All posts by tiwarishivpratap

परीक्षा में नकल होने के परम्परा को तोड़ेंगे अधिकारी, डीएम-एसपी ने कहा….

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित होने वाली हाई स्कूल एंव इण्टरमीडिएट परीक्षा को नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध मे बैठक राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग के सभागार मे शुक्रवार को सम्पन्न हुई। बैठक मे जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रेषित प्रश्नपत्रों को प्राप्त करने, उन्हे पुलिस अभिरक्षा मे सुरक्षित स्थान पर सी0सी0टी0बी0 के निगरानी मे रखना, प्रश्नपत्रो को परीक्षा केन्द्रो पर डबल लाक वाले स्टील/लोहे की आलमारी मे रखा जायेगा। प्रश्नपत्रों को परीक्षा केन्द्र पर पहुचने पर डबल लाक की आलमारी मे जिला मजिस्ट्रेट द्वारा नामित स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक की उपस्थिति मे परीक्षा केन्द्रो पर रखवाया जाय तथा डबल लाक वाली आलमारी मे पेपर सील से बंद किया जाय। जिलाधिकारी ने नामित किये गये समस्त सुपर जोनल/जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट/फ्लाईग स्क्वायर्ड टीम/समस्त केन्द्र व्यावस्थापक/वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक को 16 फरवरी 2023 से दो पॉलियों में होने वाली हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा को सकुशल एवं नकल विहीन सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होने बताया कि जनपद मे 253 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है जिसमे 10 जोन, 11 सचल दल एवं 35 सेक्टरो मे विभक्त किया गया है तथा सभी परीक्षा केन्द्रो पर 01-01 स्टेटिक मजिस्टेªट तैनात किये गये है जो अपनी पूरी निष्ठा एवं तन्मयता के साथ आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए परीक्षा को सम्पन्न कराने मे अपनी भूमिका निभाने  के साथ जनपद मे नकल होने की परम्परा को तोड़ते हुए पूरी तत्परता के साथ कार्य करेगे। उन्होने कहा कि मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्र का उत्तरदायी होता है कही से चूॅक होने पर सारी जिम्मेदारी उसी की होती है इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा के प्रारम्भ से लेकर समाप्ति तक दोनो पॉलियों में पूरा प्रबन्ध सुनिश्चित कर लिया जाये। परीक्षा केन्द्रो पर नकल कितने तरीको की होती है,  इस पर पैनी नजर रखी जाये, विद्यालय परिसर में एक से अधिक रास्ते होने पर उन्हे तत्काल सील करने का निर्देश दिया। परीक्षा केन्द्र के 100 मीटर की परिधि में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति, असलहा किसी भी दशा में उपस्थित न रहें। परीक्षा केन्द्रो पर लाईट, जनरेटर, सीसीटीवी, डीजल, इण्टरनेट कार्ड, की उपलब्धता पूर्व में निरीक्षण कर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समस्त उपजिलाधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा की समाप्ति के बाद एक घन्टे बाद तक परीक्षा केन्द्रो पर उत्तर पुस्तिकाओं के सील बंन्द/मोहर होने से लेकर निर्धारित स्थान पर जमा कराने तक पूरी चौकसी बरतेगे। फ्लाईंग स्क्वायर्ड टीम परीक्षा के प्रारम्भ से समाप्ति तक के समय तक चक्रमरण करती रहेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका होने पर तत्काल पुलिस बल तथा बनाये गये कन्ट्रोल रूम  को सूचित करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अरूण कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक नाथ तीवारी समस्त सुपर जोनल/जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

