All posts by tiwarishivpratap

चौधरी चरण सिंह के नाम से पुर्वांचल में कृषि विश्वविद्यालय की मांग

चौधरी चरण सिंह के नाम से पुर्वांचल में कृषि विश्वविद्यालय खोला जाय:- रामधारी यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में किसानों के मसीहा एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को पार्टी कार्यालय समता भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किसानों के हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया। उनकी जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई।
इस गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने चौधरी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह देश के महान नेता और अर्थशास्त्री थे। वह किसानों के हित के लिए सदैव चिंतित रहते थे। उन्होंने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया। कहा कि मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते आज देश का किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। किसानों की समस्यायों के प्रति मोदी सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। यह सरकार पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार लगातार जुल्म और ज्यादती कर रही है। इनके जुल्म और ज्यादती के खिलाफ संघर्ष करने की जरूरत है। कहा कि जुल्म, अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष करना हम समाजवादियों का धर्म रहा है। चौधरी साहब का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादाई है।
अपने विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। वह किसानों की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझते थे। वह कहा करते थे कि असली भारत गांव में रहता है। देश की तरक्की का रास्ता गांव के खेत खलिहानों से होकर गुजरता है। राष्ट्र तभी सम्पन्न हो सकता है जब उसके ग्रामीण क्षेत्र का उन्नयन किया गया हो। उन्होंने पुर्वांचल में चौधरी चरण सिंह के नाम पर कृषि विश्वविद्यालय खोलने की मांग किया। पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि वह भ्रष्टाचार के घोर विरोधी थे, वह निहायत ईमानदार व्यक्ति थे। वह कहते थे कि जिस देश के लोग भ्रष्ट होंगे वह देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। आज जब देश का किसान अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलित है, खाद की किल्लत से जूझ रहा है, बढ़े हुए बिजली और डीजल के दामों के चलते उसकी आय निरन्तर घट रही है, किसानों के साथ भाजपा सरकार का रवैया सौतेलापूर्ण और संवेदनहीन हो गया हो ,ऐसे दौर में देश का किसान बहुत ही शिद्दत से चौधरी साहब को याद कर रहा है। इस विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, डॉ नन्हकू यादव, राजेश कुशवाहा रामवचन यादव, गोपाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, सदानंद यादव, बृजेश खरवार, गोपाल यादव, राजकिशोर यादव, हरेंद्र विश्वकर्मा, भरत यादव, छन्नू यादव, गोवर्धन यादव, निजामुद्दीन खां, विजय शंकर यादव, अमित ठाकुर, जयराम कुशवाहा, रविन्द्र प्रताप यादव, कमलेश यादव, विवेक सिंह शम्मी, विभा पाल, गोविंद यादव,नफीसा बेगम, रीना यादव, कंचन रावत, पूजा गौतम, सुग्गु यादव, बृजकिशोर यादव, रामनगीना यादव, बैजू यादव, रामप्रकाश यादव आदि उपस्थित थे। विचार गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

बच्चों के चिन्हांकन के लिए आयोजित हुआ कार्यशाला

सैम मैम बच्चों के चिन्हांकन के लिए आयोजित हुआ कार्यशाला

गाजीपुर। जनपद में कुपोषण को खत्म करने के लिए लगातार बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के साथ ही सहयोगी विभागों के द्वारा कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को कासिमाबाद ब्लाक में सैम मैम बच्चों के चिन्हांकन, पंजीकरण एवं प्रबंधन के साथ ही सैम बच्चों के एनआरसी के संदर्भन को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक की सभी सीएचओ और मुख्य सेविका उपस्थित रही। सीडीपीओ राजेश सिंह ने बताया कि जिला पोषण समिति की बैठक 29 नवंबर को जिलाधकारी आर्यका आखौरी की अध्यक्षता में बैठक किया गया था। जिसमें सैम मैम बच्चों के चिन्हांकन और प्रबंधन की समुचित व्यवस्था ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर नहीं किया जा रहा है। जिसको लेकर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया था कि एएनएम को चिकित्सा प्रबंधन के मानकों की जानकारी का अभाव है। इसी को लेकर इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला के माध्यम से एएनएम,ब्लॉक स्तरीय अधिकारी तथा बाल विकास के मुख्य सेविका, बाल विकास परियोजना अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। ताकि सामुदायिक स्तर पर सैम मैम बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधन के कार्यों में प्रगति लाया जा सके। ट्रेनिंग यूनिसेफ के मंडल कोर्डिनेटर अंजनी कुमार राय व जोनल कोर्डिनेटर डा मनोज कुमार द्वारा दिया गया। कार्यशाला में डॉ नवीन कुमार सिंह, सीडीपीओ बाराचवर प्रशांत सिंह, एचईओ पंकज गुप्ता, बीपीएम दिनेश त्रिपाठी ,बीपीएम मरदह प्रेम प्रकाश राय, चिकित्सा अधीक्षक मरदह डॉ अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।

मृत्यु के बाद भी भुगतान किया तो होगी सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही


गाजीपुर। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलो की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में बुधवार की देर शाम रायफल क्लब सभागार में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी ने उपस्थित पशु चिकित्सकों एवं खण्ड विकास अधिकारियों से अब तक कितने पशुओ को चिन्हित कर पशुपालकों को सुपुर्द किए गए हैं एवं कितने पशुओ को आश्रय स्थल मे रखा गया है की जानकारी ली। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारीयों को निर्देश दिया कि इस योजना में जरूरतमंद परिवारो में दुधारू पशुओ की सुपुर्दगी की जाये तथा उसका समय से भुगतान भी किया जाय। उन्होने पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि पशुओ की बराबर वेरिफिकेशन किया जाय। यदि किसी पशु के मृत्यु के बाद भी उसका भुगतान किया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही तय है। उन्होने निर्देश दिया कि सहभागिता योजना के तहत पशुपालको मे दिये जाने वाले भुगतान समय से किया जाये। इसमे लापरवाही क्षम्य नही होगी। जिलाधिकारी ने 10 पशुओं से कम संरक्षित कराने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही खण्ड विकास अधिकारी सैदपुर, सदर,जखनियां एवं कासिमाबाद को निर्देश दिया कि अबिलम्ब कैटल कैचर मशीन क्रय कर उसकी बाडी बनवाया जाय। बैठक मे जिला पंचायत अधिकारी ने बताया गया कि दो मशीन प्राप्त है शेष दो मशीन दो तीन दिन के अन्दर प्राप्त हो जायेगी। बैठक में जिन खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा संरक्षित पशुओ की संख्या गुगल सीट पर फीड नही कराया गया था उनको कड़ी फटकार लगाते हुए अबिलम्ब गुगल सीट पर फीडिग कराने का निर्देश दिया। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतो मे चारागाह की भूमि पर बरसीम एवं जई की बुआई कराकर पशुओ को हरा चारा की व्यवस्था की जाय साथ ही पशुओ को ठण्ड से बचाव हेतु तिरपाल से बैरिकेटिंग कराने का निर्देश दिया। बैठक मे मुख्य पशु चिकित्साधिकारी,समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/पंचायत , एवं अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

45वे वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता की चैंपियन बनी श्वेता मौर्या

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरूवार को 45 वा वार्षिक क्रीडा समारोह का समापन डॉ मृणालिनी सिंह प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मगरहा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो सविता भारद्वाज ने कहा कि विपरित परिस्थितियां एवं चुनौतियां सफलता को और अधिक सुखदाई बनाती हैं। आज की हमारी मुख्य अतिथि इस बात को चरितार्थ करती हैं। आज का दिन अपने सम्मान पाने का है। पुरस्कार पाने का है लेकिन हमारे लिए वे छात्राएं भी महत्त्वपूर्ण हैं जिन्होंने इस खेल में प्रतिभाग किया है। खेल में प्रतिभागता महत्त्वपूर्ण होती हैं। मुख्य अतिथि प्रो मृणालिनी सिंह ने कहा कि मुझे इस महाविद्यालय में आकर अपार हर्ष हो रहा है। ऐसा आयोजन बहुत कम देखने को मिलता है। कम संसाधन में इतना बेहतर अयोजन इस संस्था की प्रमुख प्रो सविता भरद्वाज के कर्तव्य निष्ठा को दर्शाता है।

45 वा वार्षिक क्रीडा समारोह का समापन इस वर्ष की चैंपियन छात्रा श्वेता मौर्या, बी ए तृतीय सेमेस्टर द्वारा खेल के झंडे को पूरे खेल मैदान की परिक्रमा के बाद खेल प्रभारी को सौंपने के साथ हुआ। आज 10,000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में श्वेता मौर्या, बी ए तृतीय सेमेस्टर, प्रथम स्थान रूमी परवीन बी ए प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान साधना कुमारी, बी एस सी तृतीय वर्ष एवं तृतीय स्थान नेहा यादव, बीए तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया। 100 गुने 4 मीटर रिले दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिद्धि सिंह, एम ए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान निधि राय, बी ए तृतीय वर्ष एवं तृतीय स्थान ज्योति गुप्ता, एम ए उत्तरार्द्ध ने प्राप्त किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जाफरीन बी ए तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान सबीना बानो बी ए प्रथम सेमेस्टर तथा तृतीय स्थान प्रीति कुमारी बी ए तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया। 500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्वेता मौर्या बी ए तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान नेहा यादव, बी ए तृतीय सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान इरम बुशरा , बी ए तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया। गोला प्रक्षेपण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती यादव बी ए तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान आकांक्षा यादव, बी ए तृतीय सेमेस्टर तथा तृतीय स्थान मीना कुमारी बी ए प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया। 45वे वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता की चैंपियन श्वेता मौर्या रहीं।

प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि द्वारा श्वेता को चैंपियन ट्राफी से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य प्रो सविता भारद्वाज द्वारा सभी विजयी छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया गया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ उमाशंकर प्रसाद ने सबको धन्यवाद दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के अभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शाह फैज में वार्षिक क्रीड़ा सप्ताह का हुआ समापन

गाजीपुर। शाह फैज़ विद्यालय में गुरुवार को क्रिसमस डे मनाकर वार्षिक क्रीड़ा सप्ताह का समापन हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर की अराधना से हुयी जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा ने दिया। इसके पश्चात प्री प्राइमरी के नन्हे मुन्नो द्वारा जिंगल बेल गाने पर बहुत ही मनोरम नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसका निर्देशन दीपिका वर्मा ने किया था। खो खो में छात्राओं की जूनियर टीम से रेड हाउस व छात्रों की जूनियर टीम से ब्लू हाउस विजेता बना व येलो हाउस उप विजेता बना। कबड्डी में छात्राओं की जूनियर टीम से ब्लू हाउस व छात्रों की जूनियर टीम से येलो हाउस विजेता रहा तथा येलो हाउस व रेड हाउस उपविजेता रहे। इसी क्रम में सीनियर छात्रों की टीम में खो खो में येलो हाउस व छात्राओं में ग्रीन हाउस विजेता रहा तथा उपविजेता रेड हाउस रहा। कबड्डी में सीनियर छात्रों के टीम में ब्लू हाउस विजेता एवं छात्राओं के टीम में ग्रीन हाउस विजेता रहा जबकि रेड हाउस व ब्लू हाउस उपविजेता रहे। इस क्रीड़ा सप्ताह में उपरोक्त खेलों के अतिरिक्त बैडमिंटन, कैरम व चेस का भी आयोजन किया गया था जिसमें अलग अलग हाउस के छात्र छात्रा विजेता रहे।

विद्यालय की तरफ से सभी विजेता व उपविजेता टीम को मेडल व सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने सभी विजेता व उपविजेता टीमों को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन को ऑर्डिनेटर नेहा कुरैशी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या तस्नीम कौसर, उप प्रधनाचार्या डॉ प्रीति उपाध्याय, राजेश सिंह, इकरामुल हक़, हनीफ अहमद , आदिल नवाज़ खान, वसीम अहमद, रश्मि श्रीवास्तव, शालिनी राय तथा अन्य शिक्षक गण सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी व सभी कक्षाओं के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ।

