All posts by tiwarishivpratap

समर्थकों ने ऐसे मनाया एमएलसी का जन्मदिन

गाजीपुर। बीजेपी के युवा नेता और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य विशाल सिंह चंचल का जन्मदिन उनके समर्थकों ने उत्साह के साथ सोमवार को मनाया। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के 40 वें जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को समर्थकों ने जिले की सभी विधानसभाओं और ब्लाकों में तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित कर दीर्घायु होने और उज्जवल भविष्य की कामना की। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सदर क्षेत्र के वृद्धाश्रम में एमएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, शिव प्रताप सिंह छोटू आदि ने वृद्धजनों को फल एवं मिठाई वितरित की। इसी क्रम में जमानियां क्षेत्र में अमित नागवंशी, सनी सेठ आदि ने सीएचसी में मरीजों के बीच फलों का वितरण किया।

बिरनो ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह की अगुवाई में सादात ब्लॉक में राजेश सिंह, हकाड़ू सिंह, मुहम्मदाबाद क्षेत्र में दिनेश वर्मा, जखनिया में अजय सिंह छुन्ना, कासिमाबाद, बारचंवर, मरदह क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख ब्रजेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद सिंह, शिव प्रताप सिंह, करंडा क्षेत्र में पूर्व ब्लॉक प्रमुख घूरा सिंह, राजेश सिंह, रवि सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, देवकली क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख उपेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य भोलानाथ बिंद, जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह, सैदपुर में हीरा यादव, अनूप जायसवाल, राहुल सिंह रेवतीपुर में, हर्ष सिंह, विवेक सिंह। मनिहारी में प्रधान संघ अध्यक्ष अंशु सिंह की अगुवाई में समर्थकों ने एमएलसी विशाल सिंह चंचल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान स्कूलों में बच्चों के बीच केक काटकर मिष्ठान वितरित किया गया। जबकि कई स्थानों पर जरूरतमंदों को साड़ियां, शॉल एवं कपड़े प्रदान किये गए। जिले में तमाम स्थानों पर एमएलसी समर्थको ने गरीबों और असहायों को मिष्ठान, फल एवं वस्त्र वितरित किये।

यातायात नियमों का पालन कराने का दिया निर्देश, जारी किया टोल फ्री नम्बर


गाजीपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बिन्दूओ पर विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने दुर्घटनाओ में कमी लाये जाने सम्बन्धी कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया तथा सड़क दुर्घटना कम करने हेतु अभियांत्रिक प्रयास, जन जागरूकता एंव यातायात के नियमो का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया। इसके लिए मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जायें तथा शहर के व्यस्ततम मार्ग में यातायात को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। उन्होने सड़क दुर्घटनाओ मे मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से जन सामान्य को यातायात नियमो का अधिक से अधिक पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि सड़क सुरक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। सभी वाहन चालक अपने-अपने वाहन चलाते हुए शत-प्रतिशत यातायात नियमो का पालन सुनिश्चित करें तो निश्चित रूप से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के साथ-साथ मृत्यु दर में भी कमी आयेगी। इसके अतिरिक्त बैठक में माल वाहनो में ओंवलोडिंग, निर्धारित क्षमता से अधिक व्यक्तियों को बैठाकर उनका संचालन करने, नशे में वाहनो को चलाने, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग करने, हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाने, हिट एण्ड रन दुर्घटना मामले मे उनपर की गयी कार्यवाही की जानकारी ली।


उन्होने सभी विद्यालय के प्रबन्धकों को निर्देशित किया कि अपने-अपने वाहनो को दुरूस्त कराये एवं समय-समय पर सर्विसिंग करायी जाय। बच्चों के परिजनों के साथ बैठक कर उनका सुझाव लिया जाय। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने सभी विद्यालय के प्रबन्धकों को निर्देशित करते हुए कहा कि वाहन के पीछे ड्राइवर का नाम व मोबाईल नम्बर जरूर लिखवाये। ड्राइवर को वाहन चलाने से पूर्व 5 वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र के साथ लाइसेंस होना अनिवार्य है। स्कुली वाहनों में जी.पी.एस एवं सी.सी.टी.वी. कैमरा अवश्य लगायी जाय। विद्यालयो में बच्चो को लाने और ले जाने हेतु बड़े वाहनो का प्रयोग किया जाये। उन्होने कहा कि सरकारी बसो के चालको द्वारा यदि किसी से अभद्रता या नियम के विरूद्ध बस का संचालन करता है तो उसकी शिकायत टोल फ्री नम्बर 9415049606 एवं 180018028277 पर की जा सकती है। एन0 एच एवं हाई-वे पर आपात कालीन नंम्बरो के बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। उन्होने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी भी वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाया जाता है तो उसका लाईसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए भविष्य में दूसरा लाईसेंस नही जारी किया जायेगा। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्रीराम सिंह, ट्रैफिक इन्सपेक्टर सुशील मिश्रा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं विद्यालयो के प्रबन्धक उपस्थित थे।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने टूलकिट का किया वितरण