जिले में नेताओं के घर पूछार करने पहुंचे मनोज सिन्हा, हुए भावुक

गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा वृहस्पतिवार को गाजीपुर पहुंचे। जहाँ उन्होंने भाजपा देवकली मंडल के पुर्व मंडल अध्यक्ष तेरसू यादव के 90 वर्षीय पिता क्षेत्र के जाने माने पहलवान बिहारी यादव के निधन पर उनके घर महमुदपुर हथिनी मे उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए। तय समय के अनुसार मनोज सिन्हा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने सहयोगी प्रभुनाथ चौहान के विगत दिनो हुए अचानक निधनोपरांत उनके घर दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मियना बड़ा जाकर उनको श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिजनों के साथ बैठकर उनको ढाढस बधाया। इस दौरान मनोज सिन्हा पुरी तरह से भावुक नजर आए तथा परिजनों से हर मौकों पर साथ रहने को कहा। उसके बाद मनोज सिन्हा भाजपा नेता जंगीपुर विधानसभा के संयोजक मनोज सिंह के घर मरदह थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद (बसपुर) पहुंचे जहाँ उन्होंने विगत दिनो ही मनोज सिंह की 73 वर्षीय माँ शान्ति देवी के निधन पर उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर अपनी श्रद्धांजलि दी तथा बसपुर के प्रधान जितेंद्र कुमार सिंह के पिता निधन पर उनके घर भी अपनी संवेदना व्यक्त कर वाराणसी एअरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर मनोज सिन्हा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, डा संगीता बलवंत, कालीचरण राजभर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, कृष्ण बिहारी राय, ब्लाक प्रमुख अवधेश राय, राहुल राय, प्रतिनिधि संतोष यादव, योगेन्द्र सिंह, मशाला सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह झावर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, प्रवीण सिंह, ओमप्रकाश राय, सुनिल सिंह, दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, श्यामराज तिवारी, संकठा प्रसाद मिश्रा, अच्छेलाल गुप्ता, शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता, किरन सिंह, अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

हाजिर न होने पर हत्यारों के घरों पर हुआ नोटिस चस्पा

गाजीपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रजदेपुर(टेढ़वा) में 13 दिसम्बर को 2022 नन्द लाल उर्फ नन्दा के हत्यारों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा धारा 82 सीआरपीसी के अन्तर्गत उदघोषणा आदेश जारी किया गया है। कोतवाली में पंजीकृत मु0अं0सं0 595/2022 धारा 304 भादवि से सम्बन्धित घटना में संलिप्त अभियुक्तगण रिंकू पुत्र सरोज एवं असन्त पुत्र स्व0 महादेव निवासीगण ग्राम रजदेपुर(टेढ़वा) थाना कोतवली अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहे हैं और अभी तक न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुये हैं। जिसके कारण न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा अभियुक्तगण रिंकू पुत्र सरोज एवं असन्त पुत्र स्व0महादेव निवासीगण ग्राम रजदेपुर(टेढ़वा) थाना कोतवली को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के लिये 1 फरवरी 2023 को धारा 82 सीआरपीसी के अन्तर्गत उदघोषणा आदेश जारी किया गया है। जिसको गुरुवार को कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने पुलिस बल एवं मुनादी करने वाले व्यक्ति के साथ पहुंचकर क्षेत्र के ग्राम रजदेपुर(टेढ़वा) के निवासी अभियुक्त रिंकू पुत्र सरोज एवं असन्त पुत्र स्व0सरोज के घरों पर न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा धारा 82 सीआरपीसी के अन्तर्गत जारी उदघोषणा की प्रति को दो गवाहों के समक्ष चस्पा कराया तथा ग्राम रजदेपुर (टेढ़वा) में मुनादी करने वाले व्यक्ति से ढोल बजवा कर मुनादी भी करायी। उदघोषणा आदेश की एक-एक प्रति को जनपद न्यायालय के प्रवेश द्वार पर भी चस्पा करवाया गया।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को डीएम ने दिया पुरस्कार


