गाजीपुर। सार्वजनिक गणेश पूजा एवं बाल गणेश पूजा समिति झंडातर के तत्वाधान में आयोजित 11 दिवसीय गणेश पूजनोत्सव के अंतिम दिन आयोजित महा आरती में मुख्य अतिथि के रूप में सभी श्री गणेश भक्तो को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि श्री गणेशजी प्रथम पूज्य देव हैं। उनकी पूजा जीवन के समस्त विघ्न बाधा को दूर कर सबके जीवन में लोक और परलोक में सभी इच्छाओं को पूरा करती है। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री गणेश के समक्ष समस्त जनपद वासियों के सुखमय भविष्य की कामना किया।
भगवान श्री गणेश की भव्य महा आरती के उपरांत पूजा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु जनों से सम्बोधित करते हुए समारोह के अध्यक्ष पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने कहा कि दुख हर्ता एवं सुख कर्ता भगवान श्री गणेशजी जनपदवासियों सहित सभी देशवासियों के दुःख और विघ्न को दूर कर सबको सुख शांति के साथ साथ सबकी मनोकामनाओ को पूर्ण करें।
इस अवसर पर ओम प्रकाश अरुण, शिवनंद वर्मा, राहुल वर्मा, संजय वर्मा, प्रशांत मिश्र, विशाल चौरसिया, सभासद संदीप श्रीवास्तव, रामनिवास कुशवाहा, विनोद गुप्ता सहित सभी गणेश भक्त उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम संचालन कमलेश वर्मा ने किया।
गाजीपुर। शहर के द प्रेसीडियम इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में माधव कृष्ण द्वारा रचित निबंधों के संकलन “पिनाक” का लोकार्पण संपन्न हुआ। लोकार्पण का शुभारंभ माता सरस्वती और परमहंस बाबा गंगारामदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण और पुष्पार्चन से हुआ। सरस्वती वंदना बलिया की प्रमुख कवयित्री डॉ कादम्बिनी सिंह ने किया। गायत्री परिवार के सुरेंद्र सिंह बाबू जी और अन्य सदस्यों ने स्वस्ति वाचन किया। शहर के विविध क्षेत्रों के समाजसेवी और साहित्यकारों ने अध्यक्ष डॉ मांधाता राय, सारस्वत अतिथि प्रोफेसर अनिल राय और मुख्य अतिथि देवेंद्र आर्य का सम्मान किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मांधाता राय ने कहा कि, यह पुस्तक वैदिक और औपनिषदिक परम्परा से पुष्ट निबंधों के माध्यम समाज की विविध समस्याओं से जूझने का कार्य किया है।
सारस्वत अतिथि प्रोफेसर अनिल राय, जो हिंदी साहित्य के ख्यातिलब्ध समालोचक और गोरखपुर विश्वविद्यालय के आचार्य हैं, ने कहा कि, पिनाक भगवान शिव के धनुष के रूप में विध्वंस करता है लेकिन पिनाकी वीणा के रूप में एक ऐसे संसार का सृजन भी करता है जिसमें ईश्वर और प्रकृति द्वारा रचित संसार की कमियां न हों। उन्होंने पुस्तक, इसके लेखक और वैचारिकी की सराहना करते हुए कहा कि, यह पुस्तक बहु पठित, बहु संदर्भित और गंभीर आलोचना के बाद सामने आई है, इसकी स्थापनाएं चुनौती देती हैं और पाठक को गंभीर अध्ययन की ओर प्रेरित करती हैं। उन्होंने बदलते संदर्भों में वेद, उपनिषद के पुनर्पाठ और नवसृजन की बात उठायी।
मुख्य अतिथि और हिंदी साहित्य के चर्चित वरिष्ठ कवि और चिंतक देवेंद्र आर्य ने कहा कि, डॉ माधव कृष्ण और डॉ शिखा तिवारी हिंदी साहित्य के निकट भविष्य में एक साहित्यकार दंपति के रूप में अपनी पहचान दर्ज कराएंगे। उन्होंने इस पुस्तक की निबंध कट्टरता और विवेक का उल्लेख करते हुए लेखक की स्थापना से सहमति जताई कि कट्टरता का प्रतिरोध होना चाहिए और सत्य को संस्थाबद्ध नहीं बल्कि सैद्धांतिक रूप से स्वीकार करना चाहिए।
आधार वक्तव्य रखते हुए पी जी कॉलेज गाजीपुर की हिंदी आचार्य शिखा तिवारी ने कहा कि माधव कृष्ण भारत की विराट सांस्कृतिक परम्परा से अनुप्राणित हैं लेकिन जड़ता के विरोध में दृढ़ता से खड़े होते हैं और यही इस पुस्तक के निबंधों की सफलता है जिसमें भारत के युवाओं के वैचारिक गतिशीलता के लिए प्रचुर सामग्री है।
लेखक माधव कृष्ण ने लेखकीय आभार और ममता उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। अर्थशास्त्री श्रीकांत पाण्डेय और मनोवैज्ञानिक अंबिका पांडे ने आशीर्वचन दिया। सभा में विविध क्षेत्रों के प्रतिनिधि अमरनाथ तिवारी, दिनेश्वर दयाल, संजय कुमार, सुजीत सिंह प्रिंस, कुंवर वीरेंद्र सिंह, शीर्ष दीप, पारसनाथ सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, आतिश श्रीवास्तव, रंजना राय, अनीशा सिंह, जे पी ठाकुर, रामनिवास यादव, रामनगीना कुशवाहा, गोपाल सिंह, अच्छेलाल कुशवाहा, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, इत्यादि उपस्थित रहे और पूरी तरह से साहित्यप्रेमियों से भरे सभागार ने उस समारोह में प्रतिभाग किया।
गाजीपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से सौंपा गया पुनः दायित्व पत्रकार वेलफेयर कोष की स्थापना
गाज़ीपुर। गाज़ीपुर प्रेस क्लब की वार्षिक आम सभा की बैठक जिला पंचायत हाल में आयोजित की गई। संस्था के संरक्षक द्वय द्वारा पूर्व की कार्यकारिणी को पुनः दायित्व देने का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी का आगामी दो वर्षों के लिए नवीनीकरण किया गया। जिसके क्रम में आशीष कुमार सिंह और मनीष कुमार मिश्रा को संरक्षक, शिवकुमार कुशवाहा को अध्यक्ष, कृपा कृष्ण (केके) को महासचिव, संजय सिंह कुशवाहा को कोषाध्यक्ष, विनीत दुबे को सचिव, मनीष सिंह को उपाध्यक्ष पद का दायित्व पुनः सौंपा गया। इसके साथ ही करुणेन्द्र कुमार राय, मुकेश उपाध्याय, अनिल कुमार, श्रीराम राय, अमितेश सिंह, संजीव कुमार, अंजनी तिवारी कार्यकारिणी सदस्य बने रहेंगे।
सर्वसम्मति से नवीनीकरण की घोषणा से पहले महासचिव द्वारा बीते दो वर्षों का संक्षिप्त लेखा जोखा सभी के समक्ष रखा गया। जिसके क्रम में बताया गया कि 2 वर्षों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में लगभग चार लाख रुपए व्यय किये जा चुके हैं। सदस्यों के बीमा हेतु लगभग 1 लख रुपए की किस्त जमा की गई है। इसके साथ ही कोष में एक बड़ी रकम भी संरक्षित है। ज्ञात हो कि गाज़ीपुर प्रेस क्लब की स्थापना का दो वर्ष पूर्ण हो गया है। आगामी दो वर्षों के लिए पुरानी कार्यकारिणी को सदस्यों की सहमति से आज नवीनीकृत किया गया।
बैठक में वक्ताओं के सुझाव पर पत्रकार वेलफेयर कोष का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक आशीष कुमार सिंह ने 51 हजार, करुणेंद्र राय ने 2 हजार, प्रदीप शर्मा ने 2 हजार, अशोक कुशवाहा ने 2 हजार व नरेंद्र कुशवाहा ने ग्यारह सौ रुपए का योगदान दिया। कार्यशाला के आयोजन की पुनः उठी मांग पर अध्यक्ष शिवकुमार कुशवाहा ने जल्द ही कार्यशाला आयोजन की बात कही। वक्ताओं के क्रम में संरक्षक आशीष कुमार सिंह, मनीष मिश्रा, कोषाध्यक्ष संजय कुशवाहा, सचिव विनीत दुबे, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश उपाध्याय, करुणेंद्र राय, अनिल कुमार के अतिरिक्त यशवंत सिंह, अशोक मौर्य, दयाशंकर राय, धर्मेंद्र मिश्रा, गिरीश पांडेय, वसीम रजा, फूलचंद सिंह, प्रदीप शर्मा, मुहम्मद ऐनुद्दीन, अभिषेक सिंह, अशोक मौर्य आदि ने अपने-अपने विचार रखे।
इस मौके पर लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव, एकरार खान, अजय कुमार, विपिन यादव, हसीन अंसारी, नरेंद्र नाथ पांडेय, नंदलाल गिरी, राधेश्याम यादव, पवन मिश्रा, रिजवान अंसारी, ओमप्रकाश, रतन कुमार, शिव प्रताप तिवारी, कमलेश यादव, बबलू राय, वरुण मिश्रा, शैलेंद्र चौधरी, सुनील गुप्ता, सुधाकर पांडेय, मुहम्मद खालिद शमीम, अरुण कुमार यादव, आरएन राय, इंद्रसेन प्रसाद, गोपाल पांडेय, प्रदीप दुबे, अखिलेश यादव, सोनू कुमार, प्रीतम कुमार तिवारी, पंकज पांडेय, हैदर अली, रजत कुमार, दीपक श्रीवास्तव, मोती लाल कश्यप, वीरेंद्र मौर्य, संदीप कुमार, इरफान आदि लोग मौजूद रहे। संचालन कृपा कृष्ण (केके) ने किया।
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में शुक्रवार को शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की संरक्षिका व प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनीता कुमारी द्वारा रिबन काटकर हुई। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती जी व डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके की गई। छात्राओं ने सभी शिक्षक का स्वागत पुष्प और कार्ड देकर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सोनाली द्वारा स्वागत गीत गाकर हुई।
आदया रघुवंशी ने शिक्षक दिवस मनाए जाने के कारण और उसके महत्व पर अपने विचार रखें। छात्राओं ने शिक्षकों के इस दिन को मनोरंजक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जिसमें सभी शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्राचार्य जी ने अपने उद्बोधन में बेसिक ब्यूटीशियन कोर्स की डायरेक्टर श्रीमती आयुष्री सिंह व कोर्स कोऑर्डिनेटर व गृह विज्ञान विभाग की प्राध्यापक डॉ शिखा सिंह को इस अनूठी पहल के लिए बधाई दी व भविष्य में इस तरीके के आयोजन को करने के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में श्वेता और उनके ग्रुप द्वारा एक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया और साथ ही शालू और शीतल के नेतृत्व में एक और प्रस्तुति ने सभी शिक्षकों का मन मोह लिया। बेसिक ब्यूटीशियन कोर्स की टीम ने प्राचार्य महोदय को विभाग की ओर से सप्रेम भेंट प्रस्तुत की। डॉ सारिका सिंह, डॉ निरंजन कुमार यादव, डॉ शिव कुमार, डॉ शशिकला, डॉ शिखा सिंह ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में छात्राओं को सफल होने व उनके जीवन में गुरु के महत्व को साझा किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन शामयला व आर्या द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सुप्रिया, शीतल, अंशिका, अक्षिता, पल्लवी, गोल्डी, रूद्राणी, आर्या व शमायला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सभी शिक्षक गण, ऑफिस स्टाफ और भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता ,50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यो, क्रिटिकल गैप, पूर्वाचल विकास निधि की मासिक समीक्षा बैठक गुरुवार की शाम कलेक्ट्रट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार विभागो में आवास विकास परिषद, निर्माण खण्ड वाराणसी, प्रथम, सी.एण्ड डी.एस, जल निगम जौनपुर, उ0प्र0 जल निगम शहरी/ग्रामीण गाजीपुर, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सिचाई निर्माण खण्ड, वाराणसी, सी.एल.डी.एफ. यू.पी.सिडको, उ0प्र0 प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि0 वाराणसी, उ0प्र0 राजकीय निर्माण नि.लि. आजमगढ़ इकाई, राजकीय निर्माण निगम लि0, वाराणसी इकाई-1, राजकीय निर्माण निगम लि0 वाराणसी-2/भदोही, उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0 वाराणसी-2 (पैकफेड), देवकली पम्प कैनाल प्रखण्ड प्रथम, द्वितीय, लद्यु डाल नहर खण्ड गाजीपुर एवं सोन यंात्रिक खण्ड तथा अन्य कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक मे जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य मे मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने तथा अधूरे कार्य जो धनाभाव के कारण रूके है उनकी जानकारी लेते हुए पत्राचार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओ को निर्माण कार्य निश्चित समयाअवधि में पूर्ण न करने पर ठेकेदारो के विरूद्ध एफ आई आर दर्ज कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिन विभागो मे धनावंटन अवमुक्त हो चुका है तथा कार्य मे लापरवाही बरती जायेगी तो सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होने जिनपर कार्यवायी तय है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।नबैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील पाण्डेय, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, अर्थ एवं संख्याधिकारी चन्द्र शेखर प्रसाद, समेत समस्त सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में गुरुवार को गृह विज्ञान विभाग प्रभारी नेहा कुमारी द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत “साइलेंट किलर एनीमिया : कारण लक्षण और बचाव ” विषय पर विशेष व्याख्यान और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को एनीमिया के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार संबंधी जानकारी प्रदान करना था। नेहा कुमारी ने एनीमिया को “साइलेंट किलर” बताते हुए बताया कि यह रोग मुख्यतः आयरन की कमी से होता है और बच्चों, किशोरियों तथा गर्भवती महिलाओं में अधिक पाया जाता है।
उन्होंने एनीमिया से बचाव हेतु संतुलित आहार, हरी पत्तेदार सब्जियाँ, अंकुरित अनाज, गुड़, दालें एवं आयरन-युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन पर विशेष बल दिया। साथ ही आयरन-फोलिक एसिड की गोलियाँ नियमित रूप से लेने और समय-समय पर हीमोग्लोबिन की जाँच करवाने की भी सलाह दी।
बी ए द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा “आयरन से भरपूर भोजन एनीमिया से दूर ” विषय पर नुक्कड़ नाटक करके महाविद्यालय की छात्राओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित स्नातक और स्नातकोत्तर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और व्याख्यान से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
शिक्षक समाज का मार्गदर्शक एवं राष्ट्र का निर्माता होता है: प्रोफेसर राघवेन्द्र
गाजीपुर। शहर के पी जी कॉलेज में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की नवागत प्रोफेसर शिखा तिवारी और सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. बद्रीनाथ सिंह का सम्मान किया गया। समारोह में प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य के अभिभाषण के साथ हुई। शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक एवं राष्ट्र निर्माता होता हैं।
वह ज्ञान और संस्कारों से भविष्य को आकार देता हैं। नए शिक्षकों की ऊर्जा और सेवानिवृत्त शिक्षकों के अनुभव से संस्थान नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। यह दिन हमें उनके समर्पण को सम्मानित करने और शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दोहराने का अवसर देता है। प्राचीन काल से भारत ॠषियों, महर्षियों एवं शोध कर्त्ताओं का देश रहा है और भारत से निकले वाली ज्ञान विज्ञान की ज्योति से सम्पूर्ण विश्व आलोकित होता था जिसके परिणामस्वरूप भारत को विश्व गुरु का दर्जा प्राप्त था।
आजादी के उपरान्त 1962 से तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ० राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हुए शिक्षकों को समाज द्वारा सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर नवागत प्रोफेसर शिखा तिवारी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। प्रोफेसर तिवारी को बूके, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं डॉ. बद्रीनाथ सिंह को उनकी दीर्घकालिक शैक्षणिक सेवाओं के लिए भी बूके, स्मृति चिन्ह, एवं अंगवस्त्रम् भेंट कर सम्मानित किया गया ।
प्राचार्य ने नवागत प्रोफेसर शिखा तिवारी और सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉक्टर बद्रीनाथ सिंह को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रोफेसर शिखा तिवारी के नए दृष्टिकोण और डॉ. बीएन सिंह के अनुभव से कॉलेज को नई दिशा मिलेगी। समारोह में उपस्थित सभी ने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और उनके मार्गदर्शन में शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति का संकल्प लिया।
शारीरिक शिक्षा विभाग ने सफल स्वास्थ्य एवं फिटनेस डेटा संग्रह शिविर का आयोजन किया
गाजीपुर। बुधवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान विभाग द्वारा आज छात्रों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय डेटा संग्रह एवं फिटनेस चुनौती शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 250 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनीता कुमारी द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन भाषण में, डॉ. कुमारी ने महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए शारीरिक फिटनेस और समग्र स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विभाग के अंतिम वर्ष के छात्राओं और फैकल्टी द्वारा इस तरह के एक जागरूकता फैलाने वाले और कल्याणकारी संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले शिविर के आयोजन की सराहना की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्य स्वास्थ्य मापदंडों का डेटा एकत्र करने और शारीरिक शक्ति का परीक्षण करने के लिए बनाया गया था। छात्राओं की लंबाई, वजन, आयु, बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स), और नाड़ी दर (पल्स रेट) को समर्पित स्टेशनों पर छात्रा स्वयंसेवकों की एक टीम द्वारा मापा गया।
शिविर का एक प्रमुख आकर्षण फिजिकल चैलेंज रही, जहाँ प्रतिभागियों को वजन उठाकर अपनी शक्ति का परीक्षण करने के लिए आमंत्रित किया गया। भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए, 50 किग्रा उठाने वाले छात्रों को एक चॉकलेट, 60 किग्रा उठाने वाले को दो चॉकलेट और 70 किग्रा की प्रभावशाली लिफ्ट करने वाले को तीन चॉकलेट पुरस्कार के रूप में दिए गए। इस प्रतियोगिता में उल्लेखनीय उत्साह देखा गया, जहाँ 125 से अधिक छात्रों ने सफलतापूर्वक 50 किग्रा उठाया और 15 से अधिक छात्रों ने 70 किग्रा उठाकर शीर्ष स्तर हासिल किया।
महाविद्यालय के सदस्य डॉ. सरिका सिंह, डॉ. संगीता मौर्य और डॉ. मनीष सोनकर इस अवसर पर उपस्थित रहे । आयोजन सचिव डॉ शंभू शरण प्रसाद ने छात्राओं की उपस्थिति और सक्रिय भागीदारी पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एकत्र किया गया डेटा शोध उद्देश्यों और छात्राओं की आवश्यकताओं के अनुरूप भविष्य की फिटनेस योजनाओं को डिजाइन करने के लिए मूल्यवान साबित होगा। विभाग ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने में अपने सूक्ष्म कार्य के लिए सभी निम्न छात्र स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।
पंजीकरण: रागिनी यादव, अदिति कुशवाहा, शिवानी राय वजन माप: प्रीति गुप्ता, आशू यादव लंबाई माप: स्विटी यादव, पुष्पांजली, महिमा कुमारी नाड़ी दर माप: ट्विंकल पांडे, एप्शिता सिंह, अमृता यादव, ताहा ज़ारा, गुंजन जायसवाल बीएमआई गणना: माविश क्यू. अंसारी, सोभना यादव शारीरिक चुनौती :रिद्धा यादव, राधा, रूपाली, अंकिता, रिंकी सिंह
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान विभाग छात्रों के बीच खेल भावना, शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। यह एक व्यापक पाठ्यक्रम और विभिन्न सह-पाठयक्रम गतिविधियों का आयोजन करता है जो शारीरिक और मानसिक दोनों को विकसित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उनकी दिवंगत मां को कांग्रेस व उसके सहयोगी राजनैतिक संगठनों द्वारा अपशब्द व गाली देने पर भाजपा महिला मोर्चा तथा युवा मोर्चा मे उबाल देखा गया। इसको लेकर बुधवार को महिलाओं तथा युवाओं ने संयुक्त रूप से लंका मैदान से आक्रोश रैली निकाली तथा कचहरी स्थित सरयु पांडेय पार्क में सभा कर राहुल गांधी, कांग्रेस व उसके सहयोगी संगठनों को जमकर लताड़ लगाई।
सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मां का अपमान तथा अपशब्द असहनीय है। उन्होंने कहा की राहुल गांधी व तेजस्वी यादव को इसके लिए पुरे देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है जब जब मातृशक्ति का अपमान हुआ तब तब आरोपियों का समूल नष्ट हुआ है।
नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गीया मां ने बहुत ही त्याग, तपस्या से संस्कार सम्पन्न उनका पालन पोषण किया और उन्हें देश सेवा की आदर्श अनुकरणीय परवरिश दी, जिससे आज राष्ट्र विश्व पटल पर सम्मानित है। उन्होंने कहा कि ऐसी त्याग तपस्या बलिदान की प्रतिमूर्ति मां के लिए अपशब्द कहना घिनौना ही नहीं निन्दनीय है।
महिला मोर्चा की नेता विमला मौर्य ने कहा कि कांग्रेस संगठन व उसके नेता संस्कार विहिन है यह बात देश की जनता जान चुकी है और देश की महिलाएं आने वाले सभी चुनावों मे इनकी जमानत जब्त कर देश को कांग्रेस मुक्त बनाकर रहेगी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय ने सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया।
सभा को कार्यक्रम संयोजक भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, सैदपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर,मरदह ब्लाक प्रमुख सीता सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला, शीला सोनकर,माया सिंह,पूनम मौर्य,मीरा श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय तथा संचालन किरन सिंह ने किया।
आक्रोश रैली लंका मैदान से लंका बस स्टैंड,अम्बेडकर पार्क के रास्ते सांसद तिराहा होते कचहरी स्थित सरयु पांडेय पार्क तक आक्रोश रैली निकाली। रैली मे शामिल महिलाओं व युवाओं ने कांग्रेस पार्टी तथा उसके नेता के खिलाफ राहुल गांधी शर्म करो, मां का अपमान कांग्रेस की पहचान, मां का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, राहुल गांधी माफी मांगो आदि नारे लगाए तथा नारे लिखे तख्तियों को लेकर विशाल प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा,सुमित तिवारी, अविनाश सिंह, विवेकानंद राय, गोदावरी राजभर, कौशल्या यादव, दीपमाला श्रीवास्तव, सुनीता सिंह आदि महिलाएं उपस्थित थी।
पांच सितंबर को अष्ट शहीद इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित होगा कार्यक्रम गाजीपुर। मुहम्मदाबाद अष्ट शहीद इंटर कॉलेज के सभागार में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री व वाराणसी स्नातक खण्ड से प्रत्याशी चौधरी दिनेश चंद्र राय ने बताया कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सुबह 10 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व सांसद भरत सिंह, वीरेंद्र सिंह मस्त, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार मिश्र आदि मौजूद रहेंगे। श्री दिनेश चंद्र राय ने कहा कि गुरुजनों को परमात्मा से भी ऊपर का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक मोमबत्ती की तरह स्वयं को गलाकर पूरी दुनिया को रोशन करने का काम करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का अगुवा होता है। वह देश के नवनिर्माण और सभ्य समाज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। वह हमारे भविष्य को आकार देने के साथ साथ श्रेष्ठ से श्रेष्ठ करने की प्रेरणा देता है। ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होते हैं, जो समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा।