गाजीपुर। 2 अक्टूबर को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में गाँधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गयी। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी व सहायक मैनेजर डॉ मीना अदहमी ने लाल बहादुर शास्त्री व गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने सभी को गाँधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती की बधाई दी। उन्होंने हमारे देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाये गए ‘प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के लिए’ सभी छात्र छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों से प्लास्टिक न इस्तेमाल करने की अपील की। उसके पश्चात् गांधी का प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजाराम’ एवं ‘वैष्णव जन ते’ कक्षा ११ की शुभ्रा पांडेय व कक्षा १० के पुष्कर जी उपाध्याय एवं आस्था पांडेय द्वारा प्रस्तुत किया गया। भजन के बाद पुष्कर जी उपाध्याय ने अपना भाषण प्रस्तुत किया, जिसमें गाँधी जी की अंग्रेज़ों के सामने निर्भीकता व उनके आदर्शों को प्रस्तुत किया गया। गाँधी जयन्ती पर प्री-प्राइमरी के एल के जी के छात्र आनंद उपाध्याय ने गाँधी जी का स्वरुप धारण करके कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी। विद्यालय की सहायक मैनेजर डॉ मीना अदहमी ने अपने उद्बोधन में गाँधी जी के आदर्शों को बताया और बताया की हमें छात्र छात्राओं को हमेशा सत्य बोलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या डॉ प्रीति उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा की हमें भी गांधी जी व शास्त्री जी जैसा सादगी भरा जीवन अपनाना चाहिए। विद्यालय में हर वर्ष आज के दिन स्वच्छता अभियान चलाया जाता है जिसके तहत सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने पूरे विद्यालय की सफाई की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की उप प्रधानाचार्या डॉ प्रीति उपाध्याय ने किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या तस्नीम कौसर, प्राइमरी की इंचार्ज चन्दना श्रीवास्तव, प्री प्राइमरी की सुपरवाइजर सुनंदा, इकरामुल हक़, राजेशसिंह, योगेश पांडेय, हनीफ़ अहमद, रत्नेश शुक्ला, सीताराम भारद्वाज व अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।
गाजीपुर। कलेक्टेट न्यायालय कक्ष में महात्मा गांधी की 153 वीं जयंन्तीे तथा लाल बहादुर शास्त्री 118 वी जयंन्ती धूम धाम से मनायी गयी। इस दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने महात्मा गांधी एंव लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनपद वासियों को हार्दिक बधाई दी। कलेक्टेट न्यायालय कक्ष में महात्मा गांधी की 153 वीं जयंती के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने उद्बोधन व्यक्त करते हुए महात्मा गांधी के विचारों पर चलने की प्रेरणा ली। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने न्यायालय कक्ष के फर्स पर ही बैठकर नेहरू युवा केन्द्र के वालेंटियर संग रामधुन-रधुपति राघव राजा राम प्रति तपावन सीता राम, का गान गाया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि सत्याग्रह तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन के माध्यम से उन्होंने समाज के सभी वर्गों में आजादी की लौ प्रचलित की। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा का जो मार्ग दिखाया है वह देश में ही नहीं पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और इससे हमारे देश भारत का गौरव आगे बढ़ रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी एक ऐसे महापुरुष थे, जो अहिंसा और सामाजिक एकता पर विश्वास करते थे, उन्होंने भारत में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा सामाजिक विकास के लिए हमेशा संघर्ष किया। उन्होंने भारतीयों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी की जो भी परिकल्पना रही हैं उन पर चलकर विभिन्न आयाम स्थापित किए गए हैं, जो भी व्यक्ति देश में रह रहा है उसे भोजन अवश्य मिले। अंत्योदय कांसेप्ट के अंतर्गत ऐसी विभिन्न योजनाएं आई जिसमें हर व्यक्ति को लाभ मिला। गांधीजी की दूसरी परिकल्पना महिलाओं को आगे बढ़ाने की थी जो कि पूरी होती दिखाई दे रही है। हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पहले बेटी और बेटे में भेदभाव की भावना थी जिसमें कमी आई है। बेटियों को उनके समस्त अधिकार दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा सब के साथ से सब के प्रयास से ही सबका विकास होगा। हम सभी को सादा जीवन उच्च विचार की प्रेरणा रखनी चाहिए। महात्मा गांधी भारतीय संस्कृति पर चलने वाले व्यक्ति थे, और भेदभाव की परंपरा को नष्ट करने के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। उन्होने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूल्यों को हम सभी को समझना चाहिए, अच्छी तरह से उनका अध्ययन करना चाहिए तथा उनके मूल्यों को अपने वास्तविक जीवन में भी अपनाना चाहिए। जय जवान, जय किसान का जो नारा था वास्तविक में यह नारा नहीं है बल्कि उस समय की सेना के लिए यह बहुत बड़ी रणनीति थी। अगर हम महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों को अपने जीवन में अमल करें तो न सिर्फ व्यक्ति का बल्कि पूरे समाज का विकास होगा। जिलाधिकारी ने कहा हम चाहे जिस भी पद पर हों उस पर ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठाता के साथ कार्य करें और जनमानस के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। जिलाधिकारी ने कहा शास्त्री जी स्वतंत्रता आंदोलन में गांधीवादी विचारधारा के अनुसरण करते हुए देश की सेवा की और आजादी के बाद भी अपनी निष्ठा और सच्चाई में कभी कमी नहीं आने दी। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी भारतीय राजनीति में बेहद सादगी पसंद और इमानदार व्यक्तित्व के स्वामी थे। कहा कि दोनों नेताओं के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम उनके बताए रास्ते का अनुसरण करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा अरूण कुमार सिंह, जिलाधिकारी भू0रा0 सुशील लाल श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी वीर बहादुर यादव, डिप्टी कलेक्ट्रर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
गाजीपुर। महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में झंडारोहण कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, नगर पालिका परिषद पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल व अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज ने महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने दोनों महापुरुषों के जीवन संघर्ष, उनकी देश सेवा, उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस प्रकार महात्मा गांधी ने स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया उसी प्रकार हमारे प्रधानमन्त्री ने आम जनमानस के छोटे-छोटे बिंदुओं पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। विनोद अगवाल एवं लालचन्द सरोज ने अपना-अपना संबोधन दिया। इस मौके पर सभासद/प्रतिनिधि दिग्विजय पासवान, अमरनाथ दुबे, समरेंद्र सिंह, अर्जुन सेठ, कमलेश बिंद, सोमेश मोहन राय, रूपक तिवारी, परवेज अहम, हरिलाल गुप्ता, सुशील वर्मा, शेषनाथ यादव के अलावा जेई जल रफीउल्लाह खां, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मो० एहसान आलम एवं समन्वयक संत कुमार आदि सहित कर्मचारीगण उपस्थित थे। गोष्ठी कार्यक्रम के उपरान्त नगर पालिका परिषद, गाजीपुर सीमांतर्गत में जगह-जगह महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करते हुए। आमघाट पार्क में महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही स्वच्छ अमृत महोत्सव के तहत पार्क में स्वच्छता के लिए झाड़ू लगाया गया।
गाजीपुर। अति प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वाधान में लीला के ग्यारवे दिन 1 अक्टूबर शनिवार शाम 7 बजे वन्दे वायी विनायको रामलीला मण्डल के द्वारा रामलीला मैदान में शूर्पणखा नाकक्टइया, खरदूषण बध, सीता हरण से सम्बन्धित लीला का मंचन किया गया। लीला के दौरान श्रीराम बनवास के दौरान जंगलों को पार करते हुए पंचवटी पहुचते है। वहॉ सुन्दर स्थान देखकर पर्नकुटी का निर्माण करके निवास करते है। अचानक लकां नेरश रावण की बहन घूमती हुई पंचवटी पहुचती है। वहॉ दो वीर पुरूषों को देखकर मोहित हो जाती है तथा श्रीराम को देखकर अपनी शादी की बातर करते हुए कहती है कि। ‘‘तुम्हसम पुरूष न मोसम नारी यह संयोग विधि रचेहू बिचार‘‘ हे राम मै तुमसे विवाह करना चाहती हूॅ। श्रीराम ने उसके वार्ता सुनकर कहते है कि मेरा विवाह तो हो चुका है तुम चाहो तो मेरा छोटा भाई है उससे बात करों। वह लक्ष्मण के पास गई लक्ष्मण ने उसके बातों को सुनकर उसको श्रीराम के पास भेजदिया अन्त में वह दोनो भाईयो से निराश होकर असली रूप में आकर सीता पर झपटी। लक्ष्मण ने राम के ईशारे पर शूर्पणखा के नाक अपने तलवार से काट देते है। वह खून से लथपथ होकर खरदूषण के पास गई। उसने खरदूषण से आपबीती सही बातों को कहती है कि दोनों भाइयों ने मेरे नाक को काट दिया। खरदूषण अपनी बहन की दृश्य देखकर क्रोधित होकर चतुरंगिणी सेनाओं के साथ रथ पर सवार होकर श्रीराम, लक्ष्मण से युद्ध करने युद्ध भूमि में चल देते है। युद्ध शुरू हो जाता है। अन्त में श्रीराम के द्वारा खरदूषण का बध कर दिया जाता है। शर्पणखा अपने दोनों भाई खरदूषण को मारा गया देखकर वह विलाप करती अपने भाई लकां नरेश रावण के दरवार में पहुचती है। रावण अपने बहन को खून से लथपथ देखकर घबराकर पूछता है। कि यह दशा किसने किया। शूर्पणखा कहती है कि मै भ्रमण के दौरान पंचवटी गई ाी वहॉ दो वीर पुरूष अयोध्या के राजा दशरथ पुत्र राम, लक्ष्मण अपनी सुन्दर स्त्री के साथ रहते है। राम के छोटे भाई ने मेरी यह दशा की है। रावण इतना सुनते ही गुस्से में अपने दरवार से उठकर अपने कक्ष में गया अपने महारानी मंदोदरी से शूर्पणखा की दशा के बारे में बताते हुए मैपार होकर पुष्पक विमान से अपने मामा मारीच सोने के मृग बनकर घूमता है। सीता ने देखा कि सोने का मृग घूम रहा है श्रीराम से शिकार करने को वाध्य करती है श्रीराम ने एक वाण चलाया कि वह हे लक्ष्मण की अवाज में चिलाने लगा। सीता ने अवाज सूना तो वह कहती है लक्ष्मण तुम्हारे भाई संकट में है जाओ उनका मदद करो। सीताजी के बार-बार कहने से लक्ष्मणजी अपने बाणों से कुटिया के चारो तरफ लक्ष्मण रेखा खीचकर कहते है कि आप इस रेखा के बाहर नही निकलने का अनुरोध किया। इतना कहने के बाद लक्ष्मणजी भाई की मदद के लिए धनुष वाण लेकर निकल जाते है। कुटिया को सुना पाकर रावण साधू के भेष में आकर भिक्षा का गुहार लगाता सीताजी कुटिया से थाली में कन्दमूल लेकर आती है। और साधू रूपी रावण से कहती है महाराज भिक्षा ग्रहण करे। परन्तु रावण कहता है कि रेखा के बाहर आकर भिक्षा दो तभी भिक्षा ग्रहण करूंगा। अंत में सीता जयोंही रेखा के बाहर आती है। तो मौका पाकर रावण ने सीता को रथ पर बिठाकर लंका के लिए प्रस्थान करता है। इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उपमंत्री पं0 लव कुमार त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार अग्रवाल, प्रबन्धक वीरेश राम वर्मा, उपप्रबंधक मयंक तिवारी, कृष्ण बिहारी त्रिवेदी पत्रकार, डॉ0 प्रेम तिवारी, राम सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
वाराणसी में इंजीनियरिंग कार्य को लेकर कुछ निरस्त, तो कुछ ट्रेनों के रहेंगे मार्ग परिवर्तित
गाजीपुर। उत्तर रेलवे वाराणसी स्टेशन के प्लेटफार्म सं. 3 व 4 पर इंजीनियरिंग का कार्य के लिए ब्लाॅक लिया जाना है। इसके कारण निम्नलिखित ट्रेनों का निरस्तीकरण व यह परिवर्तन किया जायेगा। ट्रेनों के निरस्तीकरण के क्रम में बहराईच से 5 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक चलने वाली 14214 बहराईच-वाराणसी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं बहराईच से 4 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक चलने वाली 14213 वाराणसी-बहराईच एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। मार्ग परिवर्तन के क्रम छपरा से 3, 5, 10, 12, 17, 19, 24, 26, 31 अक्टूबर, 2, 7 व 9 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 12670 छपरा-चेन्नई सेन्ट्रल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-बनारस-माधोसिंह-प्रयागराज के रास्ते चलायी जायेगी। वहीं चन्नई सेन्ट्रल से 1, 3, 8, 10, 15, 17, 22, 24, 29, 31 अक्टूबर, 5, 7 व 12 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 12669 चेन्नई सेन्ट्रल-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज- माधोसिंह-बनारस- वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 3, 6, 7, 10, 13, 14, 17, 20, 21, 24, 27, 28, 31 अक्टूबर, 3, 4, 7, 10 एवं 11 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-माधोसिंह-बनारस-वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी। गोरखपुर से 1, 4, 7, 8, 11, 14, 15, 18, 21, 22, 25, 28, 29 अक्टूबर, 1, 4, 5, 8, 11, एवं 12 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-बनारस-माधोसिंह-प्रयागराज के रास्ते चलाई जायेगी। अहमदाबाद से 1, 2, 4, 5, 7, 8, 9, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 25, 26, 27, 28, 29, 30 अक्टूबर, 1, 2, 3, 4, 5, 6, 8, 9, 10, 11, 12 व 13 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जफराबाद -जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। गोरखपुर से 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29, 30, 31 अक्टूबर, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, एवं 13, नवम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर -जफराबाद-वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी। बान्द्रा टर्मिनस से 3, 10, 17, 24, 31 अक्टूबर एवं 7 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 19091 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जफराबाद-जौनपुर- औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। गोरखपुर से 4, 11, 18, 25 अक्टूबर, 1 एवं 8 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 19092 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-जफराबाद- वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी। कोलकाता से 6, 13, 20, 27 अक्टूबर, 3 एवं 10 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 22323 कोलकाता-गाजीपुर सिटी शब्दभेदी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जफराबाद-जौनपुर- औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। गाजीपुर सिटी से 7, 14, 21, 28 अक्टूबर, 4 एवं 11 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 22324 गाजीपुर सिटी-कोलकाता शब्दभेदी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-जफराबाद-वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी। शालीमार से 4, 11, 18, 25 अक्टूबर, 1 एवं 8 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जफराबाद-जौनपुर -औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। गोरखपुर से 3, 10, 17, 24, 31 अक्टूबर, 7 एवं 14 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-जफराबाद-वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 5, 12, 19, 26 अक्टूबर, 2 एवं 9 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 11081 