All posts by tiwarishivpratap

मिशन शक्ति 5.0 के तहत किया गया कन्या पूजन

मिशन शक्ति 5.0 के तहत किया गया कन्या पूजन

गाजीपुर। मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज (5.0) के अंतर्गत
महिला कल्याण विभाग जनपद में जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला प्रोबेशन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में मंगलवार को हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम के द्वारा कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय महुआबाग पर किया गया। इस दौरान महिला कल्याण विभाग जनपद गाजीपुर द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु उन्हें प्रेरित किया गया। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार स्वरूप स्टेशनरी के सामान में कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, स्केल,एवं फल की टोकरी आदि सामान दिया गया एवं कन्याओं को हलवा,पूरी,सब्जी भी खिलाई गई साथ ही वहां पर आए लोगों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के बारे में जागरूक किया गया एवं मिशन शक्ति के उद्देश्यों के बारे में बताया गया।

उक्त कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव एवं महिला कल्याण एवं बाल पुष्टाहार विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी एवं बच्चियों के अभिभावक उपस्थित रहेl

किक बॉक्सिंग में शाह फ़ैज़ स्कूल का जलवा 

नेशनल जूनियर किक बॉक्सिंग में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल का जलवा 

गाजीपुर। जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 22 से 27 सितंबर तक डॉक्टर वाई एस परमार औद्योगिक वानिकी विश्वविद्यालय नौनी सोलन हिमाचल प्रदेश में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से लगभग 900 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया ।

विभिन्न राज्यों से आए हुए खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। इस प्रतियोगिता में जिले के शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल से दो खिलाड़ियों ने भी अलग-अलग भारवर्ग में प्रतिभाग किया । जिसमें कोच एवं नेशनल रेफरी देवेंद्र प्रजापति तथा टीम मैनेजर आमना उबैद के सहयोग से खुशी यादव फुल कॉन्टैक्ट-60किलो भारवर्ग में रजत पदक और अर्पिता कुमारी फूल कांटेक्ट में-56किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर अपने जिले एवं विद्यालय का नाम रोशन किया।

उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी , निदेशिका डॉ मीना अदहमी एवं प्रधानाचार्य इकरामुल हक ने मंगलवार को कोच एवं बच्चों को उनके कार्यों के लिए बधाई दिया तथा भविष्य में और ऊंचाइयों को स्पर्श करने की शुभकामनाएं दी।

आज की युवा पीढ़ी के सामने करियर विकल्पों की अनेक राहें खुली:अमर सिंह

विज्ञान, तकनीक, चिकित्सा और प्रबंधन के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा और योग भी अब एक महत्वपूर्ण कैरियर क्षेत्र: अमर सिंह

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार में पूर्व शोध प्रबन्ध प्रस्तुत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी महाविद्यालय के अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ तथा विभागीय शोध समिति के तत्वावधान में महाविद्यालय के सेमिनार हाल में सम्पन्न हुई, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त संगोष्ठी मे विज्ञान संकाय के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विषय के शोधार्थी अमर सिंह ने अपने शोध प्रबंध शीर्षक “ए स्टडी ऑफ कॉलेज गोइंग गर्ल्स टू एडॉप्ट फिजिकल एजुकेशन एंड योगा एज कैरियर” नामक विषय पर शोध प्रबन्ध व उसकी विषय वस्तु प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी के सामने करियर विकल्पों की अनेक राहें खुली हुई हैं। विज्ञान, तकनीक, चिकित्सा और प्रबंधन के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा और योग भी अब एक महत्वपूर्ण करियर क्षेत्र बनते जा रहे हैं। विशेषकर स्वास्थ्य जागरूकता के इस दौर में योग और शारीरिक शिक्षा का महत्व न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य तक सीमित है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के स्वास्थ्य निर्माण से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। आज की युवा पीढ़ी के सामने करियर विकल्पों की अनेक राहें खुली हुई हैं। विज्ञान, तकनीक, चिकित्सा और प्रबंधन के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा और योग भी अब एक महत्वपूर्ण करियर क्षेत्र बनते जा रहे हैं। विशेषकर स्वास्थ्य जागरूकता के इस दौर में योग और शारीरिक शिक्षा का महत्व न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य तक सीमित है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के स्वास्थ्य निर्माण से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। प्रस्तुत अध्ययन गोरखपुर जनपद की विभिन्न महाविद्यालयों की 485 छात्राओं पर आधारित है। इसमें हमने यह जानने का प्रयास किया कि छात्राएँ किस हद तक शारीरिक शिक्षा और योग को अपने भविष्य के करियर के रूप में अपनाने के लिए इच्छुक हैं। शोध से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं , अधिकांश छात्राएँ मानती हैं कि योग और शारीरिक शिक्षा से उन्हें न केवल रोजगार मिलेगा बल्कि आत्मिक संतोष और समाजसेवा का अवसर भी मिलेगा। परिवार और समाज की सोच, रोजगार अवसरों की उपलब्धता तथा सामाजिक मान्यताएँ इस निर्णय को गहराई से प्रभावित करती हैं। कुछ छात्राओं ने यह भी बताया कि रूढ़िवादी धारणाएँ और सीमित नौकरी अवसर उनके मार्ग में बाधा उत्पन्न करते हैं। यदि हमारी शिक्षण संस्थाएँ और सरकार इस दिशा में सकारात्मक पहल करें जैसे व्यावसायिक प्रशिक्षण, करियर काउंसलिंग और रोजगार अवसर उपलब्ध कराएँ तो निश्चय ही हमारी बेटियाँ इस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान कर सकती हैं। अंत में यह कहना ठीक रहेगा कि योग और शारीरिक शिक्षा केवल करियर का विकल्प नहीं हैं, बल्कि यह जीवन जीने की एक शैली है। हमारी छात्राएँ जब इसे अपनाएँगी तो वे न केवल अपने लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक स्वस्थ और सशक्त भविष्य का निर्माण करेंगी। प्रस्तुतिकरण के बाद विभागीय शोध समिति, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ व प्राध्यापकों तथा शोध छात्र-छात्राओं द्वारा शोध पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए जिनका शोधार्थिनी सोनम सिंह ने संतुष्टिपूर्ण एवं उचित उत्तर दिया। तत्पश्चात समिति एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शोध प्रबन्ध को विश्वविद्यालय में जमा करने की संस्तुति प्रदान किया। इस संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफे० (डॉ०) जी० सिंह, शोध निर्देशक डॉ० अनुराग सिंह एवं शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ लवजी सिंह, प्रोफे०(डॉ०) सुजीत कुमार सिंह, प्रोफे०(डॉ०) अरुण कुमार यादव, डॉ० रामदुलारे, डॉ० अशोक कुमार, प्रोफे०(डॉ०) संजय चतुर्वेदी, डॉ० ओमदेव सिंह गौतम, प्रदीप सिंह एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा शोध छात्र छात्रएं आदि उपस्थित रहे। अंत में डॉ० लवजी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा संचालन अनुसंधान एवं विकास प्रोकोष्ठ के संयोजक प्रोफे०(डॉ०) जी० सिंह ने किया।

धोखाधड़ी के शिकार हुए व्यक्ति के पैसे मिले वापस, साइबर सेल को बोला धन्यवाद

गाजीपुर। साइबर सेल और जंगीपुर पुलिस ने बैजनाथ गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता निवासी ग्राम वार्ड नंबर 10 शास्त्रीनगर थाना जंगीपुर का यूपीआई से फ्रॉड हुए 655000 वापस कराया। पीड़ित बैजनाथ के द्वारा साइबर सेल व थाना पर यूपीआई से 6 लाख 55 हजार रूपये फ्रॉड होने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी साइबर के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपद के साइबर सेल प्रभारी शिवाकांत मिश्रा/मय टीम व थाना जंगीपुर पुलिस के सयुक्त योगदान से आवेदक के 6 लाख 55 हजार रूपये वापस कराये गयें। रुपये मिलने के बाद पीड़ित ने साइबर सेल और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। साइबर सेल प्रभारी शिवकांत मिश्रा ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी सूरत में ओटीपी शेयर नहीं करे, अंजान लिंक, एप और बेबसाइट को नहीं खोलें नहीं तो आप सब भी फ्रॉड के शिकार बन सकते हैं। साइबर फ्रॉड के पैसे वापस करने वाली टीम में कांस्टेबल शिवम सिंह, कां, शुभम सिंह एवं कां, आलोक सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

दो दिवसीय स्वच्छता अभियान का जिला न्यायाधीश करेगे शुभारम्भ

दो दिवसीय स्वच्छता अभियान का जिला न्यायाधीश करेगे शुभारम्भ
गाजीपुर। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में सुविख्यात समाजसेवी, अध्यात्मिक सदगुरू पुज्य सतपाल महाराज की प्रेरणा व पुज्य वीभू महाराज के मार्ग दर्शन में विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 27 व 28 सितम्बर 2025 तक पूरे भारत वर्ष मे भारत सरकार की स्वच्छता को लेकर सेवा पखवाड़ा के तहत दो दिवसीय स्वच्छ भारत मिशन चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में मानव उत्थान सेवा समिति श्रीहंस योग आश्रम गााजीपुर के तत्वाधान में आज 27 सितम्बर को प्रभारी महात्मा सुखियानन्द, महात्मा सांध्वी दयावंती बाई, आरती बाई, अधिवक्ता गोपाल जी लाल श्रीवास्तव, डीजीसी कृपाशंकर राय, किशोर यादव, उमेश सिंह सहित दर्जनो प्रेमी भक्तगण स्वच्छता सेवा के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अभियान का शुभारम्भ विनोद अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका, गाजीपुर, जयप्रकाश जिला संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सह संघचालक सुभाष, श्रीराम कुमार एडीजीसी, वरिष्ठ अधिवक्ता सीताराम व उमरावती, फूलमती देवी किया गया।

यात्रा का संचालन डा. संतोष यादव ब्लाकप्रमुख प्रतिनिधि सादात ने किया। महात्मा जी ने बताया कि यह स्वच्छता अभियान आश्रम से प्रारम्भ होकर महुआबाग चौराहे तक चलाया गया और रास्ते मे शनि मंदिर, श्रीदुर्गा पण्डाल, मंदिरो व आपियम गेट के लगे कुडा कचरो की सफाई अभियान के माध्यम से हमारे पूज्य महाराज सतपाल का कहना है कि भारत तभी विकसित होकर विश्वगुरू बनेगा जब हर भारतवासी अपने मन बचन और कर्म को स्वच्छ करते हुए पूरे भारत माता को स्वच्छ बनाये

और इस स्वच्छता के माध्यम से अपने मन व हृदय को स्वच्छ बनाने और दूसरे के प्रति स्चच्छ भावना को जन्म दिया जाये जिससे हमेशा समरसता व सहयोग की भावना समाज मे कायम रहे, इसके साथ ही समाज में स्वच्छता अभियान में उन्होने आगे बताया कि 28 सितम्बर को भी और बृहद स्वच्छता अभियान यात्रा प्रातः 7 बजे से चलाया जायेगा जिसमे केन्द्र से राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानन्द एवं मानव सेवा संघ के निदेशक ओमप्रकाश यादव प्रतिभाग लेगे। इसका शुभारम्भ जिला न्यायाधीश धमेन्द्र पाण्डेय करेगे।

साइबर सेल और थाना पुलिस ने साइबर ठगी के पाँच लाख रुपए वापस कराए

गाजीपुर। जनपद में साइबर अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। साइबर सेल द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है फिर भी साइबर अपराधियों के झांसे में आकर लोग ठगी का शिकार होते जा रहे हैं। ऐसी ही घटना राजकुमार राजभर पुत्र तेजू राजभर ग्राम उरहा, जगदीशपुर थाना कासिमाबद के साथ हुआ। पीड़ित के द्वारा साइबर सेल व थाना पर यूपीआई से 5 लाख रूपये फ्रॉड कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी साइबर के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपद के साइबर सेल प्रभारी शिवाकांत मिश्रा/मय टीम व थाना कासिमाबाद के सयुक्त योगदान से पीड़ित के 5 लाख रूपये (5,00,000) रूपये वापस मिले। रुपये मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस मामले को देखते हुए जनपद के साइबर सेल प्रभारी शिवकांत मिश्रा ने एक बार फिर लोगों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी सूरत में ओटीपी शेयर नहीं करे, अंजान लिंक, एप और बेबसाइट को नहीं खोलें।

विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने सौंपा एसपी को ज्ञापन, किया कार्यवाही की मांग

गाजीपुर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की टीम ने पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा को गुरुवार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से टीम मांग किया कि धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर तेज़ ध्वनि से न बजें, माता दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय डीजे पर अश्लील गानों को पूर्ण रूप से रोका जाए साथ ही डांडिया नाइट कार्यक्रमों में हिंदू विरोधी व अश्लील गानों की प्रस्तुति पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाया जाए। इसके साथ ही सदर एडीएम को पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी ली गई तथा असामाजिक तत्वों द्वारा आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रमों पर विधि अनुसार कार्रवाई की माँग की गई।

इस अवसर पर विहिप प्रांत सह सेवा प्रमुख दिनेश चंद्र पाण्डे, जिला अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, जिला मंत्री विनीत सिंह, जिला सहमंत्री ओमप्रकाश पाण्डेय, जिला संयोजक रविराज, नगर अध्यक्ष अनुराग चौहान, नगर उपा अध्यक्ष रामाशीष, मनोज जयसवाल, मनोज बिंद, ओमकार वर्मा, जिला अध्यक्ष विश्वहिंदू महासंघ विनोद, सदर गौ रक्षा प्रमुख लक्ष्मण, बजरंग दल राजन सिंह, नगर सह संयोजक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

महिला पीजी कॉलेज की छात्राओं ने चलाया वृहद स्वच्छता कार्यक्रम

गाजीपुर। बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत बृहद स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया । छात्राओं ने पुस्तकालय और वाचनालय में झाड़ू लगाकर साफ सफाई की एवं स्वच्छता संबंधी नारे लगाकर जागरूकता फैलाई। तत्पश्चात सावित्रीबाई फूले सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस आयोजित किया गया।

जिसमें प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही अंतरा, सोनाली एवं शालिनी ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत गाया। तत्पश्चात संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता ने छात्राओं को संबोधित किया एवं युवाओं में नैतिक ज्ञान के महत्व को उजागर करते हुए कहा कि नैतिकता विद्यार्थी जीवन में व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम अधिकारी डा ओम शिवानी ने राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा चलाए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रमों की उपयोगिता के बारे में चर्चा की । इसी दौरान स्वयंसेविका शांति एवं उसके समूह द्वारा नशा उन्मूलन तथा ट्विंकल एवं उसके समूह द्वारा महिलाओं में पोषक आहार का महत्व विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों में सक्रिय भाग लेकर अपने व्यक्तित्व का विकास करने की प्रेरणा दी ।

धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनीष सोनकर द्वारा किया गया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामनाथ एवं डॉ नेहा के निर्देशन में मंच संचालन स्वयंसेविका शुमाइला ने किया । कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ शैलेंद्र यादव, डॉ शिव कुमार, डॉ पीयूष सिंह, डॉ गजनफर आदि प्राध्यापकगण सहित राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राएं उपस्थित रहीं ।

इंग्लैंड अवार्ड से सम्मानित हुई डाॅ० उरूज फात्मा और शीर्ष दीप

वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सलेंस, इंग्लैंड अवार्ड से सम्मानित हुई डाॅ० उरूज फात्मा और शीर्ष दीप

गाजीपुर। नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्टस (निफा) द्वारा रजत जयंती के उपलक्ष्य में 21 से 23 सितम्बर 2025 तक 3 दिवसीय सम्मान समारोह का आयोजन 2 राज्यों में हुआ! जिसमें 3 दिवसीय रजत जयंती सम्मान समारोह में 21 सितम्बर को एक दिवसीय दिल्ली के भारत मंडपम तथा 2 दिवसीय हरियाणा के करनाल जिले में गोल्डन मूवमेंट आयोजित हुआ। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि हरविंदर कल्याण अध्यक्ष विधानसभा हरियाणा, वर्ल्ड रिकॉर्ड एक्सलेंस, इंग्लैंड के वाइस प्रेसिडेंट संजय पंजवानी व जापान, मोरिशस और इंग्लैंड से आए अतिथियों द्वारा पूरे देश के समाजसेवियों के साथ गाजीपुर जनपद के जीवन रक्षक फाउंडेशन के संस्थापक शीर्ष दीप शर्मा और सचिव डाॅ० उरूज फात्मा को दिल्ली और हरियाणा में “वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड” और “यंग कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

जीवन रक्षक फाउंडेशन की सचिव डाॅ० उरूज फात्मा सामाजिक कार्यों में योगदान, महिलाओं को शिक्षा और करियर के लिए प्रेरित करने, चुनौतियों से निपटने में सहायता प्रदान करने, रक्तदान को बढ़ावा देने और अन्य पर्यावरणीय स्थिरता पहलों के साथ-साथ वृक्षारोपण अभियानों का नेतृत्व करने के लिए और शीर्ष दीप शर्मा को 50 बार रक्तदान करने व हजारों जरूरतमंद लोगों को रक्त मुहैया कराने के लिए सम्मानित किया गया। अतिथियों नें समाज सेवा तथा रक्तदान के लिए गाजीपुर के इन दोनों युवाओं को दो पुरस्कारों वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सलेंस इंग्लैंड सार्टिफिकेट तथा यंग कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड का स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया। कार्यक्रम निफा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दुबे रेणुकूट व सचिव राजीव गोयल की देख रेख मे संपन्न हुआ। शीर्ष दीप शर्मा और डाॅ० उरूज फात्मा ने कहा कि इस सम्मान का श्रेय अपने परिवार और पूरी टीम को देते है। जो सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरणा देते है और सदैव सहयोग करते है। साथ ही दोनों नें निफा के फाउंडर चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नु, निफा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दूबे व प्रदेश सचिव ई० राजीव गोयल का धन्यवाद ज्ञापित किया।

बच्ची की गवाही पर पिता को आजीवन कारावास

बच्ची की गवाही पर पिता को आजीवन कारावास
गाजीपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय प्रथम शक्ति सिंह की अदालत ने एक अभियुक्त को आजीवन कारावास व 1 लाख रूपये आर्थिक दण्ड की सजा सुनायी। इसकी जानकारी देते हुए अपर जिला शासकीय अधिववक्ता नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि थाना बरेसर में अभियुक्त सत्येन्द्र राम शराब पीने के लिए अपने पत्नी बिन्दू देवी से पैसा मांगने को लेकर हुए विवाद में 8 अप्रैल 2022 को फावड़े के बेत, खुर्पी पीढ़ा से हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शी के रूप मे अभियुक्त की 6 वर्षीय पुत्री निधी के बयान पर न्यायालय ने मंगलवार को सत्येन्द्र राम को आजीवन कारावास व एक लाख रूपये के अर्थ दण्ड की सजा सुनायी। जुर्माने की राशि उनके तीन बच्चो के बांटने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बच्चो के मां की मृत्यु हो जाने व पिता को आजीवन कारावास की सजा हो जाने से इनके पालन पोषण के लिए जिलाधिकारी गाजीपुर को निर्देश दिया कि इन तीनो बच्चो के परवरिश के लिए सरकारी योजनाओ का लाभ देकर उनके शिक्षा व पालन पोषण की व्यवस्था किया जाए।