All posts by tiwarishivpratap

हजारों परीक्षार्थी देंगे पीसीएस की परीक्षा, तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा ( पी0सी0एस0 प्रारम्भिक) परीक्षा-2023 की लिखित परीक्षा को नकल विहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से समस्त सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक संग बैठक गुरूवार को जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि 14 मई, 2023 रविवार को दो पालियों (प्रथम पाली पूर्वान्ह 9.30 बजे से मध्यान्ह 11.30 बजे तक सामान्य अध्ययन-1, द्वितीय पाली अपरान्ह 2.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक) सामान्य अध्ययन-2 में कराया जाना प्रस्तावित है। इस हेतु जनपद गाजीपुर में निर्धारित 18 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 8000 हजार परीक्षार्थियो का आवंटन किया गया है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 8 सेक्टर मजिस्ट्रेट, तथा 18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, लगाये गये है। उन्होने बताया कि 14 मई, 2023 दिन रविवार को दो पालियों में आयोजित होने वाली सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा ( पी0सी0एस0 प्रारम्भिक) परीक्षा-2023 में परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने एवं शान्ति विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्नपत्र/गोपनीय परीक्षा सामग्री पहुँचाने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नामित अधिकारी अपने-अपने परीक्षा केन्द्रो का परीक्षा से पूर्व भ्रणम कर वहां भौतिक सत्यापन कर वहां सी सी टी वी कैमरे, पेयजल एव अन्य समुचित व्यवस्था पूर्व मे सुनिश्चित कर लेगे। परीक्षा को नकल विहीन एंव पारदर्शी ढंग से कराना हम सभी का कर्तव्य है। परीक्षा में कही भी किसी भी प्रकार की नकल होने की शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित केन्द्रव्यवथापक स्वयं जिम्मेदार होगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी शहर, उपजिलाधिकारी चन्द्रशेखर, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं अन्य अधिकरी उपस्थित थे। उन्होने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक डिवाईस, खाने पीने की सामाग्री, केल्कुलेटर, मोबाईल एवं अन्य सामाग्री ले कर आना सख्त प्रतिबधित रहेगा।

डीएम ने हरी झंडी दिखाकर मशाल रैली के प्रचार वाहन को किया रवाना

गाजीपुर। ‘‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022‘‘ के सफल आयोजन हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लखनऊ से 5 मई 2023 को मशाल प्रज्वलित कर मशाल रैली प्रचार वाहन टीम को रवाना किया गया जिसका स्वागत 9 मई 2023 को गाजीपुर-चंदौली बार्डर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने किया। इसी क्रम में जनपद में 10 मई 2023 को प्रातः 7 बजे ‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 हेतु मशाल रैली प्रचार वाहन को जिलाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी आवास से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला युवा अधिकारी कपिल देव, जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, विभिन्न विद्यालयो के प्रधानाचार्य, जनपद के लगभग 600 खिलाड़ी के साथ-साथ अन्तर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय खिलाड़ीगण, नेहरू युवा केन्द्र, एन सी सी , एन एस एस, व्यापार मण्डल, रोटरी क्लब, विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्रो ने मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ प्रतिभाग किया।

मशाल रैली प्रचार वाहन जिलाधिकारी आवास से आरम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए नेहरू स्टेडियम गोराबाजार पहुची। जहां लुर्दस कांन्वेंट की बालिकाओ द्वारा स्वागत गीत एवं खेलो इण्डिया गेम्स पर एकल नृत्य की प्रस्तुति की गयी जो सराहनीय रहा। इस दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जमीनी स्तर से खेलो को बढावा देने के लिए यह मुहिम चलाई गयी है। 25 मई 2023 से आरम्भ होने वाले इस आयोजन में लगभग 200 विश्वविद्यालय की टीमो के द्वारा 21 खेल स्पर्धा मे 4705 खिलाड़ी भाग लेगे। आज इस जिले में यह रैली निकाली गयी है जिसमे खेल के प्रति लोगो का उत्साह देखा जा रहा है। उन्होने कहा कि मशाल रैली प्रचार वाहन अपरान्ह मे विभिन्न मार्गो से होते हुए वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी। जिला युवा अधिकारी कपिल देव ने युवाओ का उत्साह वर्धन एवं कार्यक्रम के उद्देश्यो पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद कार्यक्रम एवं लेखा सहायक ने0यु0केन्द्र ने किया तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

