गाजीपुर। उ0प्र0 के नगरीय निकाय निर्वाचन 2023 के अन्तर्गत नगर निगमों के महापौरों एवं पार्षदों और नगर पालिका परिषदों/नगर पंचायतों के अध्यक्षों एवं सदस्यों के निर्वाचन सम्पन्न हो गए है। इनके निर्वाचन परिणाम भी घोषित हो गए हैं। लेकिन निर्वाचन के सम्बन्ध में प्रत्याशियों द्वारा आयोग में पुनर्मतदान एवं पुनर्मतगणना कराए जाने हेतु प्रत्यावेदन प्राप्त हो रहें है। इस सम्बन्ध में आयोग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि उपर्युक्त निर्वाचन के रिटर्निंग आफिसर (निर्वाचन अधिकारी) द्वारा ज्यों ही निर्वाचन परिणाम घोषित कर दिया जाता है। राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 का अधिकार क्षेत्र समाप्त हो जाता है। अर्थात् निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग को उसमें हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। रिटर्निंग आफिसर (निर्वाचन अधिकारी) द्वारा निर्वाचन परिणाम घोषित किए जाने के बाद सक्षम न्यायालय में निर्चाचन याचिका दायर की जा सकती है। उपर्युक्त नगरीय निकायों के घोषित निर्वाचन परिणाम के विरूद्ध आयोग में प्रत्यावेदन देने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि यदि निर्वाचन परिणाम को चुनौती देना है तो सक्षम न्यायालय में ही निर्वाचन याचिका दायर कर अनुतोष प्राप्त किया जा सकता है।
All posts by tiwarishivpratap
सैनिकों की समस्याओं को लेकर डीएम गंभीर, दिया निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में रायफल क्लब सभागार में सैनिक बन्धु की बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, क्षेत्राधिकारी सदर, ए0एम0डी0आई0सी, तहसीलदार सदर, प्रभारी कोषाधिकारी, एन0सी0सी0, नगर पलिका परिषद गाजीपुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला सैनिक कल्याण एवं पूनर्वास अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जनपद के 75 भूतपूर्व सैनिको/सैनिक विधवाएं एवं उनके आश्रित उपस्थित रह कर अपनी-अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने सभी की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागो को भेजने के लिए निर्देशित किया तथा जिला सैनिक कल्याण एव पूनर्वास अधिकारी को सम्बन्धित विभागो से समन्वय बनाकर तत्काल निस्तारण कराने को कहा।

पायलटों को सम्मानित कर मनाया गया विश्व पायलट दिवस

एंबुलेंस के पायलटों को सम्मानित कर मनाया गया विश्व पायलट दिवस
ग़ाज़ीपुर। 26 मई का दिन विश्व पायलट दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। इसी को लेकर शुक्रवार को जिला अस्पताल स्थित 102 और 108 एंबुलेंस के कार्यालय पर एंबुलेंस में कार्यरत पायलट को सम्मानित करने के साथ ही बेहतर कार्य करने वाले पायलट को सराहना पत्र जिला प्रभारी संदीप चौबे के द्वारा देकर एंबुलेंस पायलटों का हौसला अफजाई किया गया। जिला प्रभारी दीपक राय ने बताया कि साल 2012 से जनपद में 108 एंबुलेंस की सेवा निशुल्क रूप से चलाई जा रही है। इस सेवा को आमजन तक पायलट कड़ी मेहनत कर लेकर जाता है। फिर उन्हें पास के स्वास्थ्य केंद्र तक लाकर उसकी जिंदगी बचाने का काम करता है। ऐसे पायलटों का समय-समय पर विभाग के द्वारा हौसला अफजाई किया जाता है। लेकिन 26 मई जो विश्व पायलट दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में यह दिन पायलटों के लिए खास होता है । जिसके लिए शुक्रवार को समस्त 102 और 108 एंबुलेंस के पायलटों का सम्मान कर उन्हें विभाग के द्वारा सराहना पत्र दिया गया। तुर्की का एक युवा पायलट था जिसका नाम फेसा एवरेंसेव था। फेसा ने आज ही के दिन 1912 में पहली उड़ान भरी थी। अगर बात करें फेसा की तो फेसा का जन्म तुर्की के इस्तांबुल में हुआ था। फेसा का हमेशा से ही सपना था कि वो सैन्य करियर बनाएं। इसके लिए उन्होंने सैन्य अकादमी को जॉइन किया और कैवेलरी लेफ्टिनेंट के तौर पर स्नातक पूरा किया। फेसा ने अपने पूरे करियर के दरमियान तुर्की एयरोनॉटिकल एसोसिएशन के अंदर अलग- अलग पदों पर काम किया। इसकी वजह से वो विमानों की दुनिया में काफी पॉपुलर हो गए थे। बस फेसा के योगदान को देखते हुए ही टर्किश एयरलाइंस पायलट्स एसोसिएशन ने 26 अप्रैल को पायलट दिवस के रूप में स्थापित किया। आज के इस कार्यक्रम में अखंड प्रताप सिंह, शिवम सिंह ,,आशुतोष मिश्रा के साथ ही पायलट व अन्य लोग मौजूद रहे।
सपाइयों ने किया चेयरमैन और सभासदों को सम्मानित

