गाजीपुर। सम्यक युवा मंच द्वारा अयोजित मेजर ध्यानचंद सम्यक युवा सम्मेलन कार्यक्रम में लावारिश शव का पोस्टमॉर्टम, दाहसंस्कार, लावारिश घायल लोगो को अस्पताल मे भर्ती कराकर इलाज कराने के बाद उनके घर भेजवाने वाले एवं असहाय लाचार लोगों के लिए रक्तदान करने जैसे सराहनीय कार्य करने के लिए युवा समाजसेवी कुँवर विरेन्द्र सिंह को सम्मानित किया गया। जिसमे कुँवर विरेन्द्र ने अपने साथ पोस्टमॉर्टम हाऊस पर कार्यरत सूरज पुत्र चंद्रशेखर, श्मशानघाट के सहयोगी कृष्ण कुमार, अभिषेक, जामुन, प्रदीप एवं भोले नाथ को भी सम्मानित कराया। इस सम्मान के बाद वीरेंद्र ने आयोजक अच्छेलाल कुशवाहा सहित पूरे सम्यक युवा मंच परिवार का आभार प्रकट किया।
All posts by tiwarishivpratap
बाढ़ पीड़ितों को डीएम ने दी राहत सामाग्री, कहा……

गाजीपुर। जनपद मे गंगा के बढ़ते रौद्र रूप एवं बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को सैदपुर क्षेत्र के ग्राम गौरहट एवं ग्राम पंचायत तेतारपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ के कारण ग्राम पंचायत तेतारपुर में नॉव के माध्यम से बाढ़ से प्रभावित घरो के लोगो को राहत समाग्री दी। इस दौरान उन्होंने वहा उपस्थित लोगो की व्यथा सूनी और हाल जाना। जिसपर जिलाधिकारी ने हर सुविधा उपलब्ध मुहैया कराने का लोगों को आश्वासन दिया और कहा कि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नही होने देगे।

पत्रकार एशोसिएसन के होने वाले चुनाव में कई प्रत्याशियों ने किया नामांकन
गाजीपुर। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के 28 अगस्त को होने वाले आम चुनाव के नामांकन दाखिला में कुल आठ प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र चुनाव समिति को सौंपा। दाखिल किए गये नामांकन पत्रों में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में विनोद कुमार पाण्डेय व सूर्यवीर सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए अभिषेक कुमार सिंह, शिव प्रताप तिवारी भोलू तथा शिवेश कुमार पाण्डेय पंकज ने नामांकन पत्र दाखिल किया। महामंत्री पद के लिए देवव्रत विश्वकर्मा सोनू और पवन कुमार श्रीवास्तव ने अपना नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद पर इंद्रासन यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया।



रिक्त सहसचिव तथा आय व्यय निरीक्षक पद पर कोई नाम दाखिल नहीं किया गया। बताते चलें कि चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। पत्रकार एशोसिएसन के कार्यालय पर दिन भर गहमा गहमी का माहौल बना हुआ है। प्रत्याशीगण मतदाता पत्रकारों को अपने पक्ष में मतदान के लिए आग्रह करते रहे। इस चुनाव के नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न कराने में एसोसिएशन के संरक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव के साथ चुनाव अधिकारी के रूप में डॉ. ए.के. राय, दुर्विजय सिंह, शिव कुमार तथा आशुतोष त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
24 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला
गाजीपुर। निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन लखनऊ के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा रोजगार मेला 24 अगस्त को पूर्वान्ह् 11 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस मेले में विभिन्न कम्पनियाँ/नियोजक प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागी कम्पनियों में मुख्य रूप से रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0 गाजीपुर, एक्जेन्ट एक्वा प्रा0लि0, हिन्दुस्तान मेन पावर सर्विस प्रा0लि0 द्वारा सेल्स एक्जीक्यूटिव, आपरेटर, एकाउटेन्ट, कम्प्यूटर आपरेटर, सेल्स आफिसर, आदि पदों पर चयन किया जायेगा। नियोजक/कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट पोर्टल- ¼ sewayojan.up.nic.in पर प्रदर्शित कर दिया गया है। अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार उक्त सेवायोजन पोर्टल पर अपना आवेदन कर राजकीय, आई0टी0 आई़0, परिसर, तुलसीपुर, गाजीपुर में प्रातः-11 बजे आधार कार्ड एवं समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण- पत्रों/छाया प्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्याालय में भी सम्पर्क कर सकते हैं।
ब्लड डोनरों एवं डॉक्टरों को डीएम ने किया सम्मानित
रक्तदान शिविर के माध्यम से ब्लड डोनेट कराए गए एवं किए गए डॉक्टर को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।


गाजीपुर। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ का द्विवार्षिक जनपदीय अधिवेशन कार्यक्रम मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान
जिलाधिकारी को फूल माला के साथ स्वागत किया गया। उसके उपरांत 94 ब्लड डोनर एवं डॉक्टरों को मिलाकर स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। इस दौरान 15 सितंबर 2022 को भव्य कार्यक्रम कराने हेतु जिलाधिकारी ने अपील की।

नगर पालिका परिषद ने किया लाखों रुपए से बनी सड़क का लोकार्पण
नगर पालिका परिषद ने किया लगभग 15 लाख से बनी सड़क का लोकार्पण
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के सुभाष नगर वार्ड के मियांपुरा में लगभग 15 लाख से बनी नाली व सड़क का लोकार्पण मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, भाजपा काशीक्षेत्र की उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा सोमवार को किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कृष्ण बिहारी राय ने नगर पालिका द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित रूप से यहाँ के नागरिक बहुत दिनों से इस सड़क के बनने का इन्तजार कर रहे थे। यहाँ के लोगों ने बताया कि इस गली में चलने से दूसरे लोगों को छींटा आदि पड़ जाने के कारण आपसी विवाद हो जाता था, जिसको लेकर नगर पालिका के चेयरमैन एवं सभासद ने इसमें विशेष रूचि लेते हुए यहाँ की सड़क अच्छी गुणवत्ता वाली बनकर जनता को समर्पित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के सोच के अनुरूप हो रहे विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पालिका नगर के लिए लगातार प्रशंसनीय कार्य कर रही है।

सरोज कुशवाहा ने पिछले दिनों में उक्त सड़क की खराब दशा की चर्चा करते हुए कहा कि पिछले चुनाव प्रचार में हम सब यहाँ आए थे और इस सड़क की चर्चा हुयी थी। हम सब अत्यन्त उत्साहित है कि न0पा0प0 की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल व सभासद कमलेश श्रीवास्तव के प्रयास से इस सड़क का कार्य पूर्ण हो गया है। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि यह सड़क मियांपुरा चौक से रमेश श्रीवास्तव के मकान होते हुए अतुल श्रीवास्तव के मकान तक इण्टरलाकिंग सड़क व दोनों तरफ ढक्कनयुक्त नाली निर्माण का कार्य लगभग 15 लाख की लागत से कराया गया है। उन्होंने बताया कि यहाँ कि सड़क व नाली अत्यन्त जर्जर थी जिसे जनहित में लोगों की सुविधा हेतु बनाया गया है। इस अवसर पर उन्होंने नगर पालिका द्वारा नगर के विकास हेतु हो रहे कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि सड़को, गलियो व नाली निर्माण के अलावा, आर0ओ0 वाटर प्लान्ट, कुओं की मरम्मत एवं सुन्दरीकरण, जगह-जगह मार्ग निर्देशन बोर्ड, पम्प हाउस का मरम्मत व रंगाई-पुताई एवं शहर में अवस्थित ओवरहेड टैंकों की मरम्मत, सफाई, रंगाई-पुताई आदि का कार्य भी तीव्रगति से चल रहा है। उन्होंने नगरवासियों से स्वकर (हाउस टैक्स – वाटर टैक्स) के घटे हुए रेट से टैक्स जमा करने की अपील भी की।

