All posts by tiwarishivpratap

लौहपुरुष के जयंती पर होगा 100 गावों में रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम


गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में  भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर 100 गांव मे रन फार यूनिटी कार्यक्रम के भव्य आयोजन हेतु तैयारी बैठक विकास भवन कार्यालय में शनिवार को सम्पन्न हुआ। बैठक में उन्होने उपस्थित समस्त सम्बन्धित अधिकारियो को उनके कार्याे तथा दायित्वो का बोध कराते हुए आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने कहा कि 31 अक्टूबर, 2022 को भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्देश शासन स्तर से प्राप्त है। जो जनपद के समस्त तहसीलो एवं सभी विकाखण्डो मे राष्ट्रीय एकता दिवस 2022  पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जायेगा। इस दौरान लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के  छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय एकता पर आधारित शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जायेगा। जनपद स्तर पर यह कार्यक्रम  पूरे उत्साह  के साथ मनाया जायेगा।  राईफल क्लब सभागार से रन फार यूनिटी का आयोजन किया जायेगा जो नेहरू स्टेडियम गोराबाजार पर जाकर समाप्त होगी। नेहरू स्टेडियम गोराबाजार  मे सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से सरदार बल्लभ भाई पटेल पर आधारित पुस्तको की प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा।  माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी, कार्य एवं दर्शन पर आधारित क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। बैठक मे एस पी सिटी गोपी नाथ सोनी, डिप्टी कलेक्टर चंद्रशेखर यादव, क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार, सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक नाथ तिवारी, जेलर राकेश कुमार वर्मा, जिला विकास अधिकारी राजेश यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव, सुभाष चन्द्र प्रसाद नेहरू युवा केन्द्र एवं अन्य अधिकारी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

15 नवंबर तक पूर्ण कराएं निर्माणाधीन गोदाम:डीएम

गाजीपुर। आगामी धान खरीद वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत जनपद में धान खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला पंचायत सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/जिला खरीद अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, सचिव, कृषि उत्पादन मंडी समिति, जंगीपुर, डिपो प्रबन्धक, भारतीय खाद्य निगम, जिला प्रबन्धक, पी0सी0एफ0 एवं पी0सी0यू0, गाजीपुर तथा गाजीपुर राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हुए। आगामी धान खरीद हेतु जनपद को कुल 122 क्रय केन्द्र खोले जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। गतवर्ष जनपद में कुल 131 क्रय केन्द्र संचालित थे। गतवर्ष विपणन शाखा के संचालित 31 केन्द्रों के सापेेक्ष इस वर्ष 31 क्रय केन्द्र, पी0सी0एफ0 के 15 केन्द्रों के सापेक्ष 14 केन्द्र, पी0सी0यू0 के 40 केन्द्रों के सापेक्ष 10 केन्द्र, भारतीय खाद्य निगम के 01 केन्द्र के सापेक्ष 01 केन्द्र, कुल 56 केन्द्र अनुमोदित हुए हैं। जिलाधिकारी द्वारा सभी एजेन्सियों को गतवर्ष संचालित केन्द्रों का प्रस्ताव प्रेषित करने का निर्देश दिया गया। सचिव मंडी समिति द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 65 पॉवर डस्टर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त 65 पॉवर डस्टर तथा एनॉलिसिस किट शीघ्र उपलब्ध करा दिया जायेगा।
चावल मिलों का पंजीयन/सत्यापन के सम्बन्ध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद स्थित क्रियाशील कुल 53 राइस मिलों में से 38 राइस मिलों में ब्लेन्डर व सार्टेक्स उपलब्ध है। जिलाधिकारी द्वारा सभी ब्लेन्डर एवं सार्टेक्सयुक्त मिलों का गहन परीक्षण कराते हुए केन्द्रों से मिलों का सम्बद्वीकरण प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। भण्डारण व्यवस्था के सम्बन्ध में डिपो प्रबन्धक, भारतीय खाद्य निगम द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में निगम के पास देवकठिया 10000 मी0टन नियमित भण्डारण क्षमता उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त गतवर्ष लगभग 18000 मी0टन अतिरिक्त भण्डारण क्षमता सृजित करते हुए सी0एम0आर0 का भण्डारण कराया गया था। यूसुुफपुर मंडी परिसर में एस0डब्लू0सी0 द्वारा 5000 मी0टन का गोदाम निर्माणाधीन है। निर्देशित किया गया कि गतवर्ष के सभी गोदामों का शीघ्र चिन्हांकन करते हुए यूसुफपुर मंडी में निर्माणाधीन गोदाम को 15 नवम्बर, 2022 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये है।

