All posts by tiwarishivpratap

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में तिरंगा को लेकर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन

गाजीपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जनपद के सभी विभागों को कार्य योजना दी गई है। जिसके तहत प्रत्येक दिन में अलग-अलग उन विभागों के द्वारा तिरंगा से संबंधित कार्यक्रम कराना है। इसी कड़ी में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा जनपद को भी हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर झंडा संहीता के नियमों का अनुपालन करते हुए 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक दिवस में झंडारोहण करने हेतु निर्देश दिए गए है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि शासन से मिले निर्देश के अनुसार 10 से 13 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा बच्चों के उत्सव की भावना पैदा करने के लिए तिरंगा विषय पर बच्चों के लिए एक ड्राइंग प्रतियोगिता सहित कई तरह के कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। जिसको लेकर विभाग ने कार्य योजना बना दिया है । और उस पर 10 अगस्त से ही कार्य चल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर तिरंगा पर ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही 11 अगस्त को झंडा गीत का गायन प्रभात फेरी, 12 अगस्त को झंडा गीत का स्वर ज्ञान ,13 अगस्त को झंडा गीत के साथ प्रभात फेरी स्कूल के बच्चों के साथ और इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों द्वारा राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का गायन का कार्यक्रम है। 14 अगस्त को छात्र छात्राओं का स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों की वेशभूषा में प्रभात फेरी ,15 अगस्त को राष्ट्रीय तिरंगा का घर सहित कार्यालय केंद्रों पर झंडारोहण एवं 17 अगस्त को समाज के विभिन्न व्यवसाय तथा डॉक्टर ,नर्स ,व्यवसायी, कृषक ,आशा बहुएं, अधिवक्ता, शिक्षक, स्वच्छता ग्रही आदि की प्रचलित करने वाली वेशभूषा में हम सब एक हैं कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।

महिला पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की वर्तमान शैक्षिक सत्र 2022-23 की स्नातक बीए/बीएससी प्रथम वर्ष, प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। प्रवेश काउंसिलिंग 16 अगस्त से प्रातः 10 बजे से महाविद्यालय की मुख्य हाल में प्रारंभ होगी। 16 अगस्त को बीएससी की मेरिट रैंक 1 से लेकर 100 तक तथा 17 अगस्त को मेरिट रैंक 101 के ऊपर की सभी छात्राएं अपने प्रवेश काउंसलिंग के लिए उपस्थित हों सकेंगी। बी ए प्रथम वर्ष के लिए 1 से लेकर 100 रैंक तक 16 अगस्त; 101 से लेकर 200 रैंक तक 17 अगस्त; 201 से लेकर 300 रैंक तक 19 अगस्त; 301 से लेकर 400 रैंक तक 20 अगस्त; 401 से 500 रैंक तक 22 अगस्त; 501 से 600 रैंक तक 23 अगस्त तक; एव 601 से 700 रैंक तक 24 अगस्त तक एक 701 से ऊपर तक की सभी छात्राएं 25 अगस्त को महाविद्यालय में अपने हाई स्कूल, इंटरमीडिएट के अंक पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो आदि वांछित मूल प्रमाण पत्रों एवं उनकी एक छाया प्रति के साथ महाविद्यालय में प्रवेश के लिए पूर्वाहन 11 बजे उपस्थित हो।

सभी छात्राओं को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्रवेश की सूचना रैंक एवं तिथि वार भी प्रेषित की जा चुकी है।छात्राएं एवं अभिभावक महाविद्यालय नोटिस बोर्ड पर चस्पा सूची से भी अपनी मेरिट रैंक/प्रवेश तिथि पता कर सकते हैं। उक्त जानकारी महिला पीजी कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ शिवकुमार ने दी।