इस अवसर पर गुलाम कादिर राईनी, रासबिहारी राय, विजय शंकर वर्मा, निर्गुणदास केशरी, सैफुर्रहमान, अतुल श्रीवास्तव (एडवोकेट), अमरनाथ दुबे, सन्तोष जायसवाल, अंकूर श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश श्रीवास्तव व संचालन अशोक मौर्या ने किया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सभासद/प्रतिनिधि सर्वश्री नन्हें भाई, सोमेश मोहन राय, संजय राम, दिग्विजय पासवान, परवेज अहमद, कुंवर बहादुर सिंह, समरेन्द्रनाथ सिंह, विनोद कुशवाहा, हरिलाल गुप्ता, कमलेश बिन्द, शहबान अली के अलावा अशोक श्रीवास्तव, परमानन्द श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, कृष्ण कुंवर, मु0 आमिर, अफसर, बूथ अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सुनील वर्मा, प्यारेलाल श्रीवास्तव, थापा, नन्दू कुशवाहा, नीरज कुमार मानु, अभिनव सिंह, अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, प्रीति गुप्ता, बंगाली वर्मा, बब्लू जायसवाल, अनूप सिंह, प्रमोद गुप्ता आदि क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।
436 प्रार्थना पत्रों में सिर्फ 33 का हुआ निस्तारण
गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता एवं अपरजिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 115 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 4 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 436 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 33 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 32 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 3 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकरी अध्यक्षता में 55 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 55 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 8 का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 66 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 5 का निस्तारण किया गया एवं तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 63 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमे 7 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विश्व फोटोग्राफी दिवस का किया गया आयोजन

