All posts by tiwarishivpratap

नगर में विकास के लिए भाजपा की विजय बहुत जरूरी:सपना सिंह

गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव 2023 के मद्देनजर भाजपा नगर मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार देर शाम अग्रसेन मैरिज हाल परसपुरा मे समपन्न हुआ। इस अवसर पर सम्मेलन मे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि नगरों के विकास के लिए भाजपा कि विजय चुनावों मे बहुत जरूरी है। नगरपालिका गाजीपुर के अध्यक्ष सहित सभासद पद के सभी सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने कि जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं कि है यह बात बताते हुए जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश मे विकास के नये मान दंड स्थापित कर लोगों के रोटी, कपडा, मकान और स्वास्थ्य सुविधाओं का यह सरकार पुरी तरह ध्यान रख रही है। जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा कि नगरों के सुदृढ़ि, स्वच्छता तथा सुन्दरता के साथ साथ जन जीवन की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पुरा करने के लिए सरकार कटिबद्ध है तथा लगातार इसके लिए नित्य नये कार्य हो रहे है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि सुशासन व्यवस्था के साथ साथ भय, भुख, भ्रष्टाचार के उन्मूलन मे भाजपा सरकारों ने लगातार काम किया है। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष प्रत्याशी निवर्तमान अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि विकास के अधुरे कार्यों को पुर्ण करना तथा देश प्रदेश कि सरकारों के कार्य योजना के निहितार्थ समर्पित होकर विकास और विश्वास के साथ गाजीपुर को आदर्श नगरपालिका बनाना मेरी प्राथमिकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनिल गुप्ता तथा संचालन रासबिहारी राय ने किया। सम्मेलन को लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय, विनोद अग्रवाल, सरोज कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, अच्छे लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, लालसा भारद्वाज, कादिर राईनी, विशाल चौरसिया, हरेन्द्र यादव, श्रीप्रकाश केशरी, संतोष जायसवाल, अर्जुन सेठ, अमरनाथ दूबे, जयसूर्य भट्ट, सोमेश मोहन राय, शनि चौरसिया, सुशील वर्मा, समरेंद्र सिंह और अजय राय दारा सहित अन्य उपस्थित रहे।

सपा विधायक के सामने शरीफ राईनी ने किया घोषणा, कहा…..

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की एक पत्रकार वार्ता महुवाबाग स्थित कान्हा पैलेस में शुक्रवार को आयोजित हुई। इस पत्रकार वार्ता में कल अपना नामांकन पत्र वापस लेने वाले शरीफ राईनी ने समाजवादी पार्टी के सदर विधायक जै किशन साहू और जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की मौजूदगी में अपना समर्थन समाजवादी पार्टी को देने की घोषणा किया। शरीफ राईनी ने पत्रकार बन्धुओं से रूबरू होते हुए कहा कि देश और प्रदेश पर हुकूमत कर रही साम्प्रदायिक एवं फासिस्टवादी ताकतों के खिलाफ इस नगरपालिका परिषद गाजीपुर के चुनाव में हमने अपना समर्थन समाजवादी पार्टी को दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रसंशा करते हुए उन्होंने कहा कि देश में वही एक मात्र ऐसे नेता हैं जो सभी को एक साथ लेकर चलने का मुद्दा रखते हैं।

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और विधायक जै किशन साहू ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शरीफ राईनी के समर्थन से समाजवादी पार्टी इस चुनाव में अपना परचम फहराने में कामयाब होगी। उन्होंने कहा उनके समर्थन से समाजवादी पार्टी को काफी मजबूती मिली है। और नगर में एक नई बयार बह निकली है। इस नगर के गरीब तबकों के चेहरे पर उनके समर्थन से खुशी देखने को मिल रही है और इसके साथ साथ विरोधी दलों में बेचैनी भी बढ़ी है। इस पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार दिनेश यादव, जिला सचिव आमिर अली, सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद, गोल्डन राईनी, लड्डन भाई, डॉ समीर सिंह, अतीक अहमद राईनी, दिनेश यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, गुड्डू यादव, शेर अली राईनी, पप्पू गाजी आदि उपस्थित थे।

