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षकों आदि को भी शुभकामनाएं देते हुए उनकी प्रशंसा करते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने मेधावी छात्र छात्राओं से कहा कि जो यह धनराशि आप लोगों को आज दी गई है उससे आगे की पढ़ाई करके अच्छे पदों पर जाकर जनपद का नाम रोशन करें। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहित अन्य संबंधित अधिकारी छात्र-छात्राएं अभिभावक प्रधानाचार्य एवं शिक्षक मौजूद रहे।

गाजीपुर जैसे पिछड़े जिले का नौ वर्ष में हुआ कायाकल्प: विशाल सिंह चंचल

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा विगत नौ वर्षों में देश के अंदर आम आदमी कि मूल समस्या रोटी, कपड़ा,मकान के लिए व्यापक स्तर पर काम किया है। सरकार ने जहां प्रधानमंत्री आवास के माध्यम से हर आदमी को पक्के मकान का सपना पूरा किया तो वहीं आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब से गरीब व्यक्ति के चिकित्सा के लिए पांच लाख रुपए कि व्यवस्था किया है। यह बात बुधवार को विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने सैदपुर के अतिथि गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान, उज्जवला गैस योजना के माध्यम से सरकार ने किसानों और महिलाओं कि सबसे बड़ी उम्मीद को पुरा किया है। आज चार वर्षों से लगातार समाज के अंतिम व्यक्ति कि चिंता करते हुए हमारी सरकार ने नि: शुल्क अनाज वितरण कर कोरोना काल में भी गरीब और व्यवस्था विहिन घरों के चुल्हे बंद नहीं होने दिया है।

विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश कि बाहरी सीमाएं और आंतरिक स्थिति पुरी तरह से मजबूत हूई है।देश के हर क्षेत्र में बिना भेद सर्वांगीण विकास और जन कल्याण के लिए निरंतर काम हो रहा है,देश का विदेशों मे सम्मान बढ़ा है। लोगों के आस्था और श्रद्धा का केंद्र भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। पाकिस्तान पोषित आतंकवाद समाप्ति की ओर है,जम्मू कश्मीर से धारा 370 का खात्मा राष्ट्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। देश में खुशहाली और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ है।आज गाजीपुर जैसे पिछड़े जनपद को विगत नौ वर्षों मे सिक्स लेन,फोर लेन, मेडिकल कालेज, गंगा नदी पर रेल सह रोड पुल के निर्माण से जिले का कायाकल्प हुआ है।आज गाजीपुर देश के मानचित्र पर अन्य सुविधा सम्पन्न जिलों की श्रेणी में खड़ा है। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय, जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय,वृजनन्दन सिंह, ओमकार मिश्रा एवं जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।

संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष ने बताई मोदी की उपलब्धि

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा जमानियां का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन बुधवार को दिलदारनगर पंचायत हाल में जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह कि अध्यक्षता में हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा विगत 9 वर्षो में देश और समाज के मजबूती के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा आजादी के 65-70 वर्षो मे जो कार्य देश में नहीं हुआ वो कार्य विगत नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है। समाज के हर व्यक्ति को संतुष्ट और संतृप्त करने कि मजबूत इच्छा शक्ति और नेक नियति भाजपा को आज दुनिया कि सबसे बड़ी पार्टी बनने का अगर अवसर प्रदान किया है तो उसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विगत 9 वर्षो का विशेष योगदान है। इस दौरान पुर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है, लोगों में राजनीति के प्रति भरोसा और विश्वास बढ़ा है। महिलाओं कि आर्थिक स्थित मजबूत हुई है, स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है। सम्मेलन में उपस्थित अतिथियों के प्रति धन्यवाद आभार नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो महामंत्री विवेकानंद राय ने किया।

इसके अलावा जमानिया विधानसभा की टिफिन बैठक जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुनीता सिंह के उपस्थिति में हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों से बने अलग-अलग तरह के व्यंजनों से भरे टिफिन को मिल बांटकर खाया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल पर चर्चा करते हुए ।आपसी सामंजस्य के साथ संगठन के कार्य को कैसे प्रभावी ढंग से किया जा सके उस पर भी अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो शोभ नाथ यादव,जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, बीके त्रिवेदी, अच्छे लाल गुप्ता, राजेश राजभर, विश्व प्रकाश अकेला, विनोद खरवार, शैलेश राम, गुलाम कादिर राइनी, विष्णु प्रताप सिंह, हरदेव कुशवाहा, दिनेश प्रधान, मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह, सुनील सिंह, अनिल यादव, पंकज राय, अविनाश सिंह, मानवेंद्र सिंह, जितेंद्र उपाध्याय, मयंक जायसवाल, माया सिंह तथा रविंदर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

छात्रवृत्ति चाहिए तो न करें यह काम

गाजीपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी, राम नगीना यादव ने बताया है कि निदेशालय, समाज कल्याण, उ0प्र0 लखलऊ द्वारा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति छात्रों के छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति संबंधित बैंक खातों को कियोस्क आधारित पेमेन्ट बैंक यथा फिनो पेमेन्ट बैंक, एयरटेल पेमेन्ट बैंक तथा पेटीएम बैंक में न खोले जाने तथा शिक्षण संस्थाओं के स्तर से छात्रो को अपने आधार नंबर उक्त बैंको को खाते में सीडिंग की कार्यवाही न कराये जाने के निर्देश दिये गये है। उन्होने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्र/छात्राओं को अवगत कराया है कि वे अपने बैंक खाते कियोस्क आधारित पेमेन्ट बैंक यथा फिनो पेमेन्ट बैंक, एयरटेल पेमेन्ट बैंक तथा पेटीएम बैंक में न खोले तथा अपने आधार नंबर को उनके बैंक खाता नंबर में सीडिंग न करायें।