गाजीपुर। आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय उ0प्र0 कानपुर के निर्देश के अनुपालन में एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजनान्तर्गत जनपद को प्राप्त लक्ष्य 200 के सापेक्ष प्रशिक्षित लाभार्थियों को सोमवार को राइफल क्लब में मुख्य अतिथि सपना सिंह, अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, द्वारा टूलकिट का वितरण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा अपने उद्बोधन में हस्तशिल्पियों को जूट वाल हैगिंग के उत्पाद को मीडिया के माध्यम से और अधिक प्रचार-प्रसार करने एवं नये हस्तशिल्पियों को जोड़ने तथा उनको प्रशिक्षित किये जाने का अनुरोध किया गया। संतोष कुमार वैश्य मुख्य विकास अधिकारी एवं उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा भी हस्तशिल्पियों को टूलकिट का वितरण किया गया। टूलकिट वितरण कार्यक्रम में कुल 200 हस्तशिल्पी द्वारा उपस्थित रहकर अपना टूलकिट प्राप्त किया गया।

किडजी स्कूल के वार्षिकोत्सव में डीएम ने किया छात्रों को सम्मानित

गाजीपुर। शिक्षा सम्मान समानता और सरकार इन सब का समावेश रविवार को एक ही छत के नीचे देखने को मिला। शहर के खोवा मंडी स्थित किडजी स्कूल में स्कूल की पहली वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने स्कूल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मेरी बिटिया भी इसी स्कूल में पढ़ती है

और स्कूल की शिक्षा व्यवस्था और तकनीक उच्चतम है। यहां की टीचर्स की तारीफ करते हुए उन्होंने प्रिंसिपल जैनव फात्मा और को-आर्डिनेटर सोनू सिंह को बधाई दी। कहा कि बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के साथ यह स्कूल बेहतरीन काम कर रहा है। स्कूल के छोटे छोटे बच्चो द्वारा ताइक्वांडों के प्रदर्शन की बहुत सराहना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वन्दना से हुआ। इस दौरान नन्हे मुन्ने छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से सबका मन मोह लिया। किसी ने बेहतर डास किया तो किसी ने उत्तर प्रदेश के सारे शहरों के नाम एक सांस में गिना दिए। बच्चों के इस हुनर को देखकर लोग स्कूल की शिक्षा व्यवस्था की तारीफ कर रहे थे। एकर जुबेरिया जावेद और कमलेश वर्मा ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।

इस मोके पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सभी छात्रों को प्रमाण- पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर अश्वी सक्सेना आयशा, अली, अक्षिता राय, अभी मौर्या सहित कई बच्चों ने भाग लिया। स्कूल के डायरेक्टर अहमर जमाल ने कहा कि हमारे स्कूल के शिक्षा व्यवस्था और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल से जुड़े हर एक व्यक्ति का एक समान सहयोग है। डायरेक्टर ने शिक्षा की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन पर डायरेक्टर अहमर जमाल ने सबका आभार व्यक्त करते हुए सभी शिक्षकों कर्मचारियों ड्राइवर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों इत्यादि को एक समान सम्मान देकर सम्मानित किया।

किसान मेला में सपना सिंह ने महिलाओं को किया सम्मानित

गाजीपुर। सोमवार को कृषि विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कालेज के प्रांगण में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत जनपद स्तरीय एक दिवसीय किसान मेला आयोजित किया गया। जिसमे जिला कृषि अधिकारी मृत्युन्जय कुमार सिंह अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डा विनोद कुमार सिंह, वैज्ञानिक डा० धर्मेन्द्र कुमार सिंह, डा० ओमकार सिंह, डा० नागेन्द्र सिंह, जिला उद्यान अधिकारी शैलेन्द्र देव दूवे, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एस०के० रावत, प्रबंन्धक जिला अग्रणी बैक शिवशंकर, डी०पी० पाण्डेय जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मेले मे उर्वरक, बीज, रसायन, कृषि यन्त्रो, मृदा परीक्षण, फसल बीमा, पशु बीमा, यू०पी० डास्प (जैविक खेती) मत्स्य, दुग्ध, उद्यान विभाग, रेशम विभाग, अग्रणी जिला प्रबंधक यू०बी०आई०, महाजन कृषि केन्द्र आलमपट्टी, भारतीय स्टेट बैंक आफ इण्डियॉ एवं अन्य स्टाल लगाये गये। कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कालेज / आकुशपुर गाजीपुर के वैज्ञानिकों द्वारा रबी, खरीफ व जायद फसलो की नवीनतम तकनीकी जानकारी कृषको को दी गयी।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने श्री अन्न के उत्पादन पर जोर दिया तथा बताया कि श्री अन्न मे आवश्यक खनिज व पोषक तत्व मौजूद होते है, जो कुपोषण को दूर करता है, इसकी खेती बिना रासायनिक उर्वरक के भी सुगमता पूर्वक की जाती है। उन्होने श्री अन्न मे बाजरा को सबसे पौष्टिक बताया। उनके द्वारा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के तरफ से उपस्थित महिलाओ के बच्चो को श्री अन्न प्रासन संस्कार मे पोषण आहार खिलाया गया एवं गोद भराई कर मेले मे उपस्थित महिलाओ को सम्मानित भी किया गया। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद में लगभग 60 हजार किसानो का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मे बैक खाता मे आधार लिंक व एन0पी0सी0आई0 न होने के कारण पात्र होते हुए भी लाभ से वंचित है। डाक घर मे खाता खुलवाकर किसान आसानी से एन0पी0सी0आई० करा सकते है। इसी तरह लगभग 25 हजार किसानो का भूमि अंकन न होने से योजना के लाभ से वंचित है।

भूमि अंकन के लिए समस्त विकास खण्ड के कृषि निवेश केन्द्र पर आधार कार्ड, बैक पासबुक व खतौनी जमा कराया जा रहा है, जो किसान भूमि अंकन से वंचित है, समस्त अभिलेख कृषि निवेश पर जमा कर दे। उन्होने बताया कि जनपद मे रासायनिक उर्वरको का प्रयोग मानक से अधिक हो रहा है जिसका दुष्प्रभाव मृदा एवं मानव स्वास्थ्य पर पड रहा है, जिसको कम कर जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया जाय। गंगा के किनारे के गाँव में यू०पी० डास्प द्वारा जैविक खेती कराई जा रही है। दूसरे किसान भी जैविक खेती का प्रशिक्षण प्राप्त कर यह कार्य कर सकते है। जिला कृषि अधिकारी द्वारा जायद सीजन मे बीज उपलब्धता, के0सी0सी0 एवं फसल बीमा के बारे में अवगत कराया गया तथा देशी प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थी को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशुओ के बाझपन दूर करने के उपाय, कृत्रिम गर्भाधान के तरीके, बकरी पालन एवं निःशुल्क टीकाकरण की विस्तृत जानकारी दी। अन्त मे उप कृषि निदेशक द्वारा कृषको को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गयी।

छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, डोर टू डोर किया जागरूक

गाजीपुर। रविवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर का प्रारंभ प्रार्थना एवं योगाभ्यास से हुआ। तदुपरांत छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना भवन एवं परिसर की साफ सफाई कर छात्राओं ने गंगा सफाई जागरूकता रैली निकाली। जिसे प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डा अमित यादव, डॉ गजनफर सईद एवं डा संगीता मौर्य के नेतृत्व में यह रैली ददरीघाट, मिंयापूरा, कलेक्टर घाट होते हुए सुभाषनगर प्राथमिक विद्यालय पहुंची।

रैली के दौरान छात्राएं देश धर्म का नाता है गंगा हमारी माता है, अब हमने यह ठाना है गंगा को स्वच्छ बनाना है आदि नारे लगाती रही। प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर छात्राएं 10-10 बच्चों की टोलियां बना ली एवं क्षेत्र के लोगों के बीच डोर टू डोर गंगा सफाई जागरूकता अभियान चलाया। इन टोलियां का का नेतृत्व सत्या कुमारी, मांडवी गुप्ता, कीर्ति कुमारी, तनु गुप्ता, रोशनी कुमारी, प्रीति गुप्ता, प्रियंका यादव आदि छात्राओं ने किया।छात्राओं ने लोगों को गंगा नदी में कूड़ा ना फेंकने, गंगा नदी मे साबुन से कपड़ा ना साफ करने, जानवरों को गंगा में स्नान ना कराने आदि विषयों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ अरुण कुमार सिंह, डा शिवकुमार आदि शिक्षक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेवी उपस्थित रही।

एमएलसी ने अधिकारीयों को दी हिदायत, कहा…..

गाजीपुर। शनिवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में PWD विभाग के अधिकारियो संग बैठक किया। इस दौरान जिले मे चल रहे विकास परियोजनाओ की जानकारी ली। बैठक में अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग ( PWD ) से पूर्व एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष में हुए कार्यों की समीक्षा किया। एमएलसी अधिकारियो को विकास एवं निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की कोताही न बरतने का निर्देश दिया। सभी अधिकारियो को स्पष्ट निर्देश दिया कि शासन के मंशा स्वरूप कार्यों को समय से पूर्ण कराया जाएं। साथ ही सख्त हिदायत दिया कि शासन के किसी भी योजना क्रियान्वयन और विकास कार्यों में भ्रष्टाचार कत्तई बर्दाश्त नही किया जाएगा।

दर्जनों विद्युत कर्मचारी बर्खास्त, कई के खिलाफ मामला दर्ज

गाजीपुर। बिजली कर्मियों की हड़ताल को लेकर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि जनपद में बिजली कर्मियों द्वारा 72 घंटे के लिए हड़ताल पर है। अभी 40 घंटे से ज्यादा समय हो चुका है। ऐसे में आम जनमानस की सुविधा के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है कि बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल रहे। इसकी व्यवस्था के तहत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के माध्यम से सभी बिजली सब स्टेशनों पर तैनात कर कार्य कराए जा रहे हैं। साथ ही गैंगमैन व लाइनमैन की भी तैनाती की गई है। साथ ही कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही गैंगमैन व लाइनमैन ,आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों को भेज कर बिजली व्यवस्था बहाल कराई जा रही है। कल कुछ इलाकों में बिजली की सप्लाई बाधित रही, जिस को दुरुस्त करने के लिए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के माध्यम से बिजली व्यवस्था को बहाल कराया गया। वहीं कुछ विद्युत उपकेंद्र पर आउटसोर्सिंग के कर्मचारी भी नदारद रहे। जिनके खिलाफ एस्मा के तहत 12 लोगों पर एफ आई आर दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि आउटसोर्सिंग के 37 कर्मचारी काम पर नहीं आए थे। उनकी सूची बनाकर बिजली विभाग के एमडी को भेज दिया गया है। जिनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई हो चुकी है और जिन कर्मचारियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई है उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जा रही है। वही बिजली व्यवस्था को लेकर आम जनमानस की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। जिसका नंबर 9453047253 और बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा भी कलेक्ट्रेट में 24 घंटे सेवा के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका लैंडलाइन नंबर 0548-2224041 है। इस नंबर पर कोई भी उपभोक्ता बिजली से संबंधित परेशानी की सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले को तत्काल सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

21 मार्च को लगेगा रोजगार मेला

गाजीपुर। निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन लखनऊ के निर्देशानुसार 21 मार्च को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तुलसीपुर में जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण, संस्थान के तत्वाधान में प्लेसमेंट डे/रोजगार मेला पूर्वान्ह् 11 बजे से अपरान्ह् 3 बजे तक आयोजित किया जायेगा। इस मेले में विभिन्न कम्पनियां/नियोजक प्रतिभा करेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेला में प्रतिभाग करने हेतु अपने समस्त शैक्षिक योग्यता, आई0टी0आई0 के मूल प्रमाण पत्रों व प्रत्येक प्रमाण पत्र की दो-दो छायाप्रति के साथ मास्क लगाकर कोविड-19 को ध्यान में रखते हुये उक्त मेंले में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। उक्त हेतु कोई भी यात्रा भत्ता/अन्य भत्ता देय नहीं होगा।

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर करेंगे संघर्ष

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर करेंगे संघर्ष: बालेन्द्र त्रिपाठी
संगठन हित में कार्य करने का लिया संकल्प


गाजीपुर। राज्य कर्मचारी महासंघ जिला इकाई की बैठक लोक निर्माण विभाग के परिसर में जिलाध्यक्ष बालेन्द्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न हुई। इसमें संगठन के विस्तार पर पदाधिकारियों ने चर्चा की। वही संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया। संगठन के मध्यम से विभिन्न मांगों जैसे-केंद्र के समान महंगाई भत्ता, पुरानी पेंशन, पदोन्नति, वेतन विसंगति, अनुकंपा नियुक्ति, सातवें वेतनमान अनुसार मकान भत्ता आदि मांगों पर विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष बालेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी करते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों ने शासन स्तर पर कई बार प्रयास किया पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो सकी। बैठक में शासन की अनदेखी के खिलाफ जल्द ही प्रदेश स्तर पर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने महासंघ के पदाधिकारियों से आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने एवं रणनीति तैयार करने का आग्रह किया। सदस्यों ने कहा कि संघ के द्वारा जो कदम उठाये जायेंगे उसमें कर्मचारी साथ देंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अगर यह सब मांगे पूर्ण नहीं होती है तो राज्य स्तर पर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। जिसकी सारी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी। बैठक में बैठक में मनोज राय, पंकज यादव, ईश्वर यादव, मोहन कुशवाहा, मनोज कुमार यादव, सुरेन्द्र यादव, बेबी देवी, रामविलास सिंह कुशवाहा, मोती लाल ठाकुर, राधेश्याम यादव, अमित तिवारी, श्याम नारायण आदि मौजूद रहे। संचालन सन्तोष कुमार यादव ने किया।