गाजीपुर। राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आईटी एजुकेशन द्वारा पीर नगर स्थित कौशल प्रशिक्षण केंद्र पर प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं जिला कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई के जिला समन्वयक मुकेश कुमार थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ गुरुवार को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी द्वारा माँ सरस्वती को पुष्प अर्पण कर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में मुख्य अतिथि व जिला कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई के जिला समन्वयक मुकेश कुमार द्वारा समस्त केंद्र के काउंटर का सूक्ष्म निरिक्षण किया गया एवं संचालित कोर्स के विषय व प्रशिक्षण से सम्बन्धित सभी जानकारी प्राप्त की गई। द्वीतीय चरण में कार्यक्रम के अंतर्गत ब्यूटी तथा वेलनेस सेक्टर के अंतर्गत प्रशिक्षणरत अभ्यर्थियों द्वारा सम्बन्धित विषय के लाइव कार्य का निरिक्षण व अवलोकन कर योजना से होने वाले लाभ के बारे बात-चीत की गई, तदोपरांत तीसरे चरण में अपरेल व हेंडीक्राफ्ट सेक्टर में प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों से बातचीत की। इस अवसर पर राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आईटी एजुकेशन के वाईस चेयरपर्सन ने अपने वक्तव्य में कहा कि मिशन निदेशक अंदर वामसी के कुशल कार्यप्रणाली में उच्चतम स्तर का रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर युवा वर्ग आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतिम चरण में समस्त प्रशिक्षण केंद्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित पहले तीन प्रशिक्षण केन्द्रों में से नंदगंज प्रशिक्षण केंद्र को प्रथम स्थान, पीर नगर प्रशिक्षण केंद्र को द्वीतीय स्थान तथा सुहवल प्रशिक्षण केंद्र को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रशिक्षण केंद्र को पुरस्कृत करने के उपरांत मुख्य अतिथि ने प्रत्येक केंद्र में सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन-तीन अभ्यर्थियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक व प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रतिदिन 13 किलोमीटर की दूरी तय कर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली अभ्यर्थी पिंकी कुमारी को संस्था द्वारा उपलब्ध साइकिल पुरस्कार स्वरुप दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आईटी एजुकेशन संस्था द्वारा प्रदान किये जा रहे कौशल प्रशिक्षण व अभ्यर्थियों से मिली जानकारी इस बात को प्रमाणित करता है कि सरकार द्वारा संचालित कौशल योजनायें वास्तव में सार्थक साबित हो रही हैं एवं कौशल से जुड़े समस्त अधिकारी अपने-अपने उत्तरदायित्वों का इमानदारी से निर्वहन कर रहे है। यह सब देख कर मुझे बहुत ख़ुशी है। कौशल प्रशिक्षण के उपरांत व्यक्ति इस लायक हो जायेगा कि वह अपने जीवन में कहीं भी जीवकोपार्जन कर सके। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा महिला वर्ग को प्रशिक्षण प्रदान कर सबल बनाना भी महिला सशक्तिकरण का एक अहम् हिस्सा है। आज के दौर में महिला ऊँचे पदों पर आसीन है महिला अभ्यर्थियों में व्याप्त ललक को देखकर स्पष्ट है कि इनमें से बहुत सी लड़कियां आगे इतिहास रचेंगी। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के वाईस चेयरपर्सन विनीता सिंह के भाषण से हुआ तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्था के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई के एम०आई०एस प्रबन्धक विकास यादव, एम०जी०एन०एफ़० फेलो राहुल यादव के अतिरिक्त संस्था के प्रशानिक अधिकारी भारत कुशवाहा, रोहित जयसवाल, आकांक्षा श्रीवास्तव व केंद्र प्रबन्धक अनित, स्मृता, संजू, नसरीन, नाजिश, पल्लवी, सबाना, सरोज, नितीश, अंजुम, सहित बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित थे।