शिक्षिकाओं सहित विद्यालय के सभी स्टाफ का रोका वेतन

गाजीपुर। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देश के क्रम में जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव द्वारा शनिवार को स्वयं शिक्षा क्षेत्र जमानियाँ के प्राथमिक विद्यालय सरैया एवं कम्पोजिट विद्यालय हेतिमपुर, क्षेत्र रेवतीपुर के प्राथमिक विद्यालय रमवल, उच्च प्राथमिक विद्यालय रमवल व कन्या कम्पोजिट विद्यालय सुहवल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय सरैया क्षेत्र जमानियाँ पर श्वेता राय स0अ0, मनीषा शर्मा स0अ0 बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पायी गईं। उक्त दोनों अध्यापिकाओं का अनुपस्थित तिथि का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 120 छात्रों के नामांकन के सापेक्ष 28 छात्र उपस्थित पाये गये, जो कि अत्यन्त ही न्यून है, जिसके लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ को कठोर चेतावनी देते हुए छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। कम्पोजिट विद्यालय हेतिमपुर क्षेत्र जमानियाँ के निरीक्षण में सभी स्टाफ उपस्थित पाये गये तथा विद्यालय का परिवेश व छात्रों की उपस्थिति सन्तोषजनक पायी गयी। इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय रमवल क्षेत्र रेवतीपुर के निरीक्षण के दौरान 144 छात्रों के नामांकन के सापेक्ष केवल 20 छात्र उपस्थित पाये गये, जिसके लिए विद्यालय के समस्त स्टाफ को कड़ी चेतावनी देते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण माँगा गया। कन्या कम्पोजिट विद्यालय सुहवल क्षेत्र रेवतीपुर निरीक्षण के दौरान बन्द पाया गया, जिसके लिए विद्यालय के समस्त स्टाफ का निरीक्षण तिथि का वेतन/मानदेय अग्रिम आदेश तक बाधित किया गया। उपरोक्त निरीक्षण के दौरान उपरोक्त समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों सहित समस्त विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया गया है कि नियमित रूप से ससमय विद्यालयों में उपस्थित होकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन शासन के आदेशानुसार क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता कदापि न किया जाय। साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया गया कि समस्त प्रधानाध्यापक/सहायक अध्यापक तथा शिक्षामित्र निरीक्षण के दौरान शिक्षण की गुणवत्ता, विद्यालयों की साफ-सफाई, विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत प्रेषित धनराशि को डी0बी0टी0 के माध्यम से बच्चों के अभिभावकों के खातों में हस्तान्तरित कराये तथा शत्-प्रतिशत छात्रों का आधार पंजिकरण अनिवार्य रूप से कराया जाये, अन्यथा विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान उपरोक्त कमियों के पाये जाने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिए विद्यालय के स्टाफ व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होगें।

डेंगू के बीमारी से बचना है तो करें यह काम

गाजीपुर। जनपद में डेंगू से बचाव हेतु सभी चिकित्सालय को सतर्क रखा गया है। इस क्रम में विगत दिनों राजकीय चिकित्सालय एवं निजी पैथोलॉजी से डेंगू संदिग्ध मरीजों के सैंपल नियमानुसार पुष्टि हेतु आई०एम०एस०बी०एच०यू प्रेषित किए जा रहे हैं। अब तक भेजे गए 82 सैंपल में से 75 के परिणाम प्राप्त हो गए हैं, जिसमें जनपद के 50 रोगियों में डेंगू धनात्मक की पुष्टि हुई है। सभी मरीज उपचार के पश्चात स्वस्थ हैं। जनपद के बाहर के चिकित्सालयों में उपचार हेतु गए मरीजों में से 19 मरीजों के डेंगू धनात्मक होने की सूचना प्राप्त हुई है। इस प्रकार जनपद में अब तक कुल 69 मरीज डेंगू धनात्मक पाए गए हैं। सभी मरीजों की स्वास्थ्य के निरंतर निगरानी करते हुए निरोधात्मक कार्यवाही कराई जा रही है। अब 7 मरीजों के सैंपल जो कल भेजे गए हैं उनके परिणाम लंबित हैं। सभी चिकित्सालयों में जांच एवं उपचार के पर्याप्त व्यवस्था की गई है। त्योहारों के दौरान बाहर से आने वाले जनपद वासियों की आशा के द्वारा निगरानी हेतु सभी चिकित्सा अधीक्षक को पूर्व में निर्देशित किया जा चुका है कि यदि किसी भी व्यक्ति में डेंगू के लक्षण प्रतीत हो तो उनको तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संदर्भित किया जाए। आम जनता से भी अपील है की डेंगू के लक्षण जिसमें तेज बुखार, जोड़ों में दर्द और उल्टी आदि की शिकायत हो तो घबराएं नहीं अति शीघ्र नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराए। प्लेटलेट्स का कम होना डेंगू का कोई लक्षण नहीं है अन्य वायरल बीमारियों में भी प्लेटलेट्स कम हो सकता है जोकि बीमारी दूर होने से अपने आप बढ़ जाता है। आम जनता से यह भी अपील है कि पूरे दिन अपने शरीर को ढक कर रखें तथा घरों के अंदर तथा आसपास कहीं भी किसी भी प्रकार के बर्तन, टायर, ट्यूब, कंटेनर, प्लास्टिक के सामान कूलर फ्रिज के कंडेंसेशन प्लेट में पानी इकट्ठा ना होने दें तथा उनकी नियमित सफाई करें। याद रखें डेंगू फैलाने वाले मच्छर हमारे घरों के अंदर अंधेरे वाली जगह में ही रहते हैं और दिन में काटते हैं। यदि किसी को भी बुखार हो वह दिन में भी मच्छरदानी लगाकर सोए एवं पर्याप्त मात्रा में सुपाच्य भोजन करें। डेंगू के उपचार हेतु कोई विशेष दवा अथवा वैक्सीन नहीं है सिर्फ बुखार कम करने के लिए पैरासीटामोल का चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार प्रयोग करना चाहिए। डिस्प्रिन अथवा आईबीब्रुफेन का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए। डेंगू स्वतः एक सप्ताह में ठीक हो जाने वाली बीमारी है। अत्यधिक प्रसार वाले जनपदों-प्रयागराज जौनपुर वाराणसी लखनऊ आदि की यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें।

डीएम-एसपी ने अधिकारियों संग किया गंगा घाटों का निरीक्षण, दिया निर्देश

गाजीपुर। बता दें कि छठ पूजा त्यौहार को लेकर प्रशासन घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने अधिकारियों संग ददरी घाट, साईं मंदिर घाट, कलेक्टर घाट सहित विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मेले के दौरान घाटों पर लगने वाले सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस बल से संबंधित जानकारी ली और संबंधित अधिकारी और कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी, क्षेत्राधिकारी सदर गौरव सिंह, नगर पालिका ईओ लालचन्द सरोज और सदर तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