एडीएम और नपा अध्यक्ष ने किया तिरंगा यात्रा को रवाना


गाजीपुर। आजादी के 75वीं वर्षगांठ के पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत स्वतंत्रता सप्ताह एवं ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम के आयोजन को भव्य रूप से मनाये जाने हेतु तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ राईफल क्लब से किया गया। गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं उपजिलाधिकारी वीर बहादुर ने तिरंगा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली में व्यापार मण्डल, रोटरी क्लब, रेडक्रास सोसाइटी, नगर पालिका परिषद के अधिकारी/कर्मचारीगण, नेहरू युवा केन्द्र के वालेन्टियर एवं नगर के परिषदीय विद्यायलो के बच्चो द्वारा प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने हाथो मे तिरंगा झण्डा लेकर देश भक्ति के गगनभेदी नारो के साथ पूरे जोश के साथ आगे बढ़ते गये।
तिरंगा रैली राईफल क्लब से सांसद तिराहा, सिचाई विभाग चौराहा, बड़ी बाग चुंगी, लंका, दुर्गा चौक से महुआबाग होते हुए अफीम फैक्ट्री से राईफल क्लब कलेक्ट्रेट पर आकर समाप्त हुई। तिरंगा रैली के उपस्थित लोगो, कर्मचारीगण एंव छात्र-छात्राओ मे देश भक्ति उत्साह देखने को मिल रहा था। इस दौरान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि आगामी 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह एवं 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम का भव्य आयोजन करे। उन्होने उपस्थित लोगो का आवाह्न करते हुए स्वाधीनता दिवस के दिन ‘हर घर मे तिरंगा‘ फहराने की अपील करते हुए पास-पड़ोस, क्षेत्र, गॉव, नगर में भी लोगो को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होने कहा कि आज इसी भावना के साथ आप लोग अपने-अपने घरो में जाकर आस-पास पड़ोस में लोगो को भी स्वाधीनता दिवस की 75वी वर्ष गांठ के अवसर पर झण्डा रोहण करते हुए राष्ट्र के प्रति देश भक्ति की भावना को जागृत करेगंे तथा अपने देश की आन, बान और शान को कायम रखते हुए इस तिरंगे को कभी भी झुकने नही देगे।

यह पदयात्रा देश में सत्ता परिवर्तन करने में पूरी तरह सहायक होगी:मन्नू अंसारी

इस देश के धर्म निरपेक्ष स्वरूप की रक्षा के लिए भाजपा सरकार को बेदखल करना जरूरी –मन्नू अंसारी


गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर अगस्त क्रांति के अवसर पर 9 अगस्त को सरजू पांडे पार्क से आरंभ हुई देश बचाओ देश बनाओ पदयात्रा गुरुवार को तीसरे दिन रेवतीपुर से दिलदार नगर के लिए लोकतंत्र और संविधान बचाने के संकल्प के साथ रवाना हुई।
यात्रा आरंभ होने के पूर्व स्थानीय छात्राओं ने राखी बांधकर उनके सफल यात्रा के लिए अपनी तरफ से शुभकामना व्यक्त किया। इस पदयात्रा को विधायक मन्नू अंसारी और रामधारी यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पदयात्रा “रोजी रोटी दे न सके जो, वह सरकार निकम्मी है, जो सरकार निकम्मी है वह सरकार बदलनी है ” और “जब से भाजपा सरकार आयी है, कमर तोड़ मंहगाई है “के नारे के साथ आगे बढ़ी। विधायक मन्नू अंसारी ने यात्रा आरंभ होने के पूर्व आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में इस देश की गंगा जमुनी तहजीब, इस देश का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप और गरीबों को मिलने वाला सामाजिक न्याय खतरे में है। यह सरकार लगातार घृणा और नफ़रत की राजनीति कर रही है। एक दूसरे को आपस में लड़ाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने में मशगूल हैं। उसका समाज की बुनियादी सवालों से कुछ भी लेना देना नहीं है। गरीब के रोजी रोटी के सवाल पर भाजपा सरकार पूरी तरह मौन है। उन्होंने पदयात्रियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आपका यह संघर्ष बेमिसाल है, आपका यह संघर्ष आपकी यह पदयात्रा देश में सत्ता परिवर्तन करने में पूरी तरह सहायक होगी।