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर गुरूवार को आयोजित हुई। इस बैठक में तय सीमा 5 जून से पहले शीघ्रताशीघ्र बूथ कमेटी का पुनर्गठन करने, सदस्यता रशीद शीघ्र वापस करने एवं किसानों एवं तमाम जनसमस्याओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। इसके साथ साथ इस बैठक में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र विश्वकर्मा के साथ साथ पार्टी के नवनिर्वाचित नगर पालिका मुहम्मदाबाद के चेयरमैन रईस अंसारी, नगर पंचायत बहादुर गंज के चेयरमैन रियाज अंसारी और सादात नगर पंचायत की चेयरमैन सुमन यादव एवं सभी नवनिर्वाचित सभासदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उन्हें बधाई दी गयी और जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए अपने अपने नगर क्षेत्र को सुंदर बनाने और जनता का दिल जीतकर पार्टी को और मजबूत बनाने की भी हिदायत दी गयी। इस बैठक में संभावित लोकसभा के उपचुनाव हेतु सभी कार्यकर्ताओं से कमर कस लेने का आह्वान किया गया और ढीले पड़े संगठन के पेंच को कस लेने का भी निर्देश दिया गया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। केन्द्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन हो गई है। इस सरकार में अपराध, अन्याय और अत्याचार बढ़ा है।इस सरकार में न किसी की सुरक्षा है और न संवेदना है। कानून व्यवस्था फेल है। चारों तरफ जंगलराज है। न पुलिस का खौफ रह गया है और न कानून का डर। पूरे प्रदेश में सत्ता संरक्षित अपराधियों का खौफ बदस्तूर जारी है। मुख्यमंत्री योगी के सुशासन के दावों और बेहतर कानून व्यवस्था का दावा पूरी तरह से खोखला साबित हो रहा है।

विधायक जै किशन साहू ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसानों को धोखा दे रही है। केन्द्र में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे हो गए हैं लेकिन किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। खेती का लागत मूल्य लगातार बढ़ रहा है लेकिन किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश में किसानों के गेंहू की सरकारी खरीद नहीं हो पा रही है। सरकारी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। पुर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को नियम कानूनों को ताक पर रखकर फायदा पहुंचा रही है। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के चलते देश की जनता तंग है लेकिन भाजपा सरकार को जनता की इन समस्याओं से कुछ भी लेना देना नहीं है। वह केवल अपने पूंजीपति मित्रों का हित संरक्षित करने में मशगूल हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पुर्व प्रमुख धर्मदेव यादव, निजामुद्दीन खां, अरुण कुमार श्रीवास्तव, पुर्व मंत्री सुधीर यादव, अनिल यादव, तहसीन अहमद, भानु यादव, सदानंद यादव, चन्द्रिका यादव, राजू यादव, अमित ठाकुर, जै हिंद यादव, गोवर्धन यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, डॉ समीर सिंह, राजेंद्र यादव, मदन सिंह यादव, आत्मा यादव, राजेश कुमार यादव, महेन्द्र बिंद, शिवशंकर यादव, धर्मेन्द्र यादव सोनू, गोविंद यादव, रमेश यादव, रजनी कान्त यादव, रीना यादव, जयराम यादव, जमुना यादव, कंचन रावत, रीता विश्वकर्मा, केशव यादव, विनय यादव, राजेश गोड़, कन्हैया यादव, राजनाथ कुशवाहा, रमायन कुशवाहा, प्रवीण यादव, नागा यादव, पप्पू यादव आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

सीडीओ ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर किया जागरूक, कहा….


गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण संरक्षण समिति, बाल-विवाह एवं बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना की त्रैमासिक बैठक गुरूवार को विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित थे। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बैठक की एजेन्डा बिन्दु को क्रमवार समिति के समक्ष पढ़कर सुनाया गया तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित को कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने बेटी बचाओं बेटी पढाओं की कार्य-योजना को जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से समन्वय स्थापित कर कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत किये जाने का निर्देश दिया।

बैठक में उन्होने बेटी बचाव बेटी पढाओ योजना पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए निदेशालय महिला कल्याण द्वारा निर्धारित आनलाईन स्प्रेडशीट पर सूचना अपडेट करने , कन्या जन्मोत्सव के अवसर पर माता-पिता का सम्मान एवं बेटी के नाम पर वृक्षा रोपण, नेम प्लेट एवं दुकान का नाम बेटी के नाम पर करने हेतु जागरूकता बढाने, भ्रूण हत्या रोकने, बालिकाओ के सामने आने वाली चुनौतियो और उनके अधिकारो के संरक्षण, बाल विवाह प्रथा, लैगिंग असमानता आदि को समाप्त करने, ड्राप आउट किशारियों के चिन्हीकरण व उनके अभिभावको को उनकी शिक्षा पूरी करने हेतु अभियान चलाना एवं ड्राप आउट किशोरियों की शिक्षा को नियमित करने, सार्वजनिक स्थानो पर महिलाओ/बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने व स्कूल कालेजो एवं सार्वजनिक स्थानो पर शौचालय आदि के निर्माण पर विस्तापूर्वक चर्चा करते हुए जागरूकता लाने का निर्देश दिया।

गंगा आरती के साथ होगा वृहद वृक्षारोपण, डीएम ने दिया निर्देश


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक रायफल क्लब सभागार मे गुरूवार को सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के अन्तर्गत कराये जाने वाले वृहद वृक्षारोपण हेतु जिलाधिकारी ने समस्त विभागो को 31 मई 2023 तक लक्ष्य के सापेक्ष भूमि चिन्हाकन करते हुए सूची प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी (वन विभाग) को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित विभागध्यक्षों को निर्देशित किया कि वर्षाकाल 2023 में कराये जाने वाले वृक्षारोपणों को मानक के अनुरूप रखे। जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी, को निर्देशित किया कि विद्यालयों में फलदार पौधो तथा मियाँवाकी पद्यति के अनुसार वृक्षारोपण करना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया गया कि मियाँवाकी पद्यति से, वृक्षारोपण कराया जाये जो एक आक्सीजन बैंक के रूप में कार्य करे। तत्पश्चात् जिला गंगा समिति की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कलेक्टर घाट को आदर्श घाट के रूप में स्थापित करते हुए वहाँ प्रतिदिन गंगा आरती व अन्य गतिविधियाँ संचालित करना सुनिश्चित करे एवं समस्त अधिसाशी अधिकारी एस टी पी प्लांट हेतु भूमि का चिन्हाकन करते हुए एक सप्ताह के अन्दर रिपोर्ट प्रस्तुत करे। जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देशित किया गया कि गंगा नदी के इनलेट व आउटलेट की वाटर क्वालिटी, डी०ओ०, बी०ओ०डी० एवं सी०ओ०डी० की अद्यावधिक रिपोर्ट प्रस्तुत करे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

इस दिन बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति
बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति
गाजीपुर। दिनांक 28 मई 2023 को 132 के वी अंधऊ पावर हाउस से निर्गत ग्रामीण 33 के वी जखनिया और 33 के वी प्रकाश नगर फीडर की सप्लाई सुबह 8 बजे से 11 बजे तक विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के कारण पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। आइसोलेटर ज्यादा क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में आइसोलेटर बदलने का कार्य रविवार से पूर्व भी किया जा सकता है। अपरिहार्य कारणों से शट डाउन निरस्त भी हो सकता है। यह जानकारी उपखंड अधिकारी ट्रांसमिशन एल के प्रजापति द्वारा दी गई है।
दोबारा शिकायत मिली तो होगी कार्यवाही:डीएम
गाजीपुर। जिलाधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया, स्थानीय समाचार पत्रों, जनता दर्शन, मोबाईल एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से यह शिकायत प्राप्त हो रही है कि जनपद में लोक निर्माण विभाग, प्रान्तीय खण्ड, खण्ड-प्रथम, खण्ड-द्वितीय एवं खण्ड तृतीय ग्रामीण अभियन्तण विभाग, जिला पंचायत व अन्य कार्यदायी संस्थाओं द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत निर्माणधीन/मरम्मत कराये जाने वाले सम्पर्क मार्गो की गुणवत्ता अधोमानक है। जिलाधिकारी ने बताया कि मौके पर सम्बन्धित विभाग का न तो काई अवर अभियन्ता/सहायक अभियनता उपस्थित रहकर उक्त सम्पर्क मार्ग का निर्माण/मरम्मत कराता है। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत निर्माणधीन/मरम्मत योग्य सम्पर्क मार्गो की मरम्मत सम्बन्धित अवर अभियन्ता/सहायक अभियन्ता की उपस्थित में न कराकर केवल ठेकेदार से कराये जाने के कारण कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होती है, जिससे जनपद एवं शासन की छवि धूमिल होती है यह स्थिति किसी भी दृष्टिकोण से उचित प्रतीत नहीं होती है। जिसको लेकर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत शासन/सक्षम स्तर से स्वीकृत सम्पर्क मार्गो की मरम्मत/निर्माण सम्बन्धित अवर अभियन्ता/सहायक अभियन्ता की उपस्थिति में स्वीकृत प्राक्कलन के अनुसार कराना सुनिश्चित करायेगें। यदि भविष्य में निार्मणाधीन/मरम्मत कराये जा रहे सम्पर्क मार्ग की गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो उसे गंभीरता से लिया जायेगा और तद्नुसार सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध अग्रेतर कार्यवाही हेतु शासन/सक्षम अधिकारी को अवगत करा दिया जायेगा।
चेयरमैन और सभासद इस दिन लेंगे शपथ