लाखों रुपए से बनी एक और सड़क का हुआ लोकार्पण

नगर पालिका ने एक दिन बाद ही फिर किया 9 लाख की सड़क का लोकार्पण


गाजीपुर। नगर पालिका परिषद में एक दिन पहले ही 43 लाख के लोकार्पण के बाद आज पुनः एक और लोकार्पण किया गया है। यह लोकार्पण वार्ड नं 7 स्थित डा0 विवेकी राय के राय कालोनी में हुआ है। इस 9 लाख की लागत से बने सड़क का लोकार्पण मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय एवं न०पा०प० की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि नगर पालिका परिषद का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है और पूरा होने से पूर्व नगर के चारो दिशाओं चाहे जमलापुर हो या गोराबाजार, चाहे कपूरपुर हो या मियांपुरा सभी तरफ नगर की सड़कों व गलियों का कार्य किया गया है और इसके अतिरिक्त जहाँ जगह मिली वहाँ गरीब जनता को ध्यान में रखते हुए आर0ओ0 वाटर प्लान्ट की स्थापना की गयी है। डोर-टू-डोर के माध्यम से नगर में कूड़ा उठाने का काम भी चल रहा है तो नगर में चारों तरफ दूधिया लाइट से नगर को रोशनी से प्रकाशमय बनाया गया है। सरिता अग्रवाल के कार्यकाल के बीच में कोरोना के कारण काफी कार्य प्रभावित हुए फिर भी कम समय में उम्मीद से बेहतर कार्य हुआ है इसके लिए हम बधाई देना चाहते हैं। सरिता अग्रवाल ने कहा कि हम नगर के विकास के लिए कृत संकल्पित है और लगातार विकास के नए-नए काम की ओर बढ़ रहे हैं। हम नगर की जनता से गाजीपुर को स्वच्छ, सुन्दर एवं विकसित बनाने में सहयोग की अपील करते हैं।
पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि वार्ड नं0 7 के राय कालोनी में परदेसी राम के मकान से हरिहर सिंह के मकान तक ढक्कनयुक्त नाली व इण्टरलाकिंग सड़क का लगभग 9 लाख की लागत से निर्माण कराया गया है जिससे यहाँ की जनता को काफी सहुलियत होगी। उन्होंने नगर में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत चर्चा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर चल रहे कार्यों एवं उसमें नगारिकों से सहयोग करने की भी अपील की। अवकाश प्राप्त प्रवक्ता व्यासमुनि राय ने सरिता अग्रवाल के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि सरिता जी ने जिस प्रकार से नगर के विकास में चार चाँद लगाया है वह अत्यन्त ही सराहनीय है। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं सिविल बार संघ के पूर्व अध्यक्ष सिद्धनाथ राय ने नगर पालिका की कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व में कचहरी परिसर में स्थापित अधिवक्ताओं एवं वादकारियों की सुविधा हेतु लगाये गये आर0ओ0 वाटर प्लान्ट एवं तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री मनोज सिंहा द्वारा सार्वजनिक शौचालय बनवाने की चर्चा की एवं नगर पालिका को बधाई दी। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाम कादिर राईनी, सन्तोष जायसवाल, विजयशंकर वर्मा, बच्चा तिवारी, अमरनाथ दुबे आदि ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम संचालन अजय गुप्ता (सोनू) व आभार प्रकाश सभासद प्रतिनिधि अजय राय दारा ने की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधानसभा सदर के प्रभारी रामनरेश कुशवाहा, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुज अकेला, महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, अभिनव सिंह, निखिल राय, रेनु गुप्ता, मारकन्डेय राय, श्यामनारायण चौरसिया (बूथ अध्यक्ष), योगेन्द्र राय, राकेश चन्द्र तिवारी, उदयभान सिंह, चुन्ना राय, रामजी राय, अवधेश दुबे, ज्ञानेश्वर तिवारी, उदयशंकर सिंह, महेश राय, मोनु राय, अजय कुमार (पप्पू), नायडू, रामहरख सिंह के अलावा सभासद/प्रतिनिधि सोमेश मोहन राय, संजय कटियार, समरेन्द्र सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, नेहाल भाई, नफीस अहमद, रूपक तिवारी, कमलेश बिन्द, सहबान अली, विनोद कुशवाहा, गिरधारी जायसवाल, योगेश शुक्ला, गिरधर चौरसिया, प्रमोद गुप्ता, अनूप सिंह, गोपी गुप्ता, मन्नु तिवारी, संजय वर्मा आदि क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।

बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति


गाजीपुर। 30 अक्टूबर 2022 को 132 के वी अंधऊ, पावर हाउस से निर्गत ग्रामीण और शहरी 33 के वी महाराजगंज, जंगीपुर, कोर्ट, जखनिया तहसील, मरदह पंप कैनाल, 10 mva 2 , हंसराजपुर ,रौजा, 10 mva -I , पारा, प्रकाश नगर, जखनिया की सप्लाई 10 बजे से 1 बजे तक विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के कारण पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। समय परिवर्तन भी हो सकता है। अपरिहार्य कारणों से शट डाउन निरस्त भी हो सकता है। यह जानकारी उपखंड अधिकारी ट्रांसमिशन गाजीपुर एल के प्रजापति द्वारा दी गई है।

बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति
गाजीपुर। 30 अक्टूबर 2022 को 132 के वी अंधऊ, पावर हाउस से निर्गत ग्रामीण और शहरी 33 के वी महाराजगंज, जंगीपुर, कोर्ट, जखनिया तहसील, मरदह पंप कैनाल, 10 mva 2 , हंसराजपुर ,रौजा, 10 mva -1, पारा, प्रकाश नगर, जखनिया की सप्लाई 10 बजे से 1 बजे तक विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के कारण पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। समय परिवर्तन भी हो सकता है। अपरिहार्य कारणों से शट डाउन निरस्त भी हो सकता है। यह जानकारी उपखंड अधिकारी ट्रांसमिशन गाजीपुर एल के प्रजापति द्वारा दी गई है।

छठ त्यौहार को लेकर घाटों का निरीक्षण करने पहुंची डीएम, दिया निर्देश

गाजीपुर। डाला छठ त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शुक्रवार को जनपद के विभिन्न घाटो का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओ का जायजा लिया और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने शहर के ददरी घाट, चीतनाथ घाट, छोटा महादेव मन्दिर के पास घाटो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को घाटो पर साफ-सफाई, बैरिकेटिग व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, घाटो पर नावो तथा उस पर तैनात गोताखोरो की व्यवस्था, सुरक्षा के दृष्टिगत भारी पुलिस फोर्स के साथ महिला आरक्षियों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया साथ ही घाटो पर लगाये गये नाविको एवं गोताखोरो का पहचान पत्र जारी करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। उन्होने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिया कि सभी घाटो पर अस्थायी कपड़ा चेन्जिग रूम तथा घाटो पर जाने वाली सड़को को गढ्ढा मुक्त करने तथा सभी घाटो पर साफ-सफाई का निर्देश दिया।  उन्होने निर्देश दिया कि घाटो पर किसी प्रकार की दुकाने न लगाई जाये जिनसे भीड़-भाड़ होने की सम्भावना हो।
उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को जनपद के प्रमुख घाटो पर एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होने ऐसे घाट जहां भीड-भाड़ अधिक होती है ऐसे प्रत्येक प्रमुख घाटो पर कन्ट्रोल रूम/खोया/पाया केन्द्र बनाते हुए कर्मचारी तैनात करने का भी निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियो से अपील की है कि त्यौहार को शान्तिपूर्ण ढ़ग से मनायी जाय। घाटो पर कम से कम व्यक्ति ही जाये। मौके पर उप जिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, मुख्य राजस्व अधिकारी, सुशील लाल श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी आकाश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, गाजीपुर, तहसीलदार सदर एवं अन्य संस्था के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