इस पदयात्रा के नायक अभिषेक यादव ने जगह जगह पर आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रति वर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार नौजवानों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी इस योजना का पूरा तरह से मुखालिफत करती है। यह योजना नौजवानों के साथ धोखा है। खासकर पूर्वांचल के नौजवानों की फौज में सबसे ज्यादा भागीदारी रहती है। नौजवानों का फौज में जाने और वर्दी पहनने का सपना रहता है। वह फौज में जाकर देश की सेवा करना चाहता है लेकिन भाजपा ने नौजवानों के सपने को तोड़ने का काम किया है। यह सरकार अपना विरोध बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। विरोध करने वाले विरोधी दल के नेताओं को ईडी और सीबीआई लगाकर परेशान किया जा रहा है। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करना जरूरी। उन्होंने नौजवानों से एकजुट होकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान किया।
इस पदयात्रा में मुख्य रूप से राघवेन्द्र यादव, विकास यादव, ओमप्रकाश यादव,पारस नाथ पाठक, सुजीत कुमार, शिवशंकर यादव, गंगा,मटरू पहलवान, धर्मेंद्र यादव पकालू, अमित ठाकुर, संदीप यादव, अनिल यादव, आजाद राय, ,मटरू पहलवान, कृष्णानंद यादव, संदीप यादव सत्या, सुखपाल यादव,पंकज यादव, अरुण यादव आदि शामिल थे।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने निकाला तिरंगा यात्रा

गाजीपुर। आजादी के 75वीं वर्षगांठ के पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत स्वतंत्रता सप्ताह एवं ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम के आयोजन को भव्य रूप से मनाये जाने हेतु तिरंगा यात्रा के रैली का शुभारम्भ बुधवार को विकास भवन सभागार से किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने तिरंगा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली में विकास भवन, कलेक्टेªट एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा  प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने हाथो मे तिरंगा झण्डा लेकर देश भक्ति के गगनभेदी नारो के साथ पूरे जोश के साथ आगे बढ़ते गये। तिरंगा रैली विकास भवन से जिलाधिकारी आवास होते हुए कलेक्टेªट, अफीम फैक्ट्री, साई बाबा मन्दिर नवापुरा, शास्त्री नगर होते हुए विकास भवन पहुचकर समाप्त हुई। तिरंगा रैली के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों मे देश भक्ति उत्साह देखने को मिल रहा था। रैली के दौरान वे देश भक्ति गीत पर नाचते-गाते दिखे। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आगामी 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह एवं 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम का भव्य आयोजन करे। उन्होने उपस्थित लोगो का आवाह्न करते हुए स्वाधीनता दिवस के दिन ‘हर घर मे तिरंगा‘ फहराने की अपील करते हुए पास-पड़ोस, क्षेत्र, गॉव, नगर में भी लोगो को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आज इसी भावना के साथ आप लोग अपने-अपने घरो में जाकर आस-पास पड़ोस में लोगो को भी स्वाधीनता दिवस की 75वी वर्ष गांठ के अवसर पर झण्डा रोहण करते हुए राष्ट्र के प्रति देश भक्ति की भावना को जागृत करेगंे तथा अपने देश की आन, बान और शान को कायम रखते हुए इस तिरंगे को कभी भी झुकने नही देगे।

समीक्षा बैठक में डीएम नाराज, दिया निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी  सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत सभागार में निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने आवास विकास, सी एन डी एस जल निगम, जौनपुर, उ0प्र0 जल निगम ग्रामीण/शहरी, नगर पालिका/नगर पंचायत गाजीपुर, जमानियां,सादात,  लोक निमार्ण विभाग, आर ई एस, सिचाई निर्माण खण्ड वाराणसी, सी एल डी एफ, यू पी सिडको, यू पी पी सी एल वाराणसी, आजमगढ, उ0प्र0 प्रोजेक्ट कारपोरेशन, लि0 बलिया, आजमगढ, वाराणसी भदोही, देवकली पम्प कैनाल प्रखण्ड-प्रथम एंव द्वितीय एंव सी एण्ड डी एस जल निगम वाराणसी द्वारा कराये जा रहे कार्यो की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जानकारी लेने पर बताया गया कि जनपद में कुल स्वीकृत परियोजनाओ में 37 परियोजनाए पूर्ण हो चुकी तथा 276 परियोजनाओ पर पर निमार्ण कार्य गतिमान है। वर्ष 2021-22 मे कुल 93 परियोजनाओ को पूर्ण कर हैण्डओवर किया चुका है। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यो को मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य मे धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्ता पूर्ण  एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही की जाये। उन्होने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्याे में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारी उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0उमेश कुमार,  ए डी एस टी ओ शैलेन्द्र कुमार मिश्रा,  कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