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया है कि नगर विकास अनुभाग-1 लखनऊ द्वारा नगर निगमों/नगर पालिका परिषदों/नगर पंचायतो में नवनिर्वाचित महापौरो/पार्षदो/अध्यक्षों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण 26 एवं 27 मई 2023 की तिथि निर्धारित किया गया है। जनपद के नगर पालिका परिषदो/नगर पंचायतो में नवनिर्वाचित अध्यक्षों एवं सदस्यों को शपथ ग्रहण कराये जाने हेतु नगर पालिका अधिनियम के अनुसार अधिकारी नामित किये गये है। नगर पालिका परिषद गाजीपुर के निर्वाचित अध्यक्ष/सदस्य का शपथ ग्रहण स्थान गॉधीपार्क आमघाट में 27 मई 2023 को साय 4 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया जायेगा। इसी क्रम में न0पा0प0 जमानियॉ का शपथ ग्रहण स्थान रामलीला मैदान तहसील जमानियॉ में 27 मई 2023 को साय 4 बजे उपजिलाधिकारी जमानियॉ, न0पा0प0 मुहम्मदाबाद का शपथ ग्रहण स्थान कार्यालय जलकल नं0-1 मु0बाद 27 मई 2023 को 11 बजेे उपजिलाधिकारी मु0 बाद, न0पं0 सादात का शपथ ग्रहण स्थान नं0पं0 कार्यालय के पास स्थित रिक्त स्थान पर 27 मई 2023 को 2 बजे उपजिलाधिकारी जखनियॉ, नगर पंचायत सैदपुर का शपथ ग्रहण स्थान नगर पंचायत सैदपुर कार्यालय के प्रांगण में 27 मई 2023 को साय 4 बजे उपजिलाधिकारी सैदपुर, नगर पंचायत दिलदारनगर का शपथ ग्रहण स्थान कुमार टाकीज दिलदारनगर में 27 मई 2023 को 4 बजे उपजिलाधिकारी सेवराई, नं0पं0 जंगीपुर का शपथ ग्रहण स्थान मण्डी समिति जंगीपुर में 27 मई 2023 को 2 बजे उपजिलाधिकारी सदर एवं नगर पंचायत बहादुरगंज का शपथ ग्रहण स्थान न0पं0 कार्यालय के पीछे रिक्त स्थान पर 27 मई 2023 को 11 बजे उपजिलाधिकारी कासिमाबाद की अध्यक्षता में कराया जायेगा। जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया है कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम की व्यवस्था सुनिश्चित करे एवं अपने स्तर से सम्बन्धित अध्यक्ष एवं सदस्य को शपथ ग्रहण के स्थान की सूचना देंगे। सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी शपथ ग्रहण के उपरान्त सम्बन्धित प्रपत्र पर अध्यक्ष व सदस्य के हस्ताक्षर कराकर कृत कार्यवाही की सूचना से अधोहस्ताक्षरी को अवगत करायेगे।
लोकसभा उप चुनाव में इस्तेमाल किए जाने वाले ईवीएम मशीनों की हुई जांच

गाजीपुर। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि अवस्थित 75-गाजीपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन के प्रयोगार्थ बेल मेक एम-3 मॉडल की 3036 ई0वी0एम0/वी0वी0पैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफ0एल0सी) का कार्य 16 मई 2023 से प्रारम्भ होकर 23 मई 2023 को पूर्ण कर ली गई। आयोग के निर्देश के क्रम में फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफ0एल0सी0) करायी गयी मशीनों से 5 प्रतिशत मशीनों का मॉक पोल एवं लोड टेस्ट कराया जाना है। मॉक पोल का कार्य 24 मई 2023 एवं लोड टेस्ट 25 मई 2023 को कराया जाना है, जिसमें मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्री या प्रतिनिधि की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के अध्यक्ष/मंत्री या प्रतिनिधि से अनुरोध किया है कि क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान (आर0टी0आई) के सभाकक्ष में प्रातः 8 बजे आप स्वयं या अपने प्रतिनिधि को उपस्थित रहने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें।