All posts by tiwarishivpratap

तिरंगा यात्रा में पूरे जोश में दिखे डीएम-एसपी, खूब लगाए देशभक्ति के नारे


गाजीपुर। आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत स्वतंत्रता सप्ताह एवं ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम के आयोजन को भव्य रूप से मनाये जाने हेतु तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ शुक्रवार को कोतवाली से प्रारम्भ होकर सरजू पाण्डेय पार्क तक आकर समाप्त हुआ। तिरंगा रैली में जिलाधिकारी एम पी सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे, एस0 पी0 सिटी गोपी नाथ सोनी, एस0पी0 ग्रामीण राजधारी चौरसिया, पुलिसकर्मी, व्यापार मण्डल तथा विद्यालयो के छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने हाथो मे तिरंगा झण्डा लेकर देश भक्ति के गगनभेदी नारो के साथ पूरे जोश के साथ आगे बढ़ते गये। तिरंगा रैली में उपस्थित सभी लोगो एवं छात्र-छात्राओ मे देश भक्ति उत्साह देखने को मिल रहा था।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम 15 अगस्त तक इसी प्रकार चलता रहेगा तथा 15 अगस्त को रायफल क्लब सभागार मे भव्य कार्यक्रम सम्पन्न होगा। उन्होने अपील करते हुए कहा कि 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह एवं 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम का भव्य आयोजन करे। उन्होने उपस्थित लोगो का आवाह्न करते हुए स्वाधीनता दिवस के दिन ‘हर घर मे तिरंगा‘ फहराने की अपील करते हुए पास-पड़ोस, क्षेत्र, गॉव, नगर में भी लोगो को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होने कहा कि आज इसी भावना के साथ आप लोग अपने-अपने घरो में जाकर पास पड़ोस में लोगो को भी स्वाधीनता दिवस की 75वी वर्ष गांठ के अवसर पर झण्डा रोहण करते हुए राष्ट्र के प्रति देश भक्ति की भावना को जागृत करेंगे तथा अपने देश की आन, बान और शान को कायम रखते हुए इस तिरंगे को कभी भी झुकने नही देगे। उन्होने यह भी बताया कि 14 अगस्त को ‘‘विभाजन विभिशिका स्मृति दिवस का आयोजन किया जायेगा।

शम्म-ए-हुसैनी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कालेज ने निकाला तिरंगा यात्रा

गाजीपुर। देशभर में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रौजा शाह बरखुर्दार स्थित शम्म-ए-हुसैनी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल कालेज एवं हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ मोहसिन सिद्दीकी, डॉ साजिद सिद्दीकी, डॉ शादाब सिद्दीकी एवं डॉ साकिब सिद्दीकी ने संस्था के सदस्यों के साथ शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाला। यह तिरंगा यात्रा रजागंज चौकी होते हुए नवाबगंज में देशभक्ति नारों के साथ जाकर समाप्त हुआ।

यात्रा के दौरान डॉ मोहसिन सिद्दीकी ने सभी से अपील किया की आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को उत्साह के साथ अपने घरों दुकानों एवं अपने प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहरा कर मनाएं। इस तिरंगा यात्रा में मो अल्लाउद्दीन अहमद सिद्दीकी, इंद्रजीत प्रसाद, नदीम खान सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल रहे।

थाना प्रभारी ने ग्रामीणों संग निकाला तिरंगा यात्रा

गाजीपुर। आजादी के अमृत महोत्सव पर बनवासी महिलाओं संग क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगो संग करण्डा थाना प्रभारी सम्पूर्णानंद राय ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान उनके साथ उनकी पुलिस टीम भी मौजूद रही। तिरंगा यात्रा थाना परिसर से ब्लाक मुख्यालय तक निकली गयी। यात्रा में भारत माँ के जयकारे गूंजते रहे। इस मौके पर अमितेश मिश्रा, मनोज सिंह, मोती प्रधान, एसआई सत्यप्रकाश सिंह, अमित सिंह, फैज आलम, राजेश वनवासी, पीयूष समेत अन्य लोग तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।

13 अगस्त को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति।

गाजीपुर। 220 के०वी० रसड़ा- भदौरा डी.सी लाईन के लोकेशन संख्या 33/0 से 33/5 के बीच तार खिंचने का कार्य 13 अगस्त को प्रस्तावित है। उक्त कंडक्टर को 33/11के०वी० उपकेंद्र खैराबारी से पोषित 11 के०वी० गोंडी खास वितरण लाइन के उपर से खींचना है। जिसके कारण 13 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपगर 3 बजे तक 11 के०वी० गोंडी खास वितरण लाईन की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता ट्रांसमिशन राकेश कुमार ने दी।

कर्मचारियों और छात्रों के लिए लगेगा बूस्टर डोज का विशेष कैंप

16 से 23 अगस्त तक कर्मचारियों और छात्रों के लिए लगेगा बूस्टर डोज का विशेष कैंप

गाजीपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य विभाग 16 से 23 अगस्त राज्य कर्मचारियों के लिए कोविड-19 टीकाकरण के बूस्टर डोज का विशेष अभियान चलाएगा। जिससे कि राज्य कर्मचारी शत प्रतिशत बूस्टर टीकाकरण से अच्छादित हो जाएं। इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने दीया।

सीएमओ डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि वैसे तो विधानसभा चुनाव के पूर्व जिन कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगा था उन्हे कोविड-19 के पुत्र टीकाकरण से आच्छादित कर दिया गया था। फिर भी बहुत सारे कर्मचारी आज भी उस टीकाकरण से वंचित है। उसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी विभागों से जानकारी मांगी है। और जिन विभागों में 100 से अधिक कर्मचारी बूस्टर टीकाकरण से वंचित है। इसके अलावा उन विद्यालयों से से भी सूची मांगी है जहां के 18 प्लस के छात्र कोविड-19 टीकाकरण के साथ बूस्टर टीकाकरण से वंचित है।

उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों की सूची मिल जाने के बाद 16 से 23 अगस्त तक माइक्रो प्लान के अनुसार कैंप लगाकर ऐसे लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। आंकड़ों की बात करें तो जनपद में कुल 22 लाख 58 हजार लोगों को टीकाकरण किया जाना है।जिसमें से अब तक 2.63 लाख लोगों ने बूस्टर टीकाकरण करा लिया है।

पुलिस के जवानों के साथ मैराथन दौड़ में शामिल हुए एसपी

गाजीपुर। शुक्रवार को “आजादी के अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन से पुलिस के जवानों का हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में जवानों के साथ पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे भी शामिल रहे। यह मैराथन दौड़ पुलिस लाइन से शुरू होकर पीजी कॉलेज चौराहा होते हुए गोरा बाजार से विकास भवन चौराहा से डीएम आवास होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय होते हुए सरयू पाण्डेय पार्क के पास खत्म हुआ। मैराथन दौड़ की समाप्ति पर पुलिस अधीक्षक ने दौड़ में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इसके बाद वहां उपस्थित जवानों को भारतीय झंडा तिरंगा का सम्मान व इसकी गरिमा बनाए रखने के लिए सभी को संबोधित किया गया। इस दौड़ में अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजधारी चौरसिया, सीओ सिटी गौरव सिंह तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आईजी और एसपी ने की पुलिस लाइन की सफाई

गाजीपुर। देशभर में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आई. जी. वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी के0 सत्यनारायणा व पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन में गुरुवार को भारतवर्ष के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया। इस दौरान पुलिस लाइन में आईजी ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण कर सलामी ली गई। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में श्रमदान कर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयों व लाइन परिसर में साफ सफाई व तिरंगा फहराने हेतु आजादी के इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाने हेतु प्रेरित किया।

के. सत्यनारायणा ने पुलिस लाइन स्थित पुलिस आवास में रह रहे पुलिस कर्मचारियों के आवास पर स्वंय तिरंगा लगाकर आमजन व पुलिस परिवार को तिरंगा झण्डा लगाने व आजादी के अमृत महोत्सव में बढ़ चढकर प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया। कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव की ही एक कड़ी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से आमजन के दिलों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करने व देश के लिए प्रत्येक व्यक्ति में प्रेम जागरूक करना है और साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को पैदा करना है। जिससे देश का हर देशवासी अपने देश की रक्षा के लिए हमेशा आगे खड़ा रहकर प्रतिभाग कर सके।

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में तिरंगा को लेकर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन

गाजीपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जनपद के सभी विभागों को कार्य योजना दी गई है। जिसके तहत प्रत्येक दिन में अलग-अलग उन विभागों के द्वारा तिरंगा से संबंधित कार्यक्रम कराना है। इसी कड़ी में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा जनपद को भी हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर झंडा संहीता के नियमों का अनुपालन करते हुए 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक दिवस में झंडारोहण करने हेतु निर्देश दिए गए है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि शासन से मिले निर्देश के अनुसार 10 से 13 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा बच्चों के उत्सव की भावना पैदा करने के लिए तिरंगा विषय पर बच्चों के लिए एक ड्राइंग प्रतियोगिता सहित कई तरह के कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। जिसको लेकर विभाग ने कार्य योजना बना दिया है । और उस पर 10 अगस्त से ही कार्य चल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर तिरंगा पर ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही 11 अगस्त को झंडा गीत का गायन प्रभात फेरी, 12 अगस्त को झंडा गीत का स्वर ज्ञान ,13 अगस्त को झंडा गीत के साथ प्रभात फेरी स्कूल के बच्चों के साथ और इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों द्वारा राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का गायन का कार्यक्रम है। 14 अगस्त को छात्र छात्राओं का स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों की वेशभूषा में प्रभात फेरी ,15 अगस्त को राष्ट्रीय तिरंगा का घर सहित कार्यालय केंद्रों पर झंडारोहण एवं 17 अगस्त को समाज के विभिन्न व्यवसाय तथा डॉक्टर ,नर्स ,व्यवसायी, कृषक ,आशा बहुएं, अधिवक्ता, शिक्षक, स्वच्छता ग्रही आदि की प्रचलित करने वाली वेशभूषा में हम सब एक हैं कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।

महिला पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की वर्तमान शैक्षिक सत्र 2022-23 की स्नातक बीए/बीएससी प्रथम वर्ष, प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। प्रवेश काउंसिलिंग 16 अगस्त से प्रातः 10 बजे से महाविद्यालय की मुख्य हाल में प्रारंभ होगी। 16 अगस्त को बीएससी की मेरिट रैंक 1 से लेकर 100 तक तथा 17 अगस्त को मेरिट रैंक 101 के ऊपर की सभी छात्राएं अपने प्रवेश काउंसलिंग के लिए उपस्थित हों सकेंगी। बी ए प्रथम वर्ष के लिए 1 से लेकर 100 रैंक तक 16 अगस्त; 101 से लेकर 200 रैंक तक 17 अगस्त; 201 से लेकर 300 रैंक तक 19 अगस्त; 301 से लेकर 400 रैंक तक 20 अगस्त; 401 से 500 रैंक तक 22 अगस्त; 501 से 600 रैंक तक 23 अगस्त तक; एव 601 से 700 रैंक तक 24 अगस्त तक एक 701 से ऊपर तक की सभी छात्राएं 25 अगस्त को महाविद्यालय में अपने हाई स्कूल, इंटरमीडिएट के अंक पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो आदि वांछित मूल प्रमाण पत्रों एवं उनकी एक छाया प्रति के साथ महाविद्यालय में प्रवेश के लिए पूर्वाहन 11 बजे उपस्थित हो।

सभी छात्राओं को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्रवेश की सूचना रैंक एवं तिथि वार भी प्रेषित की जा चुकी है।छात्राएं एवं अभिभावक महाविद्यालय नोटिस बोर्ड पर चस्पा सूची से भी अपनी मेरिट रैंक/प्रवेश तिथि पता कर सकते हैं। उक्त जानकारी महिला पीजी कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ शिवकुमार ने दी।

एडीएम और नपा अध्यक्ष ने किया तिरंगा यात्रा को रवाना


गाजीपुर। आजादी के 75वीं वर्षगांठ के पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत स्वतंत्रता सप्ताह एवं ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम के आयोजन को भव्य रूप से मनाये जाने हेतु तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ राईफल क्लब से किया गया। गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं उपजिलाधिकारी वीर बहादुर ने तिरंगा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली में व्यापार मण्डल, रोटरी क्लब, रेडक्रास सोसाइटी, नगर पालिका परिषद के अधिकारी/कर्मचारीगण, नेहरू युवा केन्द्र के वालेन्टियर एवं नगर के परिषदीय विद्यायलो के बच्चो द्वारा प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने हाथो मे तिरंगा झण्डा लेकर देश भक्ति के गगनभेदी नारो के साथ पूरे जोश के साथ आगे बढ़ते गये।
तिरंगा रैली राईफल क्लब से सांसद तिराहा, सिचाई विभाग चौराहा, बड़ी बाग चुंगी, लंका, दुर्गा चौक से महुआबाग होते हुए अफीम फैक्ट्री से राईफल क्लब कलेक्ट्रेट पर आकर समाप्त हुई। तिरंगा रैली के उपस्थित लोगो, कर्मचारीगण एंव छात्र-छात्राओ मे देश भक्ति उत्साह देखने को मिल रहा था। इस दौरान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि आगामी 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह एवं 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम का भव्य आयोजन करे। उन्होने उपस्थित लोगो का आवाह्न करते हुए स्वाधीनता दिवस के दिन ‘हर घर मे तिरंगा‘ फहराने की अपील करते हुए पास-पड़ोस, क्षेत्र, गॉव, नगर में भी लोगो को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होने कहा कि आज इसी भावना के साथ आप लोग अपने-अपने घरो में जाकर आस-पास पड़ोस में लोगो को भी स्वाधीनता दिवस की 75वी वर्ष गांठ के अवसर पर झण्डा रोहण करते हुए राष्ट्र के प्रति देश भक्ति की भावना को जागृत करेगंे तथा अपने देश की आन, बान और शान को कायम रखते हुए इस तिरंगे को कभी भी झुकने नही देगे।