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जफराबाद-जौनपुर- औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। गोरखपुर से 7, 14, 21, 28 अक्टूबर, 4 एवं 11 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 11082 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-जफराबाद- वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी। दुर्ग से 5, 7, 12, 14, 19, 21, 26, 28 अक्टूबर, 2, 4, 9 एवं 11 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जफराबाद- जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। नौतनवा से 2, 7, 9, 14, 16, 21, 23, 28, 30 अक्टूबर, 4, 6, 11 एवं 13 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-जफराबाद- वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी। डा. अम्बेडकर नगर से 6, 13, 20, 27 अक्टूबर, 3 एवं 10 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 19305 डा. अम्बेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सुल्तानपुर- जफराबाद-जौनपुर -औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। कामाख्या से 2, 9, 16, 23, 30 अक्टूबर 6 एवं 13 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 19306 कामाख्या-डा. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-जफराबाद-सुल्तानपुर के रास्ते चलाई जायेगी। रक्सौल से 5, 7, 12, 14, 19, 21, 26, 28 अक्टूबर, 2, 4, 9 एवं 11 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 14007 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-जफराबाद -सुल्तानपुर के रास्ते चलाई जायेगी। आनन्द विहार टर्मिनस से 4, 6, 11, 13, 18, 20, 25, 27 अक्टूबर, 1, 3, 8 एवं 10 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 14008 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सुल्तानपुर-जफराबाद-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। रक्सौल से 2, 4, 9, 11, 16, 18, 23, 25, 30 अक्टूबर, 1, 6, 8 एवं 13 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 14015 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-जफराबाद-सुल्तानपुर के रास्ते चलाई जायेगी। आनन्द विहार टर्मिनस से 2, 7, 9, 14, 16, 21, 23, 28, 30 अक्टूबर, 4, 6, 11 एवं 13 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 14016 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सुल्तानपुर-जफराबाद -जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। रक्सौल से 6, 13, 20, 27 अक्टूबर तथा 3 व 10 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 14017 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलाई जायेगी। आनन्द विहार टर्मिनस से 05, 12, 19, 26 अक्टूबर, 2 एवं 9 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 14018 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। यह जानकारी मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ने दी है।
राजकीय महिला महाविद्यालय गाजीपुर के प्राचार्य ने कहा 2025 तक होगा गाजीपुर टीबी मुक्त- डाक्टर सविता भरद्वाज
गाजीपुर। टीबी मुक्त भारत का सपना प्रधानमंत्री ने 2025 तक देखा है। उसी सपने को अमली रूप में लाने के लिए एक तरफ जहां क्षय रोग विभाग लगा हुआ है वहीं अब प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय गाजीपुर भी पूरी तरह से कमर कस लिया है। चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत टीबी मरीजों को गोद लेने का सिलसिला शुरू कर दिया है। जिस के क्रम में शनिवार राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ साथ महाविद्यालय के सभी शिक्षक भी टी बी मरीजों को गोद लिया, महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर सविता भरद्वाज ने दो टी बी मरीज को गोद लिया तथा शिक्षकगणों ने एक एक को गोद लिया। जहां महाविद्यालय द्वारा कुल 11 टी बी मरीजों को गोद लेकर शुभारंभ किया गया, गोद लेने वाले में प्रोफेसर (डाक्टर) उमाशंकर प्रसाद, डाक्टर विकास सिंह, डाक्टर सारिका सिंह, डाक्टर नेहा कुमारी, डाक्टर शिखा सिंह, डाक्टर गजनफर सईद , डाक्टर मनीष सोनकर, डाक्टर संगीता सिंह,ने गोंद लिया। वहीं महिला महाविद्यालय गाजीपुर के प्राचार्या डाक्टर सविता भरद्वाज ने सभी को गोद लेने के लिए आह्वाहन किया, प्राचार्य के प्रेरणा से महिला महाविद्यालय की दो छात्रा ने टी बी मरीज को गोद लेने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान किया। आज महिला महाविद्यालय के प्राचार्या एवं शिक्षक द्वारा लिए गए मरीजों को महाविद्यालय के सभागार में सम्मान के साथ न्यूट्रिशन का वितरण किया गया।
महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर सविता भरद्वाज ने कहा कि टीबी मरीज़ हमारे ही समाज के है। और हमारे आसपास के रहने वाले लोग हैं । जिनसे दूरी बनाने की बजाय इन्हें अपनापन महसूस कराने कि आवश्यकता है ये हमारे ही बिच के लोग हैं।इन का उत्साह और मनोबल बढ़ाने कि आवश्यकता है , प्राचार्य ने कहा पोषण सहायता तो एक मनोबल बढ़ाने का और उन के साथ जुड़ने का एक माध्यम है। प्राचार्य ने कहा कि यदि हम ऐसा करते हैं तो वह दिन दूर नहीं जो प्रधानमंत्री 2025 तक टीबी मुक्त भारत का सपना देखे हैं वह सपना 2025 में अवश्य पूर्ण होगा। बस जरूरत है इसके लिए आगे आकर पहल करने का।
जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथिलेश सिंह ने बताया कि इस के पूर्व भी महाविद्यालय द्वारा गोद लेने के लिए कार्यालय से सूचि मांगी गई थी।जिसको हम लोगों ने प्राचार्य को सूचि प्राप्त कराया था। राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा स्पष्ट कहा गया है कि जब तक गोद लिए गए टी बी मरीजों का ईलाज चलेगा तब तक उन मरीजों को पोषण सहायता हम लोगो द्वारा दिया जाता रहेगा। डाक्टर मिथिलेश सिंह द्वारा बताया गया कि राजकीय महिला महाविद्यालय में आए दिन टी बी जागरूकता कार्यक्रम, रैली इत्यादि होता रहता है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2022 से अब तक कुल 2137 क्षय रोग के मरीज हैं। जिनमें कुल अब तक गोद लिए गए मरीजों की संख्या 1108 है। गोद लेने वालों में राजकीय महिला महाविद्यालय कि प्राचार्या डाक्टर सविता भरद्वाज, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,जिला क्षय रोग अधिकारी, पीजी कॉलेज के प्रबंधक, राजकीय महिला महाविद्यालय के शिक्षक गण के साथ अन्य कई संभ्रांत लोगों ने टीबी मरीजों को गोद लेकर प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने का काम कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम में राजकीय महिला महाविद्यालय गाजीपुर के शिक्षक डाक्टर निरंजन कुमार यादव, डाक्टर संतान कुमार राम, डाक्टर शिव कुमार डाक्टर रामनाथ केसरवानी, डाक्टर इकबाल खान, डाक्टर आनन्द चौधरी, डाक्टर शिवानी तथा महाविद्यालय के सभी कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित थे। वहीं जिला क्षयरोग विभाग के डी पी पी एम सी अनुराग कुमार पांडे,एस टी एस सुनील कुमार वर्मा , एस टी एल एस वेंकटेश प्रसाद शर्मा ,डी ई ओ / एकाउंटेंट संजय सिंह यादव ,अलीम अंसारी उपस्थित थे।
गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र गाज़ीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर क्लीन इंडिया 2.0 का शुभारंभ लंगरपुर स्थित समाज कल्याण विभाग के सहयोग से पूर्वांचल डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा संचालित आश्रम केंद्र से शनिवार को हुआ। स्वच्छता के इस महा अभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, सुनील सिंह प्रतिनिधि पूर्व केंद्रीय रेल राज्यमंत्री, दर्शन सिंह सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी, पंकज राय समाजसेवी, शालीन राय समाजसेवी, पारस और खुशबू