करोड़ों भारतवासियों का जीवन बेहतर और खुशहाल करेगा बजट: विनोद अग्रवाल

देशहित में पेश बजट अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक

सभी वर्गों का रखा गया ध्यान


गाजीपुर। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद अग्रवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की महिला वित्त मंत्री द्वारा 5वी बजट आज सदन में पेश किया गया है जो अभूतपूर्व ही नहीं ऐतिहासिक भी है। उन्होंने सभी वर्गों को दिए गए राहत की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आयकर की सीमा को 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख करने एवं टैक्स का स्लैब भी परिवर्तित कर करदाताओं को लाभ पहुँचाने का एक अच्छा प्रयास किया गया है जो सराहनीय है। श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अमृत काल बजट हुआ है, यह एक नए भारत की नींव रखेगा और 130 करोड़ भारतवासियों का जीवन बेहतर और खुशहाल करेगा। ‘सबका साथ, सबका प्रयास’ के जरिए ‘जनभागीदारी’ की जरूरत को समझते हुए अमृत काल के लिए मजबूत वित्तीय क्षेत्र के साथ एक तकनीक-संचालित और ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था को दिशा देने वाला यह बजट है। अमृत काल बजट – सप्तऋषि थीम पर आधारित है जिसमें सात बिंदुओं को प्राथमिकता दी गई है। वे एक दूसरे के पूरक हैं और सप्त ऋषि के रूप में कार्य करेंगे। इनमें समावेशी विकास, अंतिम मील तक पहुंच, अवसंरचना और निवेश, क्षमता को उजागर करना, हरित विकास, युवा शक्ति और वित्तीय क्षेत्र इन मुद्दों का समावेश है। श्री अग्रवाल ने बताया कि देश के विकास के लिए इन्फ़्रास्ट्रक्चर विकास बेहद ज़रूरी है। सड़क, रेल, बिजली, स्वास्थ, शिक्षा और खेती से जुड़े महत्वपूर्ण इन्फ़्रास्ट्रक्चर पर किया गया निवेश मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही व्हेईकल स्कैपिंग पॉलिसी को बढ़ावा देने के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। किसानों के लिए अनेक नई योजनाओं जैसे 2,200 करोड़ रुपये का आत्मनिर्भर स्वच्छ योजना कार्यक्रम, वैकल्पिक उर्वरकों और उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पीएम प्रणाम योजना का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य बजट में फार्मास्यूटिकल्स अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए सरकार नया कार्यक्रम शुरू करेगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूती मिलेगी।

घर घर खोजे जाएंगे कुष्ठ रोगी, डीएम ने किया अपील


गाजीपुर। शासन के निर्देशानुसार 30 जनवरी को प्रत्येक वर्ष ’’कुष्ठ रोग दिवस’’ के रूप में मनाया जाता है। जिसके तहत राइफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में ’’कुष्ठ रोग दिवस’’ के सम्बन्ध मे बैठक कर जागरूकता अभियान को सफल बनाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील किया कि ’’हम सभी जनपद के लोग और जिला प्रशासन इस आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर यह घोषणा करते हैं कि हम अपने जनपद को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कुष्ठ रोग को पहचानना बहुत आसान है और यह साध्य है। हम सभी कुष्ठ रोगियों को जितनी जल्दी हो सके खोजने के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिले में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करेंगे। इसके साथ हम कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति से कोई भेदभाव नहीं करेंगें और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को कुष्ठ रोग प्रभावित व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव करने दें। हम व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों से जुड़े कलंक और भेदभाव को समाप्त करने और उनको समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए पूर्ण योगदान देंगे। उन्होने सभी जनपद वासियों से अपील किया है कि इस बार 30 जनवरी से 13 फरवरी, 2023  तक सघन कुष्ठ रोगी खोज एवं निगरानी अभियान चलाया जाना है, जिसके अन्तर्गत घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों को खोजा जायेगा। इसलिए अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर इस अभियान को सफल बनायें। उन्होने यह भी कहा कि कुष्ठ रोग एक दीर्घ कालीन संक्रामक रोग है, जो माइकोबैक्टीरियम लेप्री नामक जीवाणु द्वारा फैलता है, इसको हेन्सन रोग के नाम से भी जाना जाता है, जो मुख्यतः हाथों, पैरों की परिधीय तंत्रिका, त्वचा, नाक की म्यूकोसा और श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से को प्रभावित करता है। यदि कुष्ठ रोग की पहचान शीघ्र न हो तथा उसका ससमय उपचार न हो तो यह स्थायी विकलांगता उत्पन्न कर देता है। जागरूकता एवं ज्ञान के आभाव के कारण समाज में कुष्ठ रोग के प्रति कलंक एवं भेदभाव के चलते कुष्ठ रोग के फैलाव एवं उपचार के प्रति गलत फहमी बढ़ती जा रही है। कुष्ठ रोग से जुड़ा हुआ यह कलंक जीवन के अनेक पहलुओं जैसे कि सामाजिक प्रतिष्ठा, रोजगार अवसरों, वैवाहिक एवं पारिवारिक जीवन को प्रभावित करता है। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में 30 जनवरी से 13 फरवरी, 2023 तक जनपद के समस्त ग्राम सभाओं/पंचायतों/नगरीय क्षेत्रों में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान पखवाड़ा मनाया जायेगा। जिसमें ग्रामसभाओं में इस कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायती राज संस्थान, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, महिला और बाल विकास सहित अन्य विभागों के सहयोग एवं समन्वय से किया जायेगा। इसके साथ ही कुष्ठ रोग के उन्मूलन के लिए विभिन्न आई0ई0सी0 गतिविधियों का आयोजन कुष्ठ पखवाड़े के दौरान किया जायेगा। इस अवसर पर समस्त सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