13 मई को होगा मतगणना, डीएम ने दिया अधिकारियों को निर्देश


गाजीपुर। ज़िला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में बुधवार को निष्पक्ष, निर्वाध एवं शान्तिपूर्ण ढंग से मतगणना हेतु समस्त आर ओ, ए आर ओ के प्रशिक्षण कार्यक्रम रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा की समयबद्धता के साथ सभी अधिकारी अपनी अपनी तैयारियां पूरी कर ले साथ ही मतगणना की प्रत्येक कार्यवाही में निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन किया जाए। ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 का मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने के उपरांत अब जिला प्रशासन की ओर से आगामी 13 मई को होने वाली नगर निकाय सामान्य निर्वाचन की मतगणना को आयोग की मंशा के अनुरूप निर्बाध एवं शांतिपूर्वक रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारियां किया जाना आरंम्भ कर दिया गया है।

उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया और निर्देशित किया कि मतगणना की प्रत्येक कार्यवाही में निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरसः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मतगणना कराने के संबंध में टेबल लगाने के साथ साथ तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये और अधिकारियों से कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों के द्वारा अपनी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं ताकि मतगणना के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो। कोई भी मतगणना अभिकर्ता या मतगणना कर्मी मोबाईल या कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस को अपने साथ अंदर नही ले जा सकेंगे। प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, तीन मतगणना सहायक, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित होगा। मतगणना परिसर पूर्णतया धूम्रपान निषेध परिसर होगा। परिसर में पान मसाला, सिगरेट, बीड़ी, गुटका आदि प्रतिबंध है। साथ ही कोई भी धारदार या ज्वलनशील पदार्थ परिसर में प्रतिबंधित है।

सूचना आयुक्त ने 80 प्रतिशत मामलों का किया निस्तारण, लगाई अधिकारियों को फटकार

गाजीपुर। राज्य सूचना आयुक्त अजय कुमार उप्रेती द्वारा जनपद से संबंधित द्वितीय अपीलों व शिकायतों की जनपद स्तर पर विकेन्द्रीकरण सुनवाई जिला पंचायत सभागार में बुधवार को 200 अपीलों शिकायतों में 80 प्रतिशत मामलों का निस्तारण कराया गया। इस दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने राज्य सूचना आयुक्त का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। समीक्षा बैठक एवं विशेष सुनवाई के दौरान ऐसे कई मामले सामने आए जो वर्षों से लंबित थे। आयुक्त द्वारा 07 घंटे की सुनवाई के दौरान कई अधिकारियों को ससमय सूचना न उपलब्ध कराने पर फटकार भी लगाई। साथ ही जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आयोग द्वारा वादकारियों की सहूलियत के लिए जनपद भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इससे वादकारियों को लंबे समय से लंबित मामलों में विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्राप्त हो सकेंगी। इससे उनकी ऊर्जा, धन एवं समय की भी बचत होगी।

उन्होंने बताया कि जन सूचना अधिकार अधिनियम सभी लोक प्राधिकारियों पर लागू होता है। अधिकारी किसी भी स्तर का क्यों न हो, यदि जन सूचना अधिकार अधिनियम का पालन नहीं करता है तो आयोग द्वारा कार्रवाई की जाएगी। उन्होने बताया कि  वर्ष 2022 व 2023  में लगभग 211 ऐसे मामलो में जनसूचना अधिकारियों पर अर्थदंड (लगभग 52 लाख 75 हज़ार) भी अधिरोपित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अन्तर्गत मांगी गयी सूचना वादी को त्वरित गति से  उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होेने कहा कि यदि किसी जनसूचना अधिकारी को अधिनियम की धारा 9(2) के तहत व्यक्तिगत उपस्थित होने का आदेश दिया जाता है तो वह आयोग के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज करें अन्यथा उनके विरुद्ध अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही की जाएगी। प्रथम अपीलीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि वो अपने दायित्वों का पूर्ण रूप से निर्वहन करें अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध युक्तियुक्त कार्यवाही की संस्तुति की जाएगी। राज्य सूचना आयुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि जनसूचनाधिकारी स्वयं उपस्थित हो या अपने सक्षम वरिष्ठ अधिकारी को भेजे। इसका अनुपालन न करने की स्थिति में कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

 

उक्त सुनवाई में सूचना आयुक्त के साथ अनिल त्रिखा पेशकार, अंकीश पांडेय, निजी सचिव व ऋषभ सिंह, अशुलिपिक द्वारा सुनवाई करवाने में अहम भूमिका निभाई गई।

कोतवाली पहुंचे कांग्रेसी, दिया मणिकांत राठौड़ के खिलाफ तहरीर

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी के खिलाफ कोतवाली पहुंचे कांग्रेसी।

थाना कोतवाली में जिलाध्यक्ष सुनील राम ने भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठोड़ के खिलाफ दी तहरीर।

कर्नाटक विस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के खिलाफ जान से मारने की साजिश: सुनील राम



गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में बुधवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सदर कोतवाली पहुंचकर कर्नाटक विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मणिकांत राठोड़ के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराने हेतु उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा को एक लिखित तहरीर दिया। मामला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी और साजिश रचने के आरोप से जुड़ा हुआ है। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने अपने लिखित प्रार्थना पत्र में थानाध्यक्ष कोतवाली से यह शिकायत की है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार मणिकांत राठोड़ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी और अभद्र भाषा की टिप्पणी की है, जो एक संगीन अपराध है, जिसके लिए सुसंगत धाराओं में मुकदमा कायम कर गाजीपुर थाना कोतवाली की पुलिस कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी के उक्त प्रत्याशी मणिकांत राठोड़ पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने भाजपा प्रत्याशी के इस कृत्य की भर्त्सना करते हुए, इसे जानबूझ कर बोला हुआ और अहंकार में डूबा बयान बताया है। उन्होंने कहा कि चूंकि कर्नाटक में कांग्रेस से भाजपा बुरी तरह हार रही है इसलिए ऐसा बयान भाजपा के लोगों द्वारा दिया जा रहा है। इस प्रकरण पर बोलते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने इसे भाजपा नेताओं द्वारा हार की हताशा में उठाया गया कदम बताया है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, बटुक नारायण मिश्र, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, मंसूर जैदी, मनीष राय, राम नगीना पांडे, आशुतोष गुप्ता, महबूब निशा, शबीहूल हसन, आदिल अख्तर, अनुराग पांडे, विक्की यादव, अभय कुशवाहा, झुन्ना शर्मा, आशीष राय आदि लोग उपस्थित रहे।

अनुपस्थित मतगणना कर्मियों के ऊपर होगी विभागीय कार्यवाही


गाजीपुर। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन- 2023 मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को टेरी भवन स्थित पी0जी0 कॉलेज में दो पालियों में संपन्न हुआ। जिसमें 720 मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं अतिरिक्त मतगणना सहायको को मास्टर ट्रेनरो द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य एवं मुख्य राजस्व अधिकारी भी उपस्थिति रहें, जिन्होने मतगणना की बारीकियों को विस्तार पूर्वक बताते हुए मतगणना पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कराने का निर्देश दिया, साथ ही प्रशिक्षण के दौरान मतगणना कार्मिकों को किसी प्रकार की समस्या एवं प्रश्न होने पर पहले ही उसका समाधान कर लेने की बात कही। मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण मंगलवार को दो पालियों में संपन्न हुआ। प्रथम पाली पूर्वान्ह 9 बजे से दोपहर 12 बजे एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक 7 कक्षो में संपन्न हुआ। जिसमें 720 मतगणना कार्मिकों में से दोनों पालियो से 02-02 कार्मिक कुल 4 मतगणना कर्मी अनुपस्थित रहे। जिन्हें विभागीय कार्यवाही का निर्देश दिया।

खेलो इण्डिया टीम का डीएम ने किया स्वागत

गाजीपुर। ‘‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022‘‘ के सफल आयोजन हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लखनऊ से 5 मई 2023 को मशाल प्रज्वलित कर मशाल रैली प्रचार वाहन टीम को रवाना किया गया। ‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022‘ के सफल आयोजन के उद्देश्य से गेम्स के प्रचार-प्रसार हेतु 9 मई 2023 को सायं काल 5 बजे मशाल रैली प्रचार वाहन टीम का जनपद के जमानियां/चन्दौली बार्डर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0, उपजिलाधिकारी जमानियां, खण्ड विकास अधिकारी जमानियां, जिला क्रीड़ा अधिकारी, अन्तर्राष्ट्रीय तीरन्दाज खिलाड़ी सतीष दूबे ;हॉकी कोच नफीस अहमद ने मशाल रैली प्रचार वाहन का माल्यार्पण एवं राजकीय बालिका इण्टर कालेज जमानियां के छात्राओ द्वारा स्वागतगीत गाकर स्वागत किया । तत्पश्चात मशाल रैली प्रचार वाहन अपने गन्तव्य के लिए आगे रवाना हुई तथा मेदनीपुर पहुचने पर वहां खो-खो के खिलाड़ियों ने भी जोरदार स्वागत किया। मशाल रैली प्रचार वाहन टीम का रात्रि विश्राम जनपद में होगा।

