All posts by tiwarishivpratap

गाजीपुर पहुंचा भारत जोड़ों यात्रा, हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोग

हाथ में तिरंगा थामे प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में शुरू हुई प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा…

गाजीपुर। कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसम्बर को जिले में प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पहुचा। इस अवसर पर अजय राय ने नगर क्षेत्र में स्थित एक मैरेज हाल में बुधवार को प्रेसवार्ता आयोजित किया। इस दौरान पत्रकारों से कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को हमारे लोकप्रिय नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और तमिल नाडु के मुख्यमंत्री मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन द्वारा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी में लॉन्च किया गया था। यह यात्रा देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई, मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, राजनीतिक केंद्रीकरण और विशेष रूप से भय, और कट्टरता की राजनीति और “नफरत” के खिलाफ लड़ने के लिए बनाया गया था। उन्होंने बताया कि पिछले 11 दिसम्बर से इन्हीं उद्देश्यों के साथ कॉंग्रेस पार्टी की प्रांतीय यात्रा 11 दिसम्बर से प्रयागराज से शुरू है जिसमें हजारों लोग यात्रा से जुड़े हैं। आज ये यात्रा शहीदी धरती गाज़ीपुर पहुची है जहां हमें यहां की महान जनता से जुड़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने स्मृति ईरानी के ऊपर दिए गए अपने बयान पर डटे रहने की बात करते हुए कहा है कि बीजेपी के लोग चाहें तो गिरफ्तार कर लें, हम डरेंगे नहीं। उन्होंने कहा है कि आज जीएसटी कानून गब्बर सिंह टैक्स बनकर व्यापारियों को डरा रहा है, आज व्यापारी डर से दुकान बंद करके भाग रहा है, हमारी सरकार आएगी तो जीएसटी का एक स्लैब होगा। कहा कि यूपी नगर निकाय में कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

यात्रा बुधवार को एमएएच स्कूल चौराहे से झंडारोहण के बाद जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों व मुख्य मार्गो से होते हुए, सिटी रेलवे स्टेशन चौराहे तक पहुची।

इस अवसर परप्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान, प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह ,एआईसीसी सदस्य अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, रवि कांत राय, डॉक्टर जनक कुशवाहा, मनोज यादव, सत्यवीर सिंह, राघवेंद्र पाठक, डॉ मार्कंडेय सिंह, शफीक अहमद, अरविंद किशोर राय, अजय कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता, सुनील साहू, संदीप विश्वकर्मा, मंसूर जैदी राघवेंद्र, आनंद राय, मनीष राय, दिव्यांशु पांडे, सीमा विश्वकर्मा, महबूब निशा, नईम, आदिल अख्तर, रईस, हामिद भाई, सतीश उपाध्याय, सुधांशु त्रिवेदी, अनीश अहमद अंसारी, चंद्रशेखर शुक्ला, अजय सिंह, गयासुद्दीन, राम नगीना पांडे, अजय दुबे, सती राम सिंह, श्याम नारायण कुशवाहा, कैलाशपति कुशवाहा, विद्याधर पांडे, अदालत यादव, हरिओम यादव, राकेश राय, माधव कृष्ण, झूना शर्मा, राशिद भाई और लाल मोहम्मद सहित सैकड़ों की संख्या में लोग सम्मिलित रहे।

असलहा कारतूस से साथ एक गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह और उ0नि0 देवेन्द्र बहादुर सिंह ने बुधवार को विशेश्वरगंज पुल के पास से भजन बिन्द पुत्र हरीगोविन्द बिन्द निवासी मिश्रवलिया थाना कोतवाली 24 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल रामप्रवेश यादव, का0 देवानन्द और का0 अभिषेक पाण्डेय शामिल रहे।

जवान विनोद पांडेय को सैनिक सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

बीएसएफ जवान विनोद पांडेय पंचतत्व मे विलिन, भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि।

गाजीपुर। गहमर थाना क्षेत्र के नवली निवासी सीमा सुरक्षा बल के सिपाही विनोद पांडेय 34 वर्ष का असम के सिलिगुड़ी मे ड्यूटी के दौरान आकस्मिक दुर्घटना मे निधन हो गया। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए शहीद जवान के अंत्येष्टि मे शामिल होकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया कर श्रद्धांजलि दी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की रेवतीपुर मंडल अध्यक्ष रही आशा पांडेय के पाँच पुत्रों मे सबसे बड़े विनोद पांडेय के शव का पुरे सैनिक सम्मान के साथ बुधवार को पूर्वाह्न गहमर स्थित नरवाघाट पर अर्धसैनिक बल के जवानों ने सशस्त्र सलामी देकर अपने वीर जवान को अंतिम विदाई दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दिलदारनगर नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल, पुर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश राय, अच्छे लाल गुप्ता, विष्णु प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष लल्लन सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीर जवान को अपनी श्रद्धांजलि दी।और परिजनों को ढाढस बधाया। बता दें कि शहीद जवान कि पत्नी नीतू पांडेय के अलावा दो पुत्र है। जिनकी उम्र 13 वर्ष और 8 वर्ष हैँ। मुखाग्नि बडे पुत्र ओम ने दिया।

गांजा के साथ एक गिरफ्तार

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया। बता दें कि मंगलवार को उपनिरीक्षक आशुतोष शुक्ला ने पुलिस कर्मियों के साथ मुखबिर की सूचना पर रसूलपुर तिराहा के पास से 1 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गोविन्द कुमार पुत्र लल्लन राम निवासी ग्राम कोदई थाना नगरा जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल विमलेश कुमार और कांस्टेबल सुधीर कुमार शामिल रहे।

जमीन से कब्जा हटा कर सिटी फारेस्ट बनाने का दिया निर्देश

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति एंव जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक मंगलवार को रायफल क्लब सभागार में हुई। बैठक में उपरोक्त समितियो में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने समिति के प्रगति योजनाओ पर प्रकाश डाला।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में वर्ष 2022-23 मे विभिन्न विभागो द्वारा रोपित पौधो की जीवितता प्रतिशत एंव वर्ष 2023-24 मे वृक्षारोपण हेतु आवंटित लक्ष्य की जानकारी ली। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने वर्ष 2023-24 हेतु पौधरोपण हेतु कुल विभागीय लक्ष्य की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के 26 विभागो हेतु कुल 30,61,716 एंव वन विभाग द्वारा 12,00200 का लक्ष्य निर्धारित है। कुल मिलाकर वर्ष 2023-24 में कुल 42,61,916 पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने इस वर्ष नगरीय क्षेत्रो एवं स्कूली बच्चो में फलदार पौधो का वितरण कर पौध रोपण कराने की बात कही तथा सभी नगर पालिका एवं पंचायत क्षेत्रो में खलिहान, चारागाह, उसर, बंजर आदि ऐसे भूमि जो खतौनी मे दर्ज है तथा अन्य किसी के कब्जे मे है का चिन्हाकन करते हुए कब्जा हटा कर वहा सिटी फारेस्ट बनाने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि बनाया गया सिटी फारेस्ट ही नगर पालिका क्षेत्र का ‘‘लंग्स‘‘ होगा। इसके अतिरिक्त उन्होने पालिटेक्निक, आई टी आई, पशुपालन, मण्डी एवं अन्य विभागो की खाली पड़ी जमीनो को चिन्हित वहा सिटी फारेस्ट लगाने का निर्देश दिया। तत्पश्चात गंगा समिति की बैठक में उन्होने विभिन्न एजेण्डा बिन्दू पर समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकरी का आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में समिति के सदस्य उपस्थित थे।

सेमीफाइनल मैच से फाइनल में पहुंचा करमपुर और वाराणसी

गाजीपुर। गाजीपुर गोल्ड कप मंडल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच डी एच ए गाजीपुर और एन ई आर वाराणसी के बीच खेला गया। जिसमें एन ई आर वाराणसी ने डी एच ए गाजीपुर को 3-0 से पराजित कर के फाइनल मे प्रवेश किया। दूसरा मैच अंबुज हॉकी एकेडमी बनाम करमपुर के मध्य खेला गया जिसमें करमपुर 3-2 विजयी रहा और फाइनल मे प्रवेश किया। पहले मैच मे एन ई आर की तरफ से 3 गोल हुआ जिसमे पहला गोल 14 मिनट मे अनुज सिंह ने किया वही दूसरा गोल 34 वे मिनट मे पंकज कुमार तथा 37 वे मिनट मे तीसरा गोल राजेंद्र यादव ने किया। वही दूसरा सेमी फ़ाइनल मैच मे करमपुर के तरफ से पहला गोल दूसरे मिनट मे अर्पित राजभर, दूसरा गोल 25वे मिनट मे अमित यादव तथा तीसरा गोल 32वे मिनट मे सतीश यादव ने किया। वही अम्बुज हॉकी अकेडमी की तरफ से पहला गोल 19वे मिनट मे अब्दुल कादिर तथा 22वे मिनट मे मुनीश अहमद ने किया। प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका मे आशीष सिंह, बृजेश यादव तथा मुहम्मद सफी ने निभाई वही टेक्नीकल टेबल मुहम्मद मोइन देश दीपक श्रीवास्तव ने संभाला। इस अवसर पर अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाडी अम्बुज श्रीवास्तव, अरविन्द यादव जिला क्रीड़ा अधिकारी, गयासुद्दीन आजाद, नफीस अहमद हॉकी कोच, विवेक कुमार सम्मी, अमरजीत शाहू, अजय विक्रम सिंह, राजेंद्र यादव, मुहम्मद कौनैन, मुहमद शाहिद मुहम्मद इलियास, राजू एवं अन्य खिलाडी एव खेल प्रेमी मौजूद रहे।