डीएम और एसपी पहुंचे ईदगाह, दिया निर्देश

गाजीपुर। ईद-उल-फितर को लेकर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बना रहे उसके दृष्टिगत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के साथ शुक्रवार को शहर का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पढ़ी जाने वाली नमाज स्थल से रूट मार्च शूरू किया। जो मिश्र बाजार होते हुए लाल दरवाजा, कपूरपुर, एम.एस.इंटर कॉलेज नवाबगंज, मार्किंग गंज, चितनाथ घाट, स्ट्रीमर घाट, टाउन हॉल, प्रकाश टॉकीज, लाल दरवाजा, मिश्र बाजार जाकर खत्म हुआ। भ्रमण के उपरान्त जिलाधिकारी ने मस्जिद के आस-पास साफ-सफाई का जायजा लेते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को सख्त हिदायत दी की किसी भी स्थल पर गंदगी उत्पन्न न हो एवं साफ सफाई की समुचित व्यवस्था रखे।

अन्यथा की स्थिति में समस्या आने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। पुलिस विभाग को त्यौहारों के अवसर पर विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने तैनात पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहते हुए यथा स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो तुरंत उच्चाधिकारियों को अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को नियमित रूप से जलापूर्ति तथा अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 क्षेत्राधिकारी शहर, अधि0अभियन्ता नगर पालिका परिषद गाजीपुर के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी रहे।

ईद को लेकर डीएम-एसपी का निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में आयोजित आगामी ईद, अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयन्ती मनाये जाने के सम्बन्ध मे बैठक किया गया। बैठक मे जिलाधिकारी ने जनपद के सभी ईदगाह पर आने-जाने के लिए रास्तो की साफ-सफाई किये जाने के सम्बन्ध में समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/पंचायत एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया। ईदगाह के आसपास पोस्टर बैनर आदि नहीं लगना चाहिये सभी पुलिस अधिकारी एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/पंचायत को निर्देशित किया कि कोई भी व्यक्ति बैनर एवं पोस्टर लगाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। कहा कि जहॉ नवाज पढ़ी जायेगी, वहॉ पर कोई पशु आदि नहीं आने पाये। बैठक मे उपस्थित पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि आखिरी अलविदा की नमाज शुक्रवार को अदा की जाएगी। ईद के त्यौहार के दृष्टिगत पिछले पीस कमेटी की बैठक में चर्चा की गयी थी, जिसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। जनपद में लगभग 550 स्थानो पर ईद की नमाज एवं अलविदा की नवाज पढ़ी जायेगी। अलविदा की नमाज दोपहर 1.30 बजे पढ़ी जायेगी एवं ईद की नमाज सुबह पढ़ी जायेगी। वर्तमान समय में नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों पर पुलिस प्रशासन द्वारा सर्तक दृष्टि रखी जाये। यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी नई परम्मपरा की शुरूआत न होने पाये साथ ही यह सुनिश्चित किया जाये कि सड़क या सार्वजनिक स्थान पर नमाज नही पढ़ी जाये। आवागमन के रास्ते को अवरूद्ध न किया जाये।