अखिलेश यादव से मिले टिकट के दावेदार, राजनीतिक गलियारों में चर्चा शूरू

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का एक दल नगर अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में बुधवार को लखनऊ पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से मिला। इस मुलाकात से जिले की राजनीतिक गलियारों में चर्चा शूरू हो गई है। बता दें कि जिले में नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी से 11 उम्मीदवार है। लेकिन आज अखिलेश यादव, नरेश उत्तम पटेल और पूर्व सांसद अरविंद सिंह से जिला सचिव आमिर अली, नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, डा समीर सिंह और मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने मुलाकात कर जिले की राजनीति में चर्चा का माहौल शूरू कर दिया है। इस दौरान गाजीपुर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर पार्टी के समर्पित, निष्ठावान एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाने की मांग की गई। साथ ही साथ बाहरी एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले उम्मीदवारों को प्रत्याशी न बनाये जाने का अनुरोध किया। इस मांग पर अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया और आश्वासन दिया कि हर हाल में पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। अनुशासनहीनता कत्तई बर्दाश्त नहीं होगी। इस दल में पूर्व सभासद दिनेश यादव, नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह, रंगीला यादव, अनिल यादव शामिल थे।

डीएम और एसपी संग जिला जेल पहुंचे न्यायाधीश

गाजीपुर। बुधवार को जिला कारागार का जिला जज, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के सम्बन्ध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की। इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया। बैरको मे बन्दियो के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक चेक किया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे आज के दिन में बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाये। इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए। इसके अतिरिक्त महिला बन्दी गृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली।

45वा वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को 45 वा वार्षिक क्रीडा समारोह का उद्घाटन क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डा ज्ञान प्रकाश वर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो सविता भारद्वाज ने कहा कि खेल सरकार की योजना में सम्मिलित हैं। यह उत्सव एकता, लगन, उत्साह एवं ऊर्जा के साथ स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा का है। ऐसी प्रतिस्पर्धा जिससे मैत्री भाव बनी रहती है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा ज्ञान प्रकाश वर्मा ने कहा कि खेल हमारे व्यक्तित्व का अनिवार्य हिस्सा है, बिना खेल के हमारा व्यक्तित्व अधूरा है। अतः पढ़ने के साथ खेलना भी आवश्यक है। मेरी कामना है कि इस खेल में सभी छात्राएं प्रतिभाग करें। हार जीत से प्रतिभागिता बड़ी होती है। 45 वा वार्षिक क्रीडा समारोह का एन सी सी, प्रज्ञा रेंजर, रासेयो, एवं सभी कुंज की छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट एवं क्रीड़ा ध्वज की सलामी से किया गया। खेल का भव्य शुभारंभ श्वेता मौर्य के मशाल दौड़ से हुई।

यह आयोजन डा अक्षयलाल यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय सैदपुर के पर्यवेक्षण में शुरू हुआ। आज 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता मे छात्राओं ने अत्यंत उत्साह एवं भारी संख्या के साथ प्रतिभाग किया। इसमें कुल 10 हिट रन का आयोजन किया गया, जिसका फाइनल कल होगा। भाला प्रक्षेपण में प्रथम स्थान रूमी परवीन बी ए प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान श्वेता कुमारी, बी ए प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान ज्योति पासवान, बीएस सी तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साधना कुमारी बी एएस सी तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान आरती यादव , बी ए तृतीय सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान ज्योति , बी ए तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया। देर शाम तक भाला, लंबी कूद, ऊंची कूद प्रतियोगिता जारी रहीं। क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र का संचालन डॉक्टर विकास सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन क्रीड़ा प्रभारी डॉ उमाशंकर प्रसाद ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अध्यापक एवं कर्मचारी तथा भारी संख्या में उत्साहित छात्राएं उपस्थित रही।

