गाजीपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर के प्रांगण में स्कूल चलो अभियान के नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारम्भ सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में हरी झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा 10 बच्चों का नामांकन प्रवेश फॉर्म भरा गया। तत्पश्चात नामांकित छात्रों को शासन द्वारा प्रदत्त निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं चॉकलेट भी वितरित किया गया।
जिलाधिकारी ने विद्यालय में एम0 डी0 एम0 में बने भोजन को चखा और उसकी गुणवत्ता की तारीफ की। बेसिक विभाग द्वारा लगाए गए टी०एल०एम० स्टालों का अवलोकन करते हुए प्रंशसा की। इसके उपरान्त कक्षा स्तर के अनुरूप भाषा एवं गणित विषय के निर्धारित निपुण लक्ष्यों को प्राप्त करने वाले बालक एवं बालिकाओं को जिलाधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। तत्पश्चात कक्ष संचालन में सकारात्मक योगदान एवं नवाचार के क्षेत्र में किये गए कार्यों को करने वाले ब्लाक के 5 सर्वाेत्तम अध्यापक एवं शिक्षामित्रों सहित सामुदायिक सहभागिता में सक्रीय योगदान देने वाले विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि गाँव के प्रत्येक बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। जिलाधिकारी ने वहा उपस्थित ग्रामवासियों से आवाहन किया कि जनसमुदाय को अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन अपने नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में करायें और नारी शिक्षा को बढ़ावा दे। जिला बेसिक शिक्षा हेमंत राव ने कहा कि जिस तरह पिछले शैक्षिक सत्र में शासन द्वारा निर्धारित किये गए लक्ष्य 62389 के सापेक्ष 91785 बच्चों का नामांकन
परिषदीय विद्यालयों में कराकर पूरे प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त कर कीर्तिमान प्राप्त किया था, उसी प्रकार इस नवीन शैक्षिक सत्र में भी लक्ष्य से 20 प्रतिशत अधिक 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराकर प्रदेश में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त करने हेतु बेसिक विभाग कटिबद्ध है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बासफोर एवं मुसहर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने हेतु न्याय पंचायत से लेकर ब्लाक स्तर तक कार्ययोजना पर कार्य करने का विश्वास जिलाधिकारी को दिलाया। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता, डायट प्रवक्ता हरिओम प्रताप, एस०आर०जी०, प्रधानाध्यापक अजय कुमार, विपिन सिंह अश्वनी, अजय, श्रवण, प्रवीण, सुशील गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन नीरज सिंह एवं अभिषेक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अंत में खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर अविनाश कुमार ने सभी आगुन्तको का आभार ज्ञापित किया।
गाजीपुर। मुहम्मदाबाद थाना पुलिस द्वारा दिनांक ने सोमवार को NDPS Act व 3/25 शस्त्र अधिनियम में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के शाहनिन्दा चौकी प्रभारी कृष्ण प्रताप सिंह ने महादेवा गेट के पास से मोटर साईकिल सवार दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। पकड़े गये दोनो व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो मोटर साईकिल चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम संजय यादव पुत्र बेचू यादव 24 वर्ष निवासी विशुनपुरा उर्फ रघुवरगंज थाना मुहम्मदाबाद और मोटरसाईकिल पर बैठे युवक ने अपना नाम रोहित गुप्ता उर्फ गोलू पुत्र प्रेमचन्द्र गुप्ता 19 वर्ष निवासी रघुवरगंज थाना मुहम्मदाबाद बताया। तलाशी के दौरान गांजा और पैन्ट में खोसा हुआ एक देशी तमंचा बरामद हुआ।
गाजीपुर। सोमवार को अचानक पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मिश्र बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैंक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण किया। बैंक में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की तथा बैंक सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों से सुरक्षा संबंधित जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से कहा कि बेवजह कोई भी व्यक्ति बैंक परिसर में घूमता नजर न आए। बैंक परिसर के आस पास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखे। अगर संदिग्ध दिखे तो पूछताछ करें ताकि कोई भी घटना बैंक परिसर के आस पास न घटित होने पाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार सहित कोतवाली पुलिस मौजूद रही।
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव से पूर्व अचानक पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जिले में निरीक्षकों व उप निरीक्षकों सहित कुल 17 का फेरबदल किया है। जिसमें निरीक्षक दुष्यंत कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना मरदह से प्रभारी समन सेल, निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा से प्रभारी निरीक्षक मरदह, संदीप कुमार को थानाध्यक्ष बहरियाबाद से थानाध्यक्ष शादियाबाद, कृपेंद्र प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष बिरनो से थानाध्यक्ष बहरियाबाद, राजेश बहादुर सिंह को उप निरीक्षक थाना करंडा से थानाध्यक्ष बिरनो, उप निरीक्षक आनंद कुमार भारती को थाना नगसर से थाना मरदह, जितेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी ताजपुर थाना दिलदारनगर से थानाध्यक्ष नगसर, निरीक्षक सम्पूर्णानंद राय को प्रभारी निरीक्षक थाना करंडा से प्रभारी न्यायालय सुरक्षा, उप निरीक्षक प्रशांत कुमार चौधरी को थानाध्यक्ष रेवतीपुर से थानाध्यक्ष करंडा, उप निरीक्षक आलोक त्रिपाठी को पीआरओ पुलिस अधीक्षक से थानाध्यक्ष रेवतीपुर, उप निरीक्षक रेनू यादव को महिला थाना प्रभारी से प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ, उप निरीक्षक शशि सिंह को पुलिस लाइन से महिला थानाध्यक्ष, वंदना सिंह को प्रभारी निरीक्षक नंदगंज से प्रभारी निरीक्षक सैदपुर, निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा को प्रभारी निरीक्षक थाना सैदपुर से प्रभारी निरीक्षक थाना कासिमाबाद, निरीक्षक कमलेश कुमार पाल को प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद से प्रभारी निरीक्षक थाना नंदगंज, निरीक्षक अश्वनी कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक थाना शादियाबाद से विवेचना सेल और निरीक्षक अमित कुमार सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक थाना करंडा से प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ के पद पर तैनात किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारंटी और वाछिंतो के विरुद्ध कार्यवाही के लिए चलाया गया विशेष अभियान
सभी थानों पर टीमें गठित कर वांछितो पर की गयी कार्यवाही
विभिन्न थाना क्षेत्र अन्तर्गत गठित टीमों द्वारा किये गये कई वारण्टी गिरफ्तार।
गाजीपुर। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर समस्त थानों पर टीमें गठित कर वारंटी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत रविवार तक जनपद के सभी थाना क्षेत्र के प्रभारियों ने 42 वारण्टियो, 34 वांछित और धारा 41 (1) के अंतर्गत वाछिंतो के विरुद्ध कार्यवाही की। अबतक कुल 119 अपराधियों के ऊपर कार्यवाही किया जा चुका है।
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को थाना खानपुर का वार्षिक मुआयना और निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय, हवालात, महिला हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस, मेस, बैरक तथा थाने पर हो रहे निर्माण कार्यों इत्यादि का निरीक्षण किया। इसके बाद थाना क्षेत्र के विभिन्न अपराध एवं अपराधियों के बारे में जानकारी ली तथा उनसे संबंधित रजिस्टरों को चेक किया और सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
गाजीपुर। रविवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने खानपुर थाना क्षेत्र नगर में मय फोर्स पैदल के साथ पैदल गस्त/रूट मार्च किया। गस्त के दौरान आम जनमानस में शांति एवं सुरक्षा की भावना का संचार करने के लिए बातचीत किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर तथा खानपुर थानाध्यक्ष सहित अन्य फोर्स उपस्थित थें।
गाजीपुर। शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में बंशीबाजार स्थित रायल पैलेस में “संविधान बचाओं-प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने भाजपा सरकार को दलितों -पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहेब का संविधान बदलने का षड्यंत्र कर रही है। यह सरकार दलितों और पिछड़ों को मिलने वाले आरक्षण को खत्म करना चाहती है। सभी लोगों को एकजुट होकर भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर और डॉ राम मनोहर लोहिया, नेता मुलायम सिंह यादव के रास्ते पर चलकर दलितों-पिछड़ों के हक की लड़ाई लगातार लड़ रही है और उसी लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए समाजवादी पार्टी लगातार केन्द्र और प्रदेश सरकार से जातीय जनगणना कराने की मांग को लेकर संघर्ष छेड़ रक्खीं है ताकि समाज के सभी लोगों को उनकी आबादी के हिसाब से उनका हक दिलाया जा सके। लेकिन दलित -पिछड़ा और अल्पसंख्यक विरोधी भाजपा सरकार जातीय जनगणना नहीं कराने का हठ पाल रक्खीं हैं।
उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना ही देश और प्रदेश में समाजवाद और रामराज्य स्थापित करने में सहायक साबित होगी। भाजपा सरकार द्वारा जातीय जनगणना न कराना उसके लिए आने वाले दिनों में बहुत मंहगा सौदा साबित होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दलितों,-पिछड़ों को मिलने वाला आरक्षण लगभग खत्म कर दिया है। उन्होंने सभी दलितों -पिछड़ों और अल्पसंख्यक समाज के लोगों से समाजवादी पार्टी के पक्ष में लामबंद होने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संविधान चाहे जितना अच्छा हो अगर लागू करने वालें की नियत और नीति सही नहीं रहेगी तो संविधान का लाभ देश को नहीं मिल पायेगा। उन्होंने कहा कि आजादी को पचहत्तर साल हो गए लेकिन आज तक संविधान पूरी तरह से देश में लागू नहीं हुआ और न ही दलितों -पिछड़ों को पूरा अधिकार मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का अपमान किया। कांग्रेस और भाजपा दोनों में कोई अंतर नहीं है। कांग्रेस यदि सांप नाथ है तो भाजपा नागनाथ है। दोनों की नीति और नीयत एक है। दोनों ने हमेशा दलितों पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को छलने का काम किया है। हमें इन दोनों से सावधान रहने की जरूरत है।
उन्होंने भाजपा को संविधान विरोधी बताते हुए कहा कि देश का सबसे पवित्र ग्रन्थ भारतीय संविधान हैं। लेकिन भाजपा के लोगों ने इस संविधान की प्रतियां जलाने का काम किया जिसके लिए देश भाजपा को कभी माफ नहीं करेगा। इस प्रशिक्षण शिविर के विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता तीनों एक दूसरे के पूरक हैं। वर्तमान भाजपा सरकार इन तीनों पर लगातार हमला कर रही है। हमें लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों को डॉ भीमराव अम्बेडकर, डॉ लोहिया और नेता मुलायम सिंह के बताये रास्ते पर चलकर इनका मजबूती से जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी आंदोलन व्यवस्था परिवर्तन और सामाजिक न्याय की लड़ाई है। उन्होंने वर्तमान दौर को बदलने के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने इस प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश गंभीर परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है। इस देश का लोकतंत्र, संविधान और देश का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप खतरे में है। यह सरकार पूरी तरह से तानाशाही के रास्ते पर चलकर देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। यह सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग विरोधी दलों के नेताओं के चरित्र हनन और उन्हें परेशान करने के लिए कर रही है।
विधायक जै किशन साहू ने कहा कि आज देश में लगातार मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ता जा रहा है लेकिन भाजपा सरकार इस पर अंकुश न लगाकर केवल अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने में व्यस्त हैं। उन्होंने रामनवमी के अवसर पर देश में हुए दंगो की चर्चा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव में हार सन्निकट देखकर भाजपा फिर देश में मजहबी दंगे कराकर अपने साम्प्रदायिक और राजनीतिक मंसूबों को पूरा करना चाहती है। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का अतिपिछड़ा प्रेम मात्र दिखावा है। इसने हमेशा दलितों और पिछड़ों को छलने का काम किया है। जब चुनाव नजदीक आता है तो भाजपा का पिछड़ा प्रेम जगता है। हमें इनसे सावधान रहने की जरूरत है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश कुशवाहा, बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव सुजीत सोनकर, पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, जिला सचिव आमिर अली, सुदर्शन यादव, ओपी भारती, डॉ नन्हकू यादव, मदन सिंह यादव, पुर्व प्रमुख आलोक राम, पूजा गौतम, अशोक कुमार बिंद, डॉ सीमा यादव, आशा यादव, सदानंद कन्नौजिया, सिंकदर कन्नौजिया, निजामुद्दीन खां, अरुण कुमार श्रीवास्तव,
पुर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभुनाथ राम, कंचन रावत, मोहन रावत, डॉ सुभाष चन्द्र राम, पुर्व प्रमुख गरीब राम, सैदपुर नगर पंचायत के पुर्व चेयरमैन शशि सोनकर, दिनेश कुमार, सत्यप्रकाश, दिनेश यादव, डॉ समीर सिंह, राकेश यादव, सुदामा राम, विवेक सिंह शम्मी, कमलेश यादव, राजेंद्र यादव, जय हिन्द यादव, अनिल यादव, भानु यादव, नितिश खरवार, कमला यादव, कमल नयन, अनिल कुमार गौतम, विभा पाल, नफीसा बेगम, रीना यादव, तरूण कुमार, सत्येंद्र राम, मोनू कुमार, पुजेंश,विजय बहादुर, रीता विश्वकर्मा, जवाहिर यादव, शिवशंकर यादव, पप्पू यादव, मार्कण्डेय यादव, सुशील जायसवाल व महेन्द्र बिंद आदि उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण शिविर का संचालन लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर ने किया। कार्यक्रम के अंत में इस कार्यक्रम के संयोजक कमलेश यादव और बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
गाजीपुर। थाना करण्डा पुलिस ने एक आपराधी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शस्त्र तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत करंडा थाना प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानंद राय ने एक नाजायज तमन्चा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त नवीन पासवान पुत्र चन्द्रमा पासवान उम्र करीब 18 वर्ष निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना करण्डा को शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी के ऊपर करंडा थाना में आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला, कांस्टेबल अंगद कुमार सिंह, कां0 दिलीप कुमार यादव और कां0 रवि प्रकाश शामिल रहे।
गाजीपुर। थाना खानपुर पुलिस ने शुक्रवार को एक अभियुक्त गिरफ्तार किया। बता दें कि थाना खानपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बिहारीगंज डगरा रेलवे क्रासिंग अनौनी मार्ग से शुक्रवार की देर रात रोहित गोस्वामी उर्फ बाबा पुत्र घूरहु निवासी ग्राम भगवानपुर पोस्ट हरौड़ा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा, तीन जिन्दा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया। अवैध तमंचा व कारतूस बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर थाना खानपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सिधौना चौकी प्रभारी फूलचन्द पाण्डेय, कांस्टेबल आकाश सिंह थाना खानपुर, का0 अनूप पाठक थाना खानपुर और का0 रिंकू कुमार थाना खानपुर शामिल रहे।