All posts by tiwarishivpratap

अधिकारियों के साथ डीएम पहुंची नामांकन स्थल, कहा…..


गाजीपुर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्णढंग से संपन्न कराये जाने को लेकर जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने नामाकंन स्थल का बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में नगर पालिका जमानियॉ में नामांकन स्थल पर पहुचकर नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया एवं नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। कोई भी व्यक्ति नामांकन के समय विरोध उत्पन्न करना है तो कठोर कार्यवाही की जायेगी। राज्य निर्वाचन आयोग के शत प्रतिशत निर्देशों का पालन किया जाय।

तमंचा के साथ जावेद अंसारी गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना मुहम्मदाबाद पुलिस ने एक व्यक्ति को 1 देशी तमंचा और 1 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। बुधवार को मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के शाहनिन्दा चौकी प्रभारी कृष्ण प्रताप सिह ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को कोटिया चट्टी से मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के दर्जी मुहल्ला के वार्ड नंबर 9 के निवासी जावेद अन्सारी पुत्र मेहरुल हुदा अन्सारी उम्र 34 वर्ष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम जावेद अन्सारी पुत्र मेहरुल हुदा अन्सारी निवासी दर्जी मुहल्ला वार्ड नं0 9 कस्बा थाना मुहम्मदाबाद बताया। जावेद के पास से एक देशी तमंचा और एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।

असलहे के साथ अशरफ गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना सादात पुलिस ने एक अभियुक्त को 1 देशी तमंचा और 1 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। सादात थाना प्रभारी शैलेश कुमार मिश्रा ने मुखबीर सूचना पर समता डिग्री कालेज के आगे रेलवे क्रासिंग के पास मोड पर बहद ग्राम मरदापुर के पास से बुधवार को एक अभियुक्त अशरफ नट पुत्र मुमताज अहमद ग्राम निजामुद्दीनपुर थाना दुल्लहपुर को एक देशी तमंचा और एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर सादात और भावरकोल थाना मे मुकदमा दर्ज है।

खाते से पैसा उड़ाने वाला गिरफ्तार


एटीएम की हेराफेरी करके आम जनता के खाते से पैसा उड़ाने वाला चोर गिरफ्तार


गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर सैदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक वन्दना सिंह और उप निरीक्षक रामकुमार दुबे ने थाना पुलिस टीम के साथ पंकज यादव पुत्र नन्हकू यादव निवासी ग्राम हमजापुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र 25 वर्ष को 4 ATM कार्ड व एक नाजायज तमन्चा .315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस के साथ घटनास्थल सैदपुर थाना क्षेत्र के वहाद कस्बा के UBI बैंक ATM के पास से 10 अप्रैल की शाम 6:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त पंकज यादव के ऊपर जौनपुर थाना मे मुकदमा पहले से पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर संबंधित धारा में सैदपुर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। पंकज यादव के पास से 4 एटीएम कार्ड व एक तमन्चा .315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।

फर्जी पत्रकार बना चर्चा का विषय

सिद्धार्थनगर। मुख्यालय का ब्लैकमेलर पत्रकार इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके द्वारा आए दिन अनेक ग्राम प्रधानों को ब्लैकमेल करने का काम किया जाता है। चर्चा है कि यह किसी अखबार का पत्रकार नहीं है एक अखबार में विज्ञापन का काम देखता है लेकिन सिद्धार्थनगर जनपद के एक अखबार में अपनी ब्लैकमेलिंग की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए अखबार वालों को गुमराह कर छोटी-छोटी खबरें छपवा कर व्हाट्सएप ग्रुप में डाल कर के प्रधानों को ब्लैकमेल करने का काम कर रहा है जिसको लेकर के सिद्धार्थनगर जनपद के ग्राम प्रधान लामबंद हुए हैं, और इसके खिलाफ सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। चर्चा यह भी है कि उसके परिवार का भरण पोषण सीपीसी ब्लैक मेलिंग पर टिका हुआ है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि इसके बाद जमीन ज्यादा कुछ भी नहीं है लगभग भूमिहीन है सम्मानित लोगों को ब्लैकमेल करना आदत में शुमार है

3 नगर पालिका और 5 नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन मुस्तैद, रहेगी पैनी नजर

गाजीपुर। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के अधिसूचना के अनुपालन मे नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्णढंग से संपन्न कराये जाने हेतु मंगलवार को जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे प्रेस वार्ता का आयोजन राइफल क्लब सभागार मे सम्पन्न हुआ। जनपद के 3 नगर पालिका (गाजीपुर, मुहम्मदाबाद, जमानियां) एवं 5 नगर पंचायत (जंगीपुर, सैदपुर, सादात, बहादुरगंज दिलदारनगर) के प्रथम चरण मे मतदान 4 मई को सम्पन्न कराया जायेगा। नगर पालिका/नगर पंचायत मे कुल मतदाताओ की संख्या 2,29,358 है। नगर पालिका/नगर पंचायत में कुल वार्डो की सख्या-136, नगर पालिका/नगर पंचायत मे कुल मतदान केन्द्रो की संख्या-99, नगर पालिका/नगर पंचायत में कुल मतदेय स्थलो की संख्या-266, जोन-12, सेक्टर-26, संवेदनशील केन्द्र-32 एवं स्थल-81, अतिसंवेदनशील केन्द्र-40 एवं स्थल-110, अतिसंवेदनशील प्लस केन्द्र-14 एवं स्थल-45, सामान्य केन्द्र-15 एवं स्थल-37, फलाइंग स्क्वायर्ड-24, स्थैतिक निगरानी टीम-24, नाम निर्देशन पत्रो की क्रय व जमा करने की अन्तिम तिथि 11 अप्रैल से 17 अप्रैल 2023 तक समय पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक, नामांकन पत्रो की संवीक्षा 18 अप्रैल तक, नाम वापसी 20 अप्रैल, चुवाव चिन्ह आवंटन 21 अप्रैल, मतदान 4 मई 2023 को पूर्वान्ह 7 बजे से अपरान्ह 6 बजे तक, मतगणना 13 मई को पूर्वान्ह 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक। मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु 2000 कार्मिको को लगाया गया है एवं 25778 कार्मिको की उपलब्धता सुनिश्चित है। मतदान हेतु 70 भारी वाहन एवं 66 हल्के वाहन प्रयोग मे लाये जायेगे। एक अभ्यर्थी अपने सहित कुल 4 लोगो को नामांकन हेतु ले जा सकता है। जिसमें 1 प्रस्तावक, 1 निर्वाचन अभिकर्ता तथा उसके सहायतार्थ कोई 1 अन्य व्यक्ति हो सकते है। नामांकन समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के तहसील मुख्यालय पर होगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान पार्टी की रवानगी तथा स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल हेतु नगर पालिका परिषद का स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय में, नगर पालिका परिषद मु०बाद का अष्ट शहीद इण्टर कालेज मु०बाद में, नगर पालिका परिषद जमानियां का तहसील मुख्यालय, जमानियां, नगर पंचायत सैदपुर का टाउन नेशनल इण्टर कालेज, सैदपुर, नगर पंचायत बहादुरगंज का नेशनल इण्टर कालेज, कासिमाबाद, नगर पंचायत जंगीपुर का स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यलय में, नगर पंचायत सादात का तहसील मुख्यालय जखनियां में, नगर पंचायत दिलदारनगर का कम्पोजिट विद्यालय सेवराई में किया जायेगा।
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पद के लिए व्यय की अधिकतम सीमा 9 लाख। जनपद की 3 नगर पालिका परिषद एवं 5 नगर पंचायतों में 4 मई को प्रातः 7 बजे से अपराह्न 6 बजे तक मतदान होगा। सदस्य नगर पालिका परिषद पद के लिए व्यय की अधिकतम सीमा 2 लाख तक, अध्यक्ष नगर पंचायत पद के लिए व्यय की अधिकतम सीमा 2.50 लाख, सदस्य नगर पंचायत पद के लिए व्यय की अधिकतम सीमा- 50 हजार। अध्यक्ष न०पा०प० नामांकन प्रपत्रों का मूल्य-पुरूष- 500 एवं महिला – 250, अध्यक्ष न०प० नामांकन प्रपत्रों का मूल्य- पुरुष-250, महिला-125, सदस्य न०पा०प० नामांकन प्रपत्रों का मूल्य- पुरुष – 200 सदस्य न०प० नामांकन प्रपत्रों का मूल्य- पुरूष – 100 महिला – 100 महिला – 50 जनपद की 3 नगर पालिका परिषद एवं 5 नगर पंचायतों के कुल वार्डाे की संख्या – 136, जनपद में बनाये गये कुल मतदान केन्द्रों की संख्या – 99, जनपद में कुल मतदेय स्थलों की संख्या – 266, कुल मतदाताओं की संख्या-2,29,358 पिछली बार की अपेक्षा इस चुनाव में 23,811 मतदाता बढ़े हैं। जनपद में कुल 24 एस०एस०टी टीम की तैनाती की गयी है जो 21 अप्रैल से 24 घंटे क्रियाशील है। जनपद में कुल 24 एफ0एस0टी0 टीम की तैनाती की गयी है, जो 21 अप्रैल से क्रियाशील है।
जनपद में कुल अध्यक्ष पद के लिए 8 निर्वाचन अधिकारी जिसमें 7 उपजिला मजिस्ट्रेट एवं 1 तहसीलदार तथा 16 सहायक निर्वाचन अधिकारी सदस्य पद के लिए 20 निर्वाचन अधिकारी तथा 40 सहायक निर्वाचन अधिकारी तैनात किये गये है। इस प्रकार 28 निर्वाचन अधिकारी एवं 56 सहायक निर्वाचन अधिकारी तैनात किये गये है। मतदान प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कुल 1388 मतदान अधिकारियों की आवश्यकता होगी। जनपद में मतदान अधिकारियों की कही कोई कमी की संभावना नहीं हैं। मतदान अधिकारियों को 17 व 18 अप्रैल को प्रशिक्षण दिया जायेगा। जनपद के विकास भवन परिसर में स्थित डी०आर०डी०ए० कांफ्रेस हाल में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है जो 24 घंटे क्रियाशील रहेंगी। कोई भी व्यक्ति चुनाव से सम्बन्धित अपनी शिकायत लैण्ड लाईन नं० 0548-2221303, 2226100 एवं मो० नं० 9555050448 पर दर्ज करा सकता है। जनपद में कुल संवदेनशील मतदान केन्द्रों की संख्या – 32 तथा स्थल की संख्या – 81 है। अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या – 40 तथा स्थल की संख्या – 100 है। अतिसंवेदनशील प्लस मदान केन्द्रों की संख्या – 12 तथा स्थल की संख्या – 38 है। सभी अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों की वेबकास्टिंग करायी जायेगी और फोर्स की तैनाती उसी के अनुसार की जायेगी। निर्वाचन से प्रभावित क्षेत्र और 10 कि०मी० की परिधि में जिनके भी शस्त्र होगें वे सभी जमा कराये जायेगें। जिस किसी को भी छूट की आवश्यकता होगी उनको जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनी स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा ही छूट दी जायेगी।

जनपद में शस्त्र की दुकानों के भौतिक सत्यापन का कार्य उपजिला मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी की संयुक्त टीम के माध्यम से करायी जा रही। सभी मतदान स्थलों का भौतिक सत्यापन एवं उनका रूट चार्ट बनाया जा चुका है। निर्वाचन प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है तथा उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जा रही है।

ज्योतिराव फुले ने लड़कियों को शिक्षा देने के लिए खोला था पहला कन्या पाठशाला

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर मंगलवार को महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश और समाज में फैली कुरीतियों और कुप्रथाओं के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि वह महान समाज सेवी थे। लड़कियों की शिक्षा के लिए किया गया उनका योगदान यह देश कभी नहीं भूल सकता। देश में लड़कियों को शिक्षा देने के लिए उन्होंने ही महाराष्ट्र में पहला कन्या पाठशाला खोला। वह 19वीं सदी के आमूल परिवर्तन वाली और उदारवादी विचारक थे। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों और कुप्रथाओं के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे।उन्होंने समाज के निम्न तबकों के सम्मान, हक और अधिकार के लिए हमेशा आवाज बुलंद किया। वह नारी शिक्षा और विधवा विवाह और किसानों के हित में तमाम उल्लेखनीय कार्य किया। वह बाल विवाह विरोधी थे। महिला शिक्षा के सवाल पर रूढ़िवादियों ने उनका जमकर विरोध किया और पिता माता पर दबाव बनाकर उन्हें और उनकी पत्नी को घर से बाहर निकलवा दिया। तमाम विरोध के बावजूद वह अपने रास्ते से डिगे नहीं और महिलाओं को शिक्षित करने के सवाल पर अपना संघर्ष जारी रक्खा। आज मुल्क को उनके जैसे संत और समाजसेवी की सख्त जरूरत है ताकि देश में फैली कुरीतियों को समाप्त किया जा सके और देश में सुख शांति स्थापित की जा सकें।
इस गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, निजामुद्दीन खां, अशोक कुमार बिंद, सदानंद यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, परशुराम बिंद, अतीक अहमद राईनी, मदन सिंह यादव, सुभाष यादव गुड्डू, कमलेश यादव, राजेश यादव, ममता यादव, अभिनव सिंह, छन्नू यादव, नफीसा बेगम, अमित ठाकुर, वंश बहादुर कुशवाहा, रीता विश्वकर्मा, रीना यादव, धर्मेन्द्र यादव, विशाल मद्धेशिया, विजय शंकर यादव, दीपक उपाध्याय, जितेन्द्र चौहान आदि उपस्थित थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