10 मई 2023 को प्रातः 7 बजे ‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 हेतु खिलाड़ियो के द्वारा रैली निकाली जायेगी जिसमें जनपद के लगभग 600 खिलाड़ी मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ प्रतिभाग करेगे। रैली जिलाधिकारी आवास से आरम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए नेहरू स्टेडियम गोराबाजार पहुचेगी । तत्पश्चात मशाल रैली प्रचार वाहन अपरान्ह 3 बजें विभिन्न मार्गो से होते हुए तहसील सैदपुर स्थित करमपुर स्टेडियम के लिए प्रस्थान करेगी।

दुष्कर्मी को आजीवन कारावास

गाजीपुर। जिला जज संजय कुमार की अदालत ने सोमवार को मुखबधिर पीड़िता के साथ दुष्कर्म के मामले में थाना जमानिया के देवाबैरनपुर निवासी रमेश कुमार को आजीवन कारावास के साथ ही 11 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। बताते चलें कि देवाबैरनपुर निवासी ओमप्रकाश उर्फ खिचडू 23 अप्रैल 2019 को इस आशय का तहरीर दिया कि उसके गांव के मंनचले किस्म का लड़का रमेश कुमार आधी रात को उसके घर में घुस कर जेवरातों को चुरा लिया और अकेले सोई हुई मुखबधिर लडक़ी के साथ दुष्कर्म किया। लड़की के रोने की आवाज़ को सुनकर घर की महिलाएं आयी और आरोपी को मौके से पकड़ लिया। सूचना पर आरोपी के विरुद्ध थाना जमानिया में मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। विवेचना उपरांत आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में पुलिस ने आरोप पत्र पेश किया। दौरान विचारण अभियोजन की तरफ से जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय ने कुल 9 गवाहों को पेश किया। सभी गवाहों ने अपना अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया। सोमवार को दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने उपरोक्त सजा सुनाते हुए आरोप को जेल भेज दिया।

जिले का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को डीएम ने किया सम्मानित


गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 प्रयागराज द्वारा संचालित परिषदीय (हाईस्कूल/इण्टर) परीक्षा 16 फरवरी 2023 से 4 मार्च 2023 तक हुआ। उक्त परीक्षा सम्पन्न हो जाने के उपरांन्त 25 अप्रैल 2023 को माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा परीक्षा फल घोषित किया गया है, जिसमें जनपद-गाजीपुर के हाईस्कूल में 5 एवं इण्टर में 3 परीक्षार्थियों ने प्रदेश में टाप-10 में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम उज्जवल किया। जनपद में हाईस्कूल का प्रतिशत 91.45 तथा इण्टरमीडिएट में 71.04 प्रतिशत रहा। इसी क्रम में प्रदेश स्तर पर एवं जनपद स्तर पर प्रथम 10 रैंक में स्थान प्राप्त करने वाले (14 हाईस्कूल एवं 14 इण्टरमीडिएट) छात्र/छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावको को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने राईफल क्लब सभागार में प्रशिस्त पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। जिसमें हाई स्कूल छात्रा

प्रदशे मे छठवा स्थान खुशी जायसवाल एच.एस.इण्टर कालेज देवकली, 97.17 प्रतिशत सतवा स्थान आचल तिवारी 97 प्रतिशत पी.टी.एम.एम.एम.इण्टर कालेज सिखड़ी, आठवा स्थान प्रियान्शु शर्मा 96.83 प्रतिशत विन्देश्वरी उत्तर माध्यमिक विद्यालय टड़वा मु0बाद, नौवा स्थान पर स्मृति विश्वकर्मा 96.67 प्रतिशत आदर्श बौद्व इण्टर कालेज छावनी लाईन, दशवा स्थान श्रेया प्रजापति 96.50 प्रतिशत सी.पी.आई. उत्तर माध्यमिक विद्यालय बिजौरा द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया। इण्टर के छात्र/छात्राओ द्वारा प्रदेश में पॉचवे स्थान पर ज्योति यादव 96.60 पी.टी.एम.एम.एम.इण्टर कालेज सिखड़ी, नौवा स्थान पर 2 छात्रो में स्वेता तिवारी 95.80 पी.टी.एम.एम.एम इण्टर कालेज सिखड़ी, एवं दानिश अंसारी 95.80 स्वामी आत्मानन्द इण्टर कालेज टोडरपुर ने अंक प्राप्त कर प्रदेश में एवं जनपद का नाम रोशन किया। जिलाधिकारी ने समस्त जनपद के छात्र-छात्राओं से अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा सख्या में गाजीपुर का नाम हर वर्ष की तरह आगे रहे। गाजीपुर का नाम रोशन करते रहे यही मेरा आशिर्वाद है। मन लगाकर पडे़ और एक अच्चे अधिकारी के रूप में नाम रोशन करें।