हॉकी प्रतियोगिता में करमपुर ने मारी बाजी, डीएम ने दिया पुरस्कार

गाजीपुर। गाजीपुर गोल्ड कप मण्डल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का फाईलन मैच बुधवार को नेहरू स्टेडियम मे एन ई रेलवे वाराणसी एवं करमपुर के मध्य खेला गया। जिसमें अपने निर्धारित समय में दोनो टीमे बराबरी पर रही। आखिरी निर्णय ट्राईवेकर से लिया गया जिसमे करमपुर 4-1 से विजयी रही। इस प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाधिकारी आर्यका अखौरी का स्वागत अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अम्बुज श्रीवास्तव एवं उनकी पत्नी गीता श्रीवास्तव  ने अंगवत्रम एवं स्मृति चिन्ह के रूप (हॉकी) देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया।  मैच के दौरान दोनो टीमो मे काटें के टक्कर रही तथा मुकाबला अपने निर्धारित समय में  2-2 के बराबरी पर छूटा। जिसमें एन ई रेलवे वाराणसी की तरफ से 6वे मिनट में अमित कुमार तथा 12 वे मिनट में संजय यादव ने गोल कर अपने टीम को बढत दिलाई तथा सेकेण्ड हॉफ में कमरपुर की टीम की तरफ से 29 वे मिनट मे अर्पित राजभर एवं 32 वें मिनट में अंकित ने गोल कर मैच को बरावरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक दोनो टीमे बराबरी पर रही। आखिरी निर्णय ट्राईवेकर के माध्यम से लिया गया जिसमें करमपुर 4-1 से विजयी रही। मैन आफ दी मैच करमपुर के गोलकीपर प्रभाकर सिंह रहे। प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका बृजेश यादव एवं आशीष ने निभाई तथा टेक्निकल टेलब पर  मोईन, रविशंकर गुप्ता तथा मुहम्मद शफी उपस्थित थे। इस दौरान मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने  खिलाड़ियो का उत्साहवर्घन करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि गाजीपुर गोल्ड कप का आयोजन जनपद में पहली बार हुआ है।

हॉकी को जनपद में बढावा देने के लिए यह एक बहुत ही अच्छा प्रयास है। उन्होने कहा कि हॉकी मे हमारा देश पहले वर्ल्ड चैम्पियन रहा है। लेकिन कुछ वर्षो से हॉकी का स्थान क्रिकेट ने ले लिया है, लेकिन हॉकी आज भी हमारे दिलो के नजदीक है। जनपद में हॉकी को बढावा देने के लिए उन्होने खिलाड़ियों का उत्साहवर्घन कर जनपद में जो भी फेसेलटीज मौजूद है उसका लाभ लेकर राष्ट्रीय एव अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करे। यही शुभकामना है। अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अम्बुज श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में कई वर्षाे से हॉकी की प्रतियोगिता न होने से हमारा जनपद पीछे हो गया था। इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियो मे उत्साह बढेगा, खिलाड़ी अधिक से अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करेगे, इसी उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करायी गयी है और आगे भी इसी तरह हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। आभार जिला क्रीडा अधिकारी अरविन्द यादव ने किया। कार्यक्रम के अन्त में दोनो टीमो के खिलाड़ियो एवं कार्यक्रम सहायको को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नेहरू स्टेडियम के छोटे-छोटे खिलाडियो मे हॉकी का वितरण जिलाधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्यासुद्दीन आजाद, नीरज श्रीवास्तव एडवोकट, महेन्द्र साहू, रणजीत यादव, सुभाष चन्द्र प्रसाद, महेन्द्र साहू,  अब्दुल मजीद, राजेन्द्र यादव, संतोष कुशवाहा, आमिर अंसारी, देश दीपक श्रीवास्तव, अंसार अहमद, मो शाहिद, सुदेश साहू, सर्वदेव यादव कुश्ती कोच, मो0 कोनैन, मो0 इलियास, संजीव एवं अन्य खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी तथा भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। 

बीएसए और कर्मचारी संगठन के पदाधिकारीयों की हुई बैठक

गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विभागीय समस्याओं को लेकर कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान समस्याओं से अवगत कराते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने पटल सहायकों की हो रही कठिनाइयों और कर्मचारियों को पदोन्नत और एसीपी के बारे में चर्चा की। जिस के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अस्वस्थ किया कि बहुत जल्द रिक्त पदों पर कर्मचारियों को पदोन्नत कर दिया जाएगा और जनवरी माह में एसी0पी0 स्वीकृत कर दी जाएगी। बताया कि वर्ष 2023 में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के निस्तारण के लिए और कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अविनाश कुमार राय को नोडल अधिकारी शिक्षा अधिकारी को नियुक्त किया गया। इस बैठक में कुंदन सिन्हा बृजेश यादव, मनोज कुमार सिंह ,हनुमान यादव ,मनोज यादव, शाहिद परवेज, राम अवतार, अमित कुमार,रमेश यादव,राजेश कुमार ,आलोक श्रीवास्तव,रफीउल्लाह, प्रशांत कुमार, समीम हाशमी, संजय यादव, अमित कुमार वर्मा व नोडल अधिकारी अविनाश कुमार राय उपस्थित रहे।