परशुराम जयंती पर लंका मैदान में लगेगा बुद्धिजीवियों का जमावड़ा

गाजीपुर। ब्राह्मण जन सेवा मंच की कोर कमेटी की बैठक मंगलवार को सरकारी कॉलोनी आमघाट स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इस बैठक में 23 अप्रैल को लंका मैदान में होने वाली परशुराम जयंती समारोह की तैयारी की समीक्षा की गई। इस कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता पीएलआई मैन के नाम से विख्यात अश्वनी उपाध्याय, बिहार प्रांत के विधायक मुन्ना तिवारी, तारकेश्वर मिश्रा राही साहित्यकार/गीतकार, डा उधा प्रसाद पांडे पूर्व कुलपति मणिपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय, डॉ ज्ञानेश्वर चौबे प्रोफ़ेसर जंतु विज्ञान काशी हिंदू विद्यालय के साथ ही सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अरुण कुमार त्रिपाठी सहित अन्य बुद्धिजीवी लोग परशुराम जयंती कार्यक्रम में भाग लेंगे। संस्था के संस्थापक/संयोजक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि सभी जिले के संरक्षक और सह संरक्षक अपने अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक ब्राह्मण बंधुओं को प्रेरित कर परशुराम जयंती में उपस्थित करा कर बुद्धिजीवियों के विचारों को सुनें एवं उनसे प्रेरणा प्राप्त करें।

आचार संहिता लागू होने के बाद डीएम ने किया अपील, दिया निर्देश

गाजीपुर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 9 अप्रैल 2023 के अनुपालन में आर्यका अखौरी जिला मजिस्टेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) एतद्द्वारा जनपद के समस्त नगर पालिका परिषदों तथा नगर पंचायतो के अध्यक्षों तथा सदस्यों का सामान्य निर्वाचन जो न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हो। उसको निम्नलिखित विनिर्दिष्ट समय सारणी और विवरण के अनुसार कराए जाने का निर्देश देती हूॅ। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में 9 अप्रैल की शाम से आदर्श आचार संहिता लागू किया जाता है। उन्होने जनपद से नगर पालिका एवं नगर पंचायत के समस्त जनपदवासियों से अपील किया है कि आदर्श आचार संहिता का शतप्रतिशत पालन करें। किसी प्रकार का जूलुस एवं भीड़ भाड़ न बनाये। उन्होने सम्बन्धित चुनाव में नाम निर्देशन के लिए निर्धारित अन्तिम तिथि तक की अवधि में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री, उसकी प्राप्ति की कार्यवाही निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जायेगी। उक्त समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेगें और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही कार्यवाही की जायेगी।

गाइडलाइन के अनुसार होगा चुनाव, डीएम ने दिया अधिकारियों को निर्देश


गाजीपुर। जनपद में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट/जिला जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण रायफल क्लब सभागार में सोमवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार नगरीय निकायों के चुनाव संपन्न कराने हेतु समस्त कार्यवाहियों को त्रुटि रहित एवं ससमय संपन्न कराने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान नामांकन प्रक्रिया, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, अभ्यर्थन वापसी, प्रतीक आवंटन सहित निर्वाचन की अन्य समस्त प्रक्रियाओं के विषय में विस्तार पूर्वक बताया गया। बैठक मे जिलाधिकारी ने संबंधित रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी लोग नगरीय निकाय निर्वाचन से संबंधित समस्त प्रक्रियाओं के विषय में भली-भांति अवगत हो जाएं। निर्वाचन निर्देश पुस्तिका (आरओ बुक) का भली-भांति, गहंतापूर्वक व बार-बार अध्ययन कर लें। जहां कहीं भी शंका हो, पूछकर समाधान कर ले तथा निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार समस्त कार्यवाहियाँ सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने संबंधित आर ओ/ए आर ओ को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त नामांकन स्थलों पर आवश्यक बैरिकेटिंग एवं नामांकन कक्षों में समस्त जरूरी व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित कर ली जॉय। नामांकन कक्षो में सी0सी0टी0वी0 कैमरे व वीडियोग्राफी सुनिश्चित रहे। नेटवर्क आदि की अच्छी व्यवस्था रहे। 11 अप्रैल, 2023 से नामांकन कार्य प्रारंभ हो होगा। अतः नामांकन स्थलों पर समस्त व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त निर्वाचन अधिकारी आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत पोस्टर, बैनर, होल्डिंग, वॉल राइटिंग आदि प्रचार सामग्रियों को अविलंब हटवा दें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान गाड़ियों, रैलियों आदि अन्य परमिशन राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार ही जारी किया जाएगा। जारी समय-सारणी के अनुसार नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्रों का क्रय व जमा करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल से 17 अप्रैल, 2023 तक पूर्वान्ह 11 बजे से अपराहन 3 बजे तक है। नामांकन पत्रों की संमिक्षा 18 अप्रैल 2023 को, नाम वापसी 20 अप्रैल 2023 को, प्रतीक आवंटन 21 अप्रैल, 2023 को है। मतदान 4 मई 2023 को पूर्वाहन 7 बजे से अपराहन 6 बजे तक एवं मतगणना 13 मई 2023 को संपन्न होगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0.रा0/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, संबंधित रिटर्निंग अधिकारी/सहायक रिटर्निंग अधिकारी गण, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।