15 अगस्त की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिया अधिकारियों को निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी एमपी सिंह कीे अध्यक्षता मे बुधवार को जिला पंचायत सभागार मे 15 अगस्त के दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कराने एवं भव्य आयोजन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियो के साथ बैठक हुई। बैठक मे जिलाधिकारी ने 15 अगस्त को निकाली जाने वाली प्रभातफेरी, एवं अन्य आयोजित होने वाले कार्यक्रमो. की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होने बताया कि प्रातः 7 बजे से 7.45 बजे तक स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जायेगी, जो नगर के विभिन्न क्षेत्रो होते हुए कलेक्ट्रेट पर समाप्त होगी। प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण तथा राष्ट्रगान होगा। तत्पश्चात स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियो/आश्रितो तथा शहीदो के परिजनो को सम्मानित किया जायेगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। नेहरू स्टेडियम गोराबाजार मे क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन किया जायेगा जिसका आयोजन क्रिड़ा अधिकारी द्वारा किया जायेगा। उन्होने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो के अमृत सरोवरो, ग्राम सचिवालयों पर ध्वजारोहण तथा प्रकाश की व्यवस्था की जायेगी। इसके साथ ही जनपद के प्रत्येक शासकीय कार्यालयों पर तिरंगा फहराने एंव प्रकाश की व्यवस्था का निर्देश दिया। साथ ही 11 से 17 अगस्त तक सभी ऐतिहासिक इमारतो/शहीद स्थलो एवं उनके मूर्तियो पर तिरंगा, प्रकाश की व्यवस्था का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। 15 अगस्त के दिन कलेक्ट्रेट एवं राइफल क्लब मे सेल्फी प्वाइन्ट बनवाने का निर्देश नाजिर कलेक्ट्रेट को दिया। समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला प्रोवेशन अधिकारी अपने -अपने सम्बन्धित संचालित वृद्धाश्रम एवं अन्य केन्द्रो पर ध्वजारोहण एवं मिष्ठान वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करायेगे। इसी प्रकार जनपद के स्वास्थ्य उपकेन्द्रो, आंगनवाड़ी केन्द्रो पर भी ध्वजारोहण का निर्देश दिया। साथ ही नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतो के मलिन बस्तीयों मे साफ सफाई एवं ध्वजारोण कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं े समस्त अधिकारीगण एवं कार्यक्रम से सम्बन्धित समस्त पटल सहायक उपस्थित थे।

मांगों को लेकर विद्युतकर्मियो ने दिया धरना, कहा….

विद्युतकर्मियो ने दिया धरना।


गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड द्युतीय आमघाट के प्रांगण में विद्युतकर्मियो के द्वारा बुधवार को विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें जिले के समस्त संविदा कर्मी, मीटर रीडर, कम्प्यूटर ऑपरेटर ने अपने मांगो एव नियमित मजदूरी को लेकर धरना दिया। इस दौरान विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने धरने को संबोधित करते हुवे बताया कि पिछले तीन महीने से मीटर रीडरों का मानदेय नही मिला है एव पिछले एक साल से किसी भी रीडरों का पीएफ एव ईएसआई नही कटा है जो कहि ना कहि मेसर्स स्टर्लिंग कंपनी भ्रस्टाचार में लिप्त हैं, जिसकी जांच सूबे के मुख्यमंत्री के साथ साथ पावर कारपोरेशन के चैयरमेन से विद्युत मजदूर पंचायत करवाएगा, ताकि हकीकत पता चले की इस गरीब मजदूरों का पैसा कौन मार रहा है। यही नही जिले में मेन्टेन्स का कार्य करवा रही भारत इंटरप्राइजेज का भी शिकायत मुख्यमंत्री से करना है जो गरीब संविदाकर्मियों का पिछले चार महीने से किसी के दस महीने का अभी तक मानदेय नही दिया है और ना ही किसी का पीएफ एकाउंट किसी संविदा कर्मी को दिया। जो जांच का विषय है।