प्रतिबन्धित जानवर आने से ईद की नमाज बाधित हो सकती है। जहॉ पर सुअर पाले जाते है उनके पालको से बाण्ड भरवा लिया जाये अगर उनके पास प्रतिबन्धित पशु है तो वे बाड़े में रखे। लेखपाल व पुलिस के माध्यम से उस पर कड़ी निगरानी रखी जाये। उन्होने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी व समस्त क्षेत्राधिकारी स्वयं थाने पर बैठक कर सभी से बात कर ले। जो गाईडलाईन है उसका पालन सुनिश्चित किया जाये। नमाज मस्जिद के अन्दर ही पढ़ी जाये। सड़क व सार्वजनिक स्थान पर नमाज न पढ़ी जाये। यातायात अवरूद्ध न हो इसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। जनपद मे धारा 144 लगा हुआ है। शहरी क्षेत्र मे नगर निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा त्यौहार के दृष्टिगत साफ-सफाई विशेष रूप से कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही पानी का टैंकर, चूना का छिड़काव किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद मे बिजली की व्यवस्था निरन्तर बनाये रखने हेतु अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया गया कि सभी जे0ई0 एवं एस0डी0ओ0 सम्बन्धित एस0डी0एम0 को इस सम्बन्ध में रिपोर्ट करेंगे। सभी पुलिस अधिकारियों एवं अन्य सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पेट्रोलिंग करते रहे तथा एल0आई0यू0 से रिपोर्ट लेकर कार्यवाही करें। पानी की व्यवस्था ठीक किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि कोई भी हैण्ड पम्प खराब नही रहना चाहिए। इस सम्बन्ध में जल निगम एवं बी0डी0ओ0 से प्रमाण पत्र लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में सभी अधिकारियों को ईद, परशुराम जयन्ती एवं अक्षय तृतीया के त्यौहार को शान्तिपूर्ण भाई चारे के साथ मनाये जाने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व, अपर जिलाधिसकारी भू-राजस्व, एस0पी0 सिटी, एस0 पी0 ग्रामीण समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

पीएनबी बैंक के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में मनाया 78वां स्थापना दिवस

गाजीपुर। ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाईज एसोसिएशन के 78वाँ स्थापना दिवस पर पंजाब नैशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन (यूपी) के सदस्यों ने जिलामंत्री कमलेश सिंह के नेतृत्व में गुरूवार को वृद्धाश्रम लंगड़पुर छावनी लाइन में वृद्धजनों के बीच फल व मिष्ठान वितरण कर एआईबीईए के स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पंजाब नैशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन(यूपी) के सहायक महामंत्री सत्येन्द्र गुप्ता ने साथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विगत वर्षों में सार्वजनिक बैंकों पर वर्तमान सरकार द्वारा जो आक्रमण हो रहे हैं और इन बैंकों का निजीकरण का प्रयास चल रहा है, उससे हम सभी अवगत हैं।

ऐसे चुनौतीपूर्ण काल में एआईबीईए के महामंत्री कॉमरेड वेंकटचलम व उपाध्यक्ष कॉमरेड एम.एम राय के नेतृत्व में जिस बहादुरी से सरकार के दमनकारी नीतियों का मुक़ाबला किया है और सरकार के निजीकरण के प्रयास का प्रतिरोध किया है वह सराहनीय है। कोरोना के समय जिस तरह से देश के समस्त बैंक कर्मचारियों ने अभाव ग्रस्त व गरीब जनता के मध्य जाकर भोजन, मास्क, सेनेटाइजर एवं अन्य समानों का वितरण किया उससे जनता के मध्य बहुत अच्छा संदेश गया और इन कदमों ने एआईबीईए के सामाजिक दायित्व और जनता के प्रति संवेदना को परिलक्षित किया।

सार्वजनिक क्षेत्रों की रक्षा करना, बैंकों को निजीकरण से बचाना, सरकार के श्रम विरोधी नीतियों के विरुद्ध प्रतिरोध, बैंको में स्थाई नियूक्तियों की दर को बढ़ाना, आउटसोर्सिंग को रोकना व बैंक एवं बैक के ग्राहकों के हितों की रक्षा इत्यादि करना एआइबीईए की पहली प्राथमिकता है। संविधान की रक्षा, धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद एवं सामाजिक न्याय, देश को आत्मनिर्भर बनाना एआईबीईए का मूल मंत्र है। एआईबीईए एक गैर राजनीतिक ट्रेड यूनियन है जो किसी दल से जुड़ा नहीं है। इसके विस्तार का भी यही प्रमुख कारण है। इस मौके पर सत्येन्द्र गुप्ता, कमलेश सिंह, अशोक सिंह, तैय्यब आजम, शुभम सिंह, कृष्णदेव सिंह, रीना सिंह, संगीत कुमारी, अविनाश चौधरी, अनुराग गौतम, शैलेंद्र भारती, अरुण गौतम, कृष्णकांत, राहुल पुष्कर, पप्पू रावत, सिंहासन आदि लोग उपस्थित रहे।

सपा के समर्थन में उतरे शरीफ राईनी, लिया पर्चा वापस

गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव में पर्चा वापसी के दिन गुरूवार को नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी शरीफ राईनी ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दिनेश यादव के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया। बता दें कि शरीफ राईनी बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे हैं। वह लगातार पांच बार बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे हैं। इस बार बहुजन समाज पार्टी ने उनके स्थान पर सुभाष चौहान को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के इस फैसले से क्षुब्ध होकर उन्होंने निर्दल प्रत्याशी के तौर पर अपना पर्चा दाखिल किया था। जिसको वापस लेने के लिए सदर एसडीएम के कार्यालय में शरीफ जिला सचिव आमिर अली सहित अन्य सपा नेता के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगरपालिका गाजीपुर में भाजपा के वर्चस्व, भ्रष्टाचार और भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी को समर्थन दे रहा हूं। कहा कि पूरा प्रदेश भाजपा की तानाशाही नीतियों के चलते खौफ के साये में है। समाजवादी पार्टी ही इस प्रदेश का भला कर सकती है। नाम वापसी के वक्त न्यायालय सदर एसडीएम के कक्ष में शरीफ राईनी के साथ उनके अधिवक्ता कैलाश, समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद और डॉ समीर सिंह आदि उपस्थित थे।

आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में क्या करें और क्या न करें

गाजीपुर। मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, अपर जिलाधिकारी ने बताया है कि कड़ी धूप में बाहर न निकले, खासकर दोपहर 12 बजे से बजे तक के बीच। गरम हवा के स्थिति जानने के लिये रेडियो सुने, टी0वी देखे, समाचार पत्र पर स्थानीय मौसम पूर्वानुमान की जानकारी लेते रहे। जितने बार हो सके पानी पीये, प्यास न लगा हो तभी पानी पीये ताकि शरीर मे पानी की कमी से होने वाली बीमारी से बचा जा सके। हल्के रगं के ढीले ढाले सूती वस्त्र पहने ताकि शरीर तक हवा पहुचे और पसीने को सोख कर शरीर को ठंडा रखे। धूप में बाहर जाने से बचे, अगर बहुत जरुरी हो तो गमछा, चश्में, छाता, टोपी एवं जूते या चप्पल पहनकर ही घर से बाहर निकले। शराब, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थो का इस्तमाल न करे, यह शरीर को निर्जलित कर सकते है। यात्रा करते समय अपने साथ बोतल में पानी जरुर रखें। गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखेें। गर्मी के दिनों में ओ0आर0एस0 का घोल पिये। अन्य घरेलू पेय जैसे, नीबू पानी, कच्चे आम का बना लस्सी आदि का प्रयोग करे, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो। अगर आपकी तबीयत ठीक न लगे, तो गर्मी से उत्पन्न हाने वाले विकारों, बीमारियों को पहचाने। तकलीफ होने पर तुरन्त चिकित्सकीय परामर्श ले। जानवरों को छायादार स्थान में रखें, उन्हे पीने के लिये पर्याप्त मात्रा में पानी दें। अपने घर को ठंडा रखें, घर को पर्दे से ढक कर या पेन्ट लगाकर 3-4 डिग्री तक ठंडा रखा जा सकता है। रात में अपने घरो की खिड़िकियो को अवश्य खुली रखें। कार्यस्थल पर पानी की समुचित व्यवस्था रखें। फैन, ढीले कपडे़ का उपयोग करे। ठंडे पानी से बार-बार नहाएं।
क्या न करें- धूप मे, खडें वाहने में बच्चे एवं पालतू जानवरों को न छोडें। खिड़की की रिफलेक्अर जैसे एल्युमुनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढककर रखे, ताकि बाहर की गर्मी का अन्दर आने से रोका जा सके। उन खिड़कियो दरवाजे पर जिनसे दोपहर के समय गर्म हवाए आती है, काले कपडे़/पर्दे लगाकर रखना चाहिए। जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण/स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सूनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सर्तक रहें। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें। जहॉ तक सम्भव हो घर में ही रहे , सूर्य के सर्म्पक से बचें। सूर्य की तापमान से बचने के लिए जहॉ तक सम्भव हो घर की निचली मंजिल में ही रहें, सबसे उपरी मंजिल में कदापि न रहें, ताप के प्रभाव से लू (हीट-वेव) का शिकार होने की सम्भावना प्रायः बनी रहती है। संतुलित हल्का व नियमित भोजन करें। दिन के 11 बजे से 3 बजे के बीच बाहर न निकले। गहरे रंग के भारी एवं तंग वस्त्र पहनने से बचें। खाना बनातें समय कमरे के खिड़की एवं दरवाजे खुले रखे, जिससे हवा का आना जाना बना रहे। नशीले पदार्थ, शराब तथा अल्कोहल के सेवन से बचें। उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें। बासी भोजन न करें। किसी भी सहायता के लिए निम्न नम्बरो पर सम्पर्क कर सकते है। एम्बुलेंस 108, पुलिस -100/112, राहत आयुक्त कार्यालय 1070, जिलाधिकारी आवास- 0548-2220240, 2221240, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, (डी0डी0एम0ए0-)/जिला इमरजेन्सी आपरेशन सेन्टर (ई0ओ0सी0), गाजीपुर। 0548-2224041, 2226100-14 नम्बर पर सहायता के लिए फोन कर सकते हैं। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी, स्वंय सुरक्षित रहें, दूसरो को सुरक्षित करें।