नगर पालिका ने जमलापुर को दी तीन सड़कों की सौगात


गाजीपुर। नगर पालिका परिषद में लोकार्पण का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में वार्ड नं0 23 नवाबगंज के जमलापुर में निर्मित लगभग 43 लाख की लागत से बनी तीन सड़को का लोकार्पण शुक्रवार को मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय एवं न०पा०प० की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा बिना भेद भाव के नगर का चतुर्दिक विकास किया जा रहा है। जमलापुर क्षेत्र में पूर्व में जिस प्रकार की तकलीफों को यहाँ की जनता झेली है वह काफी तकलीफ देह थी, लेकिन न0पा0 परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने जिस प्रकार यहाँ की गलियों व सड़को का कार्य किया है वह अत्यन्त प्रशंसनीय है और इनके कार्य से यहाँ की जनता बहुत खुश है जैसा कि यहाँ की जनता ने अवगत कराया है। भाजपा के जिला महामंत्री प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि दशकों से नगर पालिका पर भाजपा का चेयरमैन है तभी से नगर का विकास किया जा रहा है। भाजपा के शासन में ही विकास दिखाई देता है। निश्चित रूप से हम कह सकते हैं कि सरिता अग्रवाल ने नगर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के विकास कार्यों की भी चर्चा की। सरिता अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका नगर के विकास के लिए कृत संकल्पित है। हमने प्रत्येक क्षेत्र में सर्वांगीण विकास किया है साथ ही स्वच्छता, पेयजल, स्ट्रीट लाइट आदि महत्वपूर्ण आवश्यकताओं की पूर्ति पर ध्यान दिया है।

पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने उपस्थित नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वार्ड नं० 23 के खोदाईपुरा चैराहे से लोटन इमली पुलिस चौकी होते हुए रेलवे क्रासिंग तक पटरी पर इण्टरलाकिंग आवश्यकतानुसार, नाली मरम्मत व नाली पर ढक्कन एवं मु0 जमलापुर में नीरज वर्मा के मकान से प्रेम वर्मा के मकान तक ढक्कनयुक्त नाली व इण्टरलाकिंग सड़क एवं जमलापुर में ही गुलाब कुशवाहा के मकान से रमापति कुशवाहा के सामने शंकरजी मन्दिर तक इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कुल लगभग 43 लाख की लागत से कराकर इस क्षेत्र की जनता को आवागमन हेतु अच्छी सड़क उपलब्ध करायी गयी। इसके अलावा भी उन्होंने नगर के विकास कार्यों की चर्चा की। इस अवसर पर रासबिहारी राय, विजयशंकर वर्मा, निर्गुणदास केशरी, जवाहर लाल वर्मा, सन्तोष जायसवाल, दिनेश बिन्द, अर्जुन सेठ, योगेन्द्र कुशवाहा, रणधीर कुशवाहा आदि ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमापति कुशवाहा, संचालन सभासद प्रतिनिधि अशोक मौर्या एवं सभासद अनिल वर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुनील सिंह, जिला मंत्री सुरेश बिन्द, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाम कादिर राईनी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, स्वर्णकार समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश वर्मा, बच्चा तिवारी, रामानुज राय, महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, नन्दू कुशवाहा, निखिल राय, लाले यादव, बंगाली वर्मा, सुनील वर्मा, डिम्पल वर्मा, राधेश्याम कुशवाहा, अमित वर्मा, प्रभावती कुशवाहा, शिवशंकर कुशवाहा, रामजी कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, पिन्टू मौर्या, हंशप्रकाश कुशवाहा, रामकरन कुशवाहा, आशुतोष पाण्डेय, विजय चौबे, कालिका कुशवाहा, अजय मौर्या, फिरोज भाई, संजय वर्मा, बुच्ची कुशवाहा के अलावा सभासद/प्रतिनिधि दिग्विजय पासवान, अमरनाथ दूबे, समरेन्द्र सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, हरिलाल गुप्ता, शेषनाथ यादव, सुशील वर्मा, नफीस अहमद, रूपक तिवारी, कमलेश बिन्द, सहबान अली, परवेज अहमद, नन्हे खां, विनोद कुशवाहा के अतिरिक्त छोटू बिन्द, संतोष पाठक, योगेश शुक्ला, गिरधर चौरसिया, भानु केशरी, प्रमोद गुप्ता, अजय गुप्ता (सोनू), अनूप सिंह आदि क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।