बढ़ती गरमी में हिट वेव का हो सकते हैं शिकार, न करें यह काम

गाजीपुर। जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने बढ़ती धूप और लू से बचने के लिए क्या करे क्या न करे के बारे में जानकारी दी। आपदा से बचाव हेतु क्या करे के बारे में बताया कि कड़ी धूप में बाहर न निकले, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक के बीच, गरम हवा के स्थिति जानने के लिये रेडियो सुने, टी0वी देखे, समाचार पत्र पर स्थानीय मौसम पूर्वानुमान की जानकारी लेते रहे। जितने बार हो सके पानी पीये, प्यास न लगा हो तभी पानी पीये ताकि शरीर मे पानी की कमी से होने वाली बीमारी से बचा जा सके, हल्के रगं के ढीले ढाले सूती वस्त्र पहने ताकि शरीर तक हवा पहुचे और पसीने को सोख कर शरीर को ठंडा रखे। धूप में बाहर जाने से बचे, अगर बहुत जरुरी हो तो गमछा, चश्में, छाता, टोपी एवं जूते या चप्पल पहनकर ही घर से बाहर निकले। शराब, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थो का इस्तमाल न करे। यह शरीर को निर्जलित कर सकते है। यात्रा करते समय अपने साथ बोतल में पानी जरुर रखें। गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखेें, गर्मी के दिनों में ओ0आर0एस0 का घोल पिये। अन्य घरेलू पेय जैसे, नीबू पानी, कच्चे आम का बना लस्सी आदि का प्रयोग करे, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो। अगर आपकी तबीयत ठीक न लगे, तो गर्मी से उत्पन्न हाने वाले विकारों, बीमारियों को पहचाने। तकलीफ होने पर तुरन्त चिकित्सकीय परामर्श ले, जानवरों को छायादार स्थान में रखें, उन्हे पीने के लिये पर्याप्त मात्रा में पानी दें। अपने घर को ठंडा रखें, घर को पर्दे से ढक कर या पेन्ट लगाकर 3-4 डिग्री तक ठंडा रखा जा सकता है, रात में अपने घरो की खिड़िकियो को अवश्य खुली रखें। कार्यस्थल पर पानी की समुचित व्यवस्था रखें, फैन, ढीले कपडे़ का उपयोग करे। ठंडे पानी से बार-बार नहाएं।
उन्होने क्या न करें के बारे में बताया कि धूप मे, खडें वाहने में बच्चे एवं पालतू जानवरों को न छोडें, खिड़की की रिफलेक्अर जैसे एल्युमुनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढककर रखे, ताकि बाहर की गर्मी का अन्दर आने से रोका जा सके, उन खिड़कियो दरवाजे पर जिनसे दोपहर के समय गर्म हवाएॅ आती है, काले कपडे़/पर्दे लगाकर रखना चाहिए, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण/स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सूनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सर्तक रहे। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण ले, जहॉ तक सम्भव हो घर में ही रहे , सूर्य के सर्म्पक से बचे, सूर्य की तापमान से बचने के लिए जहॉ तक सम्भव हो घर की निचली मंजिल में ही रहें, सबसे उपरी मंजिल में कदापि न रहें, ताप के प्रभाव से लू (हीट-वेव) का शिकार होने की सम्भावना प्रायः बनी रहती है, संतुलित हल्का व नियमित भोजन करें, दिन के 11 बजे से 3 बजे के बीच बाहर न निकले, गहरे रंग के भारी एवं तंग वस्त्र पहनने से बचें, खाना बनातें समय कमरे के खिड़की एवं दरवाजे खुले रखे, जिससे हवा का आना जाना बना रहे नशीले पदार्थ, शराब तथा अल्कोहल के सेवन से बचें, उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें। बासी भोजन न करें। किसी भी सहायता के लिए निम्न नम्बरो पर सम्पर्क कर सकते है। टोल फ्री नम्बर का प्रयोग करे, एम्बुलेंस 108, पुलिस -100/112, राहत आयुक्त कार्यालय 1070, जिलाधिकारी आवास- 0548-2220240, 2221240, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, (डी0डी0एम0ए0-)/जिला इमरजेन्सी आपरेशन सेन्टर (ई0ओ0सी0), गाजीपुर। 0548-2224041, 2226100-14 आदि नंबरों पर सम्पर्क कर सकते हैं। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी, स्वंय सुरक्षित रहें, दूसरो को सुरक्षित करें।