डॉ एस के मिश्रा एवं प्रवीण उपाध्याय को मिला सम्मान

नियमित टीकाकरण वैक्सीन के बेहतर मैनेजमेंट को लेकर सम्मानित हुए डॉ एस के मिश्रा एवं प्रवीण उपाध्याय

गाजीपुर। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत ई विन प्रशिक्षण कार्यशाला लखनऊ में यूएनडीपी के सहयोग से 17 से 20 अप्रैल तक किया गया। इस कार्यशाला में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुजीत कुमार मिश्रा ने प्रतिभाग किया। जिसमें विभिन्न पर विस्तार से अभिमुखीकरण प्रदान किया गया। साथ ही इस कार्यशाला में यूएनडीपी के प्रवीण उपाध्याय भी शामिल रहे। वर्कशॉप में वैक्सीन मैनेजमेंट एवं कोबिड बीमारी प्रबंधन एवं वैक्सीन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जनपद के अधिकारी भी शामिल रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एमडी एनएचएम अपर्णा यू के द्वारा किया गया। इस दौरान उनके द्वारा बेहतर कार्य करने वाले जिले के प्रबंधकों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि नियमित टीकाकरण को लेकर वैक्सीन की मैनेजमेंट किए जाने के साथ ही इन दिनों बढ़ रहे कोविड-19 के मामले को देखते हुए लखनऊ में वर्कशॉप का आयोजन किया गया था। जहां पर एनएचएम एमडी अपर्णा यू के द्वारा कई तरह के निर्देश दिए गए। इस दौरान बेहतर मैनेजमेंट को लेकर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एस के मिश्रा एवं प्रवीण उपाध्याय को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीजी वेलफेयर डॉ रेनू श्रीवास्तव, एडी प्रतिरक्षण डॉ संदीप श्रीवास्तव, डॉ अजय गुप्ता, जीएमआरआई डॉ मनोज शुक्ला और यूएनडीपी के अधिकारी मौजूद रहे।