वही जिलामंत्री विजयशंकर राय ने बताया कि इन गरीब मजदूरों का शोषण कंपनी एव विभागीय उच्चाधिकारियों द्वारा मिलकर किया जा रहा है और सरकार मौन धारण की हुई है जो सही नही है। जबकि इन्ही मीटर रीडर, संविदाकर्मियों, कंप्यूटर ऑपरेटरों से विभाग का राजस्व आ रहा है। फिर भी इनलोगो का हक नही मिल रहा है। अधिकारी मौन साधे हुवे है लेकिन ये विद्युत मजदूर पंचायत इन संविदा एव निविदा कर्मियों के हक की लड़ाई लड़ेगा और न्याय दिलवाकर रहेगा। चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े किया जाएगा। आगे उन्होंने यह भी बताया कि अधीक्षण अभियंता से वार्ता हो रही है, अगर हमलोगों की मांग पूरी हो जाएगी तो ठीक नही तो आगे की रणनीति संगठन द्वारा बैठक करके किया जाएगा। धरने में मुख्य रूप से विजली विभाग के समस्त कर्मचारी सहित संविदा एव निविदा कर्मी मौजूद रहे।

नरम दल और गरम दल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में “भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में नरम दल एवं गरम दल” नामक विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सत्या रही। द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः प्रीति और करिश्मा रही। राष्ट्रीय सेवा योजना के जनपद नोडल अधिकारी डा अमित यादव ने भाषण प्रतियोगिता का संयोजन किया और बताया कि आजादी के 75 वे वर्ष में युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संघर्ष और उसके विविध आयामों से परीचित कराने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज ने की। उन्होंने महाविद्यालय की छात्राओं के साथ साथ जनपद वासियों से आजादी का जश्न हर घर पर तिरंगा लहराकर मनाने की अपील की। कार्यक्रम संयोजन में डा.रामनाथ केसरवानी, डा संगीता मौर्य, डा नेहा कुमारी, डा गजनफर सईद ने सहयोग किया।

महिला पीजी कॉलेज में राष्ट्रवादी काव्यपाठ का हुआ आयोजन

गाजीपुर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में “राष्ट्रवादी काव्यपाठ” का आयोजन किया गया। इस काव्यपाठ का मुख्य विषय आजादी का 75 वा वर्ष एवं युवा पीढ़ी रहा। काव्यपाठ में डा निरंजन, डा गजनफर, डा संगीता, डा शशिकला व डा रामनाथ केसरवानी ने अपना काव्यपाठ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के संयोजक डा अमित यादव ने काव्यपाठ का संचालन करते हुए कहा कि इंद्रधनुष की सतरंगी रंगों की भांति विविध संस्कृतियों वाला देश भारत इंद्रधनुष के सतरंगी रंगों के संयोजन से बनने वाले श्वेत रंग की भांति दुनिया को शांति और समृद्धि का संदेश देता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज ने की इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “जो भरा नहीं है भावों से, जिसमें बहती रसधार नहीं, वह हृदय नहीं है, पत्थर है, जिसमें बहती रसधार नहीं। इसी क्रम में
डा निरंजन यादव ने दिनकर को याद करते हुए उनकी कविता “जली अस्थियां बारी बारी, छिटकाई, जिनने चिंगारी, जो चढ़ गए पुण्य बेदी पर, लिए बिना गर्दन का मोल कलम आज उनकी जय बोल का सस्वार पाठ किया। डा गजनफर ने सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमरा पढ़कर भारत की कभी न मिटने वाली हस्ती की बात पर जोर दिया। डा संगीता ने सिंहासन पर नहीं वीर, बलिवेदी पर मुस्काते चल, ओ वीरों के नए पेशवा, जीवन ज्योति जागते चल का पाठ किया। डा रामनाथ केसरवानी ने सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाजुए कातिल में है। वक्त आने दे बता देंगे तुझे ऐ आसमां, हम अभी से क्या बताएं क्या हमारे दिल में है।काव्यपाठ के इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।