गाजीपुर। शुक्रवार को विश्व फोटोग्राफी दिवस का आयोजन गाजीपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के द्वारा गोराबाजार स्थित लार्ड कार्नवालिस पार्क में आयोजित किया गया। जिसमें गाजीपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं सभी रजिस्टर्ड सदस्य और व्यापार मंडल के जिला महामंत्री श्रीप्रकाश केसरी ( गुड्डू ), महिला विकास मंच की जिला अध्यक्ष मधु यादव सहित उपाध्यक्ष कंचन रावत मौजूद रही। इस दौरान दौरान वृक्षारोपण भी किया गया। सभी रजिस्टर्ड सदस्यों को विश्व फोटोग्राफी दिवस के बारे में सभा का संचालन कर रहे अंशुल प्रजापति ने बताया। उन्होंने सभी फोटोग्राफ़र को बताया कि इतिहासकारों के मुताबिक कई साल पहले 9 जनवरी, 1839 को दुनिया की सबसे पहली फोटोग्राफी प्रक्रिया का आविष्कार हुआ था। इस प्रक्रिया का नाम था डॉगोरोटाइप जिसे जोसेफ नाइसफोर और लुइस डॉगेर नाम के 2 वैज्ञानिकों ने अविष्कार किया था। डॉगोरोटाइप टेक्निक फोटोग्राफी की पहली प्रक्रिया थी, इस टेक्निक के आविष्कार का ऐलान फ्रांस सरकार ने 19 अगस्त, 1839 में किया। इसी की याद में विश्व फोटोग्राफी दिवस हर साल 19 अगस्त को मनाया जाता है। आधिकारिक तौर पर इस दिन की शुरुआत 2010 में हुई थी। ऑस्ट्रेलिया के एक फोटोग्राफर ने अपने साथी फोटोग्राफरों के साथ मिलकर इस दिन इकट्ठा होने और दुनियाभर में इसका प्रचार प्रसार करने का फैसला किया। अपने साथी फोटोग्राफरों के साथ मिलकर उनकी तस्वीरें ऑनलाइन गैलरी के जरिए लोगों के सामने पेश कीं। इस ऑनलाइन गैलरी को लोगों ने खूब पसंद किया, इसके बाद से फोटोग्राफरों का डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी कला का प्रदर्शन करने का यह सिलसिला शुरू हो गया जो आज भी जारी है। इस दौरान सिद्धार्थ और विशाल ने गैंबल टेक्निक के बारे में और फोटोग्राफी वीडियोग्राफी से संबंधित कई विषयों पर फोटोग्राफरों से चर्चा की और उन्हें बताया गया। इस सभा में संजय सिंह जिला प्रभारी, पवन प्रजापति महामंत्री, मिथिलेश चौहान उपाध्यक्ष, मनीष कुमार मीडिया प्रभारी, सोनू जायसवाल कोषाध्यक्ष, आकाश रावत सह सोशल मीडिया प्रभारी व गौरव सिंह संगठन मंत्री उपस्थित थे। बैठक का संचालन अंशुल प्रजापति सोशल मीडिया प्रभारी किया
और कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर केसरी अध्यक्ष गाजीपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने किया।
28 को होगी पूर्वांचल श्री भारोत्तोलन प्रतियोगिता
गाजीपुर में पहली बार 28 को होगी पूर्वांचल श्री भारोत्तोलन प्रतियोगिता
- शहर के रौजा स्थित राजलक्ष्मी मैरिज हाल में जुटेंगे प्रतिभागी
गाजीपुर। पहली बार पूर्वांचल श्री भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन 28 अगस्त को किया गया है। यह प्रतियोगिता गाजीपुर शहर के रौजा स्थित राजलक्ष्मी मैरिज हाल में कराई जाएगी।राष्ट्रमंडल खेलों एवं विश्व चैंपियनशिप में भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भारत की शानदार उपलब्धियों को देखते हुए जिला भारोत्तोलन संघ एवं जिला ओलंपिक संघ द्वारा पूर्वांचल की भारोत्तोलन से जुड़े खिलाड़ियों के दमखम के परीक्षण एवं उनको प्रोत्साहित करने के लिए ऐसा आयोजन किया जा रहा है। इस ओपन प्रतियोगिता में पूर्वांचल के लगभग 22 जनपदों के लगभग 250 महिला-पुरुष भारोत्तोलक प्रतिभाग करेंगे। जबकि, निर्णायक के रूप में राष्ट्रीय स्तर के रेफरी मौजूद रहेंगे। इस प्रतियोगिता के आधार पर पूर्वांचल की टीम का गठन किया जाएगा, जो प्रदेश की आगामी दिनों में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इसमें से निकलने वाले खिलाड़ी प्रदेश की और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करेंगे। इसके आधार पर पूर्वांचल श्री भारोत्तोलन का खिताब विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को दिया जाएगा। इसी क्रम में ओलंपिक संघ जनपद में विभिन्न खेलों के प्रोत्साहन व उनके विकास के लिए सतत प्रयत्नशील खेल संगठनों के सम्मानित अध्यक्ष सचिव को भी सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी जिला भारोत्तोलन संघ और ओलंपिक संघ के सचिव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमित राय रिंकू ने दी।
छात्र नेता ने की ठेकेदार के ऊपर कार्रवाई की मांग
गाजीपुर। नगर के सिंचाई विभाग चौरहे से विकास भवन चौराहे तक सड़क में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क बनाने के बजाय खानापूर्ति कर सड़क को वैसे ही छोड़ दिया गया है। जिससे पूरी सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है और वर्षा हो जाने से आम राहगीरों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर दो पहिया व चार पहिया वाहन गड्ढे में धस जा रही है जिससे बड़ी दुर्घटना घटने कि आशंका बनी हुई है। आये दिन राहगीरों से लेकर बच्चे गिर जा रहे हैं, सबसे ज्यादा दिक्कत तो विद्यालय आने-जाने वाले छोटे बच्चों को हो रही है। इस जर्जर सड़क को लेकर नगरवासियों में आक्रोश व्याप्त है। इस मुद्दे को लेकर युवा समाजसेवी व पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई कर यथा शीघ्र सड़क बनवाने की मांग की है।