26वें वेलफेयर उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

गाजीपुर। वेलफेयर क्लब का 26वें वेलफेयर उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन रामदूत इंटरनेशनल स्कूल मिश्रौलिया रौजा के सभागार में किया गया। उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि राम नगीना सिंह यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी, राजेश्वर सिंह प्रबंधक गौरी शंकर पब्लिक स्कूल एवं समारोह अध्यक्ष सुरेंद्र यादव प्रबंधक रामदूत इंटरनेशनल स्कूल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में क्लब द्वारा बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए बताया कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्र छात्राओं के बौद्धिक व मानसिक क्षमता का विकास होता है। क्लब द्वारा प्रतिवर्ष पर्यावरण संरक्षण तथा दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे हैं प्रयासों के लिए पूरे क्लब परिवार को साधुवाद है। इस सत्र के गायन एवम नृत्य में चयनित छात्र छात्राओं ने सुर और ताल का ऐसा जलवा बिखेरा की सभाकक्ष में बैठे लोगो को थिरकने को मजबूर कर दिया। सेंट जॉन्स स्कूल की टीचर माया नायर तथा रामदूत इंटरनेशनल स्कूल के सुरेश गुप्ता ने “तेरे संग प्यार में नहीं तोड़ना…” युगल गीत की हूबहू प्रस्तुति कर दर्शकों सहित अतिथियों को आश्चर्यचकित कर दिया तथा खूब वाहवाही लूटी।

गीत और नृत्य के कार्यक्रमों के बीच बीच में इस वर्ष क्लब द्वारा आयोजित की गई प्रतियोगिताओं सामान्य ज्ञान, गणित एवं तार्किक, मेहंदी, निबंध, चित्रकला, वाद विवाद, गायन एवं नृत्य में चयनित प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कारों में प्रमाण पत्र व शील्ड का वितरण भी होता रहा। पुरस्कारों का वितरण दी प्रेसीडियम इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक माघव कृष्ण, बुद्धा हॉस्टल के प्रबंधक वंश राज मौर्य, रामेश्वरम गुरुकुलम के प्रिंसिपल राघवेंद्र सिंह, गौरीशंकर पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल आनंद कुमार, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल अंगद कुमार, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के कोऑर्डिनेटर स्वप्निल राज तथा शैलेंद्र राय तथा मार्टिन्स चिल्ड्रन एकेडमी भांवरकोल के प्रिंसिपल विनय राय ने किया।
क्लब द्वारा हर वर्ष दिया जाने वाला पर्यावरण संरक्षण सम्मान रणवीर यादव को तथा स्व0चंद्रिका प्रसाद स्मृति उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान चंदना बनर्जी को अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। क्लब के विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा कार्यक्रमों में सहयोग के लिए ओजस कोचिंग नवाबगंज के छात्र छात्राओं को मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत क्लब पीआरओ सूर्य रेखा मणि,सचिव अभिषेक सिंह, संयुक्त सचिव रामनाथ कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ सचिव शहाना जहां ने किया। जबकि क्लब के आय-व्यय निरीक्षक डॉ जितेंद्र कुमार तथा क्लब जनपद गवर्नर पवन पांडे ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उत्सव का समापन देर शाम राष्ट्रगान गाकर किया गया। अंत में क्लब अध्यक्ष ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

चुनाव में कोई परेशानी न हो इसके लिए समय से पूर्व सत्यापन करा लें

गाजीपुर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण राईल क्लब सभागार मे अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व की अध्यक्षता मे मंगलवार को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान उन्होने निर्देश दिया कि वे अपने-अपने मतदेय स्थलों का समय से पूर्व सत्यापन करा ले जिससे चुनाव के दौरान कोई परेशानी न होने पाये। वूथो पर पीने के पानी, शेड, शौचालय, रैम्प, प्रकाश व्यवस्था आदि को देख ले। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी (पं0) अपर उपजिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।