डीएम ने रोका वेतन, दिया सख्त निर्देश, कहा……

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मंगलवार देर शाम जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक रायफल क्लब सभागार में हुई। बैठक में जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के अन्तर्गत देवकली, मिर्जापुर, मनिहारी, जखनियां, भदौरा, मुहम्मदाबाद, बाराचवर एवं मरदह के एम ओ वाई सी के द्वारा कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी देते हुए प्रगति मे सुधार लाने तथा वी एच एन डी कार्यक्रम में कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मनिहारी, सादात, रेवतीपुर, सुभाकरपुर, बाराचवर के एम ओ वाई सी को स्पष्टिकरण एंव मरदह एम ओ वाई सी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, 108/102 एम्बुलेंस की उपलब्धता, आशा /जे एस वाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन एवं अन्य बिन्दुओ पर विस्तपूर्वक समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, स्वयं सहायता समुह के माध्यम से दिये जाने तथा दवा एव ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने  प्रसव उपरान्त लाभार्थियों/आशाओ को दिये जाने वाले जेएसवाई के भुगतान के सम्बन्ध में शत-प्रतिशत भुगतान का निर्देश दिया। कहा कि जिन-जिन स्वास्थ्य केन्द्रो पर जे एस वाई भुगतान पेन्डिग है उसका ततकाल निस्तारण करवाते हुए भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आरोग्य योजनान्तर्गत जनपद में बनाये गये गोल्डेन कार्ड की जानकारी ली तथा प्रत्येक पात्र लाभार्थी परिवार का शत-प्रतिशत गोल्डेन कार्ड जारी करने का निर्देश दिया। उन्होनेे कहा कि कोई भी पात्र परिवार आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 हरगोविन्द सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन एच एम) डा0 उमेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 राजेश सिंह समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बीएसए ने प्रस्तुत किया प्रगति का खाका

बी0एस0ए0 ने प्रदेश में प्रस्तुत किया निपुण भारत अभियान में जनपद के उत्तरोत्तर प्रगति का खाका।


गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा के नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर निपुण भारत अभियान के प्रगति के लिए आयोजित बैठक में जनपद में बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में की जा रही उत्तरोत्तर कार्य की बेहतरीन प्रस्तुति करके प्रदेश में एक बेहतरीन मिशाल पेश किया है। ज्ञात हो कि जबसे जनपद में हेमन्त राव की तैनाती हुई है उन्होंने अपने कार्यभार ग्रहण करने के दिन से ही परिषदीय विद्यालयों की ब्यवस्था को लेकर चिंतित दिखे और उसमें सुधार को लेकर निरन्तर प्रयासरत रहे और उस प्रयास का फल अब विद्यालयों में दिखने लगा है। चाहे विद्यालयो में अध्यापको की उपस्थिति हो या विद्यालय का टाईलीकरण हो। बालक बालिका शौचालय/मूत्रालय हो, विद्युतीकरण हो ऊर्जीकरण हो, रँगाई पोताई हो, समरसेबुल से नल जल के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति हो, दिब्यांग बच्चो की आश्यकता अनुरूप उपकरण वितरण और उनके लिए विशेष शिक्षा व्यबस्था के साथ ही बी0एस0ए0 ने अपने विशेष प्रयासो से स्थानीय स्तर पर लोगों से मदत लेकर जनपद के सैकड़ों विद्यालयों के कक्षा कक्षो को स्मार्ट क्लास में परिवर्तित करते हुए उसका लोकार्पण उ0प्र0 सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के हाथों कराकर जनपद में एक बेहतरीन मिशाल प्रस्तुत की थी। इसके साथ ही उनके द्वारा खेलकूद के क्षेत्र में किये गए विशेष प्रयास व रुचि के बदौलत जनपद ग़ाज़ीपुर मंडल स्तर की प्रतियोगिता में ऑल वोवर चैंपियन रहा था। इसी बेहतरीन प्रयासों को देखते हुए प्रदेश स्तर पर महानिदेशक बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विजय किरण आनन्द ने प्रदेश के विभिन जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों के बीच बी0एस0ए0 ग़ाज़ीपुर को उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया और मौके पर उपस्थित ग़ाज़ीपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपनी जोरदार प्रस्तुति से प्रदेश में जनपद की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए किये गए प्रयासों का लोहा मनवाया।

शाह फैज स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दी बापू को श्रद्धांजलि

गाजीपुर। सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75 वीं पुण्यतिथि को शाह फैज पब्लिक स्कूल में शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने बापू के बलिदान को याद किया और उनके द्वारा दिखाए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की अपील किया। भारत की आजादी में बापू के योगदान को भला कौन भुला सकता है। मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है और अहिंसा उसे पाने का साधन है। ऐसी सोच रखने वाले बापू ने पूरे विश्व को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। अहिंसा पथ का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस पर शाह फैज पब्लिक स्कूल में उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बापू को श्रद्धांजलि देने के लिए 2 मिनट का मौन रखा। आज की प्रार्थना सभा भी बापू पर ही आधारित थी जिसमें देश के लिए बापू के बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य तस्नीम कौसर, उप प्राचार्य डॉ प्रीति उपाध्याय, कोऑर्डिनेटर नेहा कुरेशी सहित सभी शिक्षक और कर्मचारी संग छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

लावारिश नवजात शिशु के वारिस बने वीरेन्द्र

गाजीपुर। बीते दिनों नन्दगंज थाना क्षेत्र के सोनौली गाँव के पास एक अज्ञात नवजात शिशु गम्भीर हालत में पड़ा था। जिसकों पुलिस और महिला चाईल्ड लाईन के सहयोग से महिला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा था। लेकिन अज्ञात नवजात शिशुके गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने ब्लड चढ़ाने का एडवाइज दे दिया। जिसकी सूचना महिला चाईल्ड लाईन की कर्मचारी अर्चना सिंह द्वारा कुँवर वीरेन्द्र सिंह को दी गई। कुँवर वीरेन्द्र सिंह मासूम बच्चे के लिए बिना समय गवाए ब्लड बैंक पहुँचकर अपना ब्लड दान करके नवजात शिशु को ब्लड चढ़वाया और नया जीवन दिया। अबतक कुँवर वीरेन्द्र सिंह ने अपना 34 बार रक्तदान कर चुके हैं।