वर्मा अभिमन्यु सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर एक रैली भी निकाली गई। नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने बताया कि यह अभियान 1 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 31 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक वेस्ट मटेरियल को एकत्रित किया जाएगा। इस अभियान में जिला प्रशासन, स्वयंसेवी संगठनों, पुलिस विभाग, व्यापार मंडल, स्वास्थ्य विभाग, रेलवे, होमगार्ड, शिक्षा विभाग, एनएसएस, एनसीसी, भारत स्काउट गाइड, युवा मंडलों आदि का सहयोग लिया जाएगा।
गाजीपुर। विशेष सड़क सुरक्षा रैली अभियान शनिवार को राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग से प्रारम्भ किया गया। रैली को सहायक सम्भागीय परिवान अधिकारी श्रीराम सिंह एंव एसपी सिटी गोपी नाथ सोनी ने संयुक्त रूप हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिसमें बेसिक शिक्षाधिकारी, यातायात निरीक्षक सुशील मिश्रा, तेज सिंह मोटर ट्रेनिग स्कूल के प्रबन्धक अरविन्द सिंह, प्रधानाचार्य रा0बा0ई0 कालेज के व्यक्ति उपस्थिति रहे। रैली के दौरान सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध मेें विशेष जानकारिया दी गयी। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए राईफल क्लब कचहरी पहुचकर समाप्त हुआ।
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हुई समीक्षा बैठक
गाजीपुर। 10 साल से 19 साल तक के किशोर और किशोरियों में एनीमिया से बचाव के लिए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जाता है। जिसको लेकर आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार की अध्यक्षता में जनपद के समस्त ब्लॉकों से आए हुए बीपीएम, आरबीएसके टीम के साथ ही सीडीपीओ के साथ समीक्षा बैठक किया गया। इस समीक्षा बैठक में एनआई के लोग भी शामिल रहे।
प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि पिछले 2 साल से कोरोना के चलते राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम जो बंद था। यह योजना सभी विद्यालयों में आने वाले किशोर और किशोरियों को लेकर चलाया जाता है। लेकिन स्कूल बंद होने के कारण योजना बंद थी। लेकिन अब एक बार फिर से इस योजना का शुरुआत हुआ है। जिसको लेकर अब तक के हुए कार्यों की समीक्षा बैठक किया गया है। साथ ही आने वाले समय में और कितना बेहतर किया जा सकता है इसके बारे में भी रणनीति बनाई गई। उन्होंने बताया कि जनपद में यह कार्यक्रम सभी ब्लाको में संचालित किया जा रहा है।
एनआई की सुनीता सिंह ने बताया कि किशोर और किशोरियों को स्वस्थ रहने के लिए तीन बातें अपनाने जरूरी है । जिसमें एनीमिया से बचाव के लिए 10 साल से 19 साल की किशोरी जो हर हफ्ते आगनबाडी से मिलने वाली आयरन की एक नीली गोली और 6 माह पर एक बार पेट के कीड़े मारने की दवाई एल्बेंडाजोल का सेवन अवश्य करें। इसके अलावा प्रतिदिन संतुलित पौष्टिक भोजन जैसे अनाज, दालें ,हरी पत्तेदार सब्जियां ,फल व मांसाहारी है तो मीट,अंडा, मछली खाएं और खूब पानी पिए । साथ ही विटामिन सी युक्त आंवला नींबू इत्यादि का प्रयोग करें। और रोजाना खेलकूद भी करती रहें।
उन्होंने बताया कि बच्चों को एनीमिया यानी खून की कमी से बचाने के लिए हर हफ्ते एक आयरन की गोली अवश्य दें। साथ ही स्कूल में नामांकन 5 साल से 9 साल के सभी बच्चों को आईएफए की गुलाबी गोली और 10 साल से 19 साल के सभी बच्चों को आईएफए की नीली गोली देने के लिए सप्ताहिक रूप से 1 दिन सुनिश्चित करें। सभी बच्चों को हर हफ्ते दी जाने वाली आईएफ़ए की गोली खाने के लिए प्रेरित करें। कक्षा 6 वीं से 12वीं के सभी बच्चों को आईएफए की नीली गोली दे। बच्चों को मध्यान्ह भोजन के बाद आईएफ ए की गोली दे। मध्यम और गंभीर रूप से एनीमिक वाले बच्चों की पहचान करें और उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर करें। छात्रों को आईएफए की गोली और संतुलित आहार के लाभ के बारे में भी उन्हें समय-समय पर जागरूक करते रहे।
इस कार्यक्रम में डीपीएम प्रभुनाथ, एबीएसए अविनाश राय के साथ ही सभी ब्लॉकों की सीडीपीओ, एबीएसए ,बीपीएम के साथ ही आरबीएसके और आरकेएसके टीम के डॉक्टर की टीम रही।
गाजीपुर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तृतीय चरण का उद्घाटन शनिवार को सुबह 10 बजे जिला चिकित्सालय गोराबाजार परिसर से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एंव डा0 आनन्द मिश्रा प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज ने आशा/आगनबाडी रैली, फॉगिंग, सेनेटाईजेशन, एण्टीलार्वा छिड़काव वाहनो को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, स्वास्थ्य कर्मियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान जनपद में 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस के साथ ही दस्तक अभियान भी चलाया जायेगा। यह अभियान प्रत्येक वर्ष चलता है। इस हेतु इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एंव अन्य सहयोगी विभाग, आशा, आगनवाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से शहरी/ग्रामीण क्षेत्रो के लोगो को घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार के माध्यम से बिमारियों के रोकथाम के लिए जागरूक किया जायेगा, जिससे संचारी रोगो से लोगो को ग्रसित होने से बचाया जा सकेगा। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई पर बेहद ध्यान देने को कहा। उन्होने कहा कि दस्तक अभियान 7 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक जनपद में चलाया जायेगा। ऐसे में जे0ई0, ए0ई0एस0 तथा अन्य संचारी व विषाणु जनित रोगो के दृष्टिगत किसी प्रकार की लापरवाही कत्तई न बरती जाये। उन्होने कहा कि सभी विभाग मिलकर इंसफेलाईटिस, मलेरिया,डेंगू, चिकनगुनियां, कालाजार, डायरिया आदि संचारी रोगो से जुडे़ आशंकाओ को देखते हुए अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए युद्ध स्तर पर लगकर इस अभियान को सफल बनायेंगे तथा बनाये गये माइक्रोप्लान के तहत अपने-अपने कार्याे को मूर्त रूप प्रदान करेगे। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग एंव उसके साथ अन्य विभागो के द्वारा समन्वय स्थापित कर गॉव-गॉव मे लोगो को बिमारियों के बारे मे जागरूक किया जायगा और उन्हे दवाएॅ मुहैया करायी जायेगी तथा अन्य रोगो से ग्रसित जरूरतमंदो को भी चिन्हित करते हुए उन्हे इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। जनपद के शहरी/ग्रामीण क्षेत्रो में नगर पालिका एंव नगर पंचायत विभाग द्वारा साफ-सफाई, सैनिटाईजेशन, एण्टीलार्वा का छिड़काव, पीने के पानी में क्लोरीन की गोली का प्रयोग के साथ नालियो/नालो की सफाई, हैण्ड पंम्पो का चिन्हिकरण, झाड़ियो की कटाई, पशुओ एवं सुअर बाड़े के स्थानो पर साफ-सफाई एंव कीटनाशक दवाओ का छि़ड़काव किया जायेगा। तालाब व नालियों में एण्टीलार्वा का छिड़काव तथा कूड़े का निस्तारण ठीक ढंग से किया जाये। उन्होने कहा कि दस्तक अभियान में निगरानी समिति अपने-अपने क्षेत्रो की आशा एवं आगनवाड़ी कार्यकत्री को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी। उन्होने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक जनमानस के लिए बेहद आवश्यक है। इसके लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत हमारी आशा, आगनवाड़ी बहने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो के प्रत्येक परिवारो मे जाकर उन्हे जागरूक करेगीे तथा उनके स्वास्थ की जानकारी लेते हुए रोग से ग्रसित लोगों को दवाए उपलब्ध कराते हुए जरूरत पड़ने पर उन्हे अस्पताल मे भी भर्ती करायेगी। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 उमेश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 राजेश सिंह, आशा, आगड़वाडी कार्यकत्री, स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।