9 लोगों को पर हुआ एफआईआर

विद्युत चोरी में 9 पर एफआईआर और 12 लोगो की खोली गई लाइन।

गाजीपुर। अधीक्षण अभियंता के निर्देशन पर शहर क्षेत्र के महुवाबाग, राजागंज, मुफ्तिपुरा, टाउनहाल में मंगलवार को सहायक अभियंता सुधीर कुमार के नेतृत्व में बिजली चेकिंग किया गया। इस दौरान कुल 48 घरों को चेक किया गया वही 5 उपभोक्ताओं को मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग करते हुए और 4 लोगो को अवैध तरीके से विद्युत उपभोग करते हुवे पकड़ा गया। पकड़े गए सभी लोगो के खिलाफ रौजा बिजीलेंस थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया। सहायक अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि शहर छेत्र में 4 टीम गठित करके विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे कुल 48 घरों की जांच हुई। मौके पर 8 लोगो को मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग करते हुवे और 4 लोगो को अवैध तरीके से विद्युत उपभोग करते हुवे पकड़ा गया। सभी लोगो के खिलाफ बिजीलेंस थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया। वही 3 लाख रुपए विभाग में बकायेदारों से जमा कराया गया और 13 लोगो का 50 हजार से ऊपर बकाया पर लाइट पोल से डिस्कनेक्ट की गई। उन्होंने बताया की जिसका भी बकाया पर लाइट खुली है उसको अगर बिना पैसा जमा किए कोई भी उपभोक्ता लाइट जोड़ कर विद्युत उपभोग करेगा तो उनके उपर सीधे एफआईआर दर्ज करके विभागीय विविध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया की मीटर बाईपास करके कोई भी उपभोक्ता विद्युत उपभोग न करे और अपने अपने बिजली बिल का बकाया भुगतान तत्काल कर दे। अन्यथा की स्थिति में चेकिंग के दौरान अगर अनियमितता पाई गई तो विभागीय कार्यवाही होगी जिसके जिम्मेदारी उपभोक्ता की होंगे। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से अवर अभियंता अविनाश सिंह, अमित गुप्ता, लाइनमैन हामिद अंसारी, नईम अहमद, अमरनाथ राम, अमरनाथ यादव, शिवपूजन राम सहित जेएमटी के साथ साथ समस्त टीम एवम संविदा व मीटर रीडर मौजूद रहे।

वृद्धा पेंशन लाभार्थी कराएं अपने आधार कार्ड का प्रमाणित

गाजीपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने समस्त वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों को सूचित किया है कि अपने आधार प्रमाणीकरण की कार्यवाही 25 दिसम्बर 2022 तक पूर्ण करा लें। जनपद में कुल 105182 वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों के सापेक्ष अभी तक कुल 15229 लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण की कार्यवाही लंबित है, जिन वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों द्वारा आधार प्रमाणीकरण की कार्यवाही करा ली गयी है, उनके पेंशन का भुगतान निदेशालय, समाज कल्याण उ0प्र0 लखनऊ द्वारा पी0एफ0एम0एस0 प्रणाली के माध्यम से उनके बैंक खाते में किया जा रहा है। यदि कोई वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थी अपने आधार प्रमाणीकरण की कार्यवाही निर्धारित तिथि तक नही कराते है, तो उनकी पेंशन भुगतान निदेशालय समाज कल्याण, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा संभव नही होगा।

डीएम के चयनित विद्यालयों का कराया जाएगा सौंदर्यीकरण, हुआ भूमि पूजन

गाजीपुर। शासन की महत्वपूर्ण योजना ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा चयनित नगर क्षेत्र के कुल 14 परिषदीय विद्यालयों में सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाना है। जिसके क्रम में मंगलवार को नगर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय रायगंज 2 का भूमि पूजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल एवं ईoओo नगर पालिका द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। ज्ञातव्य हो कि जिलाधिकारी द्वारा नगर क्षेत्र के विद्यालयों का कायाकल्प हेतु कुल 14 विद्यालयों का चयन किया गया था। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में कक्षा- कक्ष में टाईलीकरण, दिव्यांग शौचालय, बालक/ बालिका शौचालय, रनिंग वाटर, इंटरलॉकिंग आदि कार्यों का संपादन किया जाना है। जिसके तहत आज नगर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय रायगंज 2 में सौंदर्यीकरण की आधारशिला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा रखा गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प शासन की महत्वकांक्षी योजना है जिसके तहत 19 पैरामीटर्स निर्धारित है। उन्हीं पैरामीटर्स पर विद्यालयों के संतृप्तिकरण का कार्य जारी है और निरंतर समीक्षा करते हुए 100 प्रतिशत संतृप्तिकरण का लक्ष्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर सभासद कुंवर बहादुर सिंह, अवर अभियंता विवेक बिंद, शंकुल शिक्षक पीयूष श्रीवास्तव,अदनान अहमद,एआरपी शीला सिंह, फरजाना बेगम उपस्थित रहे।