All posts by tiwarishivpratap

डीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

गाजीपुर। शुक्रवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया। उन्होंने पूछा कि किस डॉक्टर की या किस स्टॉप की ड्यूटी किस समय लगी है। इसी क्रम में उन्होंने प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने आम मरीजों से यह जानकारी ली की उनको यहां पर दवा एवं इलाज सही समय पर हो रहा है कि नहीं। कहीं वह दवा बाहर से तो नहीं ले रहे हैं। उन्होंने दवा स्टाक रूम को चेक किया तथा दवा की उपलव्धता की जानकारी ली। इसी क्रम में उन्होंने महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां गंदगी पाई गयी। उन्होंने स्टाफ नर्स को साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने ड्यूटी रूम, उपचारिका रूम, कोविड-19 पीकू वार्ड, नेत्र रोग विभाग, पैथोलॉजी कक्ष का निरीक्षण किया। पैथोलॉजी कक्ष मे कितने मरीज आए कितने लोगों का व्लड टेस्ट किया गया तथा टाइफाइड, हिमोग्लोबिन से संबंधित मरीजों का टेस्ट लेने के लिए कौन सी दवा प्रयोग की जाती है कि जानकारी ली। उन्होंने सैंपल मांग कर भी चेक किया। इसी क्रम में उन्होंने ऑपरेशन कक्ष का भी निरीक्षण किया। आपरेशन कक्ष मे टूटे-फूटे स्थान को उन्होने सही करवाने का निर्देश दिया। मौके पर उपजिलाधिकारी मु0बाद हर्षिता तिवारी के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

14 लाख के सड़क का हुआ एक और लोकार्पण

नगर पालिका ने फिर किया सुभाष नगर वार्ड में 14 लाख की दो सड़को का लोकार्पण


गाजीपुर। नगर पालिका परिषद फिर एक लोकार्पण किया है। उसी क्रम में सुभाष नगर वार्ड नं0 5 में नवनिर्मित दो सड़को का लोकार्पण शुक्रवार को मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार किए गए विकास कार्यों का लोकार्पण कर रही है जो अत्यन्त ही प्रशंसनीय है। उन्होंने पार्टी की तरफ से नगर के विकास हेतु प्रयासरत सरिता अग्रवाल उनके पति विनोद अग्रवाल व सभी सभासदो को धन्यवाद देते हुए अपनी शुभकामनाएँ दी। साथ ही यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नक्शे कदम पर चलकर नगर का चतुर्दिक विकास कर रहे हैं। सरिता अग्रवाल ने कहा कि हम नगर के विकास के लिए संकल्पित हैं। हर क्षेत्र में हम सबके प्रयास से विकास को गति दी गयी है साथ ही जन सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। डोर-टू-डोर कलेक्शन पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हम जनता से अपील करते है कि नगर पालिका की गाड़ियाँ जब उनके द्वार पर जाए तभी कूड़ा दे बाहर सड़क पर न फेंके। विनोद अग्रवाल ने कहा कि सुभाष नगर वार्ड नं0 5 के मियांपुरा में विजयकान्त दुबे के मकान से शाहफैज पब्लिक स्कूल के मोड़ तक 10 लाख की लागत से ढक्कनयुक्त नाली व इण्टरलाकिंग सड़क एवं आमघाट में अमृता श्रीवास्तव के मकान से महेन्द्र श्रीवास्तव के मकान तक लगभग 4 लाख की लागत से इण्टरलाकिंग सड़क व ढक्कनयुक्त नाली कुल 14 लाख की लागत से बनी दो सड़को का जनता के आवागमन के सुविधा हेतु लोकार्पित किया गया है। साथ ही उन्होंने स्वकर (हाउस टैक्स-वाटर टैक्स) में 50 प्रतिशत की कमी का जिक्र करते हुए जनता से टैक्स जमा करने की अपील की। वरिष्ठ साहित्यकार व्यासमुनि राय ने सरिता अग्रवाल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि निश्चित रूप से जो कार्य सरिता अग्रवाल के कार्यकाल में हुआ है वह अत्यन्त सराहनीय है। जिधर जाइए उधर ही विकास कार्यों का शिलापट्ट देखने को मिल जाता है जो इस बात की गवाही देता है कि नगर में सर्वांगीण विकास हुआ है और हो रहा है।

वार्डवासी व क्षेत्रीय वरिष्ठ नागरिक रमेश प्रेमी ने भी अपने गीत के माध्यम से सरिता अग्रवाल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ‘‘नगर में निरन्तर विकास हो रहा है- सभी वार्डों में अमन चैन हो गया है, आज मेरी भी गली का जीर्णोद्वार हो रहा है- सरिता के हाथो उद्घाटन जो हो रहा है’’। कार्यक्रम को अरविन्द सिंह पूर्व महामंत्री भाजपा, सुरेश बिन्द, गुलाम कादिर राइनी, संतोष जायसवाल, निर्गुणदास केशरी, सैफर्रहमान, पंकज श्रीवास्तव, कैलाशनाथ वर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता क्षेत्रीय वरिष्ठ महिला माधुरी, संचालन सोनू गुप्ता व आभार क्षेत्रीय सभासद कमलेश श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, नगर महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, अभिनव सिंह छोटू, लाले यादव, बंगाली वर्मा, माया सिंह, शनि चौरसिया, आशीष चित्रांशी, अनिल सिंह, शाश्वत सिंह के अतिरिक्त सभासद/प्रतिनिधि नेहाल अहमद, अशोक मौर्या, कमलेश बिन्द, दिग्विजय पासवान, शेषनाथ यादव, हरिलाल गुप्ता, समरेन्द्र सिंह, नन्हे भाई, संजय कटियार, परवेज अहमद के अलावा प्रमोद गुप्ता, कतवारू कश्यप, अभिषेक सौन्डिक, गिरधर चौरसिया, संदीप गुप्ता, अनूप सिंह आदि क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।

शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए जरूरी सूचना

गाजीपुर। जिले के जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया है कि पूर्व सैनिकों के आश्रितों और शहीद सैनिकों के वीर नारियों को वित्तीय वर्ष 2022-23 में 480 घण्टे का ओ-लेवल स्तर इन्फामेंशन टेक्नालाजी प्रशिक्षण, एस0एस0बी0 कोचिंग कम्प्यूटर फैंशन डिजाइनिंग कोर्स और कम्पयूटर टैली प्रशिक्षण निःशुल्क कराया जाएगा। इस प्रशिक्षण हेतु इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा आवेदन के साथ जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय गाजीपुर में दिनांक 25 नवंबर 2022 तक जमा करें।

डीएम ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर वसूली करने का दिया निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने गुरुवार को निर्माणाधीन मेडिकल कालेज से सम्बद्ध 300 बेड ट्रेनिंग अस्पताल गोराबाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य मे कई जगह कमियां पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेकेदार को नोटिस जारी कर वसूली का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान काम बन्द मिला, जिसका उन्होने कारण भी पूछा। कार्यदायी संस्था द्वारा फरवरी 2023 तक निर्माण कार्य पूरा किया जाना है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को अपने सुपरविजन मे मजदूरो की संख्या बढाकर कार्य कराने का निर्देश दिया। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज डा0 आन्नद मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकरी डा0 हरगोविन्द, सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

छात्र नेता ने उठाया हमीद सेतु पुल का मुद्दा, दिया डीएम को पत्रक

गाजीपुर। गुरुवार को समाजसेवी व पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में छात्रों ने जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को पत्रक सौंपा। इस पत्रक में वीर अब्दुल हमीद सेतु पुल पर खराब पड़े स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने, पुल के दोनों तरफ दस फीट कि जाली लगाने तथा ओवर लोड वाहनों का प्रवेश वर्जित करने से संबंधित था। दीपक उपाध्याय ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद के नाम पर बने गंगा पुल पर कई वर्षों से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है जिससे रात के समय आवागमन करने में दुर्घटना घटने कि स्थिति प्रायः बनी रहती है और साथ ही अंधेरे के आड़ में बालू का खेल खनन माफिया व प्रशासन के साठ-गाठ से जोर-शोर से किया जाता रहा है। कहा कि पुल पर बालू के आवागमन से उसके दोनों तरफ बालू के ढेर पड़े हैं जो तेज हवायें चलने पर आवागमन करने वाले राहगीरों के लिए जानलेवा साबित होते हैं तथा पुल के दोनों तरफ जालीदार जाली नहीं होने से लगातार छात्र-छात्राओं द्वारा पुल से गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या किया जा रहा हैं। इन सभी मामले को लेकर आज जिलाधिकारी को पत्रक दिया गया है और शीघ्र इसपर कारवाई कि मांग कि गयी है, उक्त प्रकरण पर जिलाधिकारी आर्या अखौरी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जनहित में तत्काल प्रभाव से स्ट्रीट लाइट लगवाने व पुल के दोनों साइड जालीदार जाली लगाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर छात्र नेता अभिषेक गौण, शैलेश यादव, राहुल, अश्वनी राय इत्यादि मौजूद थे ‌।

गाजीपुर के जिला पंचायत विभाग के कार्यों का बीजेपी सांसद ने मांगा ब्यौरा

सांसद वीरेंद्र सिंह ने कार्यो की मांगी पूरी जानकारी,एमपी के पत्र से जिला पंचायत परिषद में हड़कंप


ग़ाज़ीपुर। जिला पंचायत परिषद द्वारा कराये जा रहे कार्यों में भारी अनियमिततायें होने की बात सामने आ रही है। बता दें कि जिला पंचायत परिषद की ओर से जिले में कराये जा रहे विकास कार्यों में भारी अनियमितता की तमाम शिकायत बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को मिली। जिसपर सांसद ने जिला पंचायत परिषद के अपर मुख्य अधिकारी से कार्यों की पूरी जानकारी मांगी है। उन्होंने जिला पंचायत परिषद के वित्तीय वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-23 के कार्यों की पूरी जानकारी का ब्यौरा तलब किया है। बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भारी अनियमितता की शिकायत मिलने पर एएमओ से दो दिन के अंदर विस्तृत जानकारी मांगी है। उन्होंने अपने लेटर पैड पर पत्र लिख कर यह जानकारी मांगी है। मालूम हो कि 15 नवम्बर को सांसद की ओर से एएमओ को पत्र जारी किया गया। इस पत्र में सांसद ने दो वित्तीय वर्ष में हुए जिला पंचायत के सभी कार्यो की विस्तृत जानकारी भौतिक सत्यापन के साथ मांगी है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि यह सारी जानकारी विशेष पत्र वाहक के जरिये उन्हें दो दिन के अंदर उपलब्ध कराई जाए। ताकि वे आगे की कार्यवाही कर सके। इस पत्र से जिला पंचायत कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।

एमजेआरपी स्कूल के बच्चों को एसपी ने सिखाया यातायात नियमों का पाठ

गाजीपुर। गुरुवार को एसपी ओमवीर सिंह ने एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के तहत बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से यातायात नियमों का पालन खुद करने व उनके माता पिता को इन नियमों का पालन करवाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा यातायात नियमों से संबंधित कुछ सवाल एसपी से किया गया। बच्चों का सवाल सुनकर एसपी ने जवाब दिया। इस दौरान विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन नंबरों को वहां उपस्थित छात्र छात्राओं को बताया गया तथा उसके प्रति जागरूक किया गया। एसपी ने बच्चों से साइबर अपराध तथा उससे बचने के उपायों एवं सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करने के लिए जागरूक किया। इस यातायात जागरूकता अभियान के दौरान स्कूल में क्षेत्राधिकारी यातायात गौरव कुमार, यातायात प्रभारी ब्रिज मोहन अपने पुलिसकर्मियों संग मौजूद रहे। इस दौरान शहर के विभिन्न चौराहे पर चेकिंग की गई जिसमें 247 चालान व 11500 शमन शुल्क किया गया।

बिना अनुमति आरक्षण सूचना वायरल करने पर कम्प्यूटर आपरेटर पर गिरी गाज

गाजीपुर। वर्तमान समय में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 की प्रक्रिया चल रही है। जिसके क्रम में नगर पालिका परिषद के स्तर से आरक्षण नियमावली एवं नगर पालिका अधिनियम के प्राविधानों के आधार पर कक्षो का आरक्षण कर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के कार्यालय को प्रेषित किया गया था। किन्तु कक्षो के आरक्षण सम्बन्धी सूचना प्रकाशन हेतु शासन से अनुमति के पूर्व ही नगर पालिका परिषद गाजीपुर के कक्षो का आरक्षण सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। तत्पश्चात जिलाधिकारी के आदेश पर उक्त कक्षो के आरक्षण बिना उच्च स्तर के अनुमति के सोशल मीडिया में वायरल होने की जॉच की गयी। जिसमे नगर पालिका के सेवा प्रदाता कम्प्युटर आपरेटर अनिकेत पटेल द्वारा बिना उच्च स्तर के अनुमति के पालिका के अन्य कर्मचारियों को प्रेषित किया जाना पाया गया जो कि वायरल होने का प्रथम दृष्टया कारण था। फलस्वरूप अनिकेट पटेल को नगर पालिका परिषद गाजीपुर के सेवाप्रदाता कम्प्युटर आपरेटर कार्य से हटा दिया गया हैं। पालिका के अन्य समस्त कर्मचारियो को सख्त चेतावनी दी गयी है कि भविष्य मे विभाग से सम्बन्धित नियमानुसार गोपनीय रखने वाले प्रकरणो को बिना सक्षम स्तर की अनुमति के यदि गोपनीयता भंग की जाती है तो उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

छुट्टा पशु मिले तो रुकेगा वेतन और होगी कार्यवाही:डीएम


गाजीपुर। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना, क्रियान्वयन तथा संचालन प्रबंधन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक बुधवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में राइफल क्लब में हुआ। बैठक में पशुओ के लिए माह सितम्बर एंव माह अक्टूबर 2022 के भरण पोषण एवं सहभागिता योजना में अनुमोदन हेतु सहमति चाही गयी, परन्तु जिलाधिकारी द्वारा जॉचोरान्त ही अनुमोदन/सहमति का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा सौभाग्य योजना अन्तर्गत उपस्थित पशु चिकित्सकों से अब तक कितने पशुओ को चिन्हित कर पशुपालकों को सुपुर्द किए गए हैं की जानकारी ली। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि इस योजना में कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चो के परिवारो में दुधारू पशुओ की सुपुर्दगी की जाये। उन्होने नगर एवं हाई-वे पर घूम रहे छुट्टा पशुओ की शिकायत पर फटकार लगाते हुए सम्बन्धित अधिकारी/अधिशासी अधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि यदि किसी के क्षेत्र मे छुट्टा पशु विचरण करते पाये गये तो सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी एवं सम्बन्धित का वेतन रोका जायेगा। उन्होने पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि पशुओ की बराबर वेरिफिकेशन किया जाना चाहिए। यदि किसी पशु के मृत्यु के बाद भी उसका भुगतान किया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही तय है। उन्होने निर्देश दिया कि सहभागिता योजना के तहत पशुपालको मे दिये जाने वाले भुगतान समय से किया जाये। बैठक में जिलाधिकारी ने निमार्णाधीन वृहद गोवंश आश्रय स्थल पीपनार, कान्हा गोशाला जमानिया व सादात, निराश्रित गोवंशो के ठण्ड से बचाव, गोवंशो के स्वास्थ्य परीक्षण, क्रिटिकल गैप्स योजना एवं अन्य बिन्दुओ पर पर चर्चा की गयी। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/पंचायत, एवं अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

एसपी ने बच्चों को किया जागरूक, कहा……

गाजीपुर। बुधवार को नवागत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बुजुर्गा रोड स्थित एक स्कूल में यातायात नियमों के प्रति बच्चों को जागरूक किया। इस दौरान स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा उन्हें नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों द्वारा यातायात नियमों से संबंधित कुछ सवाल पुलिस अधीक्षक से किया गया, जिसका जवाब बहुत ही सरलता के साथ ओमवीर सिंह द्वारा दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन नंबरों को वहां उपस्थित छात्र छात्राओं को बताया गया तथा उसके प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध तथा उससे बचने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करना चाहिए जिससे हम साइबर अपराध का शिकार न हो सके।